Blog

  • पंजाबः इंसनियत शर्मसार! पोते ने दादी का बेरहमी से किया कत्ल, खेतों में फेंका शव

    पंजाबः इंसनियत शर्मसार! पोते ने दादी का बेरहमी से किया कत्ल, खेतों में फेंका शव

    फतेहगढ़ साहिब: हलका अमलोह के गांव खनियान में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां नौजवान पोते ने दादी का बेहरमी से कत्ल कर दिया। पोते रणवीर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी खनियान ने अपनी 82 वर्षीय दादी हरमिंदर कौर की हत्या कर शव को गांव से 1 किमी दूर सड़क किनारे खेत में फेंक दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार, जेवरात और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। इस संबंध में डीएसपी अमलोह जंगजीत सिंह ने बताया कि बुरे अंसरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर कत्ल की घटना को ट्रेस कर लिया है।

    दलजीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी खनियान ने अपने बयान में लिखावाया है कि उसकी मां हरमिंदर कौर उम्र 82 वर्ष बाहर खेतों में बने मकान में रहती है। कल पोता रणवीर सिंह उसके घर आया और अपनी मां से कहने लगा कि आपको मेरी मां कमलजीत कौर आपको बुला रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपको कार में लेने आया हूं, जिस पर रणवीर सिंह ने हरमिंदर कौर को अपनी कार में बिठा लिया और करीब 2 घंटे बाद राहगीरों ने सूचना दी कि मक्की के खेतों के पास अमलोह की तरफ एक वृद्ध महिला की लाश पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि जब मैंने खेतों में जाकर देखा तो शव उसकी मां का था।

    उन्होंने बताया कि मेरी मां हरमिंदर कौर के जेवरात और मोबाइल फोन गायब थे, उनके नाक-कान से खून निकल रहा था। उन्होंने कहा कि रणबीर सिंह नशे का आदी है। जिसने नशे के चलते अपनी दादी हरमिंदर कौर की हत्या कर दी और उसके पहने हुए सोने के गहने और मोबाइल फोन चुरा लिया। जिस पर रणबीर सिंह के खिलाफ धारा 302, 404 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी रणबीर सिंह को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल की गई कार, चोरी का मोबाइल फोन व जेवर बरामद कर लिया गया है।

  • पंजाब : बॉर्डर पर एक संदिग्ध महिला गिरफ्तार,एसएसपी ने किए  खुलासे, देखे विडियो

    पंजाब : बॉर्डर पर एक संदिग्ध महिला गिरफ्तार,एसएसपी ने किए  खुलासे, देखे विडियो

    फिरोज़पुर : पंजाब के जिला फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा पर बी.एस.एफ. ने भारत सीमा के सरहदी गांव गटी राजोके के पास एक संदिग्ध महिला को पकड़ा है। महिला से बी.एस.एफ. और पंजाब पुलिस और आर्मी, एजंसियों द्वार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दोरान उक्त महिला आपने आप को उज़्बेकिस्तान  की रहने वाली बता रही है। महिला का नाम टंगियारोवा बताया जा रहा है। महिला के मोबाइल में उज़्बेकिस्तान की पासमोर्ट कापी मिली है और मोबाइल में ही एक पाकिस्तानी आई.डी. कार्ड भी मिला है और एक जिरकपुर का आधार कार्ड और कई चीजे बरामद की है।  एसएससी भूपिंदर सिंह ने बताया पकड़ी गई महिला से पूछा जा रहा है। यह शकी मामला लग रहा है। 

  • जालंधरः वार्डबंदी का नोटिफिकेशन जारी, सार्वजनिक होंगे वार्डों के नक्शे

    जालंधरः वार्डबंदी का नोटिफिकेशन जारी, सार्वजनिक होंगे वार्डों के नक्शे

    जालंधर/वरुणः नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं सरकार ने वार्डबंदी का जो कच्चा ड्राफ्ट तैयार किया था, उसे बगैर बदलाव के जनता से ऐतराज और सुझाव मांगने के लिए नोटिफाइड किया गया है। 15 जून यानी आज से इस ड्राफ्ट के अनुसार तैयार किए गए वार्डों के नक्शे नगर निगम में डिस्प्ले कर दिए जाएंगे। तमाम पूर्व पार्षदों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता और वेलफेयर सोसाइटी सहित तमाम शहरवासी यह नक्शे देख सकेंगे। अभी तक जितनी भी वार्ड बंदी फाइनल की गई है, लोगों के देखने के लिए वार्डों के नक्शे नगर निगम की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए जाते हैं, जिस कारण लोगों को नगर निगम के दफ्तरों में ही आना पड़ता है।

    इस बार नगर निगम के चुनाव 85 वार्ड में होने हैं। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद 16 महीने से नगर निगम चुनाव का इंतजार हो रहा है। जहां वर्ष 2017 में नगर निगम हाउस का कार्यकाल खत्म होने से तीन महीने पहले ही नए हाउस का चुनाव हो गया था। अकाली-भाजपा सरकार के चुने हुए हाउस का कार्यकाल खत्म होने के बाद जनवरी महीने में कांग्रेस में अपने वाले हाउस को शपथ दिलाई थी। वार्डबंदी के जिस कच्चे ड्राफ्ट को मई में डी-लिमिटेशन बोर्ड के सामने रखा गया था। उसी के अनुसार नक्शे डिस्प्ले होंगे।

    आम आदमी पार्टी में पहले वार्डबंदी के दौरान विधानसभा हलका पश्चिम के विधायक शीतल अंगुराल और सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने वार्डों में टिकटें देनी थीं, अब सुशील रिंकू को लोकसभा उप चुनाव जिताने के लिए जिन कांग्रेसी नेताओं को आप जॉइन करवाई गई थी, उनमें से जो लोग टिकट के लिए सक्रिय हैं, उनके अनुसार कच्चे ड्राफ्ट में बदलाव के बाद फाइनल नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इसके लिए नेताओं से मौजूदा वार्ड के नक्शे को लेकर एतराज और सुझाव लिए जाएंगे। फिर इनके आधार पर बदलाव संभव है। कई जनरल नेताओं ने आप जॉइन कर ली थी, लेकिन वर्तमान में उनके वार्ड आरक्षित श्रेणी में आते हैं, इन नेताओं को जगह बनाकर देने के लिए वार्ड में बदलाव की राजनीतिक लॉबी में संभावना जाहिर की जा रही है।

  • सरकारी आवास में गर्लफ्रेंड के साथ इंजीनियर को मौके पर पत्नी ने किया काबू, हुआ हंगामा

    सरकारी आवास में गर्लफ्रेंड के साथ इंजीनियर को मौके पर पत्नी ने किया काबू, हुआ हंगामा

    बहराइचः कहते हैं ने कि जब इश्क हो जाए तो इंसान हर सीमाओं को पार कर जाता है, फिर वो आगे आने वाली मुसीबतों की परवाह नहीं करता। ऐसा ही एक मामला इन दिनों उत्तर प्रदेश के बहराइच से सामने आया है, जहां मोहब्बत के पड़े इंजीनियर को उनकी पत्नी ने रंगरलियां मनाते रंगे हाथों धर दबोचा। फिर होना क्या था? हुई ऐसी धुनाई कि जिंदगी भर किसी से प्यार तो छोड़िए पत्नी को अलावा किसी और की ओर देखेगा भी नहीं। इंजीनियर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार मामला बहराइच देहात कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां के सिंचाई विभाग में पदस्थ इंजीनियर को उनकी पत्नी ने युवती के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा है। बताया जा र​हा है कि इंजीनियर पति की पत्नी भी टीचर है। इंजीनियर की पत्नी की तबीयत ठीक नहीं होने के चलते वह मायके में रह रही थी। इसी का फायदा उठाकर इंजीनियर कथित प्रेमिका को घर बुलाकर रंगरलियां मना रहा था।

    वहीं, जब इंजीनियर की अय्याशी का पत्नी और उनके भाइयों को जानकारी हुई तो वो सीधे सरकारी आवास पर आ धमके। इसके बाद दोनों पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। महिला के दोनों भाइयों ने अपने जीजा को जमकर कूट दिया। वहीं, इंजिनियर की प्रेमिका को भी जमकर लताड़ लगाई। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सभी लोगों को थाने पर लेकर आई। यहां इंजिनियर ने दोबारा ऐसी हरकत न करने की कसम खाई। इस पर पत्नी ने उससे सुलह कर ली और उस पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਆਹੁਤਾ ਔਰਤ ਨੇ ਲਾਏ ਪਤੀ ਤੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਵਿਆਹੁਤਾ ਔਰਤ ਨੇ ਲਾਏ ਪਤੀ ਤੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਫਿਰੋਜ਼ਪੁੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮੋਹਰ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਦੀ ਇੱਕ ਵਿਆਹੁਤਾ ਔਰਤ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਤੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ ਗਏ ਸਨ। ਪੀੜਤ ਔਰਤ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰਾ ਵਿਆਹ 12 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਮ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨਾਲ ਹੋਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਮੈਂ ਐਸ,ਸੀ. ਜਾਤ ਨਾਲ ਸਬੰਧ ਰੱਖਦੀ ਹਾਂ ਅਤੇ ਜਿਸ ਘਰ ਵਿੱਚ ਮੇਰਾ ਵਿਆਹ ਹੋਇਆ ਉਹ ਜਿਮੀਦਾਰ ਹਨ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹ ਮੈਨੂੰ ਚੰਗਾ ਨਹੀਂ ਸਮਝਦੇ।

    ਪੀੜਤ ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਦਾ ਘਰਵਾਲਾ ਸ਼ਰਾਬ ਅਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦਾ ਆਦੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਹਮੇਸ਼ਾਂ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਦਾ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ। ਇਸਤੋਂ ਮਜ਼ਬੂਰ ਹੋ ਕੇ ਮੈਂ ਹੁਣ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਤੋਂ ਤਲਾਕ ਲੈ ਲਿਆ ਹੈ। ਤਲਾਕ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਇਹ ਜਬਰੀ ਮੇਰੇ ਘਰ ਆ ਕੇ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਦਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ, ਹੁਣ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮੈਨੂੰ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਨ ਦੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਵੀ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਮੈਂ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੀ ਹਾਂ ਕਿ ਇਸ ਤੇ ਸਖਤ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਮੈਨੂੰ ਬਣਦਾ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।

  • पंजाबी सिंगर की गाड़ी पर गिरा बिजली का खंबा, हुआ घायल

    पंजाबी सिंगर की गाड़ी पर गिरा बिजली का खंबा, हुआ घायल

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर Anadi Mishra को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। तेज बारिश को आंधी के चलते पंजाबी सिंगर Anadi Mishra की गाड़ी पर बिजली का खंबा गिर गया। इस दौरान हादसे में वह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। राज्य में बीते दिन तेज बारिश और आंधी के चलते लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है। वहीं कई जगहों पर पेड़ गिरने और इमारत गिरने व सड़क धंसने के मामले सामने आए है। वहीं पंजाबी सिंगर इस हादसे में बाल-बाल बच गए। 

  • एयरपोर्ट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां, देखें वीडियो

    एयरपोर्ट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां, देखें वीडियो

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार रात भीषण आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। आग से वहां मौजूद यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग एयरपोर्ट के चेक इन काउंटर के पास लगी थी। मिली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के चलते एयरपोर्ट में आग लगी। एक शीर्ष अधिकारी ने आग की घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यह आग कोलकाता एयरपोर्ट के गेट नंबर 3ए के 16 नंबर डिपार्चर काउंटर के पास लगी।

    एयरपोर्ट के गेट नंबर 3 पर रात 9 बजे के आसपास अचानक धुआं देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों को दी गई। सीआईएसएफ के जवानों ने एयरपोर्ट के इलाके को अफरा-तफरी की स्थिति में पूरी तरह से खाली करवा दिया। आग लगने के बाद सभी यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया।‌ एक घंटे की मसक्कत के बाद दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। कोलकाता एयरपोर्ट के मुताबिक आग पर काबू पाने के बाद रात 10:15 के बाद यात्रियों की एंट्री एयरपोर्ट में फिर से शुरू कर दी गई। 

    आग लगने की इस घटना से अभी तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। समय रहते सभी यात्रियों को वहां से बाहर निकाल लिया गया। कुछ देर के लिए एयरपोर्ट में यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। रात 10:15 बजे के बाद से यात्रियों की एंट्री फिर से शुरू कर दी गई। हालांकि, अत्यधिक धुआं से एक व्यक्ति बीमार पड़ गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • आज का राशिफल,15 जून 2023

    आज का राशिफल,15 जून 2023

    आज का राशिफल,15 जून 2023

    वृष: प्रसन्नतापूर्वक समय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़े काम में हाथ डाल पाएंगे।
    मिथुन: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा। कुसंगति से हानि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमानत के कार्य बि‍लकुल न करें।
    कर्क: लाभ के अवसर टलेंगे। समय पर बाहर से धन नहीं मिलने से निराशा रहेगी। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। मेहनत अधिक होगी। मातहतों का साथ नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। व्यवसाय-व्यापार से मनोनुकूल लाभ होगा।
    कन्या: प्रसन्नतापूर्वक समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। किसी नए उपक्रम को प्रारंभ करने पर विचार होगा। लंबी यात्रा की इच्छा रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। पुराने साथियों तथा रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।
    तुला: यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। नए काम मिल सकते हैं। कार्य से संतुष्टि रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण बनेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रमाद से बचें।
    वृश्चिक: व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। फालतू खर्च होगा। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। काम में मन नहीं लगेगा। इच्‍छाशक्ति प्रबल करें।
    मकर: योजना फलीभूत होगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी से बचें। विवेक का प्रयोग करें। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। मेहनत सफल रहेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा।
    कुंभ: सुख-शांति बने रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा, शुभ समाचार मिलेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रमाद न करें। अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका हाथ आएगा।
    मीन: कारोबार से लाभ होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। अज्ञात भय रहेगा। अनहोनी की आशंका रहेगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं।
  • बड़ा झटका : गूगल को लगा 2296 करोड़ रुपए का जुर्माना

