जालंधर: नगर निगम की कार्रवाई, इन‌ इलाकों में दुकानों को किया सील

जालंधर/वरुण : अवैध कंस्ट्रक्शन को लेकर नगर निगम ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार नगर निगम ने प्रतापबाग और गुजराल नगर में अवैध रूप से बनी दुकानों को सील कर दिया है। नगर निगम ने प्रताप बाग में अवैध रूप से बनी तीन दुकानों को देर रात सील कर दिया है। इन दुकानों के मालिक को नगर निगम ने पहले ही नोटिस भेजा हुआ था। वहीं गुजराल नगर में भी एक दुकान पर कार्रवाई की गई है। बता देगी निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेशों पर एमटीपी नीरज भट्टी ने इन अवैध दुकानों को सील करने का निर्देश दिया। देर रात एटीपी और उनकी टीम ने राघव ट्रेडिंग, प्रकाश ट्रेडिंग और गुरमीत ट्रेडिंग की दुकानों को सील कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *