Blog

  • गैस आपूर्ति करने जा रहे ट्रक चालक से मारपीट, अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

    गैस आपूर्ति करने जा रहे ट्रक चालक से मारपीट, अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : एलपीजी बॉटलिंग प्लांट रायपुर सहोडां से रसोई गैस की आपूर्ति लेकर जा रहे ट्रक चालक से मारपीट व ट्रक में तोड़फोड़ की घटना हुई है।  ट्रक चालक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिछले कुछ दिनों से इंडियन आयल कार्पोरेशन के रायपुर सहोडां स्थित बॉटलिंग प्लांट प्रबंधन व ट्रक ऑपरेटर यूनियन के बीच चल रहे विवाद के कारण रसोई गैस की ढुलाई करने वाली गाड़ियों को पुलिस की गाड़ियों द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही है। बीती रात पुलिस की गाड़ियां इन गैस ढुलाई वाली गाड़ियों के आगे चल रही थीं लेकिन पांच छह युवक जोकि मोटरसाइकिल, स्कूटर पर सवार थे उन्होंने गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल लगाई और गाड़ी में तोड़फोड़ की तथा ड्राइवर से मारपीट की।

    ट्रक चालक राकेश कुमार (24)पुत्र  पुनु राम निवासी डैक्वां तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक संख्या (एचपी 78 ए 1392) में इंडियन ऑयल गैस प्लांट रायपुर सहोडां से रसोई गैस के सिलेंडर लोड करवा कर करीब 6 बजे निकला था। मैं दशमेश ट्रांसपोर्ट कंपनी जालंधर की गाड़ी चलाता हूं तथा मेरे साथ हमारी कंपनी की दो और गाड़ियां भी थी। हालांकि पुलिस की गाड़ियां भी ट्रकों की सुरक्षा के लिए आगे चल रही थी। इस दौरान जब वह ट्रक लेकर प्लांट से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव बसदेहड़ा सीएचसी गेट के पास पहुंचा तो बाइक व स्कूटर सवार कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने ट्रक के आगे अपने वाहन लगाकर घेराबंदी कर दी। इस दौरान उन्होंने ईट व पत्थरों से ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जबकि विरोध करने पर ट्रक चालक से मारपीट भी की।

    इनकी सुरक्षा में चल रहे पुलिस कर्मचारियों को जव इस घटना का पता चला तो वह फौरन घटनास्थल पर वापिस पहुंचे व एसएचओ मैहतपुर थाना मनोज कौंडल भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर ट्रक में तोड़फोड़ व चालक से मारपीट करके फरार हो चुके थे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः शादी के 2 महीने बाद गहने और कैश लेकर भागी दुल्हन, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    पंजाबः शादी के 2 महीने बाद गहने और कैश लेकर भागी दुल्हन, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    लुधियानाः शहर में शादी के 2 महीने के बाद दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह घर से गहने और कैश भी साथ ले गई। पति चिराग ने बताया कि 10 फरवरी को उसकी शादी नूरमहल की युवती से हुई थी। कुछ दिन सब ठीक रहा। इस बीच उसे पत्नी की किसी युवक से बातचीत होने का संदेह हुआ। चिराग ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले उसकी पत्नी शॉपिंग करने के बहाने घर से बाहर आई और उक्त युवक के साथ गाड़ी में बैठ फरार हो गई। पत्नी घर से गहने, 30 हजार कैश भी ले गई है।

    उसने बताया कि वह थाना में कई बार चक्कर लगा चुका है, लेकिन पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही। चिराग ने बताया कि उसने पत्नी के गांव में भी बातचीत की। पहले सभी तैयार थे कि लड़की को पंचायत के सामने बैठा पूरी बात पूछी जाए, लेकिन अब कहीं से कोई जवाब नहीं मिल रहा। चिराग के मुताबिक उसकी पत्नी ने उस युवक के साथ शादी कर ली है और वह इंस्टाग्राम आदि पर फोटो भी पोस्ट कर रही है।

    पीड़ित परिवार के मुताबिक कई बार उन्होंने एएसआई जोगिंद्र सिंह से बहू को ढूंढने के लिए कहा, लेकिन इस मामले में सहयोग नहीं दिया जा रहा। पुलिस उन्हें कोर्ट में जाने को कह रही है। परिवार ने कहा उनके साथ ठगी हुई है। इस कारण वह बेहद मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने के कारण ही शुक्रवार को वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर पेश होने आए हैं।

  • पंजाबः 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में नंबरदार गिरफ़्तार  

    पंजाबः 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में नंबरदार गिरफ़्तार  

    गुरदासपुर: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान आज जि़ला गुरदासपुर के गांव पुरेवाल राजपूतां के नंबरदार सुभाष चंद्र को 50,000 रुपए की रिश्वत माँगने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।  इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजि़म को सुरिन्दर सिंह निवासी फतेहगढ़ चूडिय़ां, तहसील बटाला द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की पड़ताल के आधार पर गिरफ़्तार किया है।  

    उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त नंबरदार ने उसके परिवार की ज़मीन के विरासती इंतकाल के लिए दस्तावेज़ तस्दीक करने के ख़ातिर 50,000 रुपए रिश्वत के तौर पर मांगे हैं। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उसने नंबरदार को यह पैसे अलग-अलग तारीखों पर किश्तों में देने सम्बन्धी विनती की थी, जिसके लिए वह मान गया।  

    प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान साबित हुआ कि उक्त मुलजि़म ने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए की रिश्वत की मांगी थी और दो किश्तों में यह रकम लेने के लिए राज़ी हो गया था। इस पड़ताल के आधार पर उक्त नंबरदार के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मुलजि़म को कल स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

  • पंजाबः गोल्डन टेंपल के पास मिला लेटर, अमृतपाल सिंह को लिखी ये बात 

    पंजाबः गोल्डन टेंपल के पास मिला लेटर, अमृतपाल सिंह को लिखी ये बात 

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में वीरवार को गोल्डन टेंपल के पास एक विस्फोट हुआ था। 5 दिनों में ब्लास्ट का ये तीसरा मामला था। इन धमाकों से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी बीच अब धमाके वाली जगह एक लेटर मिला है। इसमें खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को रिहा करने की बात कही गई है। लेटर मिलने के बाद पुलिस और चौकन्ना हो गई है और मामले की जांच में जुटी है। ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस ने नये लोकल टेरर नेटवर्क से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि बम बनाने वाले नौसिखिए थे। उनका मकसद स्वर्ण मंदिर के आसपास धमाके करके पंजाब में अशांति का माहौल पैदा करने का था।

    शनिवार को पार्किंग में बने रेस्टोरेंट में हुआ था धमाका 

    बता दें कि बीते शनिवार को गोल्डन टेंपल के पार्किंग में बने रेस्टोरेंट में धमाका हुआ था। तब पुलिस ने कहा था कि यह चिमनी ब्लास्ट था। इसके बाद न तो पूरे इलाके को सील किया और न ही इलाके को कवर कर मार्किंग की गई। यही नहीं, इलाके को फॉरेंसिक जांच के लिए भी सील नहीं किया गया।

    सोमवार विस्फोटक को मेटल के केस में था रखा

    धमाके की जगह पुलिसकर्मियों के साथ ही आम लोगों की आवाजाही की वजह से विस्फोट में इस्तेमाल किए गए केमिकल के सैंपल लेने में फॉरेंसिक टीम को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके बाद सोमवार को जो धमाका हुआ था, उसमें विस्फोटक को मेटल के केस में रखा गया था।

    पुलिस अधिकारियों ने शुरू की जांच 

    पुलिस ने मौके से मेटल के कई टुकड़े बरामद हुए। आशंका है कि पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर का इस्तेमाल करके इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के माध्यम से धमाका किया गया। गोल्डन टेंपल के पास हुआ तीसरा धमाका गलियारा साइड स्थित श्री गुरु रामदास सराय के पास रात एक बजे हुआ। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग बाहर निकल आए। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, धमाके का यह स्थान पहले धमाके के स्थान से बिल्कुल अलग था। ये धमाका पहले घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर हुआ।

  • कपूरथलाः एक बार फिर विवादों में आई आप नेत्री, देखें वीडियो

    कपूरथलाः एक बार फिर विवादों में आई आप नेत्री, देखें वीडियो

    कपूरथलाः आप के नेता कहीं ना कहीं अपनी पार्टी के लिए विवादों का सबब बन रहे है। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में जहां आप के नेताओं और विधायकों को कई आरोपो का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं अब कपूरथला की आप नेता मंजू राणा जिन्होंने 2022 में कपूरथला से राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था और अब वह हल्का इंचार्ज है और उनका विवादों से पुराना नाता है। एक बार फिर उनका पुलिस से विवाद सामने आया है। थाना सिटी इंचार्ज पलविंदर सिंह ने बताया कि हलका इंचार्ज मंजू राणा के पीए कमलदीप सिंह ने डीएसपी सबडिवीजन मनिंदरपाल सिंह को गाली निकालकर शराबी बताया। जानकारी अनुसार कपूरथला के जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने सामने थे और एक पक्ष की मदद आप नेता कर रही थी।

    जब वहां पर विवाद हुआ तो पुलिस वहां मौके पर पहुंची। पुलिस का आरोप है कि आप नेता की शह पर जमीन पर एक पक्ष कब्जा कर रहा था। जब पुलिस ने इस पर दोनों पक्षों के जमीनी कागजात मांगे और कल का समय दिया। लेकिन इस दौरान आप नेता ने पुलिस अधिकारियों के साथ बुरा व्यवहार किया। आरोप है कि उनके निजी सहायक समेत आप नेता ने गाली गालौच किया, जिसकी पुष्टि थाना मुखी ने की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आप नेता के निजी सहायक को थाने में डिटेन किया गया। जिस पर बनती कारवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर आप नेता के अनुसार पुलिस कांग्रेस पार्टी के दबाव में काम कर रही है ।

  • जालंधरः होटल कबाना के सामने कार पर पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो 

    जालंधरः होटल कबाना के सामने कार पर पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुणः फगवाड़ा हाईवे पर बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां होटल कबाना के पास एक कार पर रबड़ से भरा ट्रक पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार दोनों व्यक्ति बाल-बाल बच गए। वहीं घटना की जानकारी देते हुए ट्रक चालक विपन कुमार निवासी जम्मू कश्मीर ने बताया कि वह जालंधर से रबड़ लेकर लुधियाना जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके आगे एक ट्राला चल रहा था। जिसने अचानक ब्रेक लगा दी। तभी उनके ट्रक के साथ बराबर चल रही कार चालक ने बचाव के लिए कार मोड़ी तो वह ट्रक के कंडक्टर साईड में लग गई। इससे दोनों गाड़ियां बेकाबू हो गई और लुधियाना से जालंधर वाली लेन पर पहुंच गईं। ट्रक कार पर पलट गया। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    कबाना होटल के सामने कार पर ट्राला पलट जाने से एकदम अफरातफरी मच गई। जो लोग हाईवे पर जा रहे थे ने तुरंत वहां पर ब्रेक लगाकर कार में फंसे लोगों के बाहर निकाला। जिसकी वजह से हाईवे पर लंबा जाम लगाया। जिस तरह से ट्रक और कार पलट कर दूसरी लेन में पहुंच गए यदि सामने से गाड़ियां आ रही होती को ज्याजा नुकसान हो सकता था। कार को जालंधर निवासी शेष पाल चावला पुत्र राम चावला निवासी ग्रीन मॉडल टाउन चला रहा था। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी कार में सवार था। ट्रैफिक पुलिस एएसआई भिंदरपाल सिंह ने बताया कि दोनों सेफ हैं। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाया।

  • मंदली स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

    मंदली स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

    ऊना/ सुशील पंडित :  उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली स्कूल में शुक्रवार को स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में स्कूल एन एस एस स्वयंसेवियों द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम की देखरेख एन एस एस प्रभारी सुनील कुमार व सह प्रभारी चंदन बाला की देखरेख में 75 स्वयं सेवियों ने स्कूल परिसर में पहले पीने के पानी की टंकियों की साफ-सफाई की  उसके बाद स्कूल ग्राउंड के आस पास  फूलों की क्यारियों की साफ सफाई की तथा साथ लगते स्कूल परिसर से मंदली बाज़ार चौंक तक रास्ते की साफ सफाई की बहीं पर लोगों को स्वच्छता के प्रति रैली के माध्यम से जागरूक किया।

    इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्यों में स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह चौहान,एन एस एस प्रभारी सुनील कुमार सह प्रभारी चंदन बाला, प्रवक्ता सुनील मैहता, सुरेन्द्र सिंह, सुभाष चंद, ब्रह्म दाह, सुरेन्द्र शर्मा,अंजना देवी,रेखा देवी,एकता देवी सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

