Blog

  • दसवीं के परीक्षा परिणाम में वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

    दसवीं के परीक्षा परिणाम में वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित : सीबीएसई की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वशिष्ट पब्लिक स्कूल  ऊना के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।स्कूल के 8 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के छात्र शब्द ठाकुर ने 95% अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। रमनीत कौर ने 94.4% अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया। श्रैय भारद्वाज ने 91.4% अंक लेकर तृतीय स्थान  हासिल किया। इसके अलावा ईशा शर्मा ने  91% , इशिता शर्मा ने  90.2%, आदित्य शर्मा, इशिका राणा, अश्मित नाग ने 90% अंक प्राप्त किए हैं। 21 बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के टॉपर छात्र शब्द ठाकुर ने बताया कि वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं। द्वितीय स्थान पर रही छात्रा रमनीत कौर ने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है। ऐसे परिणाम की घोषणा सुनकर सभी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अभिभावकों ने इसका श्रेय स्कूल प्रबंधन व स्टाफ को दिया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि यह वशिष्ठ पब्लिक स्कूल की मजबूत टीम  की मेहनत का नतीजा है। स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने ऐसे शानदार परिणाम के लिए बच्चों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को बधाई दी ।

  • बड़ी खबरः पड़ोसी देश में हालात नाजुक, लगी इमरजेंसी!

    बड़ी खबरः पड़ोसी देश में हालात नाजुक, लगी इमरजेंसी!

    लाहौरः पाकिस्तान में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। पहले इमरान खान की गिरफ्तारी फिर पूरे देश में हिंसा और सुप्रीम कोर्ट से रिहाई। लगातार बदौलत परिदृश्य के साथ मुल्क बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा है। वहीं अब एक बड़ी खबर सामने आई है कि पाकिस्तान में इमरजेंसी लगाई जा सकती है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से कैबिनेट ने सिफारिश की है कि देश में इमरजेंसी लगा दिया जाए। पीडीएम की सरकार जिसमें 13 पार्टियां शामिल हैं। जिस तरह से शहबाज शरीफ बात कर रहे थे और न्यायपालिका व इमरान खान के लिए खिलाफ उससे लग नहीं रहा था कि वो इस तरह का कोई निर्णय ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि इमरजेंसी पर आखिरी फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ लेंगे।

    ख्वाजा आसिफ हल्का सा हिंट दे चुके थे कि अगर जरूरत पड़ी तो इमरजेंसी को अम्ल में लाया जा सकता है।  पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अगर देश में मौजूदा स्थिति बनी रहती है तो आपातकाल घोषित होने की संभावना है। आपको बता दें कि इमरान खान ने अपनी दोबारा गिरफ्तारी की आशंका को लेकर कहा था कि देश फिर से जल सकता है। एक तरह से इमरान खान ने सीधी चुनौती दे दी थी कि एक बार मुझे गिरफ्तार किया और पूरा देश जल उठा और फिर एक बार ऐसा होता है तो कुछ वैसा ही नजारा देखने को मिल सकता है। 

    पाकिस्तान में क्या है आपातकाल का प्रावधान?

    संविधान के अनुच्छेद 232 में आपातकाल की घोषणा का प्रावधान है। इसके अनुसार, यदि राष्ट्रपति इस बात से संतुष्ट हैं कि एक गंभीर आपादा की स्थिति है जिसके कारण पाकिस्तान या उसके किसी हिस्से की सुरक्षा पर युद्ध या बाहरी आक्रमण का खतरा मंडरा रहा है, या प्रांतीय सरकार के नियंत्रण से परे आंतरिक गड़बड़ी है तो वह आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह पर कार्य करने के लिए बाध्य होता है। हालांकि, प्रांतीय सरकार की नियंत्रित करने की शक्तियों से परे आंतरिक गड़बड़ी के कारण आपातकाल लगाने के लिए प्रांतीय विधानसभा से एक प्रस्ताव की आवश्यकता होगी। लेकिन मौजूदा स्थिति में, दोनों प्रांतों की विधानसभाएं इस साल की शुरुआत में ही भंग कर दी गई थीं।

    इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद दोनों प्रांतों में हुआ प्रदर्शन

    पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में दोनों प्रांतों में पीटीआई के प्रदर्शनकारियों ने हिंसा की है तथा सरकारी संस्थानों पर हमले किए हैं। संविधान के अनुसार, यदि राष्ट्रपति अपने दम पर आपातकाल की उद्घोषणा करता है, तो 10 दिन के भीतर प्रत्येक सदन द्वारा अनुमोदन के लिए दोनों संसदों के समक्ष रखा जाएगा।  आपातकाल के समय संघीय विधान सूची में शामिल नहीं किए गए किसी भी मामले के संबंध में संसद के पास प्रांत या उसके किसी भाग के लिए कानून बनाने की शक्ति होगी।

    इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इमरान की गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार दिया है। कोर्ट ने एक घंटे के अंदर इमरान खान को पेश करने के आदेश दिए। अदालत ने इस मामले पर ये भी कहा कि ये भविष्य के लिए मिसाल पेश करने का समय है। दरअसल, इमरान खान की गिरफ्तारी का मामला पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है, जिसके बाद अदालत ने ये आदेश दिया।

  • पंजाबः हादसे में डूबे युवक के मुआवज़े को लेकर मुख्य मार्ग किया जाम, देखें वीडियो 

    पंजाबः हादसे में डूबे युवक के मुआवज़े को लेकर मुख्य मार्ग किया जाम, देखें वीडियो 

    नूरपुर बेदी/संदीप शर्माः पांच दिन पहले कुछ किसान अपनी नाव में गेहूं लेने के लिए सतलुज नदी पार करने जा रहे थे कि अचानक नाव का संतुलन बिगड़ने और नाव में पानी भरने से नाव डूब गई, जिससे दो व्यक्ति पानी में डूब गए  थे। उनके शव बरामद होने के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

    सरकार से मुआवजा लेने के लिए आज जिला रोपड़ और नूरपुर बेदी प्रखंडों में मुख्य मार्ग पर धरना दिया लगाया गया। है। काफी देर तक धरने पर बैठने के बाद नूरपुर बेदी प्रखंड के नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उनसे बातचीत कर मौके पर ही कागज तैयार कर अधिकारियों को मुआवजे की फाइल भेजने को कहा गया। जिससे मौके पर एकत्रित किसानों ने सहमति जतायी और धरना खत्म कर दिया गया।

  • जालंधरः क्वालिटी चाट कॉर्नर के बाहर महिला से चेन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधरः क्वालिटी चाट कॉर्नर के बाहर महिला से चेन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के अति व्यस्त इलाके माई हीरां गेट में दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। जहां मशहूर क्वालिटी चाट कॉर्नर की दुकान के बाहर महिला से बाइक सवार लुटेरे सोने की चैन छीनकर फरार हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा सकता है कि एक युवक साइड पर बाइक लगाकर खड़ा है, जबकि दूसरा व्यक्ति दुकान के बाहर खड़ी महिला से चेन छीनकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह हैकि काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका होने के कारण वहां पर हर समय दुकान के बाहर सिक्योरिटी वाला तैनात रहता है और तंग इलाका होने के कारण हर समय वहां पर जाम लगा रहता है।

    ऐसे में बेखौफ लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए बलदेव नगर की रहने वाली पीड़ित जीवन ज्योति ने बताया कि वह बेटी के साथ शॉपिंग के लिए आई हुई थी। इसी दौरान जैसे ही वह क्वालिटी चाट कॉर्नर के बाहर खड़ी थी। ऐसे में एक व्यक्ति उसके पास आया और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। घटना की शिकायत थाना 3 की पुलिस को दे दी है। 

  • मशहूर गायिका का निधन, लंबे समय से थी बीमार 

    मशहूर गायिका का निधन, लंबे समय से थी बीमार 

    कोलकाता:  मशहूर गायिका और प्रख्यात बंगाली कवि काजी नजरूल इस्लाम की सबसे छोटी पुत्रवधु कल्याणी काजी का यहां शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे वक्त से बीमार थीं। पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी। कल्याणी काजी ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने SSKM अस्पताल में आखिरी सांस ली। गायिका को कुछ दिन पहले ही साउथ कोलकाता में एक नर्सिंग होम से एसएसकेएम अस्पताल में रेफर किया गया था। उनके परिवार के लोगों ने बताया कि वह कुछ समय से ल्यूकेमिया नाम की बीमारी से पीड़ित थीं और उन्हें गुर्दे से संबंधी परेशानी भी थी।

