दसवीं के परीक्षा परिणाम में वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

ऊना/सुशील पंडित : सीबीएसई की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वशिष्ट पब्लिक स्कूल  ऊना के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।स्कूल के 8 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के छात्र शब्द ठाकुर ने 95% अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। रमनीत कौर ने 94.4% अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया। श्रैय भारद्वाज ने 91.4% अंक लेकर तृतीय स्थान  हासिल किया। इसके अलावा ईशा शर्मा ने  91% , इशिता शर्मा ने  90.2%, आदित्य शर्मा, इशिका राणा, अश्मित नाग ने 90% अंक प्राप्त किए हैं। 21 बच्चों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के टॉपर छात्र शब्द ठाकुर ने बताया कि वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं। द्वितीय स्थान पर रही छात्रा रमनीत कौर ने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है। ऐसे परिणाम की घोषणा सुनकर सभी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अभिभावकों ने इसका श्रेय स्कूल प्रबंधन व स्टाफ को दिया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि यह वशिष्ठ पब्लिक स्कूल की मजबूत टीम  की मेहनत का नतीजा है। स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने ऐसे शानदार परिणाम के लिए बच्चों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को बधाई दी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *