Blog

  • यात्रियों से भरी Bus नदी में गिरी, 16 शव बरामद

    यात्रियों से भरी Bus नदी में गिरी, 16 शव बरामद

    नई दिल्ली : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी एक बस सिंधु नदी में गिर गई है। जानकारी के मुताबिक ये सभी यात्री एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बारात में जा रहे थे। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हादसे वाली जगह से अब तक कम से कम 16 लोगों के शव बरामद कर लिए है।

    जानकारी के मुताबिक  जिस बस के साथ हादसा हुआ वह एस्टोर से पंजाब के चकवाल जिले की ओर जा रही थी। रास्ते में ही यह बस तेलची पुल से सिंधु नदी में गिर गई। बस के सिंधु नदी में गिरने से उसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई है। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी।

    हादसे के वक्त बस में बैठे सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के पहाड़ी गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर है। जानकारी के अनुसार बस में बैठे अन्य लोगों की तलाश जारी है। आशंका है कि मृतकों की संख्या में  बढ़ौतरी हो सकती है।

  • Jalandhar News: चाकू की नोक पर महिला से चेन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: चाकू की नोक पर महिला से चेन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में लूट की वारदात से थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला वेस्ट हल्के की ईश्वर कॉलोनी से सामने आया है। जहां नौकरी से घर लौट रही एक्टिवा सवार महिला के पीछे बाइक सवार लुटेरे लग गए। महिला ने कहा कि लेकिन उसे नहीं पता था कि लुटेरे उसके पीछे लगे हुए है। पीड़िता ने कहा कि जैसे ही वह घर के पास पहुंची तो चाकू की नोक पर लुटेरे महिला के गले से चेन छीन कर फरार हो गए।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सविता ने बताया कि वह नौकरी से घर लौट रही थी और उसे नहीं पता कि लुटेरे उसका पीछा कर रहे थे। महिला ने बताया कि जैसे ही वह घर के पास पहुंची तो बाइक सवार एक युवक उसके पास रास्ता पूछने के बहाने आया और उसके गले पर चाकू रख दिया। महिला ने बताया कि उसने युवक के साथ काफी देर तक हाथापाई करते हुए उसे काबू करने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उसे गले पर चाकू से हमला करके चेन छीन ली और अपने साथी के साथ फरार हो गया।

    महिला ने कहा कि लुटेरे के साथ हाथापाई के दौरान लूटेरा का चाकू वहीं पर गिर गया। इस घटना में घायल हुई महिला की बाजू और गले पर चाकू के निशान लगे हैं। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवकों ने हैलमेट पहना हुआ है। इस दौरान बाइक सवार युवक पहले ही बाइक को मोड़ लेता है और दूसरा युवक महिला के पास रास्ता पूछने के बहाने चला जाता है।

    जिसके बाद लुटेरा घटना को अंजाम देकर साथी के साथ फरार हो जाता है। घटना की सूचना पीड़िता ने पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से लुटेरे के चाकू को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Jalandhar सहित Punjab में पहली धुंध से सड़कों पर रेंगते दिखें वाहन, देखें वीडियो

    Jalandhar सहित Punjab में पहली धुंध से सड़कों पर रेंगते दिखें वाहन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर सहित पंजाब में बुधवार सुबह से घनी धुंध के साथ सर्दी ने दस्तक दे दी है। सीजन की पहली धुंध ने लोगों को घरों में दुबककर रहने को मजबूर कर दिया। शहर से ज्यादा खेतों में धुंध का ज्यादा असर दिख रहा था। पहली धुंध ने जहां सर्दी की शुरुआत की ही है, वहीं तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि देर रात पराली स्मॉग की स्थिति के कारण लोगों की गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई थी। वहीं अब सुबह सड़कों पर घनी धुंध के कारण सड़कों पर वाहन भी रेंगते हुए चले।

    पहले दिन ही अपने कामकाज पर जाने वाले लोगों को वाहन की रफ्तार धीमी करने को मजबूर कर दिया। मुख्य हाईवे पर वाहन चालक अपने वाहनों की लाइट जलाकर धीरे-धीरे आगे बढ़ते नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो धुंध अभी और कई दिनों तक पड़ सकती है। पिछले दिनों के दौरान लोगों को हल्की गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। दिन व रात के तापमान में 12 डिग्री का अंतर दिखाई दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले पांच वर्ष में पहली बार नवंबर का तापमान 30 डिग्री से अधिक चल रहा है। नवंबर महीने में बारिश भी सामान्य से कम रहेगी।

    पंजाब में स्मॉग के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अगर पंजाब कुछ जिलों की बात करें तो अमृतसर में AQI 254, बठिंडा में 151, जालंधर में 232, लुधियाना में 228, मंडी गोबिंदगढ़ में 289 और पटियाला में 269 रहा, जबकि रूपनगर का AQI 190 रहा है। पंजाब सरकार की सख्ती के बावजूद पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि अब ये मामले कम हो गए हैं। 24 घंटे में पराली जलाने के 83 मामले दर्ज किए गए हैं। राहत की बात यह है कि 9 जिलों में पराली जलाने का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

  • Jalandhar News: पूर्व पार्षद की भाभी से पता पूछने के बहाने घर में घुसा बुजुर्ग चेन छीनकर हुआ फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: पूर्व पार्षद की भाभी से पता पूछने के बहाने घर में घुसा बुजुर्ग चेन छीनकर हुआ फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: वार्ड नंबर 6 से पूर्व पार्षद रहे निर्मल सिंह निम्मा की भाभी से सोमवार शाम न्यू अर्जुन सिंह नगर घर में झपटमार पता पूछने के बहाने घर में घुस गया और अकेली महिला देख बुजुर्ग झपटमार उसके गले से पहनी हुई सोने की चेन को झपटकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। चेन छीन कर भागने से लेकर घर में दाखिल होने तक की वारदात घर के लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसकी शिकायत पूर्व पार्षद ने थाना रामामंडी की पुलिस को दी और पुलिस वारदात के बाद झपटमारों के रूट को ब्रेक करने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद संतोखपुरा रोड से लम्मा पिंड चौक की तरफ भागे थे।

    न्यू अर्जुन सिंह नगर की रहने वाली कमलजीत कौर ने सोमवार शाम करीब 5.15 बजे घर के बाहर रेहड़ी वाले से सब्जी खरीद रही थी कि उसी दौरान घर के आगे बनी मोबाइक की दुकान के पास दो बाइक सवार झपटमार आकर रुके। बाइक से एक बुजुर्ग उतर कर रेहड़ी से कुछ दूरी पर जाकर खड़ा हो गया। सब्जी लेने के बाद कमलजीत वापस घर में चली गई। गली को खाली देख झपटमार ने घर का दरवाजा खटखटाया तो कमलजीत कौर ने दरवाजे के बीच से देखा तो बाहर बुजुर्ग व्यक्ति खड़ा हुआ था और वह किसी का पता पूछ रहा था। बुजुर्ग को देख उसने दरवाजा को बातें करता हुआ वह घर में दाखिल हो गया।

    इधर उधर देख वह अकेली महिला को देख कर उसे धक्का देकर गले में पहनी हुई सोने की चेन को छीन घर से बाहर निकला और बाहर पल्सर बाइक स्टार्ट करके खड़े युवक के पीछे बैठकर भाग गया। वारदात के बाद पीड़िता ने शोर मचाया, जिसे सुनकर घर में आए रिश्तेदार बाहर निकले और उन्होंने झपटमारों का पीछा किया लेकिन बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह भागने में कामयाब हो गए। झपटमारी की शिकायत महिला ने थाना रामामंडी की पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना रामामंडी के जांच अधिकारी सोमनाथ मामले की जांच में जुट गए।

    उन्होंने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि आरोपियों की बाइक की पीछे नंबर प्लेट नहीं थी और उन्होंने पुलिस से बचने के लिए आगे लगी नंबर प्लेट को लाइट के नीचे छुपाया हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद लम्मा पिंड चौक की तरफ भागे थे लेकिन इस बात की पुष्टि किसी भी पुलिस अधिकारी ने नहीं की। वहीं पूर्व पार्षद रहे निर्मल सिंह निम्मा ने पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर लोग घरों में सुरक्षित नहीं है तो फिर कहां पर है। उन्होंने पुलिस के गश्त बढ़ाने की गुहार लगाई ताकि चोरों लुटेरों के मन में पुलिस का डर बना रहे और वारदातें कम हो सके।

  • आतंकी डल्ला की गिरफ्तारी के बाद दर्ज FIR से खुली कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो की पोल

    आतंकी डल्ला की गिरफ्तारी के बाद दर्ज FIR से खुली कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो की पोल

    चंडीगढ़ः कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पोल अब खुलती जा रही है। भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकियों को कनाडा ने पनाह दे रखी है और ये आतंकी कनाडा में खुलआम घूमते हैं। इस बात पर अब खुद कनाडा पुलिस की FIR ने मुहर लगा दी है। दरअसल, जिस गैंगस्टर अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डाला की कनाडा में गिरफ्तारी की बात हो रही थी, अब उस पर फायरिंग का मामला सामने आया है। कनाडा पुलिस ने अपनी FIR में बताया है कि जब अर्श डाला पर गोलीबारी हुई, तब वह कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। ये घटना भारत के दुश्मनों को ट्रूडो की शह का खुलासा करने के लिये काफी है। अब तक कनाडा अपने देश में भारत के दुश्मनों की मौजूदगी से इनकार करता आया है, लेकिन अर्श डाला पर हुई FIR ने कनाडा को झूठा साबित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा पुलिस की वह FIR कॉपी न्यूज एजेंसी के लग गई है, जिसमें अर्श डाला पर फायरिंग का पूरा केस लिखा गया है।

    कनाडा पुलिस की FIR में खुलासा हुआ है कि यह गोलीबारी 28/29 अक्टूबर को हुई है। जिस समय फायरिंग हुई, अर्श डाला अपने साथी गुरजंत सिंह के साथ कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। गोलीबारी में आतंकी अर्श डाला को दाहिने बाइसेप पर गोली भी लगी थी, जिससे वो घायल हो गया। अर्श डाला ने कनाडा पुलिस को बताया,’जब मैं कार में सवार होकर जा रहा था, तभी बगल में एक कार आई और उसमें से ताबड़तोड़ गोलियां मुझ पर चलाई जाने लगी। गोलीबारी के बाद अर्श डाला और उसका साथी अस्पताल डॉज डुरंगो डीसीएचएन 175 पहुंचे। बाद में पुलिस ने क्राइम सीन का मुआयना किया। पुलिस को अर्श डाला के कार के ड्राइवर साइड में गोलियां के निशान मिले।’

    कनाडा पुलिस ने कार के अंदर से 2 खाली कारतूस बरामद किए हैं, जिसे अर्श डाला की तरफ से फायर किया गया था। पुलिस की जांच और सीसीटीवी खंगालने पर उन्हें अर्श डाला के बयान पर शक हुआ। इसके बाद अर्श डाला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पुलिस ने 3 दिन की रिमांड पर लिया था। इस दौरान कनाडा पुलिस ने अर्श डाला के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया और उसके पास से राइफल समेत कई हथियार बरामद किए। इनमें से किसी भी हथियार का लाइसेंस अर्श डाला के पास नहीं था। अर्शदीप के घर से एक हैंडगन बरामद हुई है, जिसमें एक मैगजीन भी है। इसे बैग में रखा गया था। एक राइफल, एक शॉट गन, दो हाई कैपेसिटी मैगजीन भी बरामद की गई है।

  • Pitbull ने युवक का चेहरा बुरी तरह नोचा, मास बाहर निकाला

    Pitbull ने युवक का चेहरा बुरी तरह नोचा, मास बाहर निकाला

    नई दिल्ली : आवारा या फिर पालतू कुत्तों के हमलों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। कुत्तों द्वारा बुजुर्गों और बच्चों पर किए गए हमले में कई लोगों की मौतें भी हुई हैं और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सामने आया है। यहां एक घर में पालतू पिटबुल कुत्ते ने अपने ही मालिक के 26 साल के बेटे के चेहरा नोच लिया। पीड़ित की पहचान आदित्य के तौर पर हुई है।

    पिटबुल ने लड़के के चेहरे के एक हिस्से का मांस नोच लिया है। अधिकारियों ने बताया कि बरेली के खलीलपुर में एक कॉलेज के चेयरमैन शंकरलाल गंगवार का बेटा आदित्य अपने कुत्ते को टहलाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान पिटबुल कुत्ते ने उसी पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।

    अधिकारी ने बताया है कि पिटबुल कुत्ते ने युवक पर इस तरह से भयानक हमला किया कि युवक के होंठ समेत उसके चेहरे के अन्य हिस्से का मांस बाहर निकल आया है। जब स्थानीय निवासियों ने आदित्य की चीख सुनी तो वे उसे बचाने के लिए दौड़े। युवक के चेहरे की सर्जरी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग के रेंजर ने बताया है कि नगर निगम की टीम ने कुत्ते को पकड़ लिया है

  • आज का राशिफल, 13 नवंबर 2024

    आज का राशिफल, 13 नवंबर 2024

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 25 मिनट तक वज्र योग रहेगा। आज देर रात 1 बजकर 11 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत किया जायेगा।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आज वह दूर होगी। किसी पुरानी गलती से आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे।आज आपकी कोई योजना समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगें। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं।

    वृष राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। कार्य क्षेत्र में आपका मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की हेल्प करके अपने आपको बेहतर महसूस करेंगे।व्यापारिक क्षेत्र में आपको मेहनत से आज अधिक लाभ होगा। आज आपको धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ऑफिस का कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में आज बिजी रहेंगे। ट्रान्सफर के लिए प्रयासरत लोगों को पसंदीदा जगह ट्रान्सफर की खुशखबरी मिलेगी।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज जिस जॉब के लिए इंटरव्यू देने जायेंगे, उसमें आपको सेलेक्ट कर लिया जायेगा। कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेंगे, जिससे आपका बिजनेस अच्छे से चले। पुस्तकालय के कारोबारी नयी ब्रांच खोलने का मन बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। आज अपने निर्णय में परिवार वालों की सलाह लेंगे। आज अपनी सेहत पर थोडा ध्यान जरुर देना होगा।

    कर्क राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। धार्मिक कार्यों में आपके धन की व्ययता रहेगी। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरुरत से ज्यादा खर्चों पर रोंक लगाना चाहिए। विद्यार्थी अपने रुके कार्य को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे।

    सिंह राशि: आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी।आप जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे और सदस्यों का आशीर्वाद आपपर बना रहेगा।आपके व्यापार में लाभ के योग हैं। साथ में कोई साइड बिजनेस कर सकते हैं। जिससे लाभ होने की संभावना बनेगी। जिन लोगों को पॉलिटिक्स में रूचि है, उन्हें बड़ा पद प्राप्त होने के योग हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं।

     कन्या राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा।आप पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर कोई निर्णय लें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले। आपको किसी निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। इस दौरान आप अपनी सेहत का ध्यान रखें । जॉब चेंज करने के लिए नये अवसर प्राप्त होंगे।

     तुला राशि:आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते मेंमधुरता बढ़ेगी। लवमेट से आज उपहार मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे।

     वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज रुके कार्यों में प्रगति होगी। आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अपने सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आप किसी अच्छी कंसलटेंट टीम से बातचीत करेंगे। लवमेट शाम को डिनर साथ में करेंगे, जिससे उनके बीच में और ज्यादा प्रेम बढ़ेगा। लोहे का व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक धन लाभ होगा।

    धनु राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा।आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना बेहतर रहेगा। बड़े बुजुर्गों के पैर छुए, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा।

     मकर राशि:आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।आज अकारण शुरू हुई समस्याएं पूरी तरह से समाप्त हो जायेंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनायेंगे । आपकी सोशल मिडिया पर किसी से बात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। व्यायाम करने से, डायबिटीज से संबंधित परेशानी खत्म होंगी। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे।

     कुंभ राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।आज आपकी परेशानियाँ कम होंगी आपका मन हल्का होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।आज आपके रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। किसी से लिया ऋण आज वापस करें।

     मीन राशि: आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आप अपने भाई बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक आपके किसी रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होगी।किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेंगी। आज आपको खाने- पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आज आपके करोबार में बरकत होगी। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए कार्यों की गति बढ़ेगी। सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत है।

  • बददी में मंगलवार को निकली श्री खाटू श्याम की शोभा यात्रा

    बददी में मंगलवार को निकली श्री खाटू श्याम की शोभा यात्रा

    देर शाम से शुुरु होगा बावा का जगराता

    बददीसचिन बैंसल: माता वैष्णो सेवा समिति द्वारा बददी में मंगलवार को मोती प्लाजा से श्री खाटू श्याम की शोभा यात्रा का हुआ शुभारंभ हुआ। श्री श्याम जन्मोत्सव की शोभा यात्रा मौरिस मॉल से दशहरा ग्राउंड तक सुबह 9-10 बजे के बीच भव्य शोभा यात्रा निगली गई।  जिसमें गोल मार्केट, साई रोड से होकर फेज 3 गई। शोभा यात्रा में बाबा का अलौकिक रथ व खाटू से ज्योति, 251 निशानों के साथ चलेगी।

    शाम 7 बजे से बाबा का जन्मोत्सव, दशहरा मैदान में मनाया जाएगा जिसमें बाबा श्याम के भजनों से बाबा वे उनके भगतों को रिझाया जाएगा। पदाधिकारियों ने श्रद्वालुओं से आहवान किया कि अधिक से अधिक संख्या मे पधारें व बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें। (प्रधान) दीपक गर्ग, (उप प्रधान) कश्मीरी लाल (खजांची) मोहन बंसल, (सचिव) आदिश जैन , कार्यकारिणी सदस्य,रोहित , सोनू सिंगला , सतबीर सैनी , विकास गुप्ता , सौरभ जैन , विपिन सिंगल, विवेक शेट्टी ,विपुल गोयल ,मनीष जैन , सूरज मिश्रा , गौरव, प्रमोद जैन , विकास गर्ग, अमित, रोहन, सुनील, अमरीक, विकास गर्ग , अशोक जैन, वरुण बंसल व सतीश जैन उपस्थित रहे। भव्य शोभा यात्रा में पीले वस्त्रों को धारण कर बावा श्याम के भगतों ने नाचते गाते जश्न मनाया।

  • बददी में मंगलवार को निकली श्री खाटू श्याम की शोभा यात्रा

    बददी में मंगलवार को निकली श्री खाटू श्याम की शोभा यात्रा

    देर शाम से शुुरु होगा बावा का जगराता

    बददीसचिन बैंसल: माता वैष्णो सेवा समिति द्वारा बददी में मंगलवार को मोती प्लाजा से श्री खाटू श्याम की शोभा यात्रा का हुआ शुभारंभ हुआ। श्री श्याम जन्मोत्सव की शोभा यात्रा मौरिस मॉल से दशहरा ग्राउंड तक सुबह 9-10 बजे के बीच भव्य शोभा यात्रा निगली गई।  जिसमें गोल मार्केट, साई रोड से होकर फेज 3 गई। शोभा यात्रा में बाबा का अलौकिक रथ व खाटू से ज्योति, 251 निशानों के साथ चलेगी।

    शाम 7 बजे से बाबा का जन्मोत्सव, दशहरा मैदान में मनाया जाएगा जिसमें बाबा श्याम के भजनों से बाबा वे उनके भगतों को रिझाया जाएगा। पदाधिकारियों ने श्रद्वालुओं से आहवान किया कि अधिक से अधिक संख्या मे पधारें व बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें। (प्रधान) दीपक गर्ग, (उप प्रधान) कश्मीरी लाल (खजांची) मोहन बंसल, (सचिव) आदिश जैन , कार्यकारिणी सदस्य,रोहित , सोनू सिंगला , सतबीर सैनी , विकास गुप्ता , सौरभ जैन , विपिन सिंगल, विवेक शेट्टी ,विपुल गोयल ,मनीष जैन , सूरज मिश्रा , गौरव, प्रमोद जैन , विकास गर्ग, अमित, रोहन, सुनील, अमरीक, विकास गर्ग , अशोक जैन, वरुण बंसल व सतीश जैन उपस्थित रहे। भव्य शोभा यात्रा में पीले वस्त्रों को धारण कर बावा श्याम के भगतों ने नाचते गाते जश्न मनाया।

  • Jalandhar News: Chawla Electroworld की दुकान से 95 हजार की नगदी व सामान लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: Chawla Electroworld की दुकान से 95 हजार की नगदी व सामान लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: मॉडल हाउस से श्री गुरु रविदास चौक के अधीन आते रास्ते में चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। चोर चावला इलेक्ट्रोवर्ल्ड की दुकान ने 3 से 4 लाख का सामान और 95 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर आता है और तिजौरी खंगालना शुरू कर देता है। जिसके बाद चोर दुकान में काफी देर तक तालाशी करता है।

    इस दौरान कई मोबाइल दुकान से उठाकर कपड़ों में छुपा लेता है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर एक गत्ते के डिब्बे में फोन के डिब्बे डाल लेता है और घटना स्थल से भारी मात्रा में मोबाइल व नगदी लेकर फरार हो जाता है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक राकेश चावला ने बताया कि देर रात 3 बजे के करीब छत के जरिए दरवाजा तोड़कर चोर घुसा।

    इस दौरान चोर दुकान से भारी में फोन और 95 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। राकेश ने बताया कि चोर 95 हजार की नगदी सहित 3 से 4 लाख का सामान लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पीड़ित ने थाना 6 की पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पीड़ित के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।