Blog

  • Punjab News: घर में पति-पत्नी और 2 बच्चों की मिली लाशें, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में पति-पत्नी और 2 बच्चों की मिली लाशें, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है, जब एक ही परिवार के चार लोगों को गोली लगी लाशें मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, अमनदीप माही अपनी जेब में पिस्टल रखे हुए था। पुलिस का मानना ​​है कि उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि यह पक्का हो सके कि कोई और पहलू तो नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पति सैलून का काम करता था।

    वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सूचना मिली की कोई घर का दरवाजा नहीं खोल रहे। जिसके बाद उन्हें लगा कि शायद गैस न चढ़ गई हो। धक्का लगाकर जब दरवाजा खोला तो अंदर चारों की लाशें बरामद हुई है। लोगों ने बताया की रात को उनके साथ सैर भी की, किसी भी तरह कोई परेशानी की बात सामने नहीं आई है। परिवार ने ऐसा कदम क्यो उठाया, इसकी जांच जारी है। परिवार में पति-पत्नी और 2 बेटिया, एक की उम्र 6 साल और दूसरी की 10 की थी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष पर जमकर साधे निशाने, गैंगस्टर के खिलाफ जल्द शुरू होगी मुहिम, देखें Live

    Punjab News: अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष पर जमकर साधे निशाने, गैंगस्टर के खिलाफ जल्द शुरू होगी मुहिम, देखें Live

    लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज नवनिर्वाचित जिला परिषद और पंचायत सदस्यों के साथ भी मुलाकात की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में आप पार्टी के उम्मीदवार कुछ सीटों में मात्र एक वोट से हार गए थे।

    उन्होंने कहा कि अगर आप पार्टी ने खरीद फरोख्त या सत्ता में रहकर दवाब बनाना होता तो वह एक वोट हासिल करने अपने नेता को जीता सकते थे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। केजरीवाल ने कहा कि यह काम करने के लिए पहले से दूसरी पार्टियां मौजूद है। आप पार्टी लोगों के हित में काम करने के लिए सत्ता में आई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए कई बड़ो तस्करों और छोटे तस्करों पर कार्रवाई की है। केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है, लेकिन इससे पहले सरकारों ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करने की केवल सौंगध खाई थी, कार्रवाई किसी ने नहीं की थी।

    आज आप सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम के कारण ही बड़ा तस्कर जेल में बंद है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में पिछली सरकारों ने कितनी सरकारी नौकरियां दी है, इसके बारे में आप सभी लोगों को पता है, लेकिन मान सरकार ने 60 हजार नौकरियां दी है। इसमें से एक भी नौकरी सिफारिश पर नहीं दी गई। केजरीवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाई गई दूसरे चरण में मुहिम के बाद जल्द गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी गैंगस्टर को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब में नशे के बाद गैंगस्टरों को भी राज्य से बाहर किया जाएगा।

    वहीं सीएम मान ने नए चुने गए जिला परिषद और पंचायती चुनाव में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को कहा कि बहुत से ऐसे नेता है जिन्होंने पहली चुनाव लड़ा और उसमें जीत हासिल की। सीएम मान ने कहा कि इन्हीं नेताओं में से नेता जल्द विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे। सीएम मान ने कहा कि आप पार्टी ही है, जिसमें नए उम्मीदवार विधानसभा चुनावों में उतारे गए थे और उन्होंने 2022 के चुनावों में जीत हासिल की थी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें पक्के ही पुराने उम्मीद है, जिनका लोगों को पता है कि इस हलके से पार्टी का यही उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगा।

  • Film Dhurandhar पर Ban को लेकर IMPPA ने PM को लिखा पत्र, की यह अपील

    Film Dhurandhar पर Ban को लेकर IMPPA ने PM को लिखा पत्र, की यह अपील

    नई दिल्लीः फिल्म धुरंधर के कई देशों में बैन को लेकर इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) ने पीएम मोदी से दखल देने की मांग की है। एसोसिएशन ने अपील की है कि प्रधानमंत्री इस बैन को जल्द हटवाएं। फिल्म पर कुछ मिडिल ईस्ट देशों में लगाया बैन सही नहीं है। IMPPA ने पत्र में फैसले को एकतरफा बताते कहा कि इसे जल्द हटाया जाना चाहिए। फिल्म पर यूएई, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत और बहरीन में रोक लगाई गई है।

    एसोसिएशन का कहना है कि धुरंधर को भारत में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से मंजूरी मिली थी। फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही। IMPPA का कहना है कि विदेशों में बैन से अभिव्यक्ति की आजादी पर असर पड़ता है। साथ ही इससे विदेशी बाजार में काम करने वाले भारतीय फिल्म निर्माताओं को नुकसान होता है।

    पत्र में यह भी कहा है कि जिन देशों में फिल्म पर बैन लगा है, वे भारत के दोस्त देश माने जाते हैं। इन देशों के साथ सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते लंबे समय से रहे हैं। भारतीय फिल्म निर्माता इन इलाकों में नियमित रूप से बिजनेस करते हैं। ऐसे में सरकार से आग्रह किया गया है कि वह संबंधित देशों के अधिकारियों से इस मुद्दे पर बात करे।

  • Jalandhar News: विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन को लेकर पहुंचे Punjab BJP प्रभारी Narendra Raina और Sunil Jakhar, देखें Live

    Jalandhar News: विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन को लेकर पहुंचे Punjab BJP प्रभारी Narendra Raina और Sunil Jakhar, देखें Live

    जालंधर, ENS: भारतीय जनता पार्टी द्वारा (मनरेगा योजना) विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना के विषय पर कैंट हलके के फोल्डीवाल में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रोग्राम में पंजाब भाजपा प्रभारी नरेंद्र रैना और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ जालंधर पहुंचे। जहां भाजपा नेता राकेश राठौर, मनोरंजन कालिया, सबरजीत सिंह मक्कड़, सुशील शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
    .

    इस दौरान उन्होेंने योजाना को लेकर जालंधर दौरे को लेकर लोगों को जानकारी दी। बता दें कि मनरेगा योजना का नाम बदलने को लेकर विपक्ष द्वारा भाजपा पर काफी तंज कसे जा रहे है। दूसरी ओर इस योजना को लेकर आज भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे। जहां देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जयकारे लगाए गए।

    इस दौरान सुनील जाखड़ द्वारा योजना को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। जहां भाजपा नेता ने कांग्रेस पर मनरेगा योजना का नाम बदलने को लेकर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा नई दिल्ली के एयरपोर्ट का नाम परिवार के नाम पर रखा गया है, जिसका नाम अब इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट रखा गया है।

  • पति से Affair के शक में महिला ने 9वीं की छात्रा को पीटा, जमकर हुआ हंगामा

    पति से Affair के शक में महिला ने 9वीं की छात्रा को पीटा, जमकर हुआ हंगामा

    मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुरः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक महिला द्वारा स्कूल के बाहर छात्रा को बुरी तरह पीटा गई। दरअसल, महिला का आरोप है कि नाबालिग छात्रा उसके पति से कॉल पर बातें करती थी, मना करने पर भी वह नहीं मानी, जिसके बाद ये घटना को अंजाम दिया गया।

    जानकारी देते मारपीट करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती है। महिला का कहना है कि वह छात्रा से अपने पति से बात करने को लेकर नाराज थी। उसने छात्रा को कई बार समझाया था कि वह उसके पति से बात न करे, लेकिन छात्रा नहीं मानी।

    महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के मोबाइल में छात्रा से बातचीत के कॉल रिकॉर्ड देखे थे। इसी कारण वह छात्रा को समझाने आई थी, लेकिन बात बढ़ने पर विवाद हो गया और बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान महिला और छात्रा के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। इस मारपीट में छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखून के निशान आ गए। यह घटना सार्वजनिक स्थान (बीच बाजार) पर हुई, जिसके चलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

    स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। वहीं घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को थाने लेकर आई, जबकि छात्रा घटनास्थल से चली गई थी।

  • Jalandhar News: Adv.Arjun Trehan ने BJP नेता कालिया पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Adv.Arjun Trehan ने BJP नेता कालिया पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब भाजपा के सीनियर नेता पर एडवोकेट अर्जुन तेहरन ने गंभीर आरोप लगाए है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए एडवोकेट ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता पार्टी को झूठ बोलकर इंडोनेशिया गया हुआ था और वहां पर वह मस्ती कर रहा था। एडवोकेट ने आरोप लगाते हुए कहा कि डिप्टी सीएम के दावेदार रह चुके मनोरंजन कालिया के सलाहकार को लेकर कई अहम खुलासे किए है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की समूह लीडरशीप को जागरूक करना चाहते है।

    आरोप है कि कालिया के समर्थक फोन करके बता रहे है कि जिला परिषद और पंचायती चुनाव में भाजपा की ओर से उम्मीमदवारों पैसे भेजे गए थे। एडवोकेट ने आरोप लगाए है कि सुशील शर्मा और चुनाव इंचार्ज सरबजीत सिंह मक्कड़, केडी भंडारी किस तरह चुनाव में प्रचार कर रहे थे। जिसके बाद लोगों ने भाजपा को चुनावों में नकार दिया। इस दौरान एक ऑडियो भी सोशल मीडिया के जरिए जनतक की है।

    जिसमें दो लोगों की हो रही बातों हो रही है। इस दौरान एक व्यक्ति कह रहा हैकि उसकी चुनावों के दौरान कहीं ड्यूटी ना लगाई जाए, क्योंकि उनकी सेहत ठीक नहीं है। इस दौरान ऑडियो में आरोप लगाए गए कि नेता एक भी मीटिंग में शामिल नहीं हुए और वह इंडोनेशिया चले गए। इस दौरान दूसरा व्यक्ति कह रहा है कि शहर में भाजपा की कमान कालिया के पास है।

    जिसके बाद व्यक्ति ने कहा कि वह उनकी एक मीटिंग दिखा दे जिसमें कालिया भाजपा की मीटिंग में गए हुए है। हालांकि जारी हुई वीडियो की एनकाउंटर न्यूज कोई पुष्टि नहीं करता है। वहीं दूसरी ओर मामले को लेकर मनोरजंन कालिया का कोई बयान सामने नहीं आया है। दरअसल, आज पंजाब भाजपा प्रभारी नरेंद्र रैना और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ जालंधर दौरे पर है और भाजपा की समूह लीडरशीप वहां पर मौजूद है।

  • Jalandhar Bus Stand के बाहर Roadways Bus और Car में टक्कर, मची अफरा-तफरी

    Jalandhar Bus Stand के बाहर Roadways Bus और Car में टक्कर, मची अफरा-तफरी

    जालंधरः बस स्टैंड के गेट नंबर 4 पर रोडवेज बस और कार में टक्कर हो गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि टक्कर में किसी के भी ज्यादा गंभीर होने की खबर नहीं है। टक्कर की आवाज काफी तेज होने के कारण मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने पीछे से बस में टक्कर मार दी, जिससे कार का बंपर पूरी तरह टूट गया, जबकि कार की एक लाइट भी क्षतिग्रस्त हुई। वहीं बस को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के तुरंत बाद बस स्टैंड के गेट नंबर 4 के पास कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।

    सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और दोनों वाहनों को सड़क के किनारे हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एक मामूली एक्सीडेंट है और प्राथमिक जांच में किसी भी तरह की लापरवाही सामने नहीं आई है। फिलहाल दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान पर ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

  • Punjab News: कांग्रेस ने की मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल व राजा वड़िंग का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस ने की मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल व राजा वड़िंग का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा स्कीम को बंद करने और उसमें किए जा रहे बदलावों के खिलाफ राज्य स्तरीय संघर्ष शुरू कर दिया है। यह संघर्ष माझा इलाके से शुरू किया गया, जिसको मनरेगा बचाओ संग्राम का नाम दिया गया, जिसके अमृतसर और गुरदासपुर मुख्य सेंटर थे। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस इंचार्ज और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह कैंपेन कांग्रेस की पहले की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अगला बड़ा कदम है। बघेल ने कहा कि आज से शुरू हुआ यह कैंपेन करीब 15 दिन तक चलेगा, जिसके तहत राज्य के अलग-अलग जिलों में मीटिंग की जाएंगी और मजदूरों व कामगर महिलाओं से सीधी बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि MGNREGA गरीबों और मजदूर वर्ग की लाइफलाइन है, लेकिन केंद्र की BJP सरकार ने इसे लगभग खत्म करने का फैसला कर लिया है जो कांग्रेस किसी भी हालत में होने नहीं देगी।

    इस बीच, पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट राजा अमरिंदर सिंह वड़िंग ने कहा कि MGNREGA स्कीम को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की लीडरशिप में कांग्रेस सरकार ने शुरू किया था, ताकि गरीब परिवारों को घर बैठे गारंटीड रोजगार मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने फंड में कटौती करके इस स्कीम को रोक दिया है।

    राजा वड़िंग ने कहा कि पहले केंद्र सरकार 90 प्रतिशत और राज्य सरकार 10 प्रतिशत हिस्सा देती थी, लेकिन अब नए सिस्टम के तहत राज्य सरकार पर 40 परसेंट का बोझ डाल दिया गया है। उन्होंने बायोमेट्रिक अटेंडेंस और ऐप सिस्टम पर भी सवाल उठाए और कहा कि बुजुर्ग मजदूरों के लिए इस पर अंगूठा लगाना भी मुश्किल होता है, क्योंकि कई बार बुजुर्गों के अंगूठे मशीन नहीं उठाती जिससे लोगों को काफी परेशानी होगी। इस तरह की नई स्कीमों से आने वाले समय में गरीबों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और देश में गरीबी और भी बढ़ जाएगी। इसी के तहत राहुल गांधी के निर्देश पर यह संग्राम शुरू किया गया है, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके और मनरेगा को दोबारा स्टार्ट करवाया जा सके।

    इस मौके पर डॉ. राजकुमार वेरका ने कहा कि MGNREGA को बचाने की लड़ाई आज गुरदासपुर से शुरू हुई है और यह लड़ाई 12 तारीख तक लगातार जारी रहेगी। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि इसे पार्लियामेंट से लेकर गांवों, शहरों और गलियों तक ले जाएगी।

  • अब High Court को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    अब High Court को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    शिमलाः पंजाब में आज फिरोजपुर, रोपड़ और मोगा कोर्ट परिसर को बम से उड़ने की धमकी मिली थी। इस मामले को लेकर कोर्ट को पूरी तरह से खाली कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। किसी को भी कोर्ट के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। वहीं अब पंजाब के पड़ोसी जिले हिमाचल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

    इससे सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इस दौरान परिसर को खाली कर दिया गया है। सारा स्टाफ व अधिवक्ता कोर्ट परिसर से बाहर आ गए। आज सुबह सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और पुलिस की टीम ने प्रदेश उच्च न्यायालय के परिसर में पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, इस दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की। बताया जा रहा है कि प्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह ही एक अज्ञात ईमेल से इस तरह की धमकी प्राप्त हुई है।

    इसके बाद हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही प्रदेश हाईकोर्ट की सुरक्षा को लेकर सभी पुख्ता कदम उठाए जा रहे हैं। एहतियातन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस ने परिसर की गहन तलाशी ली। पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की जांच शुरू कर दी है। बता, दें इससे पहले भी दो बार हाईकोर्ट को बम की धमकी मिली है।

     

     

     

  • Punjab News: 7 हिस्सों में बंटे शव को लेकर खुलासा, दोस्त ने किया कत्ल, परिवार का आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: 7 हिस्सों में बंटे शव को लेकर खुलासा, दोस्त ने किया कत्ल, परिवार का आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जालंधर बाईपास पर बने मैट्रो से कुछ दूरी पर 7 हिस्सों में बंटा शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान दविंदर के रूप में हुई है। वहीं इस मामले को लेकर परिवार ने गंभीर आरोप लगाए है। परिवार का कहना हैकि बेटा शेरे को मिलने के लिए उसके घर गया था। जहां शेरे ने बेटे का कत्ल कर दिया है। हालांकि परिवार ने दोस्त द्वारा कत्ल करने की वजह नहीं बताई है। वहीं परिवार की ओर से एक सीसीटीवी भी सामने आई है।

    सीसीटीवी में देखा गया कि रात करीब 12 बजे आरोपी मोटरसाइकिल पर कुछ लेकर जा रहा था, तकरीबन वह 3 बार बाइक पर जाता दिखा। बताया जा रहा है कि यह वहीं ड्रम है, जिसमें दविंदर का शव बरामद हुआ है। मृतक दविंदर के भाई जतिंदर सिंह सोनी ने बताया कि दविंदर उसका कजन भाई था। वह मुंबई में कंप्यूटर का काम करता था। तीन दिन पहले ही घर आया था और उसी दिन से पहले लापता था। तालाशी के दौरान दविंदर कहीं नहीं मिला।

    गली में सीसीटीवी चैक किए तो वह अपने दोस्त के घर जाता दिखा, जिसके बाद वह बाहर नहीं आया। सुबह किसी ने बताया कि साथ में एक खाली प्लाट है, जब हमने वहां जांच की तो हमें उसके बूट मिले। जिसके बाद प्लाट में टुकड़ों में दविंदर की लाश मिली। वहीं घटना के बाद परिवार जब पुलिस के साथ आरोपी के घर गया तो परिवार फरार मिला। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पहले लापता का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अब इस मामले में पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।