Haryana News: अवैध हथियारों सहित एक तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला। अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के खिलाफ डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हतियारों सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सतीश कुमार उर्फ टीटी (उम्र 34 वर्ष), निवासी गांव माजरा महताब पंचकूला के रहने वाले के रूप में हुई।

मामले बारे मीडिया को जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक अवैध पिस्टल के साथ पिंजौर-मढ़ावाला हाईवे पर गांव जट्टामाजरी के समीप खड़ा है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इंचार्ज मनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान सतीश कुमार उर्फ टीटी निवासी गांव माजरा महताब पंचकूला के रूप में हुई। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल (मेड इन जापान) तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना पिंजौर में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1B)A के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई गुरमेज सिंह द्वारा की जा रही है।

आरोपी को किया गया कोर्ट में पेश
वहीं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास तथा आपसी झगड़ों से संबंधित कुल छह मामले थाना पिंजौर एवं कालका में दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। इस दौरान मुख्य हथियार सप्लायर, गिरोह में संलिप्त अन्य व्यक्तियों तथा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी उक्त हथियारों की सप्लाई करने वाला था अथवा किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *