Blog

  • Punjab News: नगर निगम और पुलिस ने तस्कर के घर पर चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम और पुलिस ने तस्कर के घर पर चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में युद्ध नशे के खिलाफ मुहिम के तहत लगातार सरकार के आदेशों पर नगर निगम द्वारा पुलिस के सहयोग से बड़े नशा तस्करों के घर तोड़े जा रहे हैं। वहीं आज नगर निगम द्वारा 5वें नशा तस्कर के घर को ध्वस्त किया गया। इस दौरान जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि युद्ध नशे के खिलाफ मुहिम के तहत लगातार नगर निगम द्वारा पुलिस के सहयोग से नशा तस्करों के घर तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मकबूलपुरा इलाके के गुरमीत सिंह नामक नशा तस्कर इस समय जेल में बंद है।

    उसके खिलाफ 3 मुकदमे एसएस मोहाली में दर्ज किए हैं और अमृतसर में भी उसके खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं। उसने नशा तस्करी मामलों में जो संपत्ति बनाई थी, उसके खिलाफ नगर निगम द्वारा पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए घर पर बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने बताया कि मार्च महीने में पुलिस द्वारा युद्ध नशे के खिलाफ मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलताएं हासिल की गई हैं और बड़े नशा तस्करों के घर तोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: बिक्रम मजीठिया की हटाई गई सिक्योरिटी, सुखबीर बादल ने किया दावा

    Punjab News: बिक्रम मजीठिया की हटाई गई सिक्योरिटी, सुखबीर बादल ने किया दावा

    मोहालीः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मजीठिया की जेड प्लस सुरक्षा हटाई गई है। इस मामले का दावा सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया के जरिए किया है।

    सुखबीर बादल ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए इस अकाली दल के खिलाफ साजिश कर दिया है। बता देंकि आज ही बिक्रम मजीठिया के खिलाफ ड्रग केस के मामले में एसआईटी में बदलाव किया गया था। जिसके बाद अब सुखबीर बादल ने दावा किया है कि बिक्रम मजीठिया की सिक्योरिटी हटा दी गई है।

    बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा वापस लेने से सरकार की अकाली दल के नेतृत्व के खिलाफ खतरनाक और घातक साजिशों की पुष्टि होती है। सुखबीर बादल ने कहा कि मजीठिया को ड्रग मामले में गलत तरीके से फंसाने की कोशिश की जा रही हैं, जबकि उनके सुप्रीमो अरविंद केजरीवला ने ड्रग मुद्दे पर उनके झूठे आरोपों के लिए अकाली नेता से लिखित में माफी मांगी है। बादल ने लिखा है कि मजीठिया की सुरक्षा वापस लेने को मेरी जान लेने की असफल कोशिश में सरकार की मिलीभगत से जोड़कर देखा जाना चाहिए। एक ऐसा प्रयास जिसे केवल गुरु साहिबान के दिव्य हस्तक्षेप से विफल किया जा सका।

    श्री हरमंदिर साहिब में चौंकाने वाली हत्या की कोशिश को सरकार द्वारा जानबूझकर कमजोर तरीके से संभालना, जिसके परिणामस्वरूप आरोपियों को आसानी से जमानत मिल गई, इसके भयानक इरादों को और भी रेखांकित करता है। इन घटनाओं के क्रम से किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिए कि हमारे विरोधी राज्य को किस दिशा में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा शिरोमणि अकाली दल के नेताओं और प्रवक्ताओं को खुलेआम हत्या की धमकियां दी जा रही हैं, और मुख्यमंत्री इन खतरनाक घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि वह स्पष्ट रूप से कहना चाहते है कि यदि बिक्रम या हमारे किसी भी नेता या कार्यकर्ता को कोई नुकसान पहुंचता है, तो पंजाब सरकार, अरविंद केजरीवाल और पंजाब पुलिस उसके जिम्मेदार होंगे।

  • Jalandhar News: बस यूनियन की चेतावनी, Punjab भर में 3 दिन नहीं चलेंगी बसें, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बस यूनियन की चेतावनी, Punjab भर में 3 दिन नहीं चलेंगी बसें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में सरकारी बसों के कच्चे मुलाजिमों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया। आज प्रेस वार्ता करते हुए राज्य अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जारी किए बजट में भी कच्चे कर्मचारियों या बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं रखा है। ऐसे में अब यूनियन ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर संगठन की सभी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 3 अप्रैल को पंजाब के सभी बस स्टैंड बंद कर पंजाब सरकार की ओर से पेश किया जाएगा, जिसमें बेरोजगार कर्मचारियों के लिए कुछ भी नहीं रखा गया है और बेरोजगारों के लिए कोई बजट नहीं रखा गया है।

    कर्मचारियों, बेरोजगारों, किसानों और पंजाब मारू बजट की प्रतियां जलाई जाएंगी अगर सरकार ने फिर भी समस्या का समाधान नहीं किया तो 7-8-9 अप्रैल को पूरे पंजाब में बसों के पहिए जाम करके पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास पर धरना दिया जाएगा और पंजाब के सभी भाईचारा संगठनों के साथ मिलकर मोहाली बस स्टैंड पर कार्यक्रम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार के परिवहन विभाग की होगी। दरअसल, आज पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन 25/11 की राज्य स्तरीय बैठक हुई। जिसमें ऑल इंडिया फेडरेशन सीटू के राज्य अध्यक्ष महा सिंह रोड़ी और महासचिव चंद्र शेखर भी मौजूद थे। रेशम गिल ने कहा कि आप पार्टी अन्य सरकारों की तरह कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए बैठक में मांगों को न मानकर कच्चे कर्मचारियों को बार-बार संघर्ष करने के लिए मजबूर कर रही है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ 1 जुलाई को जालंधर में संगठन के साथ एक बैठक की गई, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। मांगों को लेकर कर्मचारियों को अलग परिवहन नीति के तहत पक्का करने के आदेश भी जारी किए। सरकार की ओर से सड़क बंदी के नेता समेत एक कमेटी बनायी गयी थी, लेकिन प्रबंधन पदाधिकारी की नीति में अंतर है या फिर सरकार मांगों का समाधान नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर लगभग 9 महीने बीत गए। लगता है कि जानबूझकर मांगों को भ्रमित किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बीच में ही छोड़ा जा रहा है, हर बार बैठक में ऐसा ही होता है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है, जिसके कारण संगठन बार-बार संघर्ष शुरू करता है और आश्वासन मिलने के बाद संघर्ष स्थगित कर दिया जाता है। लेकिन यदि सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो संगठन को उग्र संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। पनबस में ठेकेदार दातार सिक्योरिटी ग्रुप द्वारा 11-12 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है और विभाग कार्रवाई करने की बजाय नया ठेकेदार लाने की तैयारी कर रहा है।

    राज्य महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार ने सत्ता में आने से पहले पंजाब को बचाने की बात की थी और विभाग में काम करने वाले गरीब कर्मचारियों में बदलाव लाने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी में विभाग में बसें लगाने की बजाय सरकारी विभाग का निजीकरण करना शुरू कर दिया। इसमें करीब एक करोड़ रुपये लगते हैं, यह बहुत घाटे का सौदा है। पिछली सरकार ने टाइम किलोमीटर स्कीम के तहत भविष्य में बसें न देने जैसे फैसले लिए थे। इस मौके पर उपाध्यक्ष हरकेश कुमार, गुरप्रीत सिंह पन्नू, चेयरमैन बलविंदर सिंह राठ संयुक्त सचिव जगतार सिंह, जोध सिंह, जलोर सिंह मौजूद रहे। समूह के नेताओं ने संघर्षों का समर्थन करने वाले संगठनों का स्वागत किया और उनसे संघर्षों में कठोर होने का आग्रह किया।

  • Highway पर चलते Truck को लगी आग, देखें Video

    Highway पर चलते Truck को लगी आग, देखें Video

    किशनगंजः हाईवे पर एक ट्रक में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। घटना सामवार रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। ​ठाकुरगंज साबोडांगी क्षेत्र के नजदीक यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक में प्लास्टिक कप, पाइप और अन्य सामान लदा हुआ था। ट्रक में प्लास्टिक सामान होने के चलते देखते ही देखते ट्रक जलकर पूरी तरह राख हो गया। वहीं ट्रक में आग लगा देख चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।

