Blog

  • Jalandhar News: Chawla Electroworld की दुकान से 95 हजार की नगदी व सामान लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: Chawla Electroworld की दुकान से 95 हजार की नगदी व सामान लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: मॉडल हाउस से श्री गुरु रविदास चौक के अधीन आते रास्ते में चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। चोर चावला इलेक्ट्रोवर्ल्ड की दुकान ने 3 से 4 लाख का सामान और 95 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर आता है और तिजौरी खंगालना शुरू कर देता है। जिसके बाद चोर दुकान में काफी देर तक तालाशी करता है।

    इस दौरान कई मोबाइल दुकान से उठाकर कपड़ों में छुपा लेता है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर एक गत्ते के डिब्बे में फोन के डिब्बे डाल लेता है और घटना स्थल से भारी मात्रा में मोबाइल व नगदी लेकर फरार हो जाता है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक राकेश चावला ने बताया कि देर रात 3 बजे के करीब छत के जरिए दरवाजा तोड़कर चोर घुसा।

    इस दौरान चोर दुकान से भारी में फोन और 95 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। राकेश ने बताया कि चोर 95 हजार की नगदी सहित 3 से 4 लाख का सामान लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पीड़ित ने थाना 6 की पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पीड़ित के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोडेड तीन वाहनों को किया जप्त, 10 स्कूल बसों के काटे चालान, देखें वीडियो

    सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोडेड तीन वाहनों को किया जप्त, 10 स्कूल बसों के काटे चालान, देखें वीडियो

    ऊना/सुशील पंडित: आरटीओ ने सड़क पर दौड़ तीन ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा है जिसमें तीन ट्रकों को जब्त किया गया और 10 स्कूल बसों के चालान काटे गए मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग ऊना द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत परिवहन विभाग के अधिकारी हिमाचल में बिना टैक्स घूम रही बसों और ओवरलोडेड वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है। ऊना में आज आरटीओ ऊना की अगुवाई में सड़कों पर दौड़ रहे तीन ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

    जिस पर आरटीओ ऊना अशोक कलसी ने बताया कि तीन ट्रकों को जब्त किया है, और इसके साथ ही स्कूलों के साथ अटैच हुई 10 स्कूली बसों को जांच की गई है और कागजात पूरे ना होने के चलते उनके चालान किए हैं स्कूल बस चालकों को ऑफिस में तलब किए हैं उन्होंने कहा कि उनका यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा

  • Punjab News: कांग्रेस के पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन के खिलाफ विजिलेंस का एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस के पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन के खिलाफ विजिलेंस का एक्शन, देखें वीडियो

    कांग्रेस नेता का कालोनियों में दबिश को लेकर आया बड़ा बयान

    लुधियानाः कांग्रेस के पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन के खिलाफ विजिलेंस की ने बड़ी कार्रवाई की। पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन पर सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये गबन का आरोप लगाया गया। वहीं इस मामले में विजिलेंस ने 14 अवैध कॉलोनियों पर छापेमारी की। मामले की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता दर्शन ने बताया कि उन्हें फोन आया है, जिसके बाद वह खुद मामले की जांच करने आए है। वहीं उन्होेंने कहा कि खुद अपनी कालोनी में उक्त अधिकारियों से मिलने आए है और उनसे पता करना चाहते है कि वह किस मामले को लेकर जांच के लिए आए है। कांग्रेस नेता ने उनकी अन्य कालोनियों में दबिश देने के मामले को लेकर कहा कि वह अलग मैटर है। उन्होंने कहा कि किसी ने शिकायत की थी तो उस मामले में वह दूसरी विजिलेंस की (इनक्वायरी वाली) टीम है जो जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी ने शिकायत की थी कि डेढ से दो किले जमीन बनाई है। उन्होंने कहाकि इस मामले में दो साल पहले की जांच चल रही है। सड़कों को मापने के मामले को लेकर कहा कि उनके द्वारा कोई सड़क नाले पर नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि खसरा नंबर में उनकी मालिकी है। वहीं मीटर बंद किए जाने को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि वह सरकार द्वारा बंद किए गए है। उन्होंने कहा कि एनओसी अब खुली है। कांग्रेस नेता से जब पूछा गया कि उनकी कालोनी पर जो दबिश दी गई है क्या उनकी कालोनी लीगल है तो कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी कालोनी ना तो लीगल है और ना ही अन लीगल है। उन्होंने कहा कि उनकी कालोनी रेगुलर अप्रूवड करवाई हुई है। उन्होंने कहा कि 2018 की पॉलिसी के तहत पैसे जमा करवाए हुए है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पॉलिसी के तहत के नक्शा पास नहीं होता। कांग्रेस नेता ने सारी हाईकोर्ट का कालोनी पर स्टे लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि सारी कालोनी प्रूवड है, वहीं पार्किंग को लेकर कहा कि फौजी वाला प्लाट उन्होंने लिया हुआ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके पास हाईकोर्ट के स्टे की कॉपी मौजूद है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्रवाई को लेकर कोई खतरा नहीं है, इससे पहले भी कई जांच अधिकारी आकर जांच करके जा चुके है। वहीं जांच अधिकारी से इस मामले को लेकर बात की गई तो उन्होंने इस मामले को लेकर कहा गया कि वह विजिलेंस लुधिायाना की ओर से आए है। उन्होंने कहा कि वह मोहाली से आए हुए है। वहीं इस मामले को लेकर उन्होंने कोई भी जवाब देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूछताछ के लिए विजिलेंस लुधियाना दफ्तर में अधिकारी अधिक जानकारी दे पाएंगे।
  • इस मशहूर अभिनेता का हुआ निधन

    इस मशहूर अभिनेता का हुआ निधन

    नई दिल्ली : दिग्गज बंगाली अभिनेता और नाटककार मनोज मित्रा नहीं रहे। उम्र संबंधी समस्याओं के कारण मंगलवार सुबह कोलकाता के साल्ट लेक के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार वह 86 साल के थे। बता दें कि उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए हैं, जिनमें 1985 में सर्वश्रेष्ठ नाटककार के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1980 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड ईस्ट, 2012 में दीनबंधु पुरस्कार शामिल है।

     उन्होंने बंगाली फिल्मों में कई कॉमेडी और प्रतिपक्षी भूमिकाएं निभाई हैं। दिग्गज अभिनेता के निधन की जानकारी सामने आने के बाद इंडस्ट्री के कलाकार सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। उनके निधन के बारे में जानने के बाद, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपने एक्स हैंडल के जरिए संवेदना व्यक्त की। ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा- ”प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक और नाटककार, ‘बंग विभूषण’ मनोज मित्रा के आज सुबह निधन से दुखी हूं।

    वह हमारे थिएटर और फिल्म जगत में एक अग्रणी व्यक्तित्व थे और उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है। ममता ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”मैं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। उनका सबसे लोकप्रिय प्रोजेक्ट तपन सिन्हा का बंचरामर बागान है, जो उनके ही नाटक सजानो बागान से लिया गया था। इतना ही नहीं, उन्होंने महान निर्देशक सत्यजीत रे की फिल्म घरे बाइरे और गणशत्रु में भी अभिनय किया था।

  • इस मशहूर अभिनेता का हुआ निधन

    इस मशहूर अभिनेता का हुआ निधन

    नई दिल्ली : दिग्गज बंगाली अभिनेता और नाटककार मनोज मित्रा नहीं रहे। उम्र संबंधी समस्याओं के कारण मंगलवार सुबह कोलकाता के साल्ट लेक के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार वह 86 साल के थे। बता दें कि उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए हैं, जिनमें 1985 में सर्वश्रेष्ठ नाटककार के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1980 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड ईस्ट, 2012 में दीनबंधु पुरस्कार शामिल है।

     उन्होंने बंगाली फिल्मों में कई कॉमेडी और प्रतिपक्षी भूमिकाएं निभाई हैं। दिग्गज अभिनेता के निधन की जानकारी सामने आने के बाद इंडस्ट्री के कलाकार सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। उनके निधन के बारे में जानने के बाद, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपने एक्स हैंडल के जरिए संवेदना व्यक्त की। ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा- ”प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक और नाटककार, ‘बंग विभूषण’ मनोज मित्रा के आज सुबह निधन से दुखी हूं।

    वह हमारे थिएटर और फिल्म जगत में एक अग्रणी व्यक्तित्व थे और उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है। ममता ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”मैं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। उनका सबसे लोकप्रिय प्रोजेक्ट तपन सिन्हा का बंचरामर बागान है, जो उनके ही नाटक सजानो बागान से लिया गया था। इतना ही नहीं, उन्होंने महान निर्देशक सत्यजीत रे की फिल्म घरे बाइरे और गणशत्रु में भी अभिनय किया था।

  • बीटन में विशेष ग्राम सभा 15 नवम्बर को

    बीटन में विशेष ग्राम सभा 15 नवम्बर को

    ऊनासुशील पंडित: केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनजातीय गौरव वर्ष मनाने के लिए ऊना जिला के विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत बीटन का चयन किया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि  15 नवम्बर को हरोली विस क्षेत्र की बीटन पंचायत में विशेष ग्राम सभा-सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

  • हर तरफ मची चीख-पुकार… Sports Center के बाहर कार ने लोगों को रौंदा, 35 की मौके पर मौत, देखें वीडियो

    हर तरफ मची चीख-पुकार… Sports Center के बाहर कार ने लोगों को रौंदा, 35 की मौके पर मौत, देखें वीडियो

    China Road Accident: बीजिंग। चीन से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां, स्पोर्ट्स सेंटर के बाहर एक तेज रफ्तार कार ने 35 लोगों को कुचल दिया। जिससे उन सभी का मौके पर मौत हो गई। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक तेज रफ्तार एसयूवी एक स्पोर्ट्स सेंटर के रनिंग ट्रैक से टकरा गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है जबकि कई अन्य घायल हो चुके हैं। ये घटना दक्षिणपूर्वी चीन में मकाऊ के पास गुआंगडोंग प्रांत में झुहाई स्पोर्ट्स सेंटर की बताई जा रही है।   चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन के झुहाई शहर में कार की टक्कर में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करने का वादा किया है। पुलिस का कहना है कि झुहाई शहर में एक ड्राइवर द्वारा भीड़ को टक्कर मारने के बाद 35 लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामले संबंधी कार्रवाई करते हुए दोषी कार चालक को हिरासत में लिया गया है। जिसके बाद जांच जारी है। बड़ी संख्या में लोग जमीन पर लेटे हुए दिखे घटना संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में झुहाई स्पोर्ट्स सेंटर के पास बड़ी संख्या में लोग जमीन पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को वर्कआउट के कपड़े पहने देखा जा सकता है। साथा ही सोमवार रात को हुई इस घटना पर कड़ी सेंसरशिप लगाई जा रही है, क्योंकि झुहाई एयरशो मंगलवार को शुरू हुआ था।
  • सलोह के सीनीयर स्केंडरी स्कूल के एनएसएस शिविर में वतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थाना प्रभारी सुनील

    सलोह के सीनीयर स्केंडरी स्कूल के एनएसएस शिविर में वतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थाना प्रभारी सुनील

    चिटटे को दी मौत की संज्ञा

    नशे के दुष्प्रभावो और ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी

    बच्चों ने ली हेलमेट पहनने और नशे से दूर रहने की शपथ

    ऊना/ सुशील पंडित: हरोली क्षेत्राधिकार में सलोह के सिनियर सेकेंडरी स्कूल में 7 दिन का एनएसएस शिविर चल रहा है। जिसमे बच्चों को नई जानकारियां देने हेतु पलिस थाना हरोली के प्रभारी सुनील कुमार को बुलाया गया था । एनएसएस कैंप का आज दूसरा दिन था । थाना प्रभारी ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों तथा कैसे बच्चों में नशे की लत लग जाती है के बारे विस्तारपूर्वक बताया । थाना प्रभारी ने बताया कि टीनेज में बच्चों में हर नई चीज के बारे में जानने, उसको चखने उसको प्रयोग करने की बहुत उत्सुकता होती है ।

    कई बार उत्सुकता के कारण, कई बार इन्जाय के कारण तथा कई बार डिप्रैशन या तनाव के कारण भी कई युवा नशे की ओर रूख कर लेते है । परंतु जो चिट्टे के रूप में नशा हिमाचल के गांव गांव तक पहुंच रहा है उससे बचना बेहद आवश्यक है । चिट्टे में कई तरह के ऐसे कैमीकल मिलाये जाते है जिससे 1-2 बार प्रयोग करने पर ही आदमी एडीक्ट हो जाता है । न चाहते हुए भी इस नशे से बचना वेहद मुश्किल काम रहता है । चिट्टा मतलब मौत को दावत।

    थाना प्रभारी ने बताया कि किस तरह चिट्टा प्रयोग करने वालों की पहचान कर सकते है तथा क्या क्या अवगुण इस तरह के युवकों में नजर आते है । किसी भी युवक के पास रैपर पेपर, जला हुआ करेंसी नोट या युवक का देर रात तक परिवार व साथियों से दूर रहकर अकेला रहना चिट्टे के लक्षण हो सकते है ।

    चिट्टे के दुष्प्रभावों के साथ साथ ट्रैफिक नियमों पर भी विस्तृत जानकारी बच्चों को दी गई । हेलमेट क्यों महत्वपूर्ण है , ड्राइवरों के पास क्या गुण होने चाहिये और ट्रैफिक नियमों के साथ मोटरवाहन अधिनियम में क्या रूल वने है, के बारे बच्चों को जागरूक किया गया । अंत में बच्चों ने नशे से दूर रहने और हेलमेट का प्रयोग करने की शपथ भी ली।

  • Punjab News: PAU में जलवायु अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर BITTU ने CM MANN को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: PAU में जलवायु अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर BITTU ने CM MANN को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    लुधियानाः PAU में आज जलवायु पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। हालांकि इस सम्मेलन में देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका दौरा रद्द हो गया। PAU में आयोजित इंटरनेशनल कान्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शामिल हुए। CM मान और राज्यपाल कटारिया कान्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें 400 से अधिक कृषि विशेषज्ञ पहुंचे। PAU के वाइस चांसल सतबीर सिंह गोसल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सम्मानित किया। CM मान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कान्फ्रेंस की शुरुआत करवाई।

    वहीं इस सम्मेलन को लेकर केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने वीडियो जारी करके कहा कि आज मन काफी दुखी है। उन्होंने कहा कि कुदरत के छेड़छाड़ में किसान का कोई कसूर नहीं है। बिट्टू ने कहा कि किसानों के धक्का किया जा रहा है, उन पर एफआईआर दर्ज करके जुर्माना लगाने और लाठीचार्ज करने से कुछ नहीं होगा। उन्हों कहा कि जो कुछ भी करना है तो वह दोनों सरकारों को बैठकर मुद्दे का हल करना होगा। उन्होंने कहा कि आज जलवायु पर अलग अलग देशों के साइंटिंस, डॉक्टर्स सहित कई सीनियर अधिकारी व नेता पीएयू में इकट्ठे हुए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पहुंचना था, लेकिन पंजाब में ऐसा प्रदूषण छाया हुआ है कि उप राष्ट्रपति के लुधियाना दौरे को लेकर 45 मिनट तक हलवारा एयरपोर्ट पर रूककर पीएयू में पहुंचने की कोशिश की गई, लेकिन उसके बाद अमृतसर एयरपोर्ट पर उप राष्ट्रपति पहुंचे।

    रवनीत बिट्टू ने कहा कि अमृतसर एयरपोर्ट के बाद दोबारा लुधियाना पहुंचे को लेकर कोशिशे की गई, लेकिन अंत में पंजाब में लैडिंग नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जलवायु के दौरे के दिन उप राष्ट्रपति के सामने पंजाब में ऐसा वातावरण सामने आया कि वह लुधियाना में पहुंच नहीं सके। बिट्टू ने कहा कि पाकिस्तान सहित दिल्ली के चीफ पंजाब के प्रदूषण को लेकर तंज कस रहा है। बिट्टू ने कहा कि पंजाब का ही प्रदूषण सभी जगह घूम रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के बच्चों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सीएम भगवंत मान से अपील करते हुए कहा कि सीएम मान को खुद इस मामले को लीड करना होगा। इस मामले में सीएम केंद्र के पास जाकर बैठे और मसले को हल करें।

    उन्होंने कहा कि एक-दूसरे पर निशाने साधने से कोई हल नहीं होगा। बिट्टू ने कहा कि प्रोग्राम जलवायु पर रखा गया, लेकिन उप राष्ट्रपति का हैलीकॉप्टर लैंड नहीं हो सका। बिट्टू ने वीडियो में कहा कि मैं सीएम पंजाब से अपील करता हूं कि वे आगे आएं और केंद्र सरकार के साथ इस धुंध को नियंत्रित करने के लिए रणनीति तैयार करने के लिए बातचीत शुरू करें। उन्होंने कहा कि जो हमारी पीढ़ियों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों ने पहले ही बहुत कुछ किया है अब सरकार को पार्टी लाइन से ऊपर उठकर पहल करनी चाहिए।

     

  • शिक्षण और शोध में एआई के नैतिक प्रभावों को लेकर कार्यशाला आयोजित

    शिक्षण और शोध में एआई के नैतिक प्रभावों को लेकर कार्यशाला आयोजित

    ऊनासुशील पंडित: वैज्ञानिक लेखन, प्रकाशन और शिक्षण पद्धतियों को बेहतर बनाने के लिए एआई का नैतिक रूप से उपयोग करने पर ट्रिपल आईटी में एक दिवसीय अनुसंधान कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में फैकल्टी सदस्य, शोध छात्र और विद्यार्थी शामिल हुए तथा शैक्षिक और अकादमिक प्रथाओं में एआई के जिम्मेदार उपयोग के बारे में जाना। कार्यशाला में सोमिस एडब्ल्यूडब्ल्यू नामक महिला स्टार्टअप कार्यक्रम की फाउंडर एंव एडिटर और एआई के नैतिक उपयोग में विशेषज्ञ डॉ. केएस सौमिया रानी ने वैज्ञानिक लेखन और प्रकाशन में एआई उपकरणों की भूमिका पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को एआई का उपयोग नैतिक मानकों के अनुसार करने और अकादमिक कार्य की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए व्यावहारिक दिशा-निर्देश प्रदान किए। डॉ. रानी ने अपने संबोधन में शिक्षण और शोध में एआई के नैतिक प्रभावो को समझने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने ऐसे रणनीतियाँ साझा की जिनसे एआई का उपयोग लेखन और शिक्षण पद्धतियों को समर्थन देने में किया जा सके। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने इंटरएक्टिव सत्रों के जरिए एआई उपकरणों का जिम्मेदार तरीके से उपयोग करने के लिए उपयोगी ज्ञान और अनुभव प्राप्त किया। इस दौरान ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने कहा यह कार्यक्रम अकादमी में एआई के जिम्मेदार उपयोग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को उजागर करता है। उन्होंने एआई का उपयोग नैतिक मानकों के अनुसार करने को लेकर बहुमूल्य जानकारी साझा करने के लिए डॉ. केएस सौमिया रानी का आभार व्यक्त किया।