    काफी दिनों से बीमार थीं

    जानकारी के मुताबिक उनके शरीरी के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और शुक्रवार की सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे उनका इंतेकाल हो गया। कल्याणी काजी बंगाल के मशहूर कवि नजरूल इस्लाम के छोटे बेटे काजी अनिरूद्ध की पत्नी थीं। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है, जो अमेरिका में रहते हैं। काजी के बेटों में से एक काजी अनिर्बान ने अस्पताल में मीडिया को बताया कि “हमने वेस्ट बंगाल सरकार से मां के पार्थिव शरीर को एक दिन ‘पीस हैवेन’ शवगृह में रखने की अपील की है। हमारी बहन अनिंदिता काजी के यहां पहुंचने के बाद मां की आखिरा रसूमात अदा की जाएंगी।

    सीएम ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया

    गायिका कल्याणी काजी  के निधन का समाचार मिलते ही शोक की सहर दौड़ गई। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शोक जताते हुए कहा कि कल्याणी काजी की गायन शैली श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती थी। उन्होंने अपनी गायिकी से लोगों के दिल में एक खास जगह बनाई है। सीएम ममता बनर्जी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि “पश्चिम बंगाल सरकार ने गायिका को उनकी कला के लिए साल 2015 में संगीत महासम्मान अवार्ड से सरफराज किया था। वह पोस्चिंबोंगो काजी नजरूल इस्लाम अकादमी की सलाहकार परिषद की मेंबर भी थीं।

  • पंजाबः सवारियों से भरी बस ने कार और स्कूटी को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

    पंजाबः सवारियों से भरी बस ने कार और स्कूटी को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

    अबोहरः शहर के सीतो रोड पर सुबह प्राइवेट स्कूल के पास सवारियों से भरी एक बस ने कार को टक्कर मारते हुए 2 एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। वहीं टक्कर लगने से कार और एक्टिवा बुरी तरह डैमेज हो गईं। पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    जानकारी देते हुए गुरुहरसहाय निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपनी कार में सीतो रोड से गुजर रहे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बस ने 2 एक्टिवा स्कूटर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बल्कि कार और दोनों स्कूटर काफी क्षति ग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर थाना सिटी-2 के PCR कर्मचारी बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

  • पंजाबः CM मान ने इंडस्ट्री के लिए की बड़ी घोषणा, देखें वीडियो

    पंजाबः CM मान ने इंडस्ट्री के लिए की बड़ी घोषणा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इंडस्ट्री क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल जमीन के लिए अब ग्रीन कलर का स्टांप पेपर होगा। इससे आसानी से पता लग सकेगा कि कारोबारी किस मकसद से जमीन खरीद रहा है और इसका क्या इस्तेमाल होगा। पंजाब में निवेश करने वाले कारोबारी राज्य सरकार को बताएं कि वह कहां व किस मकसद से जमीन खरीदना चाहते हैं। इसके बाद सीएलयू टीम जमीन संबंधी जांच के बाद उसे अप्रूवल देगी। इसके बाद फैक्ट्री मालिक को अन्य स्टांप पेपर से महंगा हरे रंग का स्टांप खरीदने को कहा जाएगा। इसमें सीएलयू, फॉरेस्ट, पॉल्यूशन और फायर संबंधी एनओसी के पैसे शामिल होंगे। जैसे ही रजिस्ट्री होगी, इसके बाद कारोबारी फैक्ट्री का निर्माण शुरू करवा सकेगा।

    मान ने कहा कि इस फैसले से कारोबारी परेशानियों से बच सकेंगे। उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। फैक्ट्री तैयार होने पर उक्त सभी विभागों की क्लीयरेंस की स्टांप कारोबारी के पास मौजूद हरे रंग के स्टांप पेपर पर लगाई जाएगी। यदि साल-डेढ़ साल बाद कोई अधिकारी इंस्पेक्शन के लिए आएगा तो उसे स्टांप पेपर देखकर पता लग जाएगा कि जमीन किस मकसद के लिए खरीदी गई थी और उसे किस इस्तेमाल में लाया जा रहा है। मान ने कहा कि पंजाब देश का पहला प्रदेश है, जिसने स्टांप पेपर की कलर कोडिंग का फैसला किया है। उम्मीद है कि यह कामयाब रहेगा और अन्य प्रदेश भी ऐसा करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल ग्रीन कलर के स्टांप पेपर की शुरुआत इंडस्ट्री क्षेत्र के लिए की जा रही है। आगामी समय में हाउसिंग व अन्य क्षेत्रों के स्टांप पेपर के कलर भी अलग-अलग किए जाएंगे।

  • पंजाबः बिश्नोई-बंबीहा ग्रुप में चली गोलियां,  प्रदीप की मौत

    पंजाबः बिश्नोई-बंबीहा ग्रुप में चली गोलियां, प्रदीप की मौत

    मोहाली : पंजाब में एक बार फिर गैंगवार देखने को मिला है। मोहाली के खरड़ में पेशी के लिए जा रहे लॉरेंस बिश्नोई के गुंडों ने बंबीहा ग्रुप के गुरमीत और प्रदीप पर गोलियों से हमला किया। इस हमले में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों गुरलाल मर्डर केस से संबंधित मामले में पेशी के लिए चंडीगढ़ अदालत जा रहे थे। लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा ग्रुप के बीच रंजिश में गुरमीत तथा प्रदीप पर 7 गोलियां चलाई गईं। प्रदीप की घटनास्थल पर मौत हो गई। गुरमीत कुछ माह पहले ही बुडैल जेल से रिहा हुआ था।

    लॉरेंस के करीबी और सोपू नेता गुरलाल को 10 अक्टूबर 2020 को इंडस्ट्रियल एरिया में गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। गुरलाल बराड़ एक मॉल के बाहर अपनी गाड़ी में बैठकर किसी के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। आरोपियों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। गुरलाल के सिर में गोली लगने के कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया था। पुलिस और गुरलाल के दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

  • पंजाबः गुडविल स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने रेड कर 4 महिलाओं समेत 7 को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः गुडविल स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने रेड कर 4 महिलाओं समेत 7 को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर के 100 फीट रोड पर गुडविल स्पा सेंटर में आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट में पुलिस ने रेड की। गुडविल के नाम से चल रहे इस स्पा सेंटर में CIA-1 की टीम ने रेड कर माैके से 4 महिलाओं समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। 3 सेंटर संचालकों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से रेड की जा रही है। थाना सिविल लाइन में स्पा सेंटर के तीन मालिकों समेत 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह स्पा सेंटर पिछले कई माह से चल रहा है।

    सीआईए स्टाफ वन के इंचार्ज त्रिलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली 100 फीट रोड नजदीक लाली स्वीट्स हाउस के पास गुडविल नामक एक स्पा सेंटर चल रहा है, जिसमें दूसरे शहरों की युवतियों को बठिंडा लाकर उनसे मसाज की आड़ में देह व्यापार का काम करवाया जा रहा है। टीम ने मौके पर रेड कर राजस्थान के हनुमानगढ़ की एक, अमृतसर शहर की 2 और बठिंडा की एक युवती के अलावा मुल्तानिया रोड निवासी जाफर खान, गिद्दड़बाहा निवासी सोनू कुमार, अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया। जबकि, स्पा सेंटर के मालिक व लुधियाना निवासी रहमत, रोहन व अमित कुमार को भी मामले में नामजद कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

  • ​CBSE 12th के बाद 10th का Result हुआ जारी, 93.12 फीसदी स्टूडेंट पास

    ​CBSE 12th के बाद 10th का Result हुआ जारी, 93.12 फीसदी स्टूडेंट पास

    नई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्‍ट का इंतजार खत्‍म हो गया है। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के बोर्ड रिजल्‍ट जारी कर दिए गए हैं। कुल 93.12% स्‍टूडेंट्स कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं। 10वीं में भी त्रिवेन्‍द्रम जिला अव्‍वल रहा है। परीक्षा में शामिल हुए स्‍टूडेंट्स cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर विजिट कर अभी अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। ताजा अपडेट्स जारी हैं।