    घटना के बाद स्थानीय निवासी गुलाम ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही दोनों टीमें मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

  • Extension Building में भीषण आग लगने से कई कारें जलीं, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    Extension Building में भीषण आग लगने से कई कारें जलीं, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    नई दिल्लीः नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ के बाद अब दिल्ली के झंडेवालान एक्सटेंशन बिल्डिंग में भी आग लग गई। दिल्ली-एनसीआर में एक ही दिन में चार शहरों में आग लगने की घटना सामने आई है। बता दें कि जहां मंगलवार सुबह नोएडा के सेक्टर-18 में कृष्णा अपरा प्लाजा में आग लग गई तो वहीं गाजियाबाद के मोदीनगर में एक दुकान में भी भीषण आग लग गई।

    उधर, हापुड़ में भी एक मकान में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। वहीं, राजधानी में झंडेवालान एक्सटेंशन बिल्डिंग में आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया कि आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिस वजह से वहां खड़ी कई गाड़ियां भी जल गईं। उधर, घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची है। फिलहाल आग को बुझाने का प्रयास जारी है। आग किस वजह से लगी है, यह पता नहीं चल सका है।

  • Punjab News: नशे के मामले में गिरफ्तार कैदी की पेशी से पहले मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के मामले में गिरफ्तार कैदी की पेशी से पहले मौत, देखें वीडियो

    कपूरथलाः थाना सदर में नशे के मामले में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर मिली है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दीप करण सिंह ने बताया कि कथित आरोपी विनोद कुमार पुत्र मेला राम निवासी सैदो भुलाना के खिलाफ थाना सदर में 30 मार्च को नशे के मामले में केस दर्ज किया गया था, जिसे माननीय जज साहब के सामने पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था।

    उसे आज फिर से जज साहब के सामने पेश किया जाना था, लेकिन अचानक उसकी तबियत खराब होने पर उसे सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर अशिष पाल सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज डॉक्टरों के एक बोर्ड द्वारा माननीय जज भावना भारती की निगरानी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • गैस पाइपलाइन के फटने से लगी भीषण आग, 100 से अधिक लोग घायल, देखें वीडियो

    गैस पाइपलाइन के फटने से लगी भीषण आग, 100 से अधिक लोग घायल, देखें वीडियो

    कुआलालंपुरः मलेशिया के कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में एक गैस पाइपलाइन के फटने के कारण लगी भयानक आग में 100 से अधिक लोग घायल हो गए और कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा। कुआलालंपुर के बाहर ‘पुत्रा हाइट्स’ में एक गैस स्टेशन के पास लगी आग कई किलोमीटर तक दिखाई दे रही थी और कई घंटों तक जलती रही। यह घटना सार्वजनिक छुट्टी के दिन हुई जब मलेशिया में बहुसंख्यक मुसलमान ईद का दूसरा दिन मना रहे थे।

    राष्ट्रीय तेल कंपनी पेट्रोनास ने एक बयान में कहा कि उसकी एक गैस पाइपलाइन में सुबह 8:10 बजे आग लग गई और प्रभावित पाइपलाइन को बाद में बाकी लाइनों से काट दिया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने कहा कि वाल्व बंद करने से आग बुझ जाएगी। केंद्रीय सेलांगोर राज्य के फायर विभाग ने बताया कि आग, जिसमें 20 मंजिलों तक ऊंची लपटें थीं, को दोपहर 2:45 बजे के करीब काबू में किया गया।

    बरनामा न्यूज एजेंसी ने सेलांगोर के डिप्टी पुलिस प्रमुख मोहम्मद जैनी अबू हसन के हवाले से कहा कि कम से कम 49 घरों को नुकसान पहुंचा और 112 लोग घायल हुए, जिनमें से 63 को जलने और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। सेलांगोर के मुख्यमंत्री अमीरुद्दीन शारी ने कहा कि अग्निशामक विभाग ने सुरक्षा उपाय के रूप में निकटवर्ती घरों से निवासियों को तुरंत बाहर निकाल लिया। उन्होंने कहा कि स्थिति काबू में आने तक उन्हें अस्थायी रूप से निकटवर्ती मस्जिद में रखा जाएगा। आग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

