पंजाब: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, मनकीरत औलख और दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के बाद इस सिंगर से की NIA ने पूछताछ

चंडीगढ़: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले की जांच कर रही है। मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आए दिन पंजाब के मशहूर सिंगरों पर अपनी शक की सूईं घूम रही है। आज पंजाब की मशहूर सिंगर जैनी जोहल से NIA ने पूछताछ की है। सिंगर जेनी जोहल से एनआईए ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में लगभग 4 घंटे तक पूछताछ की है। NIA ने सिंगर का बयान दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीते दिन केस में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख और दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के साथ दिल्ली मुख्यालय में 5 घंटे तक पूछताछ की थी । मनकीरत औलख और दिलप्रीत सिंह ढिल्लों पहले सिद्धू की मुंहबोली बहन अफसाना खान से भी काफी सवाल-जवाब किए जा चुके थे।
इन सभी स्टार्स से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर भी सवाल पूछे गए। माना जा रहा है कि इन लोगों के नाम लॉरेंस से जुड़ते रहे हैं। वहीं अब सिद्धू मूसेवाला केस में एक और नया नाम शामिल हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *