Blog

  • दीवाली से पहले यात्रियों को झटकाः 4 ट्रेनें हुई रद्द, 6 का बदला रूट

    दीवाली से पहले यात्रियों को झटकाः 4 ट्रेनें हुई रद्द, 6 का बदला रूट

    अंबालाः दीपावली से पहले ट्रेन में सफर करने वालों यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, हरियाणा के रास्ते चलने वाली चार ट्रेन रद्द कर दिया गया है। ये ट्रेन 29 नवंबर से लेकर 13 जनवरी तक रद्द रहेंगी। जबकि 6 रेलगाड़ियों के रूट में परिवर्तन किया गया है। वहीं 4 ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। इनमें ज्यादातर ट्रेन रेवाड़ी जंक्शन होकर चलती हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य चल रहा है। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

    ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

    • गाड़ी संख्या 04703, बठिंडा-जयपुर ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) रद्द रहेगी।
    • गाड़ी संख्या 04704, जयपुर-बठिंडा ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) रद्द रहेगी।
    • गाड़ी संख्या 09639, मदार-रेवाड़ी ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) रद्द रहेगी।
    • गाड़ी संख्या 09640, रेवाड़ी-मदार ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) रद्द रहेगी।

    इन ट्रेनों का बदला रूट

    • गाड़ी संख्या 20487, बाड़मेर-दिल्ली ट्रेन 28 नवंबर से 9 जनवरी तक (13 ट्रिप) बाड़मेर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना और नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
    • गाड़ी संख्या 20488, दिल्ली-बाड़मेर ट्रेन 28 नवंबर से 10 जनवरी तक (13 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी, और परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
    • गाड़ी संख्या 22995, दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी, और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
    • गाड़ी संख्या 22996, जोधपुर-दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी, और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
    • गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी, और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
    • गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन 28 नवंबर से 12 जनवरी तक (46 ट्रिप) काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी, और परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • Punjab News: Lawrence की इंटरव्यू मामले में हाईकोर्ट ने SSP और SP को लेकर सरकार को जारी किए सख्त आदेश

    Punjab News: Lawrence की इंटरव्यू मामले में हाईकोर्ट ने SSP और SP को लेकर सरकार को जारी किए सख्त आदेश

    मोहालीः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पुलिस हिरासत में इंटरव्यू के मामले को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जहां छोटे अधिकारियों पर कार्रवाई करने और मोहाली के एसएसपी व एसपी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जमकर फटकार लगाई है।

    हाईकोर्ट ने कहा, लॉरेंस की हिरासत तो नाम मात्र की थी, पंजाब में उसे स्टेट गेस्ट जैसी सुविधाएं मिल रही थीं। कोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया कि एसआईटी की रिपोर्ट देखकर एसएसपी व एसपी पर उचित कार्रवाई करें। नहीं तो हम आदेश देंगे।

    जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल व जस्टिस लपिता बनर्जी की पीठ ने डीएसपी व कांस्टेबलों के निलंबन की जानकारी दिए जाने पर पूछा कि मोहाली के तत्कालीन एसएसपी व एसपी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। पंजाब के एजी ने बताया कि एसएसपी को इस बारे में जानकारी नहीं थी। तब पीठ ने पूछा कि लॉरेंस के साथ इतना बड़ा काफिला चलता है, यह कैसे हो सकता है कि एसएसपी को इसकी जानकारी न हो।

  • Jalandhar News: Restaurants, Club और खाने-पीने वाले स्थानों को लेकर आदेश जारी

    Jalandhar News: Restaurants, Club और खाने-पीने वाले स्थानों को लेकर आदेश जारी

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस के अधीन आते इलाकों में रेस्टोरेंट, क्लब और अन्य खाने-पीने वाले स्थानों को लेकर आदेश जारी कर दिए गए है। जारी आदेशों के मुताबिक रात 12 बजे सभी रेस्टोरेंट, क्लब और खाने-पीने वाले स्थानों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सीपी स्वप्न शर्मा ने कहा कि उक्त स्थानों पर खाने-पीने रात 11:30 बजे के बाद भोजन, पेय पदार्थ का कोई ऑर्डर नहीं लिया जाएगा।

    किसी भी नए ग्राहक को रात 11:30 के बाद वहां दाखिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। शराब की दुकानों के साथ लगते अहाते रात 12 बजे या लाइसेंस की शर्तों अनुसार पूरे बंद हो जाने चाहिए। इसके अलावा आवाज का स्तर 10 डीबी (ए) की पालना करने के निर्देश दिए गए हैं। डीजे, लाइव आर्केस्टरा/ सिंगर सहित सभी साउंड सिस्टम रात 10 बजे बंद होने चाहिए या उनकी आवाज कम होनी चाहिए। आदेश 23 दिसंबर तक लागू रहेंगे।

  • रेलवे ने दिया यात्रियों को Gift, Diwali-Chhath पर चलेगी 250 स्पेशल ट्रेनें

    रेलवे ने दिया यात्रियों को Gift, Diwali-Chhath पर चलेगी 250 स्पेशल ट्रेनें

    नई दिल्ली : दीवाली और छठ के दौरान ट्रेन में होने वाली भीड़ को कम करने के लिए पश्चिमी रेलवे ने 200 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। भारतीय रेलवे ने कहा कि मंगलवार, 29 अक्टूबर को 120 से ज़्यादा ट्रेनें चलेंगी। इनमें से लगभग 40 ट्रेनों का प्रबंधन मुंबई डिवीजन द्वारा किया जाएगा, जिनमें 22 ट्रेनें विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लोकप्रिय स्थलों तक जाएंगी।

    पूर्वी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया कि पूर्वी रेलवे ने इस साल विशेष ट्रेनों की संख्या 33 से बढ़ाकर 50 कर दी है। मित्रा ने कहा पूर्वी रेलवे इस साल दिवाली और छठ के त्यौहार के लिए पिछले साल की तुलना में अधिक ट्रेनें चला रहा है। पिछले साल विशेष ट्रेनों की संख्या 33 थी, इस साल यह बढ़कर 50 हो गई है।

    पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा, यह इस व्यस्त समय के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।” उन्होंने कहा, “हम इन अतिरिक्त सेवाओं पर मंडल और मुख्यालय दोनों स्तरों पर बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। पूर्वी रेलवे ने सोमवार को घोषणा की कि वह दिवाली और छठ पूजा के दौरान 50 विशेष ट्रेनें चला रहा है और 400 अतिरिक्त सेवाएं प्रदान कर रहा है।

  • Punjab News: Gas पाइपलाइन लीक होने के बाद हुआ धमाका, मची अफरा-तफरी

    Punjab News: Gas पाइपलाइन लीक होने के बाद हुआ धमाका, मची अफरा-तफरी

    बठिंडा: जिले के गणेश नगर बस स्टैंड के पास देर रात गुजरात गैस पाइपलाइन में लीक के कारण जोरदार धमाका हो गया। वहीं धमाका होने पर इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पाइपलाइन से अचानक गैस का धुआं उठने के बाद धमाका हुआ।

    गनीमत यह रही कि इस धमाके से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। धमाके के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया। गैस आपूर्ति को तुरंत बंद कर लीक को नियंत्रित किया गया, जिससे स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

    फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर उठते धुएं पर नियंत्रण किया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि पाइपलाइन में लीक कैसे हुई और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए क्या एहतियाती कदम उठाए जा सकते हैं।

  • Jalandhar News: आज DC Offices का घेराव करेंगे किसान

    Jalandhar News: आज DC Offices का घेराव करेंगे किसान

    जालंधर, ENS: पंजाब में किसानों की धान की खरीद और लिफ्टिंग को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि तीन दिन पहले किसानों द्वारा अनिश्चितकाल के लगाए गए हाईवे पर धरने को प्रशासन से बातचीत के बाद स्थगित कर दिया था। लेकिन मांगों को लेकर उनका प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी के चलते आज किसान डीसी दफ्तरों का घेराव किया जाएगा, जहां किसान मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

    यह प्रदर्शन सुबह करीब 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे किया जाएगा। किसान जत्थेबंदियों की तरफ संयुक्त किसान मोर्चे की कॉल पर ये ऐलान किया गया था। किसान जत्थेबंदी संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बीते दिनों एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई थी। उक्त इमरजेंसी ऑन लाइन मीटिंग में धान लिफ्टिंग और उसकी खरीद को लेकर चर्चा की गई थी।

    जिसके बाद इसे लेकर पंजाब सरकार से भी बातचीत की गई। किसानों ने कहा है कि मंडियों के हालात और लिफ्टिंग के हालातों को देख कर लगता है कि एमएसपी से कम रेट पर धान बेचनी पड़ेगी। साथ ही डीएपी खाद की कालाबाजरी की वजह से उन्हें नहीं मिल रही है। इसी के चलते आज जालंधर प्रशासनिक कार्यालय का किसानों द्वारा घेराव किया जाएगा।

     

  • Shilpa Shetty के Restaurant में खाना खाने आए व्यक्ति को लगा 1 करोड़ का चूना, जाने मामला

    Shilpa Shetty के Restaurant में खाना खाने आए व्यक्ति को लगा 1 करोड़ का चूना, जाने मामला

    नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट की पार्किंग से 1 करोड़ रुपये की कार चोरी हो गई है. एक बिजनेसमैन अपने दोस्तों के साथ वहां खाना खाने आया था। जब वो रेस्टोरेंट से वापस जाने लगा तो उसे पता चला कि उसकी कार चोरी हो चुकी है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का अपस्केल रेस्टोरेंट बास्टियन – एट द टॉप, दादर वेस्ट में कोहिनूर स्क्वायर की 48वीं मंजिल पर स्थित है। वहां रविवार को एक हैरान कर देने वाली घटना हुई, जिसके बाद से एक्ट्रेस का रेस्टोरेंट चर्चा में बना हुआ है।

    शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बास्टियन से एक कार की चोरी हो गई है। ये बीएमडब्ल्यू कार रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ आए एक शख्स की। 1करोड़ रुपए की कीमत वाली शानदार टू-सीटर कन्वर्टिबल BMW Z4 कार बिल्डिंग की पार्किंग से चोरी हुई है। कार के मालिक ने चोरी का पता चलते ही शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में तुरंत एफआईआर दर्ज कराई। कार के मालिक, बांद्रा के 34 वर्षीय कारोबारी रुहान फिरोज खान अपने दो दोस्तों के साथ रात 1 बजे के आसपास बास्टियन पहुंचे और अपनी कार की चाबियां रेस्टोरेंट में काम करने वाले वैलेट को सौंप दीं।

    रेस्टोरेंट बंद होने के बाद, रुहान ने पार्किंग स्टाफ से अपनी कार वापस मांगी, लेकिन यह देखकर चौंक गए कि कार गायब हो गई थी। बाद में सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई कि अज्ञात व्यक्तियों ने रात 2 बजे के आसपास बीएमडब्ल्यू चुरा ली थी, जिसके बाद तत्काल जांच शुरू की गई।रुहान की शिकायत के बाद शिवाजी पार्क पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है।  पुलिस घटना स्थल के आसपास सड़कों पर लगे कैमरे खंगाल रही है और चोरों की तलाश कर रही है।

  • आतिशबाजी के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, 150 घायल, 8 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    आतिशबाजी के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, 150 घायल, 8 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : केरल के कासरगोड जिले में नीलेश्वरम के पास एक मंदिर में आतिशबाजी के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। मंदिर के पास ही पटाखों का गोदाम था जिसमें आग लगने से ये हादसा हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के अस्पतालों में ले जाया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को संदेह है कि वीरकावु मंदिर के पास आतिशबाजी स्टोरेज में आग लगने के बाद यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई।

    देर रात हुए इस हादसे में 150 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में से 8 की हालत गंभीर है।  चिंताजनक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। केरल पुलिस ने FIR दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मंदिर उत्सव के दो आयोजकों को हिरासत में लिया गया है। कासरगोड जिला कलेक्टर ने पुष्टि की है कि आतिशबाजी के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी।

  • आज का राशिफल, 29 अक्टूबर 2024

    आज का राशिफल, 29 अक्टूबर 2024

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज भौम प्रदोष का व्रत किया जाएगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 51 मिनट तक वैधृति योग रहेगा।आज शाम 6 बजकर 34 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज धनतेरस भी मनाया जाएगा।

    मेष राशि: आज आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा। आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप किसी ट्रिप पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। स्वास्थ्य से संबंधी परेशानी आज दूर होगी आप एनर्जेटिक रहेंगे।आज आपको जॉब के नए अवसर मिलेंगे। लवमेट में पहले से चली आ रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोग आज कोई समारोह कर सकते हैं।

     वृष राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है।आज का दिन आपके लिए संतोषजनक होगा। रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने की संभावना है। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। आज आप मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। आप व्यस्त हो सकते हैं। आज संतान, परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ समय बीत सकता है।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप में चुस्ती फुर्ती रहेगी, आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा। रात को अपने मित्रों से आप फोन पर काफी देर तक बातचीत करेंगे।

    कर्क राशि: आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।घर के बड़ो से कोई नई बात आप सीखेंगे। आज काफी दिनों से आपका रुका काम पूरा हो जायेगा, मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। लवमेट एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे।

    सिंह राशि: आज आपको लेन-देन में फायदा होगा। आपकी संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी।आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा होगा। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का साथ मिलने आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। उलझी हुई स्थितियां सुलझ जाएगी।दूसरों की भावनाएं समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज अपनी भाषा में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। नया काम शुरू होने से आपकी उत्सुकता बढ़ेगी।

    कन्या राशि: आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा।अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आज अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने पर लगा सकते हैं। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। करियर के क्षेत्र में भी आपको अपने गुरु का सहयोग मिलेगा, आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिलाने में मदद करेगा।

    तुला राशि: आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिये आपको मेडिटेशन की आदत डालनी चाहिए। साथ ही आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आपके क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूरा कंट्रोल रखना चाहिए।

    वृश्चिक राशि: आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। परिवार के कामों में आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। कोई भी फैसला शांति से लें। आर्ट स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, ज्यादा समय अध्ययन में गुजरेगा। आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा।आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

    धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम सफल होगा। आज घर के बड़े-बुजुर्ग की सेवा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। आज आपको अपनी मनपसंद चीज मिल सकती है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी फलों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा।

    मकर राशि: आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाये रखेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनाएंगे, रिश्तों में मिठास आएगी। आज आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे।

    कुंभ राशि: आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों के बाद लाभ का योग बना रहेगा। बेवजह की भाग दौड़ से बचें। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान होगा। आपके अच्छे काम से उच्चाधिकारी खुश होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आज करियर में आपको… कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। महिलाएं बच्चों के साथ बेहतर समय बिताएंगी।

    मीन राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी।

  • Jalandhar News: इस इलाके में पटाखों को आग लगने से मची अफरा-तफरी, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में पटाखों को आग लगने से मची अफरा-तफरी, देखें Live

    जालंधर, ENS: पठानकोट के पास स्थित D MART के सामने एक पटाखे व मनिहारी की सामान बेचने वाली दुकान में भीषण आग लग गई। जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। जिसके बाद आग बुझाने में जुट गई।

    मौके पर मौजूद लोगों से घटना बारे पूछे जाने पर बताया कि दुकान में पटाखे व मनिहारी की दुकान में सार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने बिक्राल रूप ले लिया। जिसके बाद सूचना देने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके आ गई है। आग बुझाने का अभी प्रयास किया जा रहा है।