Blog

  • 4 नाबालिग लड़कों के शव कार से हुए बरामद, जाने मामला

    नई दिल्ली : ब्रिटेन की पुलिस ने उन चार किशोरों के शव बरामद कर लिए हैं, जो सप्ताहांत में एक यात्रा के दौरान लापता हो गए थे। उनके शव एक पलटी हुई कार में बरामद किये गये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वेल्स की पुलिस ने बताया कि वाहन से जिन किशोरों के शव बरामद किये गये हैं उनकी उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच थी। ऐसा प्रतीत होता है उत्तर पश्चिम वेल्स के ग्वेनेड में ट्रेमाडोग के पास राजमार्ग से उन्होंने अपना मार्ग बदल लिया था।  पुलिस ने बताया कि गाड़ी पलटी हुई थी और आंशिक रूप से पानी में डूबी हुई थी।

    सभी किशोर घूमने फिरने के इरादे से स्नोडोनिया क्षेत्र में रातभर की कैंपिंग यात्रा पर गये थे, लेकिन जब वह इंग्लैंड के श्रॉपशायर में अपने घर वापस नहीं लौटे तो पुलिस ने जेवॉन हर्स्ट, हार्वे ओवेन, विल्फ हेंडरसन और ह्यूगो मॉरिस की तलाश शुरू की।  पुलिस अधिकारी ओवेन लेवेलिन ने कहा, ‘‘हालातों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि एक दुखद दुर्घटना में उनकी मौत हुई और इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं चारों किशोरों के परिवार और दोस्तों के साथ हैं।” वेल्स के एक मंत्री मार्क ड्रेकफोर्ड ने कहा कि किशोरों की मौत ‘‘बेहद दुखद घटना” है। 

  • पंजाबः प्रॉपर्टी विवाद को लेकर देवर ने भाभी पर किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः प्रॉपर्टी विवाद को लेकर खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। यह मामल गिल चौंक के पास मोहल्ला दीप नगर का मामला है। जहां घर के ऊपर और नीचे दो भाई रहते है जो कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर आमने-सामने हो गए। इस दौरान आरोप लगे है कि देवर ने भाभी के ऊपर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

    इस मामले को लेकर जब पीड़ित परिवार के साथ बातचीत की गई तो वह भी उसी घर में रहते है। इस दौरान पीड़ित परिवार का कहना हैकि घर में पौड़ी निकालने को लेकर देवर ने हाथापाई की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्हें घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। इस दौरान पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਪਿਸਤੋਲ ਦੇ ਬਲ ਤੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਨੂੰ ਬਨਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਆਏ ਦਿਨੀ ਲੂਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਂਦੀਆਂ ਰਹਿਦਿਆਂ ਹਨ। ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਸੈਨਗੜ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰਿਤਿਸ਼ ਨਾਮ ਦਾ ਲੜਕਾ ਆਪਣੀ ਬੇਕਰੀ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਚਲਾਉਂਦਾ ਹੈ। ਘਟਨਾ ਉਸ ਸਮਾਏ ਵਾਪਰੀ ਜਦੋਂ ਉਸ ਨੇ ਆਪਣੇ ਭਰਾ ਨੂੰ ਘਰ ਰੋਟੀ ਖਾਣ ਵਾਸਤੇ ਭੇਜਿਆ। ਤਾਂ 2 ਨਕਾਬ ਪੋਸ਼ ਲੁਟੇਰੇ ਉਸਦੀ ਦੁਕਾਨ ਵਿੱਚ ਐਂਟਰ ਕਰਦੇ ਨੇ, ਉਹਨਾਂ ਦੋਨਾਂ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਮੋਨਾ ਸੀ ਅਤੇ ਇੱਕ ਸਰਦਾਰ ਸੀ। ਰਿਤੀਸ਼ ਨੂੰ ਕਹਿੰਦੇ ਪੈਸੇ ਕੱਢ ਜਦ, ਰਿਤਿਸ਼ ਨੇ ਪੈਸੇ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਇੱਕ ਲੁਟੇਰੇ ਨੇ ਰਿਵਾਲਵਰ ਕੱਢ ਲਈ ਅਤੇ ਰਿਤੀਸ਼ ਨੂੰ ਕਹਿਣ ਲੱਗਾ, ਪੈਸੇ ਦੇ ਪੈਸੇ ਦੇ, ਅੱਗੇ ਹੀ ਇੱਕ ਦੇ ਗੋਲੀ ਵੱਜ ਗਈ ਹੈ, ਦੂਸਰੇ ਮੁੰਡੇ ਨੇ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਦਾਤਰ ਫੜਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਦੋਂ ਉਸ ਨੇ ਗੱਲੇ ਨੂੰ ਹੱਥ ਪਾਇਆ ਤਾਂ, ਰਿਤਿਸ਼ ਨੇ ਗੱਲੇ ਨੂੰ ਛੁੜਾਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਸਦੇ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਦਾਤਰ ਵੱਜ ਗਿਆ।

    ਫੇਰ ਰਿਤਿਸ਼ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ 2000 ਦੇ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਛੁਡਾਈ ਅਤੇ ਜਾਂਦੀ ਵਾਰੀ ਉਸ ਨੂੰ ਆਖਦੇ ਨੇ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਨਾ ਕਰੀ। ਰਿਤਿਸ਼ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਦੋਨੋਂ ਹੀ ਨਕਾਪ ਪੋਸ਼ੀ, ਕਾਲੇ ਸਪਲੈਂਡਰ ਉੱਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਆਏ ਸੀ। ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਸੁੱਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਅਗਰ ਇਸ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਹੀ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣਗੇ, ਤਾਂ ਗਰੀਬ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦਾ ਕੀ ਬਣੇਗਾ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਕੋਲੋਂ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਨਾਂ ਨਕਾਬ ਪੋਸ਼ੀਆ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਫੜ ਕੇ ਸਲਾਖਾਂ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਕਿ ਦੁਬਾਰਾ ਇਹੋ ਜਿਹੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਅੰਦਰ ਨਾ ਵਾਪਰੀਆਂ ਜਾਣ।

  • कपूरथलाः निहंगों में हुआ खूनी टकराव में 2 घायल, पुलिस बल तैनात, स्थिति तनाव पूर्ण 

    कपूरथलाः श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व से पहले सुल्तानपुर लोधी में ​स्थिति तनाव पूर्ण बन गई है। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के समीप ​स्थित गुरद्वारा अकाल बुंगा (यादगार बाबा नवाब कपूर सिंह जी छावनी निहंग सिंह तख्त बुड्ढा दल) पर कब्जा करने को लेकर निहंग में टकराव हो गया। इसमें गुरुद्वारा परिसर में मौजूद दो निहंग जख़्मी हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया है। इस टकराव की सूचना मिलते ही एसडीएम सुल्तानपुर लोधी जसप्रीत सिंह, SP-HQ तेजवीर सिंह हुंदल, डीएसपी बबनदीप सिंह समेत 200 पुलिस कर्मी पहुंच गए और पूरा एरिया छावनी में तब्दील हो गया। सुबह से प्रशासन ​​​स्थिति को नियंत्रण करने के लिए विवाद सुलझाने में जुटा हुआ है।

    जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा अकाल बुंगा में इस समय बुड्ढा दल के मुखी बाबा बलवीर सिंह 96वें करोड़ी काबिज थे। जिन्होंने बाबा निरवैर सिंह ढिल्लो को गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी सौंपी हुई। मंगलवार की सुबह निरवैर सिंह के साथ जगजीत सिंह मौजूद थे। सिविल अस्पताल में भर्ती बाबा बलबीर सिंह गुट के जख़्मी निरवैर सिंह और जगजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह गुरुद्वारा साहिब में मौजूद थे। इसी दौरान साढ़े आठ बजे ​​शिरोम​णि पंथ अकाली बुड्ढा दल चलदा वहीर चक्रवर्ती पंजाब के प्रमुख मान सिंह अपने करीब 15-20 सा​थियों के आ धमके और उनको बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया और गुरुद्वारा पर कब्जा कर लिया।

    घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, एसपी-एच, डीएसपी समेत भारी पुलिस बल गुरुद्वारा साहिब पहुंच गया और उन दोनों को उनके कब्जे से छुड़ाया। निरवैर सिंह व जगजीत सिंह ने बताया कि यदि पुलिस आकर उन्हें न छुड़ाती तो उन लोगों ने उन्हें जान से ही मार देना था। उन्होंने कहा कि बाबा बलबीर सिंह गुरुद्वारा साहिब पर लंबे अर्से से काबिज हैं। इसलिए मान सिंह गुरुद्वारा पर कब्जा करने के लिए आया है। उन्होंने जिला व पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

    एसडीएम जसप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस व सिविल प्रशासन गुरुद्वारा साहिब में निहंग सिंहों से बात कर रहा है। शहर में अमन-शांति को बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। अभी बातचीत चल रही है। उन्होंने किसी के भी जख़्मी होने की बात को सिरे से खारिज करते हुए कुछ और बताने से साफ इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि बाबा बलबीर सिंह बुड्ढा दल भी अपने 20-25 सा​थियों के साथ सुल्तानपुर लोधी के पुडा में मौजूद हैं, जहां पर पुलिस ने उनके रोक रखा है, जिससे माहौल न बिगड़े।

  • ਪੰਜਾਬ : CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਮਾਤਾ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਮਾਤਾ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਵਾਸਤੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੇਸ਼ੱਕ ਮੀਡੀਆ ਤੋਂ ਦੂਰੀ ਬਣਾਈ ਰੱਖੀ ਗਈ। ਲੇਕਿਨ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਭਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਵੀ ਤਨਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਉਥੇ ਹੀ ਸੀਏਮ ਮਾਨ ਦੀ ਮਾਤਾ ਵੱਲੋਂ ਕੇਸਰੀ ਦੁਪੱਟਾ ਲੈ ਕੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਇਆ ਗਿਆ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਇਹ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਨਹੀਂ ਹੈ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇ ਮਾਤਾ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਵਾਸਤੇ ਪਹੁੰਚੇ, ਹੁਣ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਵਾਰ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਗੁਰੂ ਘਰ ਤੇ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ। ਉਥੇ ਹੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਮਾਤਾ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਵੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਬਿਹਤਰੀ ਦੇ ਲਈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇ ਲਈ ਬੇਹਤਰੀਨ ਦੇ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਥੇ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਮਾਤਾ ਵੱਲੋਂ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਨਾਲ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਦੂਰੀ ਬਣਾਈ ਰੱਖੀ ਗਈ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਲਈ ਭਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਵੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੈਨਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ।

    ਇੱਥੇ ਦੱਸਣ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਸੱਤਾ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਸੀ ਉਸ ਵੇਲੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵੀਆਈਪੀ ਕਲਚਰ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦੀ ਕਲ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਹੁਣ ਜਦੋਂ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਮਾਤਾ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਧਰਮ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਭੈਣ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਭਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਤੈਨਾਤ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਸਿਕਿਉਰਟੀ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਅੱਜ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਜਦੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਮਾਤਾ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਵਾਸਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਪਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਹੋਰ ਤੈਨਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਨਾਲ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਦੂਰੀ ਬਣਾਈ ਰੱਖੀ ਗਈ। ਜੋ ਸਿਆਸਤਦਾਨ ਵੀਆਈਪੀ ਕਲਚਰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਹਨ, ਇੱਹ ਕਲਚਰ ਕਦੋਂ ਤੱਕ ਖਤਮ ਹੋਵੇਗਾ, ਇਹ ਤਾਂ ਸਮਾਂ ਹੀ ਦੱਸੇਗਾ। ਲੇਕਿਨ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਲੋਕ ਹੁਣ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਉੱਤੇ ਵੀ ਵੀਆਈਪੀ ਕਲਚਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕ ਰਹੇ ਹਨ।

  • पंजाबः सिमरजीत सिंह बैंस के करीबी के घर NIA की दबिश, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब और हरियाणा में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने सुबह-सुबह दबिश दी है। वहीं NIA की टीम ने आज सुबह खन्ना में रेड की। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने सिमरजीत सिंह बैंस के करीबी रहे लोक इंसाफ पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सरबजीत सिंह सीआर कंग के घर और नशा मुक्ति केंद्र पर दबिश दी गई। एनआईए की टीम सुबह करीब 6 बजे बाहोमाजरा गांव स्थित सीआर कंग के घर पहुंची। वहां करीब 3 घंटे तक लंबी जांच चली। कंग के विदेशी लिंक खंगाले गए। वहां पूछताछ के बाद सीआर को साथ लेकर एनआईए की टीम जीटी रोड भट्टियां स्थित उनके नशा मुक्ति केंद्र पर पहुंची। यहां भी करीब आधा घंटा जांच चली। इसके बाद एनआईए की टीम रवाना हो गई।

    बताया जा रहा है कि करीब 10 महीने पहले सीआर कंग ने अमेरिका में बैठे बाबा बघेल नामक व्यक्ति से फोन पर बात की थी। उनकी वीडियो काल से हुई बातचीत सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। बाबा बघेल पहले ही एनआईए समेत देश की अन्य एजेंसियों की रडार पर है। इसलिए एनआईए ने उस मामले की गहराई से जांच के लिए यहां रेड की। बघेल से कंग के क्या संबंध हैं। बघेल के साथ कंग ने बात क्यों की। अब तक कितनी बार बात हुई। क्या क्या बात हुई। कितने समय से जान पहचान है। इन सभी सवालों के जवाब सीआर कंग से जाने गए। सूत्रों की मानें तो फिलहाल की जांच में सीआर कंग का कोई विदेशी लिंक सामने नहीं आया। जिसके चलते एनआईए की टीम वहां से रवाना हो गई। वहीं रेड को लीड कर रहे अधिकारी ने कुछ भी बताने से इनकार किया।

    एनआईए की रेड के बाद सीआर कंग खुद मीडिया के सामने आए। कंग ने बताया कि करीब 10 महीने पहले उन्होंने डेहलों में स्क्रैप चोरी के गिरोह का पर्दाफाश किया था। उस मामले में समाज सेवक एवं पंजाब पुलिस कर्मी गोल्डी पीपी की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए थे। गोल्डी पीपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार लाइव हुए थे। इसी दौरान उन्हें अमेरिका से बाबा बघेल नामक व्यक्ति की काल आई थी। जिसे वह बिल्कुल भी नहीं जानते। बाबा बघेल उन्हें बोल रहे थे कि गोल्डी पीपी का बायोडाटा दिया जाए। वे खुद गोल्डी के बारे में खुलासे करना चाहते हैं। उसी मामले में सिर्फ इतनी बात हुई थी। सीआर कंग ने दावा किया कि उनका कोई विदेशी लिंक सामने नहीं आया। जिसके बाद एनआईए की टीम उन्हें क्लीन चिट देकर गई है। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में उन्हें बुलाया गया तो वे जरूर सबूत लेकर जांच में शामिल होंगे।