    बड़ा झटका : गूगल को लगा 2296 करोड़ रुपए का जुर्माना

    नई दिल्ली : दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल पर अक्सर आरोप लगते रहते हैं कि यह दूसरे ब्रैंड्स को मार्केट में जगह नहीं ना देती। गूगल की इन प्रैक्टिसेज के चलते कंपनी को कई बार कार्रवाई का सामना भी करना पड़ा है। अब यूरोपियन यूनियन (EU) एंटीट्रस्ट रेग्युलेटर्स की ओर से गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट पर बड़ा जुर्माना लगाया गया है। EU रेग्युलेटर्स ने पाया है कि गूगल एंटी- कॉम्पिटेटिव प्रैक्टिसेज कर रही है। गूगल की परेशानी EU के इस कदम के चलते बढ़ सकती है क्योंकि इस बार कंपनी के सबसे ज्यादा कमाई करने वाला बिजनेस सवालों के घेरे में है। कंपनी के ऐडटेक बिजनेस से पिछले साल हुई इसकी कुल कमाई का 79 पर्सेट आया है और आरोप लग रहे हैं कि गूगल इस बिजनेस में बाकी कंपनियों को नहीं आने देती।

    साल 2022 में कंपनी ने अपनी अलग-अलग सेवाओं से कुल 224.5 बिलियन (करीब 18 लाख करोड़ रुपये) का ऐड रेवन्यू जुटाया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, EU एंटीट्रस्ट चीफ मार्गरेट वेस्टजर ने कहा है कि गूगल को गूगल को अपने ऐडटेक बिजनेस का एक हिस्सा बेचना पड़ सकता है क्योंकि कंपनी को एंटी-कॉम्पिटेटिव प्रैक्टिसेज पर लगाम लगाने के लिए बाकी कंपनियों को जगह देनी होगी और मौका देना होगा। EU ने पिछले करीब दो साल से चल रही जांच के बाद गूगल पर कार्रवाई करने का फैसला किया है।

    पहली बार नहीं है, जब गूगल पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले EU, दक्षिण कोरिया और भारत की एजेंसियां भी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी हैं। गूगल के पास बड़ा मार्केट है और आरोप लगते हैं कि कंपनी एकाधिकार चाहती है। इसके पास एंड्रॉयड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के चलते भी बड़ा यूजरबेस है। रिसर्च फर्म Insider Intelligence की मानें तो अभी गूगल दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल एडवर्टाइजिंग प्लेटफॉर्म है और इसके पास कुल ग्लोबल ऐड रेवन्यू का 28 पर्सेट मार्केट शेयर है। कहा जा रहा है कि इसके चलते अन्य ब्रैंड्स को जगह नहीं मिल पा रही है और गूगल कॉम्पिटीशन खत्म कर रही है।

  • महापंचायत पर सरकार अलर्ट, धारा 144 लागू

    महापंचायत पर सरकार अलर्ट, धारा 144 लागू

    उत्तराखंड:  उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने पुरोला में धारा 144 लागू कर दी है, जहां पिछले महीने एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के प्रयास पर सांप्रदायिक तनाव देखा गया था। जिला प्रशासन ने पुरोला में महापंचायत करने की अनुमति देने से भी इनकार कर दिया है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रोहिल्ला ने कहा कि जिले के हिल स्टेशन पुरोला में धारा 144 सीआरपीसी लगा दी गई है। आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 144 अधिकारियों को एक क्षेत्र में चार या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाने का आदेश जारी करने के लिए अधिकृत करती है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

    जिला पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। हम राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं, किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो लोग कानून तोड़ने की कोशिश करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” कानून, “कुमार ने कहा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले सप्ताह सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की थी और कहा था कि ”लव जिहाद के जो मामले सामने आ रहे हैं उनकी कड़ाई से जांच की जाएगी।” 

    थाबैठक में राज्य के डीजीपी अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) वी मुरुगेसन और खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद थे। उत्तरकाशी शहर में पिछले महीने अल्पसंख्यक समुदाय के एक सहित दो पुरुषों द्वारा 14 वर्षीय एक लड़की के कथित अपहरण के प्रयास को लेकर तनाव देखा गया था। दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुरुगेसन ने सोमवार को कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। “हाल ही में उत्तरकाशी, विकास नगर और अन्य क्षेत्रों में पलायन की घटनाएं हुई हैं। स्थानीय लोग आंदोलन कर रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज की गई। शांति स्थापित करने के लिए पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है। जो कोई भी कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” जांच चल रही है।”