जालंधरः इस मशहूर मार्किट में 2 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना

जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं ताजा मामला फगवाड़ा गेट से सामने आया है। जहां चोरों ने 2 इलेक्ट्रॉनिक दुकानों को निशाना बनाया है। मिली जानकारी के फगवाड़ा गेट स्थित गुप्ता इलेक्ट्रिकल, अमर इलेक्ट्रिकल के ताले तोड़कर दुकान में पड़ा अढ़ाई लाख रुपए का कैश इलेक्ट्रॉनिक सामान व तारें चोरी करके चोर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे।

सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं जैसे ही सूचना पर वह दुकान में पहुंचे तो देखा की ताले टूटे हुए थे। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। दुकान में पड़ा अढ़ाई लाख रुपए का कैश, बिजली की तारें व इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हो चुका था। वहीं अमर इलेक्ट्रिकल के सुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी दुकान में भी पड़ा लाखों का कैश व तांबे की तारे चोर चोरी करके ले गए। इस घटना को लेकर दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *