Blog

  • इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट ने फ़्रेजीनियस काबी कम्पनी के साथ मिलकर मनाया विश्व कैंसर दिवस

    इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट ने फ़्रेजीनियस काबी कम्पनी के साथ मिलकर मनाया विश्व कैंसर दिवस

    कैंसर जागरूकता रैली का भी किया आयोजन
    भोजिया नर्सिंग कॉलेज के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए किया लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक
    बददी/सचिन बैंसल: इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट द्वारा फ्रेजीनियस काबी कम्पनी में शनिवार को विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।सबसे पहले कैंसर जागरूकता  रैली निकाली गई जिसको कम्पनी के प्लांट हेड दिब्येंदु बेरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कम्पनी परिसर से शुरू होकर किशनपुरा, हररायपुर से होते हुए वापिस कम्पनी में समाप्त हुई।जिसमें कम्पनी के कामगारों के साथ साथ भोजिया नर्सिंग कॉलेज के बच्चो ने लोगों को केंसर के प्रति जागरूक किया। 
    कंपनी के प्लांट में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसका शुभारम किशनपुरा पंचायत प्रधान सुरजन सैनी ने किया जिसमे महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजली गोयल, बल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पी के गोस्वामी, डॉक्टर वी एस चनरिया व दन्त चिकित्सक डॉक्टर अभिजीत अवस्थी ने मरीजो की जांच की। कैंप में 260 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी गई। डॉक्टर अंजली गोयल ने लोगों को केंसर के बारे मे जानकारी दी वही भोजिया नर्सिंग कॉलेज व अवस्थी नर्सिंग कालेज के बच्चो द्वारा नुक्कड नाटक भी पेश किया गया जिसमे नाटक के माध्यम से आए हुए लोगों को जागरूक किया गया। फ्रेजीनियस काबी कम्पनी के एच आर हेड ने कम्पनी के बारे मे बताया की कंपनी मूल रूप से केंसर की दवाइयां बनाती हैं और समय समय पर सीएसआर एक्टिविटी के अन्तर्गत समाजिक कार्यकर्म करते रहते हैं। आईजीडी संस्था के परियोजना आधिकारी बलजिंदर सिंह ने सभी आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।

  • नियमों की उल्लंघना करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 7616 वाहनों के काटे चालान

    नियमों की उल्लंघना करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 7616 वाहनों के काटे चालान

    पंचकूला : ट्रैफिक पुलिस नें माह जनवरी में 44 यातायात नियमों की उल्लंघना करनें पर 7616 वाहन चालको के चालान काटे। पंचकूला के डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार, एसीपी ट्रैफिक ममता सौदा के नेतृत्व में ट्रैफिक नियमों के प्रति लापरवाही करनें वाले वाहन चालको के चालान काटे जा रहे है। जिला पंचकूला में सीसीटीवी कैमरों तथा ट्रैफिक नाकाबंदी करते हुए माह जनवरी में 486 लेन चेंज, 1022 रॉंग साईड/ यूटर्न, 1990 बिना हेल्मेट, 972 बिना हेल्मेट पीलिंयस राईडर, 728 बिना नंबर प्लेट /बिना पैर्टन नम्बर प्लेट वाहन तथा 743 जेब्रा क्रासिग वाहन चालकों के चालान किए गये इसके अलावा करीब 44 ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करनें पर कुल 7616 वाहन चालको के चालान किए गए।

    एसीपी ट्रैफिक ममता सौदा नें कहा कि यातायात में वाहन चलाते समय हर सडक पर हर व्यकित के लिए मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत नियम बनाएं गये है जिन नियमों की पालना करना हमारा प्रथम कर्तव्य है ताकि यातायात में खुद को दुसरो को किसी प्रकार की कोई ठेस या कोई नुक्सान ना हो। परन्तु कुछ लापरवाह चालक जो ट्रैफिक नियमों की पालना ना करके अपनी जिन्दगी को गवां देते है। इसलिए ट्रैफिक नियमों की पालना करके ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।

  • सोढल रोड पर बुलेट पर पटाके बजाने पड़े युवक को मंहगे, पुलिस ने काबू कर की धुनाई, देखें वीडियो

    सोढल रोड पर बुलेट पर पटाके बजाने पड़े युवक को मंहगे, पुलिस ने काबू कर की धुनाई, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में सोढल रोड़ पर युवक को बुलेट पर पटाखे बजाना उस समय मंहगा पड़ा, जब सोढल रोड़ स्थित नाके पर पुलिस के सामने बुलेट पर पटाखे बजाए। इस दौरान पुलिस ने बुलेट सवार का पीछा कर उसे काबू किया और उसकी धुनाई कर उसके ही पटाखे बजा दिए। दरअसल, पुलिस ने सोढल रोड स्थित सिल्वर प्लाजा के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान शराब के नशे में बुलेट सवार युवक बाइक पर पटाके बजाता हुआ तेज गति से आ रहा था।

    जिसे पुलिस वालों ने रुकने का इशारा भी किया। लेकिन युवक ने बाइक को रोकने की बजाय पुलिस वालों के पास आकर तेजी से भगा ली। पुलिस ने उसका पीछा कर तुरंत काबू कर लिया। काबू किए युवक से पुलिस वालों ने नाम पूछा तो उक्त युवक नाम बताने में आनाकानी करने लगा। जिसके बाद गुस्से में आए पुलिस कर्मियों ने उसकी धुनाई कर दी। पुलिस वालों ने जब युवक को पकड़ कर उसकी धुनाई की तो मौके पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बाइक सवार युवक तेज गति से पटाके बजाता हुआ आ रहा था। पंजाब मे बुलेट मोटरसाइकिल से पटाके बजाने पर प्रतिबंध है। युवक को नाके पर रोकने की कोशिश की तो उसने तेज गति से बाइक भगा ली। किसी का या अपना नुकसान न कर ले इसलिए पीछा करके उसे काबू किया गया। युवक ने शराब पी रखी थी। फिलहाल बाइक का चालान काट कर और वॉर्निंग देकर उसे छोड़ दिया गया है। युवक पुलिस वालों से यह कहता हुआ सुना गया एक बार छोड़ दो आगे से ऐसा नहीं करूंगा, गलती हो गई। 

  • रायपुर स्कूल में सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

    रायपुर स्कूल में सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित:  उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विद्यालय में यातायात नियमों से संबंधित प्रश्नोत्तरी करवाई गई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 4 हाउसों में से प्रत्येक हाउस से 3 बच्चों का चयन किया गया। इस कंपटीशन को विज्ञान अध्यापक अमृतलाल द्वारा संचालित किया गया। कल्पना हाउस के बच्चे कार्तिक, साहिल और कामिनी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कलाम हाउस के बच्चे सुरभि, जैस्मिन और विनीता रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  नरदेव सिंह राणा द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में लगभग डेढ़ लाख लोग अपने प्राण गवा देते हैं, जिनमें अधिकतर युवा होते हैं।
    प्रधानाचार्य  ने कहा कि दुर्घटनाओं का कारण वाहनों में तकनीकी खराबी नहीं बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करना और गलत ढंग से वाहन चलाना है। शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार समय-समय पर विद्यालय में अनेक गतिविधियों द्वारा बच्चों को इस और जागरूक किया जाता है। जिसमें क्विज कंपटीशन, पेंटिंग कंपटीशन, स्लोगन राइटिंग और जागरूकता रैली भी निकाली जाती है। उन्होंने बच्चों से कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जिनका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है, उनका मोटरसाइकिल या गाड़ी चलाना गैरकानूनी है।
    इस अवसर पर डिस्प्ले चार्टों द्वारा यातायात संबंधी सभी प्रतीकों और संकेतों के बारे में भी बच्चों को जागरूक करवाया गया। प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाली टीमों को पारितोषिक वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त भाग लेने वाले सभी बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए।इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्य एन एस एस प्रभारी पवन कुमार ने भी बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया इस मौके पर अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
  • अवैध माइनिंग पर पुलिस की कार्रवाई, रेड कर टिपर और ट्रैक्टर ट्राली को किया काबू