  • पंजाबः नकली पिस्तौल से लूटने आया बाइक सवार काबू, साथी फरार

    मोगाः बाघापुराना थाने के अंतर्गत आते इलाके में चोरी और डकैतियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर लोगों में निराशा पाई जा रही है।  जिसका उदाहरण आलमवाला गांव में देखने को मिला है, जहां मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने नकली पिस्तौल के बल पर एक व्यक्ति को लूटने की कोशिश की। इस दौरान उक्त स्नेचर लूट की वारदात को अंजाम देने में असफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार गांव आलम वाला (नजदीक राजा मार्बल) से जाने वाली जय सिंह वाला रोड पर एक व्यक्ति स्कूटर पर सवार होकर गांवों में पटाखे, दूध आदि सामान बेचने के लिए जा रहा था।

    लोगों ने बताया कि उनके पीछे दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरे आए और नकली हथियार के बल पर एक व्यक्ति को लूटने की कोशिश कर रहे थे। तभी कुछ राहगीरों ने लुटेरों को पकड़ लिया, लेकिन एक लुटेरा भागने में सफल रहा। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मोटरसाइकिल सवार लुटेरे को साथ ले गई। इस दौरान लोगों ने कहा कि बेशक पुलिस प्रशासन ने अराजक तत्वों पर काबू पाने के लिए गश्त बढ़ा दी है, लेकिन इसके बावजूद लुटेरों के हौंसले बुलंद हैं। क्या सरकार इस बात पर ध्यान देगी कि या मूक दर्शक बनकर तमाशा देखती रहेगी।

  • पंजाब: अमृतपाल के साथी के घर NIA की रेड, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रेड की है। यह रेड बटाला तहसील में आते श्री हरगोबिंदपुर के गांव बुल्लेवाल में हुई। यहां एनआईए की टीम ने कृपाल सिंह के घर की जांच की। सूत्रों के मुताबिक कृपाल सिंह असम की डिब्रुगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह का साथी बताया जा रहा है।

    कृपाल सिंह के खालिस्तान मूवमेंट्स से जुड़े होने का शक है। हालांकि अभी तक रेड के बारे में एनआईए की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। मीडिया को भी घर में जाने की इजाजत नहीं दी गई है। सूत्रों के मुताबिक कृपाल सिंह के विदेशी तार होने के भी शक हैं।

  • पंजाबः लापता 3 युवकों में से 2 के शव हुए बरामद, देखें वीडियो

    फरीदकोटः पिछले 4 दिनों से लापता तीन युवकों में से दो के शव नहर में मिले हैं। मृतकों की पहचान आकाशदीप और अनमोलदीप के रूप में हुई है। जबकि दोनों के चचेरे भाई अर्शदीप का अभी भी पता नहीं चल पाया है। बता दें कि 4 दिन पहले तीनों एक ही बाइक पर शादी की खरीदारी कर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही तीनों फिरोजपुर जिले के गांव रुकना बेगू के पास पहुंचे तो, उनकी बाइक को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी।

    बताया जा रहा है कि तीनों युवक नहर में गिर गए और जिसके बाद तीनों का कोई पता नहीं चल पाया था। यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। जब युवक घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों को जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने युवक की तलाश शुरू कर दी। वहीं आज दो युवकों के शव बरामद हो गए है। 

  • 2 स्कूटियों को कुचलते हुए काली माता मंदिर में घुसा बेकाबू टैंकर, देखें वीडियो

    पंचकूलाः कालका स्थित काली माता मंदिर में रात डेढ़ बजे बेकाबू टैंकर घुस गया। इस हादसे में टैंकर ने 2 स्कूटियों को भी कुचला है। हालांकि इन स्कूटियों पर कोई सवार नहीं थी। हादसे में टैंकर का ड्राइवर घायल हुआ। मौके पर होमगार्ड योगेश ने 112 को बुलाकर ड्राइवर को टैंकर से बाहर निकाला। ड्राइवर को इलाज के लिए कालका अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    बताया जा रहा है कि टैंकर का प्रेशर लीक होने के कारण संतुलन बिगड़ा इसके बाद काली माता मन्दिर के प्रवेश द्वार में जा घुसा।