पंजाबः प्रॉपर्टी विवाद को लेकर देवर ने भाभी पर किया हमला, देखें वीडियो

लुधियानाः प्रॉपर्टी विवाद को लेकर खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। यह मामल गिल चौंक के पास मोहल्ला दीप नगर का मामला है। जहां घर के ऊपर और नीचे दो भाई रहते है जो कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर आमने-सामने हो गए। इस दौरान आरोप लगे है कि देवर ने भाभी के ऊपर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

इस मामले को लेकर जब पीड़ित परिवार के साथ बातचीत की गई तो वह भी उसी घर में रहते है। इस दौरान पीड़ित परिवार का कहना हैकि घर में पौड़ी निकालने को लेकर देवर ने हाथापाई की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्हें घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। इस दौरान पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *