Blog

  • पंजाबः पुलिस मुलाज़िम के घर में ही पिस्तौल की नोक पर पड़ा डाका, 3 लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस मुलाज़िम के घर में ही पिस्तौल की नोक पर पड़ा डाका, 3 लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः ज़िला फिरोजपुर में आज बावा इनक्लेव में तीन मोटरसाइक नकाबपोश लुटेरो ने पुलिस मुलाजम के घर में घुस गए और महिला और बच्चो पर हथियार तान कर घर से 25 तोले सोना और करीब ढाई लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी और सी.सी.टी.वी. की फुटेज को खंगाला जा रहा है।


     
    वही घर के मालिक और मालकिन ने बताया कि दोपहर के समय तीन मोटरसाइकिल सवार लुटेरे घर में घुस गए और पिस्तौल तान कर घर से 25 तोले सोना करीब ढाई लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस लुटेरों को जल्द से जल्द पकड़े और हमारा सामान वापस दिलवाए। 

  • चुनाव  में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत

    चुनाव में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग द्वारा जारी किये गए शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 119 सीटों और भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है।

    बता दें कि भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु में भी भाजपा पीछे रह गई है। राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ चुके हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। 

  • 16.48 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा युवक

    16.48 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा युवक

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस ने 16.48 ग्राम चिट्टे के अलावा 16800 रुपये सहित एक युवक को गिरफ्तार किया था।अम्ब में घर से चिट्टे का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपित को अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को  अदालत में पेश किया था। यहां एसीजेएम निरंजन सिंह ने आरोपित को दोबारा सोमवार को अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं। पुलिस की एसआईयू आरोपित राकेश कुमार  निवासी पंजोआ लडोली के अम्व स्थित सिविल अस्पताल के पास किराए के कमरे में रखी हुई अलमारी के रैक से 16.48 ग्राम चिट्टे के अलावा 16800 रुपये भी बरामद किए थे। वीरवार दोपहर को एसआईयू ऊना वीरवार को अंब क्षेत्र में मादक पदार्थो बरामदी के लिए गश्त पर थी। इसी बीच टीम को सूत्रों से सूचना मिली की आरोपित राकेश कुमार अम्व में किराए पर लिए हुए कमरे से चिट्टा बेचने का कारोबार करता है। इसी आधार पर जब पुलिस ने आरोपित के कमरे में दबिश दी तो तलाशी के दौरान उन्हें अलमारी से चिट्टे की खेप के साथ नगदी भी बरामद हुई थी।थाना प्रभारी अम्व आशीष पठानिया ने बताया कि चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपित को पुलिस ने अदालत में पेश किया था। जहां अदालत ने उसे सोमवार तक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

  • आज का राशिफल,13 मई 2023

    आज का राशिफल,13 मई 2023

    आज का राशिफल,13 मई 2023

    मेष: मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।

    वृष: स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।
    मिथुन: पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
    कर्क: घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।
    कन्या: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।
    तुला: उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।

    वृश्चिक: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
    धनु: अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

    मकर: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
    कुंभ: पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।
    मीन: क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।

     

  • जालंधर लोकसभा उपचुनाव : सुशील रिंकू 42 हजार वोटों से आगे

    जालंधर लोकसभा उपचुनाव : सुशील रिंकू 42 हजार वोटों से आगे

    जालंधर, वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव के रुझान सामने आने शुरू हो गए हैं। पहले राउंड से आप उम्मीदवार सुशील रिंकू ने बढ़त बनाई हुई है। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर में कांटे की टक्कर चल रही है। सुशील रिंकू 216315 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेसी उम्मीदवार करमजीत कौर 173899 वोटों से चल रहे हैं। जबकि तीसरे नंबर पर भाजपा 111551 वोटों से चल रहे हैं और अकाली बसपा 99679 से चल रहे हैं।  सुशील रिंकू 42416 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। सुशील रिंकू रिकॉर्ड वोटों से आगे चल रहे हैं। 50 फीसदी वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।

  • जालंधर लोकसभा उपचुनाव : लड्डू लेकर पहुंचे नीटू शटरां वाला

    जालंधर लोकसभा उपचुनाव : लड्डू लेकर पहुंचे नीटू शटरां वाला

    जालंधर, वरुण/हर्ष: जालंधर, वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव के रुझान सामने आने शुरू हो गए हैं। पहले राउंड में आप उम्मीदवार सुशील रिंकू ने बढ़त बनाई हुई है। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर में कांटे की टक्कर चल रही है। सुशील रिंकू 2,30,950 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेसी उम्मीदवार करमजीत कौर 1,83,052 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि अकाली दल 1,05,699 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा 1,12,570 से आगे चल रहे हैं।नीटू शटरां वाला समाजवादी पार्टी को पछाड़कर 3215 वोट हासिल कर चुके हैं। 
    वहीं नीटू शटरां वाला लड्डू लेकर पहुंचे। नीटू शटरां वाला समाजवादी पार्टी को पछाड़कर आगे हैं 

  • जालंधर लोकसभा उपचुनाव :आप के सुशील रिंकू कांग्रेस से 1900 वोट से आगे

    जालंधर लोकसभा उपचुनाव :आप के सुशील रिंकू कांग्रेस से 1900 वोट से आगे

    जालंधर, वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव के रुझान सामने आने शुरू हो गए हैं। पहले राउंड में आप उम्मीदवार सुशील रिंकू ने बढ़त बनाई हुई है। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर में कांटे की टक्कर चल रही है। सुशील रिंकू 27650 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेसी उम्मीदवार करमजीत कौर 25672 वोटों से  चल रहे हैं। जबकि अकाली दल  13285 वोटों से  चल रहे हैं। भाजपा 12102 से चल रहे हैं।  सुशील रिंकू 1978 वोटों से आगे चल रहे हैं ।

  • जालंधर लोकसभा उपचुनाव: आप और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

    जालंधर लोकसभा उपचुनाव: आप और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

    जालंधर, वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव के रुझान सामने आने शुरू हो गए हैं। पहले राउंड में आप उम्मीदवार सुशील रिंकू ने बढ़त बनाई हुई है। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर में कांटे की टक्कर चल रही है। सुशील रिंकू 25383 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेसी उम्मीदवार करमजीत कौर 17 324 वोटों से चल रहे हैं। जबकि अकाली दल  10329 वोटों से चल रहे हैं। भाजपा 6669 से  चल रहे हैं।

  • जालंधर लोकसभा जालंधर लोकसभा उपचुनाव के रुझान में आप और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, अकाली दल हुआ पीछे

    जालंधर लोकसभा जालंधर लोकसभा उपचुनाव के रुझान में आप और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, अकाली दल हुआ पीछे

    जालंधर, वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव के रुझान सामने आने शुरू हो गए हैं। पहले राउंड में आप उम्मीदवार सुशील रिंकू ने बढ़त बनाई हुई है। जबकि दूसरे नंबर पर अकाली बसपा के उम्मीदवार सुखविंदर सुखी चल को मात देकर कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर आगे निकल गई।

    पहले राउंड में सुशील रिंकू 11539 हजार वोट हासिल कर चुके हैं। जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार 8763 वोटों से  चल रही है। वही अकाली बसपा उमीदवार 5729  वोटों से  चल रहे हैं।  वहीं भाजपा उम्मीदवार 4474 वोटों से चल रहे हैं।

  • जालंधर लोकसभा उपचुनाव के रुझान आए सामने, आप पार्टी ने बढ़ाई बढ़त

    जालंधर लोकसभा उपचुनाव के रुझान आए सामने, आप पार्टी ने बढ़ाई बढ़त

    जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पहले राउंड में आप पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। इस दौरान दूसरे नंबर पर अकाली बसपा उम्मीदवार सुखविंदर सुखी चल रहे हैं जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार करमजीत कौर तीसरे नंबर पर चल रही है। वहीं भाजपा चौथे नंबर पर पहुंच गई है। 

    पहले राउंड में सुशील रिंकू 2645 वोट से आगे चल रहे हैं। अकाली बसपा के सुखविंदर सुखी 1925 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर 1552 वोटों से  चल रही है। जबकि भाजपा उम्मीदवार अटवाल 184 वोट से  चल रहे हैं।