Punjab News: नगर निगम और पुलिस ने तस्कर के घर पर चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पंजाब में युद्ध नशे के खिलाफ मुहिम के तहत लगातार सरकार के आदेशों पर नगर निगम द्वारा पुलिस के सहयोग से बड़े नशा तस्करों के घर तोड़े जा रहे हैं। वहीं आज नगर निगम द्वारा 5वें नशा तस्कर के घर को ध्वस्त किया गया। इस दौरान जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि युद्ध नशे के खिलाफ मुहिम के तहत लगातार नगर निगम द्वारा पुलिस के सहयोग से नशा तस्करों के घर तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मकबूलपुरा इलाके के गुरमीत सिंह नामक नशा तस्कर इस समय जेल में बंद है।

उसके खिलाफ 3 मुकदमे एसएस मोहाली में दर्ज किए हैं और अमृतसर में भी उसके खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं। उसने नशा तस्करी मामलों में जो संपत्ति बनाई थी, उसके खिलाफ नगर निगम द्वारा पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए घर पर बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने बताया कि मार्च महीने में पुलिस द्वारा युद्ध नशे के खिलाफ मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलताएं हासिल की गई हैं और बड़े नशा तस्करों के घर तोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *