Blog

  • घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, कड़ी सुरक्षा के चलते आज ये मार्ग रहेगे बंद

    घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, कड़ी सुरक्षा के चलते आज ये मार्ग रहेगे बंद

    चंडीगढ़ः देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज चंडीगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। दरअसल, सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में आज से एग्रोटेक इंडिया 2022 मेले का आगाज हो रहा है। इसके उद्घाटन के लिए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिन के दौर पर चंडीगढ़ आ रहे हैं। कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआइआइ) एग्रोटेक इंडिया 2022 का 15वां संस्करण चार से सात नवंबर तक परेड ग्राउंड में चलेगा।

    उपराष्ट्रपति सुबह 10 बजे सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में सीआइआइ के प्रमुख उद्योग निकाय की भारत की प्रमुख कृषि और खाद्य प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में भाग लेंगे। ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। आज से शुरू हो रहे एग्रोटेक इंडिया 2022 कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सेक्टर-17 की तरफ जाने वाले रूट्स को डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से शहर में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर एसपी सिटी के नेतृत्व में एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा बीएसएफ, पैरामिलिट्री फोर्स और पंजाब पुलिस भी सुरक्षा में तैनात रहेगी। 

    उपराष्ट्रपति पंजाब यूनिवर्सिटी भी जाएंगे। पीयू में उप राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पीयू प्रशासन ने रूट प्लान तैयार किया है। पीयू प्रवक्ता अनुसार पीजीआइ के सामने गेट नंबर एक सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक आम पब्लिक के लिए बंद रहेगा। गांधी भवन, ला आडिटोरियम और आइसीएसएसआर को जाने वाले मार्ग पर किसी को भी वाहन पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। गेट नंबर एक सुबह छह से नौ बजे तक ही सामान्य पब्लिक के लिए खुला रहेगा। गेट नंबर दो से वीआइपी, फैकल्टी, स्टूडेंट्स और मीडिया के लिए एंट्री होगी। गेट नंबर तीन से सुबह छह से रात नौ बजे तक आई कार्ड दिखाने पर ही एंट्री मिलेगी।

  • सरकार का बड़ा फैसला, कल से बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल, जाने मामला

    सरकार का बड़ा फैसला, कल से बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल, जाने मामला

    नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदूषण पर अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि दिल्ली के प्राइमरी स्कूल कल से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर भारत को प्रदूषण से बचाने के लिए केंद्र को विशेष कदम उठाने की जरूरत है। अभी दोषारोपण और राजनीति का समय नहीं है।

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब तक स्थिति में सुधार नहीं हो जाता, तब तक दिल्ली में प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे। राजधानी में ऑड-ईवन पर भी विचार किया जा रहा है। अगर जरूरत होगी तो ऑड-ईवन योजना को लागू किया जा सकता है। हम पूरी कोशिश करेंगे कि किसी भी बच्चे को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ नहीं होनी चाहिए। प्रदूषण-रोधी उपायों पर उन्होंने आगे कहा कि हम स्कूलों में पांचवीं से ऊपर की कक्षाओं के छात्रों की खुले में खेल गतिविधियों को बंद कर रहे हैं।

    इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के खेतों में पराली को दबाने के लिए 1.20 लाख मशीन तैनात, ग्राम पंचायतों ने पराली नहीं जलाने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में धान की भारी पैदावार के चलते पराली की मात्रा और बढ़ी है और अगले साल नवंबर तक समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।

    बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला स्थित नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी विद्यालयों में आठवीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के लिए अगले मंगलवार तक ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश दिए गए। वहीं, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल सरकार से स्कूलों को बंद करने की मांग की थी। आदेश गुप्ता ने कहा था कि अगर स्कूलों को बंद नहीं किया जाता तो भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

  • पंजाबः अकाली दल ने SGPC चुनाव के लिए हरजिंदर सिंह धामी को बनाया उम्मीदवार

    पंजाबः अकाली दल ने SGPC चुनाव के लिए हरजिंदर सिंह धामी को बनाया उम्मीदवार

    अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान के लिफाफे से इस बार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) का प्रधान नहीं निकलेगा। पार्टी ने अपनी परंपरा को बदलते हुए चुनाव से ठीक चार दिन पहले मौजूदा एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को ही पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने SGPC सदस्यों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है।

    डा. चीमा ने कहा कि एसजीपीसी के सदस्यों के साथ लंबी चर्चा के बाद पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मौजूदा एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को नौ तारीख को होने वाले एसजीपीसी के प्रधान पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

    पार्टी ने यह फैसला बीबी जगीर कौर के खुद भी चुनाव मैदान में डट जाने के बाद उत्पन्न हुए विवाद को देखते हुए लिया गया है, जबकि इससे पहले चुनाव वाले दिन पार्टी प्रधान एक लिफाफे में अपने उम्मीदवार का नाम भेजते रहे हैं, जिसको उसी दिन चुनाव से ठीक पूर्व खोला जाता था और एक दूसरा व्यक्ति उसका अनुमोदन करता था।

  • जालंधरः नेशनल हाईवे पर कार और स्कूटी की हुई भयानक टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियों

    जालंधरः नेशनल हाईवे पर कार और स्कूटी की हुई भयानक टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियों

    जालंधर/वरुणः नकोदर नेशनल हाईवे पर एक भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि दूसरा गंभीर जख्मी हालत में नकोदर सिविल अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि जब यह दुर्घटना हुई तब महज कुछ ही दूरी पर उन्हें चिल्लाने की आवाज आई। जब जाकर देखा तो दो बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर हालत में जख्मी सड़क पर पड़े थे। इस सड़क हादसे की तस्वीरें इतनी भयानक है कि कार से टक्कर हुई स्कूटी डिवाइडर पर हवा से जा गिरी।

    यह तस्वीरें नकोदर नेशनल हाईवे की हैं यहां पर एक कार द्वारा दो स्कूटी चालक को टक्कर मारी गई। हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो गई और दूसरा गंभीर जख्मी हो गया। तस्वीरों से साफ जाहिर होता है कि कार की स्पीड 100 से ऊपर थी और 35 से 40 फुट से कार चालक द्वारा ब्रेक लगाई गई, लेकिन फिर भी हादसा होने से बचाव नहीं हुआ। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं नकोदर सिविल अस्पताल के डॉक्टर शिल्पा ने बताया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति की हस्पताल आने से पहले मृत्यु हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है और जिसे जालंधर रेफर किया गया।

    प्रताप दर्शी युवक ने बताया कि कुछ दूरी पर उन्हें इस सड़क हादसे की आवाज सुनाई दी। वह भाग कर वहां पहुंचे और देखा तो हादसा इतना भयानक था की एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए और वहीं दो बुजुर्ग व्यक्ति सड़क पर जख्मी पड़े हुए थे। जिन्हें राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। नकोदर सिटी थाना के एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया की सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया है। हादसे की तस्वीर से लगता है कि कार चालक द्वारा रॉन्ग साइड से आ रहे स्कूटी पर व्यक्तियों की टक्कर हुई है। कार चालक द्वारा बहुत दूर से ही ब्रेक लगाई गई, लेकिन हादसा फिर भी घटित हो गया। फिलहाल वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

  • ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने इस पंजाबी युवक को पकड़ने के लिए रखा 10 लाख डॉलर का इनाम

    ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने इस पंजाबी युवक को पकड़ने के लिए रखा 10 लाख डॉलर का इनाम

    गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले एक शख्स पर ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने 10 लाख डॉलर का ईनाम रखा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस शख्स ने 4 साल पहले एक युवती का कत्ल किया था। इसी सिलसिले में पुलिस पिछले लगभग 4 सालों से उसे ढूंढ रही है लेकिन कोई सुराग न मिलने के कारण उस पर पुलिस ने ईनाम रखा है। पुलिस के अनुसार उसकी जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर दिए जाएंगे।

    जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने क्वींसलैंड में 2018 में एक समुद्र तट पर 24 साल की ऑस्ट्रेलियाई युवती की कथित हत्या कर भारत भाग जाने वाले भारतीय चिकित्सा सहायक को पकड़ने में मदद के लिए सूचना देने वाले को 10 लाख डॉलर ईनाम देने की घोषणा की है। क्वींसलैंड पुलिस ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि टोया कॉर्डिंगली 21 अक्तूबर 2018 को केयन्स से 40 किलोमीटर दूर वांगेटी बीच पर अपने कुत्ते को घुमा रही थीं तभी उनकी हत्या कर दी गई। बयान के अनुसार इनिसफेल में कार्यरत मेल नर्स राजविंद्र सिंह (38) मामले में प्रमुख संदिग्ध है।

    जानकारी के अनुसार वह कॉर्डिगली की हत्या के दो दिन बाद आस्ट्रेलिया से चला गया और अपनी पत्नी तथा 3 बच्चों को यहीं छोड़ गया । क्वीन्सलैंड पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस ने उसका पता बताने वाले को 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देने की पेशकश की है। यह क्वींसलैंड पुलिस द्वारा अब तक के सबसे बड़े ईनाम की पेशकश है। एजैंसी की अधिकारी सोनिया स्मिथ ने कहा कि यह अनोखा ईनाम होगा। राजविंद्र सिंह मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर के बुट्टर कलां का रहने वाला है।

  • जालंधरः कल बंद रहेंगी मांस, शराब और तंबाकू की दुकानें, पढ़ें आदेश की कॉपी

    जालंधरः कल बंद रहेंगी मांस, शराब और तंबाकू की दुकानें, पढ़ें आदेश की कॉपी

    जालंधर/वरुणः दोआबा के केंद्रिय अस्थान गुरुद्वारा दीवान अस्थान सैंट्रल टाऊन की ओर सेसिंह सभाओं, धार्मिक संगठनों और अन्य समूह संगत के सहयोग के साथ कल 5 नवंबर को सजाए जा रहे नगर कीर्तन के रास्ते में आने वाली मास, शराब, तंबाकू आदि बेचने वाली दुकानें बंद रहेंगी। डिप्टी कमीश्नर जालंधर और पुलिस कमिश्नर जालंधर के दिशा निर्देशों के अनुसरा डीसीपी जगमोहन तेजा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि नगर कीर्तन के मार्ग पर सुरक्षा और बिना रुकावट पालकी निकालने के पुख्ता प्रबंध किए गए है।

    इससे पहले सिंह सिंह सभा के अध्यक्ष मोहन सिंह ढींडसा, परमिंदर सिंह दशमेश नगर, गुरमीत सिंह बिट्टू, मनदीप सिंह आदि ने पालकी साहिब की पवित्रता के लिए मार्ग पर इन दुकानों को बंद करने के लिए डीसीपी साहब को मांग पत्र भी सौंपा था।

  • आज का राशिफल, 04 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 04 नवंबर 2022

    मेष: वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

    वृष: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।

    मिथुन: बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।
    कर्क: थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।
    सिंह: विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।
    कन्या: उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।
    तुला: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।
    वृश्चिक: दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
    धनु: लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। अधिक हंसी-मजाक करने से बचें।
    मकर: वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।
    कुंभ: चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा।
    मीन: बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।
  • पंजाब: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, मनकीरत औलख और दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के बाद इस सिंगर से की NIA ने पूछताछ

    पंजाब: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, मनकीरत औलख और दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के बाद इस सिंगर से की NIA ने पूछताछ

    चंडीगढ़: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले की जांच कर रही है। मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आए दिन पंजाब के मशहूर सिंगरों पर अपनी शक की सूईं घूम रही है। आज पंजाब की मशहूर सिंगर जैनी जोहल से NIA ने पूछताछ की है। सिंगर जेनी जोहल से एनआईए ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में लगभग 4 घंटे तक पूछताछ की है। NIA ने सिंगर का बयान दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीते दिन केस में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख और दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के साथ दिल्ली मुख्यालय में 5 घंटे तक पूछताछ की थी । मनकीरत औलख और दिलप्रीत सिंह ढिल्लों पहले सिद्धू की मुंहबोली बहन अफसाना खान से भी काफी सवाल-जवाब किए जा चुके थे।
    इन सभी स्टार्स से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर भी सवाल पूछे गए। माना जा रहा है कि इन लोगों के नाम लॉरेंस से जुड़ते रहे हैं। वहीं अब सिद्धू मूसेवाला केस में एक और नया नाम शामिल हो गया है।

  • जालंधर में ही छिपा है आरोपी सोनू, पकड़ने के लिए बनी SIT 

    जालंधर में ही छिपा है आरोपी सोनू, पकड़ने के लिए बनी SIT 

    रुपयों के लिए सोनू ने गैंगस्टरों को किराए पर दी थी कोठी

    जालंधर (वरुण)। भोगपुर में विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों को एनआरआइ सोनू ढिल्लों ने रुपयों के लालच में पनाह दी थी। सोनू ने आरोपियों से जगह के बदले मोटी रकम ली थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि सोनू जानता था कि नहीं कि वो जिनको कोठी किराए पर दे रहा है, वो गैंगस्टर हैं या नहीं। एसएसपी ने आरोपित सोनू की तलाश में थाना मकसूदां के प्रभारी मंजीत सिंह के नेतृत्व में सिट बना दी है।

    पुलिस ने कोठी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपितों से मिलने के लिए कौन-कौन लोग आए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनू जालंधर में ही कहीं छिपा है। सोनू की आखिरी लोकेशन जालंधर की ही निकली थी। सोनू की तलाश में कई संदिग्धों को भी राउंडअप भी किया गया है। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों के संपर्क में सोनू के अलावा और भी लोग थे। उनको कोठी में खाना और शराब इत्यादि पहुंचाने का काम कई लोग कर रहे थे। उधर गिरफ्तार गैंगस्टरों के फरार साथी करतारपुर के विजय गिल उर्फ नंगल की तलाश में भी पुलिस छापेमारी कर रही है।

    गिरफ्तार गैंगस्टरों में से एक पंजाब पुलिस ने पूर्व कर्मी लवप्रीत उर्फ चीनी और मनप्रीत सिंह को दिल्ली स्पेशल सेल की टीम साथ ले गई है। दोनों के आतंकी कनेक्शन को खंगाल रही है। दिल्ली में इंटीलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर आरपीजी अटैक में शामिल नाबालिग की हत्या करने की साजिश के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। बाकी तीन संदीप, संजीव, व गुरलीन जालंधर में ही है।

    आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए और फारेंसिक जांच के लिए भेज दिए है। आरोपियों के मोबाइल से पुलिस के सामने कई राज खुल सकते हैं जिसके बाद पुलिस आरोपियों के और साथियों तक पहुंच सकती है। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों ने जालंधर में पनाह ली थी ताकि अपने और साथियों तक हथियार सप्लाई किए जा सकें। पुलिस को यह भी आशंका है कि जिनको हथियार देने थे वो भी कहीं जालंधर में ही छिपे हुए हैं।

  • मामला पुलिस की छत्रछाया में थाईलैंड बैंकॉक के नजारों का….

    थाना 6 की पुलिस ने किया गोंगलुओं से मिट्टी झाड़ने का काम 

    प्रभारी ने कहा सब कुछ ठीक-ठाक, आपत्तिजनक मटेरियल नहीं मिला, 2 लोगों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ा…?

    पुलिस ने स्पा सेंट्ररों के ना तो लाईसेंस चैक किए और ना ही स्टाफ की पुलिस वेरिफिकेशन

    जालंधर (वरुण)। स्पा सेंटरों में कथित तौर पर हो रहे अनैतिक कार्यो के बारे मीडिया में आए समाचारों के बाद थाना 6 की पुलिस ने कुछ स्पा केंद्रों में छापेमारी कर गोंगलुओ से मिट्टी झाड़ने की कोशिश की है। मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद आनन-फानन में थाना-6 की पुलिस ने मॉडल टाउन क्षेत्र में स्थित स्वास्तिक, रेड ओर्चीड और थाई स्पा सेंटर में चैकिंग के नाम पर रेड करने का दावा किया है। मीडिया को जारी अपने बयान में एसएचओ सुखदेव सिंह ने कहा कि चेकिंग के दौरान उन्हें कोई आपत्तिजनक मैटेरियल नहीं मिला और उन्होंने यह भी दावा किया कि इन स्पा सेंट्रो में सब कुछ कानून के अनुसार ठीक-ठाक चल रहा है लेकिन मीडिया में दिए गए अपने ही बयान में एसएचओ सुखदेव सिंह का विरोधाभास तब हुआ जब उन्होंने कहा कि पूछताछ के लिए 2 व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। हालांकि थाना प्रभारी यह नहीं बता पाए कि पूछताछ के दौरान उन्होंने किस संबंध में प्रश्न किए और हिरासत में लिए गए व्यक्तियों ने क्या जवाब दिए और स्पा सेंटरो के ग्राहकों को आखिरकार पुलिस क्यों उठा लाई। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने वाली इस रेड ने कई सवाल पैदा कर दिए हैं।

    एनकाउंटर न्यूज़ ने जब एसएचओ सुखदेव सिंह से कुछ प्रश्न किए तो उन्होंने इस तरह जवाब दिए

    • पहला सवाल: हिरासत में लिए गए व्यक्तियों को क्यों पकड़ा और क्यों छोड़ा गया?
    • जवाब : वेरिफिकेशन के लिए पकड़ा था और पकड़ कर थाने लाकर छोड़ दिया।
    • दूसरा सवाल: क्या चेकिंग के दौरान स्पा सेंट्रो के लाइसेंस चेक किए?
    • जवाब: लाइसेंस चैक नहीं किए लेकिन सैंटर ठीक-ठाक चल रहे हैं।
    • तीसरा सवाल: स्पा सेंटर में आपत्तिजनक मैटेरियल किसे कह रहें हैँ जो नहीं मिला?
    • जवाब: आपत्तिजनक मैटेरियल की परिभाषा नहीं समझा पाए!
    • चौथा सवाल: क्या स्पा सेंटर में काम करने वाले स्टाफ की पीसीसी   (पुलिस वेरिफिकेशन) चैक की?
    • जवाब: नहीं
    • अब बड़ा सवाल यह उठता है कि अगर पुलिस ने रेड की और चेकिंग भी की तो बेसिक दस्तावेजों की चेकिंग करना क्यों भूल गए या फिर जान-बुझ कर  नहीं की?