Blog

  • Jalandhar News: नकाबपोश लुटेरों ने करियाना व्यापारी पर तेजधार हथियारों से हमला कर लूटा

    Jalandhar News: नकाबपोश लुटेरों ने करियाना व्यापारी पर तेजधार हथियारों से हमला कर लूटा

    23 हजार रूपए और मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार 

    जालंधर, ENS: महानगर में आये दिन लूट की वारदात बढ़ती जा रही हैं। चोर बेखोफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिससे लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। वहीं ताजा मामला थाना डिवीजन नंबर 3 के इलाके से लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहर के मेन इलाके प्रताप बाग रोड नजदीक पाल अस्पताल के नजदीक रात 12:30 बजे के करीब चार मोटरसाइकिल सवार नाकाबपोश लुटेरों ने तेजधार हथियारों की नोक पर इलाके के एक करियाना व्यापारी को निशाना बनाया और लुटेरे व्यापारी को दातर से हमला कर जख्मी करके उसकी जेब से करीब 23 हजार की नकदी व एक महंगा मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने जख्मी हालात में उसे भगत सिंह चौक उसके घर पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना तीन के एएसआई ज़ोरावर सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित के बयान दर्ज किए और जांच शुरू कर दी।

    रात को दुकान बंद करके वापस लौट रहा था व्यापारी
    पीड़ित हितेश चोपड़ा पुत्र ओंकार नाथ चोपड़ा निवासी भगत सिंह चौक कृष्णा गली ने बताया कि उसकी भगत सिंह चौक के पास बहुत पुरानी करियाना की दुकान है। वह हर रोज की तरह रात को दुकान बंद करके प्रताप बाग वाली रोड से घर की तरफ जा रहा था कि इसी दौरान रास्ते में दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लुटेरे मुंह ढके हुए थे जिन्होंने आते ही उस पर दातर व राड से हमला कर उसे घायल कर नीचे गिरा दिया। इस दौरान एक लुटेरों ने उसकी जेब से दुकान की सेल करीब 23 हजार रूपए व एक महंगा मोबाइल छीन लिया। एक लुटेरा एक्टिवा भगाने की कोशिश कर रहा था कि पीछे से कार सवार आते देख लुटेरे मंडी रोड की तरफ से फरार हो गए।

    राहगीरों ने घायल व्यापारी को पहुंचाया घर
    वहीं से गुजर रहे लोगों ने उसे पास ही उसके घर पहुंचाया। जहां उसके परिजनों ने पुलिस को सूचित किया और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हितेश चोपड़ा के बयानों के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    पीड़ित के पिता ओंकारनाथ चोपड़ा ने बताया कि उनके साथ भी ऐसे ही लूट की वारदात हुई थी मगर राहगीरों की मदद से चोर को भागते हुए काबू कर लिया था। भगत सिंह चौक नजदीक दुकानदारों ने बताया कि कुछ दिन पहले मोमोज की रेहडी लगाने वाले की भी एक्टिवा यही लुटेरे छीन कर ले गए थे। दुकानदारों ने बताया कि कोई भेदी व्यक्ति या नशेड़ी है जिन्हें मालूम होता है कि देर रात दुकान बंद करके कौन सा व्यापारी अकेले जहां से गुजरता है रेकी कर वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। इलाका निवासियों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इन नाकाबपोश लुटेरों को गिरफ्तार किया जाए और उनका लूटा हुआ सामान वापिस दिलाया जाए तांकि उन्हें इंसाफ मिल सके।

  • Haryana News: छापेमारी कर 990 ग्राम सोना, 18 लाख की नगदी सहित अन्य दस्तावेज बरामद, देखें वीडियो

    Haryana News: छापेमारी कर 990 ग्राम सोना, 18 लाख की नगदी सहित अन्य दस्तावेज बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूला। क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने पंचकूला के सेक्टर 17 के मकान नंबर 128 में कई घंटों छापेमारी कर 990 ग्राम सोना, 18 लाख रुपए नगदी ओर दस्तावेज बरामद किये है। इस छापेमारी के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा घर, गाड़ियां और ऑफिस में सर्च अभियान चलाया गया।

    क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज मुकेश सैनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला सेक्टर 26 के रहने वाले कपिल चावला की शिकायत पर सेक्टर 14 में ब्लैकमेल करने और धमका कर ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और इस मामले में क्राइम ब्रांच 19 की टीम के द्वारा पंचकूला सेक्टर 17 के मकान नंबर 128 में छापेमारी की गई। जहां पर मुकेश गोयल नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, 87 लाख रुपए फाइनेंस देकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था और छापेमारी के दौरान करीब 18 लाख रुपए नगद 990 ग्राम सोना और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

    महिला के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में भी जैसे ही तथ्य आएंगे कार्रवाई की जाएगी और उसकी जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा की गाड़ियां और मकान के साथ-साथ कार्यालय की भी जांच की जाएगी और जो भी जांच में आए सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थिति में युवती वकील की मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थिति में युवती वकील की मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले में एक 25 वर्षीय एडवोकेट युवती दिलजोत शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका दिलजोत शर्मा निवासी मानसा, लुधियाना की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में अपनी सहेली रविंदर कौर के साथ किराए के मकान में रहती थी। दिलजोत की मौत डीएमसी अस्पताल में हुई। उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया।

    सुसाइड नोट हुआ बरामद
    दिलजोत की सहेली रविंदर कौर ने बताया कि युवती की अलमारी से एक सुसाइड नोट मिला। नोट में दिलजोत ने लिखा कि वह मानसिक और शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थी और परिवार वाले भी उसे परेशान करते थे। उसने लिखा कि वह इस कदम के लिए किसी और को दोषी न ठहराए और यहां घर में रहने वाले लोग उसका ध्यान रखते थे।

    परिजनों ने लगाया ये आरोप
    मृतका की मां बीरपाल कौर ने सुसाइड नोट पर संदेह जताया। उनका कहना है कि यह लिखावट उनकी बेटी की नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि रविंदर कौर और एक युवक जगदीश ने उनकी बेटी की हत्या करवाई। बीरपाल कौर ने कहा कि उनकी बेटी का इलाज पीजीआई में चल रहा था और हालत बिल्कुल ठीक थी।

    सहेली ने बताया, काफी दिनों से बीमार थी
    दिलजोत बीमार थी और उसके डाइजेस्टिव सिस्टम में समस्या थी। घटना वाले दिन वह अचानक गिर पड़ी और उल्टियां करने लगी। पहले उसे मेक्स अस्पताल ले जाया गया और बाद में डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है और मामले की जांच के लिए पुलिस को सूचना दी गई।

    मामले की जांच जारी
    थाना डिवीजन नंबर 7 के SHO गगनदीप ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब यह भी पता लगाएगी कि दिलजोत की अंतिम कॉल्स किससे हुई थीं और सभी तथ्यों की जांच करेगी।

     

  • 69वें नेशनल स्कूल गेम्स की मेज़बानी के साथ पंजाब बन रहा स्कूल स्पोर्ट्स का नेशनल हब: हरजोत सिंह बैंस

    69वें नेशनल स्कूल गेम्स की मेज़बानी के साथ पंजाब बन रहा स्कूल स्पोर्ट्स का नेशनल हब: हरजोत सिंह बैंस

    चंडीगढ़ / लुधियाना: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में 69वें नेशनल स्कूल गेम्स का औपचारिक उद्घाटन किया, जिससे देशभर से आने वाले युवा एथलीटों के लिए बड़े राष्ट्रीय खेल आयोजन की शुरुआत हुई। 6 से 11 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और विद्या भारती स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रतियोगिताओं में जूडो अंडर-14, ताइक्वांडो अंडर-14 और गतका अंडर-19 सहित कई खेल शामिल होंगे और मैच शहर के विभिन्न मैदानों जैसे BCM आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री नगर और PAU लुधियाना के ओपन एयर थिएटर में आयोजित होंगे।

    मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह आयोजन पंजाब और लुधियाना के लिए गर्व की बात है, क्योंकि करीब 1,000 खिलाड़ी और 350 से अधिक कोच देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हैं। उन्होंने ज़िला प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी और बताया कि ठंड के बावजूद रहने, खाने, आने-जाने और सुरक्षा के सभी इंतज़ाम किए गए हैं। उन्होंने राज्य में खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने और हर गांव में खेल का मैदान बनाने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रयासों की भी सराहना की।

    शिक्षा मंत्री ने खेलों में प्रतिभाओं के विकास पर भी जोर दिया और बताया कि स्पोर्ट्स नर्सरी में कोच लगाए जा रहे हैं और खिलाड़ियों की डाइट पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने पंजाब की स्पोर्ट्स पॉलिसी का उल्लेख करते हुए कहा कि एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप और ओलंपिक्स के लिए चुने गए खिलाड़ियों को एडवांस वित्तीय मदद दी जाती है, जिससे राज्य के खिलाड़ियों की प्रदर्शन क्षमता में सुधार हुआ है। इस अवसर पर कई विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

     

  • दिल्ली जेएनयू में PM, गृहमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाना दुर्भाग्यपूर्ण: राहुल शर्मा

    दिल्ली जेएनयू में PM, गृहमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाना दुर्भाग्यपूर्ण: राहुल शर्मा

    टुकड़े टुकड़े का गैंग फिर सक्रिय होने के संकेत, आंदोलन करने की पूरी आजादी,लेकिन आपत्ति जनक नारे लगाने पर दिल्ली सरकार करे उचित कार्यवाही ऊना/सुशील पंडित: दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हाल ही में हुए छात्र आंदोलन के दौरान कथित रूप से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्ति जनक नारे लगाए जाने को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। जिला ऊना भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सोशल मीडिया संयोजक राहुल शर्मा ने इस घटना पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। राहुल शर्मा ने अपने जारी बयान में कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन करना छात्रों का संवैधानिक अधिकार है और किसी भी मुद्दे पर शांतिपूर्ण विरोध किया जा सकता है, लेकिन आंदोलन की आड़ में देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर आसीन नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी करना न केवल अनुचित है, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता के लिए भी घातक हो सकता है। राहुल शर्मा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा को लांघती हैं। भाजयुमो नेता राहुल शर्मा ने आरोप लगाया कि जेएनयू परिसर में एक बार फिर तथाकथित “टुकड़े-टुकड़े गैंग” सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं, जो पूर्व में भी विवादों का कारण बन चुका है। राहुल शर्मा का कहना है कि इस प्रकार के नारे और गतिविधियां युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकती हैं और इसका दूरगामी नकारात्मक प्रभाव देश की एकता और अखंडता पर पड़ सकता है। राहुल शर्मा ने दिल्ली की भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री मती रेखा गुप्ता से आग्रह किया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए। राहुल शर्मा ने कहा कि जेएनयू में जो भी आंदोलनकारी, विशेषकर वे लोग जो भारत सरकार और संवैधानिक पदाधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे हैं, उनके विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका मानना है कि समय रहते सख्त कदम उठाए जाने से भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकती है। राहुल शर्मा ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय परिसरों को शिक्षा और शोध का केंद्र होना चाहिए, न कि राजनीतिक उन्माद और देश विरोधी गतिविधियों का मंच। उन्होंने दिल्ली प्रशासन से अपील की कि कैंपस में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू किए जाएं और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ बिना भेदभाव के कार्रवाई हो। राहुल शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम पर अन्य राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की भी नजर बनाने का आग्रह किया। राहुल ने कहा कि छात्र आंदोलनों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय हित भी सुरक्षित रहें।
  • कांग्रेस की नीतियों से पंजाब को नुकसान, आप सरकार ने खोला मोर्चा

    कांग्रेस की नीतियों से पंजाब को नुकसान, आप सरकार ने खोला मोर्चा

    चंडीगढ़: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) पर 500 करोड़ रुपये का गैर-कानूनी और निराधार वित्तीय बोझ डालने का आरोप लगाया है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गोयल ने इसे संघीय ढांचे पर हमला और पंजाब के हितों के खिलाफ साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि तथाकथित “नए सेस” का कोई कानूनी आधार नहीं है और कांग्रेस सरकार मनमाने ढंग से पंजाब पर आर्थिक बोझ डालने की कोशिश कर रही है।

    गोयल ने कहा कि इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वॉटर सेस लगाने की कोशिश की थी, जिसे गैर-कानूनी ठहराते हुए वापस लेना पड़ा था। अब उसी तरह बिना किसी स्पष्ट कानून के नया टैक्स थोपने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि खुद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से पहले 4 प्रतिशत टैक्स लगाने और बाद में इसे घटाकर 2 प्रतिशत करने की बात स्वीकार की है, जिसके आधार पर बीबीएमबी से 500 करोड़ रुपये वसूलने की घोषणा की गई।

    आप मंत्री ने कहा कि बीबीएमबी में पंजाब का बड़ा हिस्सा है और यह फैसला सीधे तौर पर पंजाब के अधिकारों को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने बताया कि बीबीएमबी को पत्र लिखकर इस सेस को गैर-कानूनी और अस्वीकार्य बताया गया है। गोयल ने कांग्रेस पर पंजाब के साथ हमेशा अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के हितों की रक्षा के लिए हर मंच पर इस फैसले का विरोध करेगी।

  • जयराम ठाकुर के 61वें जन्मदिन पर भावनाओं का सैलाब, प्रदेशभर से उमड़ा स्नेह, लगा बंधाइयों का तांता

    जयराम ठाकुर के 61वें जन्मदिन पर भावनाओं का सैलाब, प्रदेशभर से उमड़ा स्नेह, लगा बंधाइयों का तांता

    ऊना/सुशील पंडित: आज प्रदेश के एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के 61वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में उत्साह, स्नेह और शुभकामनाओं का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। जन्मदिन पर प्रदेशभर से लोगों द्वारा बधाई देने का तांता लगा रहा। लोगों ने उन्हें जी भरकर दुआ दी और भरपूर प्रेम और  भावनाएं प्रकट की।  इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों, वर्तमान जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों एवं अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी  जयराम ठाकुर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

    हजारों की संख्या में लोग उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आए। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न मंदिरों एवं शक्तिपीठों में उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के लिए उनके समर्थकों एवं प्रशंसकों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना करवाई गई।

    जयराम ठाकुर ने अपने जन्मदिन की शुरुआत भी  पूजा-अर्चना के उपरांत बजरंगबली के प्रसिद्ध जाखू मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। जन्मदिन के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जहां विभिन्न कलाकारों द्वारा  प्रस्तुतियां दी गईं। पारंपरिक नाटियों और लोकगीतों पर आगंतुकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की और पूरा वातावरण उल्लास से भर उठा।

    इस अवसर पर  जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेशवासियों से मिल रहे अपार प्रेम और शुभकामनाओं से वे अत्यंत अभिभूत हैं। उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि वे अपनी अंतिम सांस तक प्रदेश और देश की सेवा, तथा आमजन के हितों के लिए समर्पित रहेंगे।

    इस मौके पर  हिमाचल सरकार के मंत्री जगत नेगी, विधायक सुखराम चौधरी, बलबीर वर्मा, विनोद कुमार,  दीपराज, लोकेंद्र कुमार, रीना कश्यप, पूर्ण चंद्र ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, आशीष शर्मा और पूर्व विधायक सुरेश भारद्वाज, रवि ठाकुर, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, लखविंदर राणा,परमजीत पम्मी, अर्जुन ठाकुर, बलदेव तोमर, हीरालाल  समेत भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता आमजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

  • डॉक्टरों और निजी मेडिकल कॉलेजों को मिला सरकार का समर्थन, सीएम मान ने खुद किया ऐलान

    डॉक्टरों और निजी मेडिकल कॉलेजों को मिला सरकार का समर्थन, सीएम मान ने खुद किया ऐलान

    चंडीगढ़: राज्य में 10 लाख रुपये की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना की निर्बाध और सुचारू शुरुआत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना (एमएमएसवाई) के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। स्टेट हेल्थ एजेंसी (एसएचए) पंजाब में आयोजित इस बैठक में सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

    बैठक में प्रमुख भागीदारों में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) पंजाब, पंजाब हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम एसोसिएशन (पीएचएनए), पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज (पीसीएमएस) के डॉक्टर तथा प्रमुख निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधि शामिल थे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) कुमार राहुल और एसएचए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संयम अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

    इस योजना के सहयोगात्मक और नागरिक-केंद्रित क्रियान्वयन के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन, नैतिक चिकित्सकीय अभ्यास और पूर्ण पारदर्शिता के माध्यम से ही एमएमएसवाई को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के प्रत्येक निवासी को बिना किसी वित्तीय बोझ के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त हों, और यह केवल सरकार, डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य संस्थानों के बीच ईमानदार सहयोग से ही संभव है।

     

  • भाजपा उपाध्यक्ष ने हिम चंडीगढ़ न्यू टाऊनशीप प्रोजेक्ट केखिलाफ जताया विरोध

    भाजपा उपाध्यक्ष ने हिम चंडीगढ़ न्यू टाऊनशीप प्रोजेक्ट केखिलाफ जताया विरोध

    भाजपा उपाध्यक्ष ने हिम चंडीगढ़ न्यू टाऊनशीप प्रोजेक्ट केखिलाफ जताया विरोध
     बद्दी/सचिन बैंसल:भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुरमैल चौधरी ने कहा कि हिमाचल सरकार की ओर से लाया गया हिम चंडीगढ़ न्यू टाऊन शीप प्रोजेक्ट  सरासर गलत है। सरकार की ओर से चिहिंत किया गया स्थान इसके लिए सही नहीं है।
    पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हरिपुर संडोली पंचायत के साथ लगते ही  ट्रीट मेंट प्लांट की गंदगी चारों ओर फैलती है जिसके चलते यहां पर कोई भी शहर बसाना उचित नहीं है। अगर सरकार बद्दी का विकास करना चाहती है तो बद्दी में बनी पहले सोसायटियों का सुधार किया जाएगा। इन सोसायटियों को मूल भूत सुविधाएं दी जाए।
    उन्होंने कहा कि बद्दी के चक्कां रोड़ पर स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट तो बसा दिया है, लेकिन उसके आसपास को झुगी झोंपड़ियां व अपार्टमेंट तक जाने वाली सड़क की हालत काफी खस्ता है। सरकार पहले ही हिमुडा की कालोनियों को बद्दी व बरोटीवाला में बना चुकी है। लेकिन आज भी उनमें रहने वाले लोग परेशान है। और मधाला में आधे से ज्यादा कालोनी खाली पड़ी है। जो वर्तमाम में नशे का अड्ढा बनी हुई है।
    उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि इस फैसले को वापस ले। अन्यथा इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
  • Haryana News: अवैध हथियारों सहित एक तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: अवैध हथियारों सहित एक तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला। अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के खिलाफ डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हतियारों सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सतीश कुमार उर्फ टीटी (उम्र 34 वर्ष), निवासी गांव माजरा महताब पंचकूला के रहने वाले के रूप में हुई।

    मामले बारे मीडिया को जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक अवैध पिस्टल के साथ पिंजौर-मढ़ावाला हाईवे पर गांव जट्टामाजरी के समीप खड़ा है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इंचार्ज मनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू को पकड़ लिया।

    पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान सतीश कुमार उर्फ टीटी निवासी गांव माजरा महताब पंचकूला के रूप में हुई। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल (मेड इन जापान) तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना पिंजौर में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1B)A के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई गुरमेज सिंह द्वारा की जा रही है।

    आरोपी को किया गया कोर्ट में पेश
    वहीं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास तथा आपसी झगड़ों से संबंधित कुल छह मामले थाना पिंजौर एवं कालका में दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। इस दौरान मुख्य हथियार सप्लायर, गिरोह में संलिप्त अन्य व्यक्तियों तथा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी उक्त हथियारों की सप्लाई करने वाला था अथवा किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।