    अवैध माइनिंग पर पुलिस की कार्रवाई, रेड कर टिपर और ट्रैक्टर ट्राली को किया काबू

    पंचकूला: सरकार के आदेशों पर अवैध माइनिंग के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं देर रात पुलिस चौकी अमरावती ने अवैध माईनिंग दौरान टिपर, ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है। पंचकूला पुलिस के डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अंकित को गुप्त सूचना मिली कि बुर्ज कुटिया पिंजोर की तरफ अवैध खनन हो रहा है।

    जिस इंचार्ज पुलिश चौकी एक टीम तैयार की गई। जिसमे एएसआई रोशन, हेड कांस्टेबल संदीप,कांस्टेबल विकास ने मौका पर जाकर रेड की। पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा कार्यवाही करते हुए खनन अधिकारियों के सहयोग से अवैध खननमे 1 टिपर, 1 ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर कार्यवाही की गई। इसके अलावा पहले भी इंचार्ज पुलिस द्वारा अवैध माइनिंग में टिपर,ट्रेक्टर ट्राली को इम्पाउंड करवाया गया।

  • स्कूल के बाहर तेजधार हथियारों से स्टूडेंट पर हमला, देखें वीडियो

    स्कूल के बाहर तेजधार हथियारों से स्टूडेंट पर हमला, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं ऐसा ही एक मामला सेक्टर 33 सरकारी स्कूल से सामने आया है। जहां  स्कूल के बाहर कुछ अज्ञात युवकों ने स्कूल के छात्रों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान कुछ छात्र बचकर भाग निकले, लेकिन दसवीं के एक छात्र को उन अज्ञात युवकों ने मारपीट की और तेजधार हथियार से उसे घायल कर दिया।

    जिसके बाद घायल युवक को सेक्टर 32 अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र मोहम्मद फरीद ने बताया कि वह स्कूल में प्रोजेक्ट फाइल लेने गया था। इसी दौरान कुछ युवकों ने स्कूल के छात्रों पर हमला कर दिया और उनमें से कुछ युवकों ने उस पर तेजधार से वार किया और मौके से फरार हो गए। 

    हैरानी की बात तो यह है कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने स्कूल के बाहर की तेजधार हथियारों से हमला कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। गौर हो कि 2 दिन से स्कूल के बाहर पीसीआर गाड़ी भी नदारद थी। अगर पीसीआर पुलिस होती तो शायद इतना बड़ा वाक्य ना घटता। इससे साफ अंदेशा लगा सकते हैं कि इन बदमाशों को चंडीगढ़ पुलिस का भी खौफ नहीं है।

  • पार्टी से सस्पेंड होने के बाद परनीत कौर का आया बड़ा बयान

    पार्टी से सस्पेंड होने के बाद परनीत कौर का आया बड़ा बयान

    पटियालाः कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर के खिलाफ बीते दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी ने सस्पेंड किया था। इस दौरान उन्होंने परनीत कौर को कारण बताओं नोटिस दिया था। जिसके बाद अब परनीत कौर ने ट्वीट करते हुआ कहा कि- कांग्रेस जो भी निर्णय लेना चाहती है, उसका स्वागत है। मैंने हमेशा पार्टी और उन लोगों को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है जिन्होंने मुझे बार-बार चुना है। मैं उनकी ऋणी हूं और हमेशा की तरह उनकी सेवा करती रहूंगी। मुझे अपनी ताकत अपने लोगों से मिलती है। बाकी सब गौण है।

    बता दें कि बीते दिन पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने परनीत कौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पार्टी हाईकमान को शिकायत भेजी थी। इसी शिकायत के आधार पर कांग्रेस की डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी के मेंबर सेक्रेटरी तारीक अनवर ने परनीत कौर को सस्पेंड करने संबंधी लेटर जारी किया था। पत्र में परनीत कौर को पक्ष रखने के लिए तीन दिन का समय दिया था।

  • पंजाबी बोली को लेकर जारी किए पत्र पर घिरे सीएम मान, विपक्ष ने साधा निशाना

    पंजाबी बोली को लेकर जारी किए पत्र पर घिरे सीएम मान, विपक्ष ने साधा निशाना

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस के अवसर पर अंग्रेजी में एक पत्र लिखकर सख्त आदेश दिए हैं कि पूरे पंजाब में सरकारी और निजी भवनों के बोर्डों पर पंजाबी में लिखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसके लिए उन्होंने सभी से सहयोग मांगा और कहा कि यह पंजाबी मातृभाषा के सम्मान के लिए है। मुख्यमंत्री द्वारा अंग्रेजी में लिखे गए पत्र की चर्चा हर तरफ हो रही है। वहीं हाल ही में दलजीत सिंह चीमा ने सीएम मान द्वारा जारी किए पर को लेकर निशाना साधा है। 

  • बस्ती गुजा में चंद सैकेंड में बाइक लेकर फरार हुए चोर, देखें CCTV

    बस्ती गुजा में चंद सैकेंड में बाइक लेकर फरार हुए चोर, देखें CCTV

    जालंधर/वरुणः शहर में बेखौफ लुटेरे दिन दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ऐसा की एक मामला बस्ती गुजा से सामने आया है। जहां चोरों ने दुकान के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाया है। इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकत है कि कुछ ही सैकेंड में लुटेरा बाइक चुराकर फरार हो गया। वीडियो में देख सकते है कि उक्त लुटेरे एक्टिवा पर सवार होकर आते है जिसमें एक एक्टिवा से उतरता है और बाइक चुराकर फरार हो जाता है।

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित राहत ने बताया कि वह मिट्ठू बस्ती का रहने वाला है। वह दानिशमंदा में दुकान पर दोस्त से मिलने गया था। वह दुकान पर 10 मिनट के लिए रूका। इस दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। उन्हें इस बात का तब पता चला जब उसने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किए। जिसमें एक्टिवा सवार दो युवक उसकी बाइक को चुराकर फरार हो गए। पीड़ित राहत ने बताया कि इस मामले को लेकर उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।

  • बस स्टैंड पर 2 महिलाओं की जमकर छित्तर परेड, जाने मामला

    बस स्टैंड पर 2 महिलाओं की जमकर छित्तर परेड, जाने मामला

    फगवाड़ा: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वहीं अब बस स्टैंड पर बस में सवार होते 2 महिलायों को पर्स चोरी करती रंगे हाथों लोगों ने काबू कर लिया है। जिसके बाद लोगों ने उक्त महिलाओं की जमकर छितर परेड की। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस बस में अधिक भीड़ होती है, उक्त महिलाएं उस बस में सवार होकर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाती है। लेकिन बीते दिन लोगों ने उक्त महिलाओं को रंगे हाथों काबू कर लिया। काबू की गई औरतों की पहचान अरुणा और आशा निवासी जालंधर के रूप में हुई है। 

    पीड़ित महिला सीमा पत्नी बलबीर चंद निवासी मालपुर ने बताया कि वह संसारपुर से वापिस मालपुर जाने के लिए जैसे ही बस में सवार हुई तो उक्त औरतों ने उसका पर्स निकाल लिया। जिसको लोगों की मदद से उन्होंने मौके पर काबू कर चोरी किया पर्स बरामद कर लिया। इसकी सूचना उन्होंने थाना सिटी की पुलिस को दे दी। संबंधी थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि काबू की गई औरतों से मौके पर एक महिला का पर्स भी बरामद हुआ है। थाना सिटी पुलिस की उक्त महिलाओं से पूछताछ के लिए थाने ले गई।