  • प्रियतु मंडल ने पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

    प्रियतु मंडल ने पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

    अधिकारियों को सभी कार्य आनलाइन करने के दिए निर्देश

    ऊना /सुशील पंडित : सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रियतु मंडल ने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के अधिकारी कार्यालय से संबंधित सभी कार्यों को आनलाईन करना सुनिश्चित करें। सचिव प्रियतु मंडल ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे राजस्व प्रबंधन प्रणाली, सेवापुस्तिकाओं, पिछले पांच साल की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट, सेवापुस्तिकाओं की स्कैनिंग के अतिरिक्त अन्य कार्यों को आॅनलाईन निपटाएं।

    उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज अधिकारियों को भी सेवापुस्तिकाएं और पिछले पांच वर्षों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट, सेवापुस्तिकाओं की स्कैनिंग, जीपीएस के द्वारा पटवारखानों में इंटरनेट की सुविधा से संबंधित सभी कार्यों को आॅनलाईन माह अगस्त तक पूर्ण करने को कहा। बैठक के उपरांत सचिव ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा एमसी पार्क के नजदीक सोमभद्रा ब्रांड के उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी तथा हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लाभार्थी सपना द्वारा स्वयं संचालित की जा रही फूड वैन का अवलोकन किया। 

    उल्लेखनीय है कि सपना ने आजीविका मिशन के तहत मोबाईल फूड वैन चला रही है जिसमें वह बाजार से कम दरों पर लोगों को खाना खिलाती है जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है।  बैठक में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि सचिव महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों की अक्षरश अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।
     इस मौके पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त वरिंदर शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जोगिन्द्र पटियाल, पीओ डीआरडीए नवीन कुमार, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा

    ऊना/सुशील पंडित : सी.बी.एस.ई की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।12वीं  कक्षा का परीक्षा परिणाम शत -प्रतिशत रहा । वशिष्ट पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में  9 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए । वशिष्ट पब्लिक स्कूल की हार्दिका वशिष्ट ने 96% अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया । पलकिन वरमानी और सक्षम वशिष्ठ ने 95% अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया। माधव कपिला 94 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा  साइना सैनी ने 93%  अंजलि,  यशिका चौधरी, यतिन कंवर और रिद्धि प्रभाकर ने 90% अंक हासिल किए है।

    स्कूल के 21 बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं । ऐसे परिणाम की घोषणा सुनकर सभी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अभिभावकों ने इसका श्रेय स्कूल प्रबंधन व स्टाफ को दिया। स्कूल की टॉपर रही छात्रा हार्दिका वशिष्ट आईएएस बनना चाहती है और देश की सेवा करना चाहती है। हार्दिका वशिष्ट के माता- पिता ने इस परिणाम का श्रेय स्कूल अध्यापक एवं  स्कूल प्रबंधन को दिया। पलकिन वरमाणी इंजीनियर बनना चाहती हैं और सक्षम वशिष्ठ डॉक्टर बनना चाहता है । स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में शिक्षा के स्तर को ऊंँचा उठाने का प्रयास होता रहेगा । स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि यह वशिष्ट पब्लिक स्कूल की मजबूत टीम की मेहनत का नतीजा है। स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने अभिभावकों, स्कूल स्टाफ तथा बच्चों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी ।

  • हिमकैप्स को मिला श्री सुग्रीबानंद नंद महाराज जी का आशीर्वाद 

    हिमकैप्स को मिला श्री सुग्रीबानंद नंद महाराज जी का आशीर्वाद 

    ऊना/ सुशील पंडित :  डेरा बाबा रुद्रानंद जी के अधिष्ठाता श्री श्री 1008 श्री सुग्रीवानंद जी महाराज ने शुक्रवार को हिमकैप्स संस्थान बढ़ेडा के वार्षिक उत्सव में भाग लिया। उन्होंने राधा कृष्ण मंदिर में  माथा टेका और जन कल्याण के लिए हवन  यज्ञ में पुर्ण आहुति डाली ।  संस्थान ने  बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा जी ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस मौके पर हिमकेप्स संस्थान की ओर से चेयरमैन विक्रम ठाकुर, पूर्व चैयरमैन देस राज राणा, सुमित शर्मा  समेत सभी ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया है। इस वार्षिक उत्सव में  छात्रों ने धार्मिक भेंटों पर खूब डांस किया।