  • Punjab News: अटारी बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी के समय में हुआ बदलाव

    Punjab News: अटारी बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी के समय में हुआ बदलाव

    अमृतसर : पंजाब के अमृतसर स्थित अटारी -वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदवाल किया गया है। रिट्रीट सेरेमनी के समय में आधे घंटे का बदलाव किया है। बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक आते हैं। इसलिए अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के इच्छुक लोगों के लिए यह अहम जानकारी है।

    अभी तक रिट्रीट सेरेमनी का समय शाम 6.00 से 6:30 बजे था। अब नए समय के अनुसार रिट्रीट सेरेमनी शाम 5:30 से 6.00 बजे तक होगी। समय में बदलाव मगंलवार से ही कर दिया गया है। इस संबंधी सरकारी आदेश जारी कर दिए गए है। मौसम में आए बदलाव को मुख्य रखते हुए रिट्रीट का यह समय बदला गया है। ।

  • Punjab News: इस इलाके में 2 इमारतों पर पुलिस ने चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में 2 इमारतों पर पुलिस ने चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    कपूरथलाः नशे के खिलाफ चलाई मुहिम युद्ध नशे के विरुद्ध को लेकर लगातार तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। इसी को लेकर आज थाना सुभानपुर के गांव बूट में अवैध निर्माण और नशों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जहां प्रशासन से पुलिस ने अवैध इमारत पर पीला पंजा चलाते हुए धवस्त कर दिया। इस मौके पर जिला पुलिस प्रमुख गौरव तूरा के साथ बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि आज पंचायत की ओर से बीडीपीओ को 2 अवैध इमारतों को लेकर शिकायत मिली थी।

    जिसके बाद बीडीपीओ अधिकारी के साथ मिलकर यह कार्रवाई करते हुए 2 इमारतों को धवस्त किया गया है। कुछ लोगों ने पंचायती जमीनी पर कब्जा किया हुआ था। उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों का रिकार्ड खंगाला गया तो इन पर 9 एनपीएस एक्ट के मामले दर्ज पाए गए। उन्होंने कहा कि तस्करों के खिलाफ सख्ती के कार्रवाई की जा रही है। कपूरथला पुलिस द्वारा अब तक 111 मामले दर्ज किए जा चुके है। वहीं 190 ड्रग सम्गलरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • पटाखा Factory का Boiler फटा, 11 की मौत, Rescue Operation जारी, देखें वीडियो

    पटाखा Factory का Boiler फटा, 11 की मौत, Rescue Operation जारी, देखें वीडियो

    अहमदाबादः पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 11 मजदूरों की मौत हो गई और 3 मजदूर गंभीर घायल हो गए। फैक्ट्री डीसा के धुनवा रोड पर है। बॉयलर फटने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बॉयलर फटने से पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। अभी तक 7 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। दीपक ट्रेडर्स नाम की यह पटाखा फैक्ट्री खूबचंद सिंधी की है। वह इस फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर पटाखा बनवाते थे। हालांकि, अब तक की जांच में पता चला है कि कंपनी मालिक के पास केवल पटाखा बेचने का लाइसेंस है, बनाने का नहीं, इसलिए स्थानीय पुलिस आगे की जांच में जुटी है। डीसा विधायक प्रवीण माली ने बताया कि फैक्ट्री के मलबे के नीचे अभी भी मजदूर दबे हुए हैं। हालांकि 5 लोगों को बचा लिया गया है और अस्पताल ले जाया गया है। जिनका इलाज चल रहा है। विस्फोट के दौरान मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। अचानक विस्फोट से उन्हें भागने का भी मौका नहीं मिला। विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के अंग भी दूर-दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले हैं। डीसा एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया कि घटना में सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 3 लोगों का इलाज चल रहा है। ये 40 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं।