फिरोज़पुर : पंजाब के जिला फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा पर बी.एस.एफ. ने भारत सीमा के सरहदी गांव गटी राजोके के पास एक संदिग्ध महिला को पकड़ा है। महिला से बी.एस.एफ. और पंजाब पुलिस और आर्मी, एजंसियों द्वार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दोरान उक्त महिला आपने आप को उज़्बेकिस्तान की रहने वाली बता रही है। महिला का नाम टंगियारोवा बताया जा रहा है। महिला के मोबाइल में उज़्बेकिस्तान की पासमोर्ट कापी मिली है और मोबाइल में ही एक पाकिस्तानी आई.डी. कार्ड भी मिला है और एक जिरकपुर का आधार कार्ड और कई चीजे बरामद की है। एसएससी भूपिंदर सिंह ने बताया पकड़ी गई महिला से पूछा जा रहा है। यह शकी मामला लग रहा है।
पंजाब : बॉर्डर पर एक संदिग्ध महिला गिरफ्तार,एसएसपी ने किए खुलासे, देखे विडियो

Leave a Reply