जालंधर/वरुण : अवैध कंस्ट्रक्शन को लेकर नगर निगम ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार नगर निगम ने प्रतापबाग और गुजराल नगर में अवैध रूप से बनी दुकानों को सील कर दिया है। नगर निगम ने प्रताप बाग में अवैध रूप से बनी तीन दुकानों को देर रात सील कर दिया है। इन दुकानों के मालिक को नगर निगम ने पहले ही नोटिस भेजा हुआ था। वहीं गुजराल नगर में भी एक दुकान पर कार्रवाई की गई है। बता देगी निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेशों पर एमटीपी नीरज भट्टी ने इन अवैध दुकानों को सील करने का निर्देश दिया। देर रात एटीपी और उनकी टीम ने राघव ट्रेडिंग, प्रकाश ट्रेडिंग और गुरमीत ट्रेडिंग की दुकानों को सील कर दिया।
Blog
-

राशिफल ( मंगलवार 11 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष: दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें।
वृष: मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है।
मिथुन: पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। अजनबियों पर विश्वास न करें।
कर्क: यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्ययों में कमी करना चाहिए।
सिंह: फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
कन्या: डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।
राशि फलादेशतुला: घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें। प्रसन्नता रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
वृश्चिक: राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
धनु: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से हानि होगी। आय कम होगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें।
मकर: राजकीय बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं।
कुंभ: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या रह सकती है।
मीन: यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा।
-

फोटोयुक्त मतदाता सूचियां हुई प्रकाशित: डीसी
निःशुल्क निरीक्षण हेतु संबंधित रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण के पास होंगी उपलब्ध
ऊना/सुशील पंडित: जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों चिंतपूर्णी, गगरेट, हरोली, ऊना व कुटलैहड़ की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां 1 अक्तूबर, 2022 को अहर्ता तिथि के आधार पर अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं।यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची की प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय ऊना तथा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में निःशुल्क निरीक्षण हेतू उपलब्ध रहेगी।
इसके अतिरिक्त समस्त अभिहित स्थलों पर प्रतिनियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों के पास संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची की प्रति प्रकाशन की तिथि से सात दिनों तक जनसाधारण के निःशुल्क निरीक्षण हेतू उपलब्ध रहेगी। डीसी ने बताया कि मतदाता सूची में मतदाता अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य कर लें। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक/मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 अथवा 01975-1950 डायल करके निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों तथा निर्वाचन संबंधी कार्य-कलापों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा अपने सुझाव व शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।
-

सत्ती ने अथाह विकास करवा क्षेत्र को प्रदेश में अग्रणी पंक्ति में लाकर खड़ा किया: भाजपा
ऊना/सुशील पंडित। ऊना शहरी भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद जनक राज खजांची, ऊना नगर परिषद उपाध्यक्ष पवन कपिला, पार्षद विनोद पुरी, कैप्टन चरणदास, बलविंदर कुमार नत्थू, खामोश जैतक, सुखविंदर काला, सुखविंदर सांगरा, हरि सिंह ठाकुर,अनिल सैणी, शुभम सैणी, रवि अशोत्रा बलविंदर गोल्डी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में मिनी सचिवालय भवन पुनर्वास केंद्र समेत अन्य बड़ी परियोजनाओं और दो-दो पार्किंग स्थल के लोकार्पण के लिए वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने केवल और केवल मात्र विकास को अपना ध्येय माना और उसी के तहत तमाम योजनाओं को धरातल पर भी उतारा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व कांग्रेसी सरकार के समय जहां स्थानीय कांग्रेस नेता वर्चस्व की लड़ाई लड़ते रहे, वहीं वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने अथाह विकास करवा कर विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश में अग्रणी पंक्ति में लाकर खड़ा किया है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के अथक प्रयास और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के भरपूर आशीर्वाद से समूचे ऊना विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया तेज गति से घुमा है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में छल कपट से जनता के वोट हासिल करके विधायक चुना गया व्यक्ति 5 सालों तक लापता रहने के बाद अब चुनावी बेला में फिर बरसाती मेंढक की तरह टरटर्राने लगा है। लेकिन ऐसे लोगों को यह समझ लेना चाहिए कि झूठ और फरेब की राजनीति केवल मात्र एक बार चल सकती है, यह हर बार मिलने वाली रेवड़ियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार ऐसे लोगों को घर बिठाने का मन बना चुकी है। जनता ने देखा है कि विधायक चुना गया व्यक्ति 5 वर्षों तक केवल मात्र माफिया के पल्लू से बंधा रहा। चुनावी सर्वे में विपक्ष का विधायक होने का रोना रोने वाला व्यक्ति विपक्षी विधायक की भूमिका निभाने में भी पूरी तरह असफल रहा है।
-

पंजाब: पूर्व डिप्टी डायरेक्टर राकेश सिंगला के घर विजिलेंस की दबिश
लुधियानाः पंजाब के खाद्य व आपूर्ति विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर राकेश सिंगला के घर विजिलेंस ब्यूरो ने दबिश दी है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला को लेकर राकेश सिंगला के घर दबिश दी है। विजीलेंस की टीम ने आरके सिंगला के राजगुरु नगर 165 में दबिश दी है। रेड दौरान क्या रिक्वरी हुई है इस बारे में विजिलेंस की टीम ने कुछ भी जानकारी नहीं दी है। आरके सिंगला की कोठी यहां पर है परन्तु आरके सिंगला खुद विदेश में है। बता दें फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में हुए टेंडर घोटाले में मंत्री आशू इस समय जेल में बंद है।
इस मामले में आरके सिंगला का नाम भी सामने आया था। आपको यह भी बता दें आशू पर डिप्टी डायरेक्टर आरके सिंगला के जरिए मंडियों से अनाज उठाने में टेंडर घोटाले का आरोप है। विजिलेंस द्वारा पकड़े गए ठेकेदार तेलू राम ने विजिलेंस को दिए बयान में ये कहा था कि उसने मंत्री को मिलने के लिए उनके पीए को 6 लाख रिश्वत दी थी और टेंडर लेने के लिए भी आरके सिंगला के जरिए मंत्री को 20 लाख रुपए दिए थे। इसी आधार पर आशू को इस मामले में नामजद कर 22 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था।
-

अनुराधा ने 9 किलोग्राम भार के साथ ट्रैकिंग करते हुए 15279 फीट की ऊंचाई की फतह
ऊना/सुशील पंडित। ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ा की बेटी अनुराधा शर्मा ने 9 किलोग्राम भार के साथ रुपिन पास ट्रैकिंग करते हुए 15279 फीट की ऊंचाई को फतह कर न केवल अपने गांव बल्कि जिला और प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। वाला पूरा कर गांव व जिले का नाम रोशन किया है। बेटी की उपलब्धि पर अनुराधा के पिता रामचंद्र ने खुशी व्यक्त की है।
अनुराधा की उपलब्धि पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान रोहित कुमार, उपप्रधान सरदार हरजीत सिंह गिल ने उसे बधाई दी। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि गांव की बेटी ने गांव का मान सम्मान बढ़ाया है। अनुराधा की उपलब्धि पर सभी ग्रामीण गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं। अनुराधा के पिता रामचंद्र ने बताया कि बेटी का लक्ष्य अब इससे भी ऊंची चोटियों को फतह करने का है जिसके लिए वह अभी से तैयारी में जुटी है।
-

छुआछूत व जाति-पाति त्याग कर ही भारत विश्व गुरु बन सकता है: प्रदीप गुप्ता
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बद्दी में मनाई शरद पूर्णिमा
बद्दी (सचिन बैंसल)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक बददी शाखा द्वारा शनिवार रात्रि शरद पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन हाऊसिंग बोर्ड पार्क फेस दो में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर जिला बौद्विक प्रमुख प्रदीप गुप्ता उपस्थित हुए जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कार्यवाह राहुल कुमार ने की। सर्वप्रथम मैदान में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें बाल, तरुण व प्रौढ़ गट शामिल रहे। इसमें अलग अलग प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें अंताक्षरी, कबडडी, दौड़ आदि शारीरिक कार्यक्रम शामिल रहे। मुख्य शिक्षक गौरव शर्मा ने खेलों का संचालन किया और सभी को अनुशासनबद्व रहने का आग्रह किया। नगर कार्यवाह राहुल कुमार ने कहा कि शरद पूर्णिमा पर हर साल संघ ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है ताकि हमें अपनी सभ्यता संस्कृति का पता रहे और युवा पीढ़ी इसी पर चलकर देश का निर्माण करे। जिला नालागढ़ बौद्विक प्रमुख प्रदीप गुप्ता ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम भगवान बाल्मिकी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया।
कहाकि अगर अखंड भारत बनाना है तो हमें जाति पाति उसे उपर उठकर सबको साथ लेकर चलना होगा। छुआछूत व जाति पाति त्याग कर ही भारत विश्व गुरु बन सकता है। शरद पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश ड़ालते हुए उन्होने कहा कि शरद पूर्णिमा पर मां महालक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी अमृत समान होती है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में बैठने से शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती है। श्वांस संबंधी बीमारी दूर होती है। शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्र दर्शन करने से नेत्र संबंधी रोग दूर हो जाते हैं। इस रात्रि खीर का भोग लगाकर आसमान के नीचे रखी जाती है। मां लक्ष्मी का पूजन करने के बाद चंद्र दर्शन किया जाता है।
शरद पूर्णिमा को कुमार पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस रात्रि में जागरण करने और मां लक्ष्मी की उपासना से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें गुलाबी रंग के फूल और इत्र, सुंगध अर्पित करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ, कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ चंद्रदेव की विशेष पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें। शाम को श्रीराधा-कृष्ण की पूजा करें। उन्हें गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें। मध्य रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य दें। शरद पूर्णिमा पर सात्विक भोजन करें। शरद पूर्णिमा की रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन में राधा और गोपियों के साथ महारास रचाया था। इसे रास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस अवसर पर अंकित, सुरजीत, हिमांशु, सुधांशू, गोपाल, विष्णु, हनुमान, गौरव शर्मा सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित थे।
-

एचपीएस प्रियंक गुप्ता होंगे बद्दी ने नए एसडिपीओ
चुनावों में 22 जगह लगेंगे नाकेः प्रियंक गुप्ता
बद्दी (सचिन बैंसल)।एचपीएस अधिकारी प्रियंक गुप्ता ने बद्दी में एसडीपीओ का कार्यभार संभाल लिया है। प्रियंक गुप्ता को एसपी मोहित चावला ने मीडिया प्रभारी भी बनाया है। कांगड़ा से संबंध रखने वाले प्रियंक गुप्ता इससे पहले कुल्लू के डीएसपी मुख्यालय भी रह चुके है।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव को शांति पूर्व करना उनका प्रयास रहेगा। हरियाणा और पंजाब की सीमा से सटे होने के कारण पुलिस की ओर से 22 स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे। छह मेजर नाके दिन रात चले हुए है। चुनाव के दौरान इन नाकों पर पेरा मिल्ट्री फोर्स तैनात की जाएगी। एसपी मोहित चावला के नेतृत्व में बद्दी पहले ही सीसीटीवी कैमरे से अपराध पकडऩे के मामले में और महिला जागृति के लिए पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। लेकिन अब एसपी के नेतृत्व में इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नालागढ क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे से जोड़ कर और मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बद्दी पुलिस जल्द ही ई-बीट बुक एप तैयार कर लांच करने वाली है। जिसके तहत बीट सिस्टम को समाप्त करके एक पूरे बीबीएन क्षेत्र का डाटा एप में डाला जाएगा जिससे कोई भी बड़ा पुलिस अधिकारी एप के माध्यम से एक साथ जानकारी ले सके। इस पर काम चल रहा है और इसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। बद्दी पुलिस ने नई कार्य प्रणाली अपना कर अपराधों को कम करने में कामयाबी हासिल की है। अवैध खनन के जहां पिछले साल 126 मामले थे वहा इस केवल 9 माह में 326 दर्ज हुए है। सडक़ दुर्घटनों के मामलो में कमी आई है। पिछले साल जहां 130 थे इस वर्ष अभी तक 110 मामले दर्ज हुए है। माईनिंग एक्ट के तहत पिछले वर्ष 43 ह जार मामले दर्ज थे लकिन इस वर्ष अभी तक 50 हजार से ऊपर हो चुके है। कोटपा के पिछले वर्ष 1353 लेकिन अभी तक 4273 हो चुके है।
-

Offer: 10 नवंबर तक IDFC Debit Card ट्रांजैक्शन पर पाएं 2,500 रुपए तक कैशबैक, जानिए डिटेल
नई दिल्लीः अगर आपका बैंक अकाउंट प्राइवेट सेक्टर के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में है तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अपने ग्राहकों को डेबिट कार्ड पर शानदार कैशबैक ऑफर दे रहा है। बैंक की तरफ से यह ऑफर 10 नवंबर, 2022 तक मान्य है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस ऑफर के तहत कुछ कैटेगरी को छोड़कर डेबिट कार्ड से किए गए सभी पेमेंट पर 1 फीसदी कैशबैक ऑफर मिल रहा है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की तरफ से दिए जा रहे इस ऑफर में अगर आप बैंक के डेबिट कार्ड से 10 अक्टूबर, 2022 से 10 नवंबर, 2022 तक पेमेंट करते हैं तो आपको 1 फीसदी कैशबैक मिलेगा। कैशबैक की अधिकतम सीमा 2,500 रुपये है।
कैशबैक पाने के लिए ये हैं नियम और शर्ते
ऑफर पीरियड के दौरान डेबिट कार्ड के जरिए किए गए ऑनलाइन या ऑफलाइन ट्रांजैक्शन मान्य होंगे।
डेबिट कार्ड से किए गए एटीएम निकासी, ई-वॉलेट में मनी लोड, ईएमआई और फंड ट्रांसफर पर ऑफर मान्य नहीं होंगे।
48 के अंदर ग्राहक के अकाउंट में कैशबैक क्रेडिट कर दिए जाएंगे।आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज दरें
बता दें कि आरबीआई की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंकों ने भी ब्याज दरों में इजाफा शुरू कर दिया है। इस बीच आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी पर मिलने वाले ब्याज की दरों में 35 बेसिस प्वाइंट्स तक की बढ़ोतरी की है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। नई दरें 10 अक्टूबर, 2022 से प्रभावी होगी। बैंक ने 501 दिनों से लेकर 750 दिनों तक के टेन्योर के लिए अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।
-

स्टोन क्रेशर में कार्यरत 26 वर्षीय युवक की मौत
ऊना/सुशील पंडित। उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते अप्पर अंदौरा में एक स्टोन क्रेशर में काम करते समय एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान (26) राहुल कुशवाहा पुत्र दवेंदर कुशवाहा निवासी शावरिया तहसील स्वयंदपुर जिला हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर अंब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल कुशवाहा स्टोन क्रेशर में मजदूरी का काम करता था। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे काम करते समय गले में पहना तौलिया स्टोन क्रशर की बेल्ट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पता चलते ही साथी मजदूरों ने उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। जिसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। हादसे के संबंध में जांच की जा रही है।
