Blog

  • Punjab News: कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी पर वकील और पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी पर वकील और पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब के फिरोजपुर जिले में सुबह कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने को लेकर ई-मेल के जरिए धमकी मिली थी। जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस व डॉग स्कवॉयड टीम ने कोर्ट परिसर को खाली करवाया। वहीं इस घटना के बाद अब मोगा के कोर्ट कॉप्लैक्स को बंब से उड़ाने की धमकी मिलने से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है।

    धमकी मामले में एडवोकेट राकेश भारती ने बताया कि तकरीबन 9ः35 पर हमें बार एसोसिएशन से पता चला कि बिल्डिंग में आरडीएक्स होने की सूचना है। जिसके बाद प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर सभी चैंबर खाली करवा दिए थे। हमने अपने सभी क्लाइंट को कोर्ट में आने से गुरेज करने की अपील की है। सर्च आपरेशन के दौरान किसी भी तरह का कुछ नहीं मिला है। फिलहाल यह एक धमकी की झूठी खबर थी। एक बजे के बाद कोर्ट को दोबारा खोला जा सकता है।

    वहीं पुलिस अधिकार ने बताया कि बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी की सूचना मिलते ही वह मौके पहुंचे। उसके साथ 5 डीएसपी, एसएचओ, एआरपी टीम और दल डिस्पोजल टीम मौके पर पहुंची। पूरी बिल्डिंग की जांच की जा रही है। वैसे भी रूटीन में बिल्डिंग की चेकिंग की जाती है। आज धमकी की सूचना मिलने पर स्पेशल चेकिंग की है। फिलहाल कुछ भी नहीं मिला है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। जो भी झूठी खबर फैला रहा है उस पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में 2 बाइकों की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में 2 बाइकों की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब में घने कोहरे के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहेे है। वहीं आज जालंधर के पड़ोसी जिले में सुबह 2 मोटरसाइकिलों के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान बाइक सवार जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सर्कुलर रोड पर सुबह घटा। आमने-सामने टक्कर के बाद एक मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गया, जिसके सिर के ऊपर एक ट्रक का टायर गुजर गया।

    घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसएफ टीम, पीसीआर और सिटी पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक की लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मर्दाघर में रख दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक युवक की पहचान गौरव पुत्र लालचंद निवासी पुराना दाना मंडी, कपूरथला के रूप में हुई है। वह सुबह काम के लिए घर से निकला था।

    पुलिस जानकारी के अनुसार दशमेश कॉलोनी का रहने वाला हर्ष पंडित अपने मोटरसाइकिल पर सर्कुलर रोड पर जा रहा था, इसी दौरान उसकी टक्कर सामने से आ रही मोटरसाइकिल से हुई, जिस पर गौरव सवार था। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे एक ट्रक का पिछला टायर गौरव के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस इस समय परिजन के बयान दर्ज कर रही है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • खदान में Blasting दौरान हादसा, किसान की दर्दनाक मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

    खदान में Blasting दौरान हादसा, किसान की दर्दनाक मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

    कोरबाः साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की दीपका खदान में बड़े हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, हैवी ब्लास्टिंग के दौरान उछला पत्थर एक किसान के सिर पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर शव रखकर रात 11 बजे तक प्रदर्शन करते रहे। मौके पर पुलिस बल और CISF के जवानों को तैनात किया गया था। बाद में कंपनी ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

    जानकारी देते मृतक के बेटे अनिल कुमार ने बताया कि उनके पिता लखन लाल पटेल (60) निवासी रेकी गांव हरदीबाजार में अपने साढ़ू भाई के यहां गए थे। वहां से पैदल लौटते समय यह हादसा हुआ। दोपहर करीब 3 बजे दीपका खदान में हैवी ब्लास्टिंग से उछला पत्थर उनके सिर पर लगा, जिससे वे नीचे गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीबाजार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान किसान की पत्नी गाड़ी के नीचे बैठे रोते नजर आई।

    घटना से नाराज परिजन और ग्रामीण शव लेकर घटनास्थल पहुंचे। जहां उन्होंने शव रखकर प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते ही पुलिस बस तैनात किया गया था। पुलिस-प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने की कोशिश करती रही। मुआवजे और नौकरी मिलने की घोषणा के बाद परिजन और लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया गया।

    SECL के पीआरओ शनिष चंद्र ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह अत्यंत ही दुखद है। उन्होंने बताया कि ब्लास्टिंग से पूर्व सायरन बजाना और आसपास के क्षेत्र को सतर्क करना स्थापित प्रक्रिया का हिस्सा है, बावजूद इसके एरिया प्रबंधन की ओर से घटना का विश्लेषण किया जा रहा है।

  • तेज रफ्तार Thar चालक का कहर, 6 लोगों को कुचला, भीड़ ने लगाई आग

    तेज रफ्तार Thar चालक का कहर, 6 लोगों को कुचला, भीड़ ने लगाई आग

    पटनाः नशे में धुत एक तेज रफ्तार थार चालक का कहर देखने को मिला। जिसने 6 लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला समेत 6 लोग घायल हुए हैं। दो की स्थिति गंभीर है। घटना के बाद लोगों ने थार चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। लोगों ने बताया कि थार चालक नशे में धुत था। गुस्साए लोगों ने थार में आग लगा दी। करीब एक घंटे तक हंगामा किया।

    घायलों में तकियापर निवासी भाई-बहन रितिक (32) और कोमल कुमारी (30), पंचशील नगर निवासी शेखर कुमार (35) और झाखड़ी महादेव निवासी गार्ड माधव कुमार सिंह (55) भी शामिल हैं। दुकानदारों ने घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से सभी को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना बुधवार शाम की है।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक थार रुपसपुर की तरफ से गोला रोड की तरफ आ रही थी। थार काफी तेज थी। थार ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी। इसके बाद भागने के चक्कर में कई लोगों को कुचल दिया। लोगों ने थार का पीछा किया और थार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर रुक गई।

  • Punjab News: श्मशानघाट से अस्थियां गायब होने पर परिवार ने किया हंगामा

    Punjab News: श्मशानघाट से अस्थियां गायब होने पर परिवार ने किया हंगामा

    पटियालाः जिले के घलौड़ी गेट स्थित श्मशानघाट में अस्थियां गायब होने को लेकर परिवार द्वारा हंगामा किया गया। इस मामले को लेकर परिवार द्वारा प्रबंधकों पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के बेटे व्यक्ति शक्ति ने बताया कि उन्होंने बीते रविवार को श्मशानघाट में अपने पिता का संस्कार किया था। आज जब बीते दिन अस्थियां चुगने के लिए श्मशानघाट में पहुंचे तो अस्थियां व राख बिखरी पड़ी थी। शक्ति ने बताया कि श्मशानघाट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सही नहीं है।

    जिस जगह संस्कार किया गया है, वहां की वीडियो ही नहीं है। उन्होंने बताया कि श्मशानघाट प्रबंधक इस मामले का जिम्मेदार आसपास घूम रहे कुत्तों को बता रहे हैं। शक्ति ने आरोप लगाया कि श्मशानघाट से अस्थियां गायब होने का यह दूसरा मामला है। बावजूद इसके प्रबंधक कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि अस्थियां और राख तक पूरी नहीं थी। शक्ति ने शक जताया कि अस्थियों के साथ किसी न किसी व्यक्ति द्वारा छेड़छाड की गई है। यह किसी तांत्रिक क्रिया के लिए भी किए जाने की उन्होंने आशंका जताई है।

    हालांकि इस मामले को लेकर प्रबंधकों का कहना है कि श्मशानघाट में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और रात के समय गेट बंद रहता है, इसलिए यहां कोई भी व्यक्ति अंदर तक नहीं आ सकता। बहरहाल श्मशानघाट से चितास्थलों से अस्थियां गायब होने के मामले लगातार सामने आने से नया विवाद पनप गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले बीते रविवार को अस्थियां गायब हुई थी तो उस समय तांत्रिक क्रिया का शक जताया गया था।

    उधर, इस बारे में मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि श्मशानघाट से अस्थियों से छेड़छाड़ वाला कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि राख हलकी गर्म होने के कारण आसपास घूमने वाले डाग्स इन दिनों सर्दियां होने के कारण वहां आकर बैठ जाते है और वही राख को बिखेर देते हैं। श्मशानघाट के निकट इलाके से निगम टीम ने दस के करीब डाग्स को पकड़ा भी है। इसके अलावा अब अगले समय के दौरान अस्थियों पर लोहे की एक जाली रखकर उन्हें ढांप कर रखा जाएगा।

  • Jalandhar Bypass में Metro के पास टुकड़ों में बंटा शव बरामद, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    Jalandhar Bypass में Metro के पास टुकड़ों में बंटा शव बरामद, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जालंधर बाईपास पर बने मैट्रो से कुछ दूरी पर कई हिस्सों में बंटा शव बरामद हुआ है। शव में व्यक्ति की टांग धड़ से अलग है और कुछ अंग भी अलग दिखाई दे रहे है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ढक दिया है और मामले की जांच की जा रही है। लोगों के अनुसार हत्या का आंशका जताई जा रही है।

    बता दें कि इससे पहले बीते दिन घटना से कुछ दूरी पर स्थित Nagesh Hosiery के यूनिट से खून से सनी लाश मिली थी। मृतक की पहचान रोहित उर्फ़ रितेश के रूप में हुई है। मृतक की पहचान करने वाले दिनेश यादव ने बताया कि रोहित उसके दोस्त का साला है। वह मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है और 4 बहनों का भाई था। दोस्तों ने भी हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस द्वारा हार्ट अटैक आने से मौत का कारण बताया गया था।

    मृतक दविंदर के भाई जतिंदर सिंह सोनी ने बताया कि दविंदर उसका कजन भाई था। वह मुंबई में कंप्यूटर का काम करता था। तीन दिन पहले ही घर आया था और उसी दिन से पहले लापता था। तालाशी ली तो कहीं नहीं मिला। गली में सीसीटीवी चैक किए तो वह अपने दोस्त के घर जाता दिखा, जिसके बाद वह बाहर नहीं आया। सुबह किसी ने बताया कि साथ में एक खाली प्लाट है, जब हमने वहां जांच की तो हमें उसके बूट मिले।

    जिसके बाद शक हुआ कि उसके साथ कोई गलत काम हुआ है। जिसके बाद प्लाट में ढूंढा तो वहां से उसकी टुकड़ों में लाश मिली। आरोपी के घर गए तो परिवार फरार मिला। वहीं सीसीटीवी में देखा कि रात करीब 12 बजे आरोपी मोटरसाइकिल पर कुछ लेकर जा रहा था, तकरीबन वह 3 बार बाइक पर जाता दिखा। पीड़त परिवार ने पुलिस से इंसफा की मांग की है और पूरे परिवार को पड़कने की अपील की है।

  • इस दिन स्थापित होगा सबसे ऊंचा शिवलिंग, Gangotri-Mansarovar के जल से होगा अभिषेक

    इस दिन स्थापित होगा सबसे ऊंचा शिवलिंग, Gangotri-Mansarovar के जल से होगा अभिषेक

    बिहारः मोतिहारी के कल्याणपुर प्रखंड स्थित कैथवलिया खेत में 17 जनवरी को विश्व के सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर हेलिकॉप्टर मानसरोवर, गंगोत्री, यमुनोत्री और हरिद्वार समेत 5 नदियों के जल से अभिषेक किया जाएगा। शिवलिंग को स्थापित करने के लिए भोपाल से 750 टन क्षमता वाली दो विशाल क्रेन मंगाई गई हैं। ये क्रेन 15 तारीख तक कैथवलिया पहुंच जाएगी और इनकी मदद से शिवलिंग को खड़ा किया जाएगा।

    पटना स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के सचिव सायन कुणाल ने बताया कि शिवलिंग की स्थापना के लिए हरिद्वार और पाटन से विशेष आचार्य बुलाए गए हैं। विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना के बाद शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद देश की प्रमुख तीर्थ नदियों से लाए गए पवित्र जल को हेलिकॉप्टर से शिवलिंग पर अर्पित किया जाएगा।

    17 जनवरी की तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है, क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव लिंग स्वरूप में प्रकट हुए थे। इस आयोजन में बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रमुख साधु-संतों शामिल होंगे। शिवलिंग स्थापना के दौरान हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की जाएगी। पूजा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए दो क्विंटल से अधिक बताशे का प्रसाद तैयार किया जा रहा है। शिवलिंग स्थापना के लिए पूजा कार्यक्रम सुबह आठ बजे शुरू होगा और दस बजे तक चलेगा। इसके बाद दस बजे से साढ़े दस बजे तक विशेष अनुष्ठान होगा। दोपहर साढ़े बारह बजे विधिवत रूप से शिवलिंग की स्थापना होगी।

    सुरक्षा कारणों से शिवलिंग के चारों ओर छह फीट का घेरा बनाया गया है, जिसमें आम लोगों की एंट्री बैन है। शिवलिंग स्थापना समारोह में बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री के भी आने की संभावना है।

  • Punjab News: फिरोजपुर के बाद इस जिले में कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, भारी फोर्स तैनात

    Punjab News: फिरोजपुर के बाद इस जिले में कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, भारी फोर्स तैनात

    मोगाः पंजाब के फिरोजपुर जिले में आज सुबह कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने को लेकर ई-मेल के जरिए धमकी मिली। जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस व डॉग स्कवॉयड टीम ने कोर्ट परिसर को खाली करवाया। वहीं इस घटना के बाद अब मोगा के कोर्ट कॉप्लैक्स को बंब से उड़ाने की धमकी मिलने से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है।

    यहां भी मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कोर्ट कॉप्लैक्स को खाली करवा लिया गया है। हालांकि किसी भी अधिकारी द्वारा कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया गया है। वहीं अदालत के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और जांच जारी है।

  • दिनदहाडे़ व्यापारी को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

    दिनदहाडे़ व्यापारी को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

    अजमेरः शहर में दिनदहाडे़ एक व्यापारी को गोली मारने का मामला सामने आया है। फायरिंग में घायल व्यापारी को इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आरोपियों ने पीड़ित के छोटे बेटे से भी मारपीट की थी। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें व्यापारी को बदमाश गोली मारते हुए दिख रहे हैं।

    जानकारी देते एडिशनल एसपी राजेश कुमार मील ने बताया कि केकड़ी के अजमेरी गेट स्थित अम्बिका प्रिंटर्स के मालिक महेंद्र साहू और केकड़ी निवासी अजय साहू के बीच रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है। महेंद्र की दुकान पर शाम करीब 4 बजे अजय साहू अपने साथियों के साथ पहुंचा था। कहासुनी होने पर आरोपी अजय ने महेंद्र पर 2 फायर कर दिए। महेंद्र के पेट और हाथ में गोली लगी, इससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने महेंद्र साहू को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    पुलिस ने आरोपी अजय साहू को मौके से ही हिरासत में ले लिया है। 2 अन्य आरोपियों को भी डिटेन किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी को भी जब्त किया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Sher-e-Punjab Chicken Corner और Bawa Chicken पर एक्साइज विभाग की Raid, 2 मैनेजरों पर केस दर्ज

    Punjab News: Sher-e-Punjab Chicken Corner और Bawa Chicken पर एक्साइज विभाग की Raid, 2 मैनेजरों पर केस दर्ज

    लुधियानाः शहर में मशहूर 2 चिकन कॉर्नर्स पर एक्साइज विभाग ने रेड की। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की विशेष टीम ने 2 मशहूर ठिकानों पर छापेमारी कर अवैध शराब परोसने का मामला दर्ज किया। मामले की जानकारी देते हुए ईस्ट हलके की डॉ. शिवानी गुप्ता ने बताया कि विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ चिकन कॉर्नर्स नियमों की धज्जियां उड़ाकर बिना किसी वैध लाइसेंस के अपने परिसर के अंदर लोगों को शराब पिला रहे हैं। इसी कड़ी में बीती रात 2 अलग-अलग इलाकों में दबिश दी गई।

    जिसमे कमला नेहरू मार्केट में शेर-ए-पंजाब चिकन कॉर्नर और समराला चौक के बावा चिकन पर रेड की गई चिकन कॉर्नर के अंदर लोग टेबल लगाकर सरेआम शराब पी रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए और दुकान के मैनेजर को नामजद किया। ईआई नवदीप सिंह और उनकी टीम ने जब यहां छापा मारा तो देखा।चिकन कॉर्नर के अंदर सरेआम लोग बैठकर शराब पी रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने मौके से शराब की बोतले बरामद की और दुखान मैनेजर रमेश चंद को नामजद किया। जिस पर थाना डिवीजन-1 में एक्साइज एक्ट 1914 की धारा 68 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    वही दूसरी और गुरु अर्जुन देव नगर स्थित मशहूर बावा चिकन समराला चौक के पास ईआई बरजेश मल्होत्रा और एक्साइज पुलिस की टीम ने यहाँ अचानक चेकिंग की। यहाँ भी मैनेजर की शह पर ग्राहकों को खुलेआम शराब परोसी जा रही थी जो कि कानूनन अपराध है। जिस पर कार्रवाई करते विभाग ने मैनेजर सचिन शर्मा के खिलाफ थाना डिवीजन-7 में धारा 68 (एक्साइज एक्ट) के तहत केस दर्ज कराया। एक्साइज विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि लुधियाना में ईटिंग जॉइंट्स की आड़ में शराब पिलाने का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चिकन कॉर्नर्स या ढाबों पर बिना अनुमति के शराब पिलाना एक्साइज नियमों का उल्लंघन है। आने वाले दिनों में ऐसी चेकिंग और तेज की जाएगी ताकि अवैध अहातों पर लगाम कसी जा सके।