Blog

  • Punjab : लापता युवक का सड़ी-गली हालत में मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab : लापता युवक का सड़ी-गली हालत में मिला शव, देखें वीडियो

    मोगा : शहर के लेबर अड्डे के साथ कूड़े के ढेर पर से एक व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान जसवंत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह के तौर पर हुई है। शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक मोगा के साथ लगते गांव धल्लेके का रहने वाला है। मृतक पिछले कुछ दिनों से घर से गायब था।परिवारिक मेंबरों द्वारा उसकी तलाश भी की जा रही थी।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से शव को शव गृह भेज दिया है। और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच अधिकारी ने बताया की मोगा के नेचर पार्क से युवक की लाश मिली है, जो सड़ी गली हालत में पड़ी थी और शव पर कीड़े भी चल रहे थे।

    समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से सरकारी अस्पताल में रख दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक दो दिन से घर से गायब था और इसकी सूचना इसके परिवार वालो के कहने के मुताबिक दी गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

  • दुकान पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद , एक की मौत

    दुकान पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद , एक की मौत

    उत्तर प्रेदशः दुकान पर कब्जे को दो गुटों में फायरिंग हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के गंगानगर इलाके की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दुकान को लेकर करीब एक महीने से विवाद चल रहा था।

    मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर बहरिया थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दुकान को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले एक महीने से विवाद चल रहा था।

  • Car में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला Doctor का शव

    Car में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला Doctor का शव

    कोटा :  डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान डॉक्टर राकेश चौधरी (40) निवासी इंद्रा विहार के तौर पर हुई है। जो आर्मी में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर अपनी कार में ड्राइवर सीट पर मिले थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

     एसआई जाकिर हुसैन ने बताया कि मृतक की पत्नी ऊषा ने बताया कि मृतक काफी समय से तनाव में थे। डॉक्टर की पत्नी ऊषा ने बताया कि वे मंगलवार 10 बजे घर से निकल थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे। पुलिस ने बताया कि शाम 6 बजे आईएल चौराहे के पास एक कार में व्यक्ति के बैठे होने की सूचना मिली, उसकी बॉडी में कोई मूवमेंट नहीं था। मौके पर जाकर कार सवार को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    जेब में मिले पहचान पत्र से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। थानाधिकारी ने बताया कि डॉ. राकेश चौधरी‎ पहले रेलवे अस्पताल में थे। पिछले तीन से साल से आर्मी अस्पताल में सेवाएं दे रहे थे। उनकी ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎मौत सुसाइड है, हादसा है, यह जांच का विषय है।‎ उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।

  • विदेशी महिला के साथ Social Media पर Police कॉन्स्टेबल ने की गलत हरकत, हुआ निलंबित

    विदेशी महिला के साथ Social Media पर Police कॉन्स्टेबल ने की गलत हरकत, हुआ निलंबित

    नाहनः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पुलिस कॉन्स्टेबल ने विदेशी महिला से सोशल मीडिया पर गलत हरकत की है। वहीं पुलिस कॉन्स्टेबल के खिलाफ एक विदेशी महिला से आपत्तिजनक लाइव चैटिंग करने को लेकर कार्रवाई की गई है। आरोपी कॉन्स्टेबल की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसको लेकर एसएसपी सिरमौर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई कर दी है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने संबंधित पुलिस कॉन्स्टेबल की वायरल वीडियो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर सिरमौर पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह वर्दी पहने हुए नजर आ रहा है। वर्दी पहनने के बावजूद कॉन्स्टेबल विदेशी महिला आपत्तिजनक लाइव चैटिंग कर रहा है।

    वायरल वीडियो में कॉन्स्टेबल को यूनिफॉर्म में विदेशी महिला से बातचीत और आपत्तिजनक इशारा करते हुए स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। गौरतलब है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सिरमौर पुलिस के खिलाफ जमकर प्रतिक्रियाएं दी। वहीं, वायरल होने के बाद से जब यह वीडियो सिरमौर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा के पास पहुंची, तो उन्होंने पुलिस कॉन्स्टेबल के द्वारा यूनिफॉर्म में इस तरह की हरकत करने को काफी गंभीर बताया।

  • Punjab: 3 किलो 597 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर काबू, देखें वीडियो

    Punjab: 3 किलो 597 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर काबू, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने सरहदी क्षेत्र के बड़ी सफलता हासिल करते दो नशा तस्करों को 3 किलो 597 ग्राम हेरोइन और एक पाकिस्तानी हेक्सा ड्रोन के साथ किया गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा एसएसपी फिरोजपुर सौम्या मिश्रा और एसपीडी रणधीर कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

    उन्होंने बताया कि फिरोजपुर सीआईए स्टाफ़ ने भारत-पाक सीमा के पास गांव चूड़ी वाला जो सीमा के साथ बहते सतलुज दरिया में एक टापू नुमा गांव है, वहां गश्त के दौरान दो नशा तस्करों को काबू किया। इस दौरान उनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन की खेप बरामद हुई। जांच में 3 किलो 597 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई है। वहीं उनके पास से पाकिस्तानी हेक्सा ड्रोन भी बरामद हुए है। जिसके बाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों ने खेप कहां से मंगवाई से कहां सप्लाई करने थी इस संबंधी पूछताछ की जा रही है।

  • रक्षा बंधन के त्योहार पर बड़ी राहत, 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

    रक्षा बंधन के त्योहार पर बड़ी राहत, 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

    मध्य प्रदेशः राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन के त्योहार पर उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन वाले लोगों को एक तौहफा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारी 40 लाख लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर मात्र 450 रूपये में उपलब्ध करायेगी। गैस रिफिलिंग की शेष राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोई भी जनहितैषी योजना को बंद नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी वर्गों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा और सरकार द्वारा नई योजनाएं भी संचालित की जाएंगी।

  • Volvo Bus और Car में हुई भीषण टक्कर में निकला गाड़ी का पहिया

    Volvo Bus और Car में हुई भीषण टक्कर में निकला गाड़ी का पहिया

    गागल: मंडी जिला जिला के गुटकर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह पौने 7 बजे के करीब एक वोल्वो बस और मारुति कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर में कार का अगला टायर निकल कर दूर जा गिरा। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

    मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की वोल्वो बस दिल्ली से मनाली जा रही थी कि गुटकर के पास सामने से आ रही मारुति कार से टकरा गई। कार जोगिंद्रनगर साइड की बताई जा रही है। यहां दोपहिया वाहन के शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरा में सारी घटना कैद हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

     

  • बसों में जल्द उपलब्ध होगी Courier और Parcel Service

    बसों में जल्द उपलब्ध होगी Courier और Parcel Service

    लखनऊः योगी सरकार उत्तर प्रदेश में परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के माध्यम से प्रदेश के लोगों को कोरियर/पार्सल सेवा की सुविधा प्रदान करने जा रही है। इस व्यवस्था को संचालित करने के लिए 9 सितंबर तक आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया जाएगा। सुविधा का लाभ परिवहन निगम की साधारण व एसी दोनों प्रकार की बसों में मिलेगा।
    परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रदेश में साधारण व एसी बसों को मिलाकर कुल 11 हजार बसों का प्रयोग इस सेवा के लिए किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, इटावा, कानपुर रीजन में झांसी सम्मिलित है जहां ज्यादा बुकिंग होने की संभावना है।

    उन्होंने कहा कि यातायात अधीक्षक/निरीक्षक द्वारा मार्ग में यात्री टिकटों के निरीक्षण के साथ लगेज का भी निरीक्षण कराया जाना सुनिश्चित करें। यदि परिचालक द्वारा अवैध रूप से पार्सल की बुकिंग की जाती है तो दोषी कार्मिकों के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

    फर्म द्वारा पार्सल रखने के लिए बसों पर आरक्षित स्थान एवं वजन के अतिरिक्त शेष स्थान निगम के यात्रियों के सामान रखने हेतु रहेगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि बस स्टेशनों पर जो भी सामान बुक किया जाए वह कोरियर सर्विस के माध्यम से बुक किया जाए।

  • Punjab का एक और नौजवान हुआ शहीद, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल, देखें वीडियो

    Punjab का एक और नौजवान हुआ शहीद, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के अजनाला गांब के रहने वाले जवान हरवंत सिंह कश्मीर के सांभा सेक्टर में ड्यूटी के दौरान शही हो गए। जवान हरवंत सिंह की ड्यूटी के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, हरवंत सिंह 8 ट्रेनिंग फ़तेहपुर बटालियन में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे, शहीद जवान हरवंत सिंह का शव जब उनके पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे गांव की आंखें नम थीं और हरवंत सिंह के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।

    इस मौके पर शहीद जवान हरवंत सिंह के भाई ने कहा कि वह भी एक सैनिक हैं और उनके पिता भी सेना में थे। उन्होंने कहा कि शहीद नायक हरवंत सिंह उनके भाई थे और वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने कहा कि उसे बहुत गर्व है कि उसका भाई देश के लिए ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गया।

    इस मौके पर शहीद जवान हरवंत सिंह की मां ने कहा कि उन्हें बहुत गर्व है कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ है और उनको अपने बेटे पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि आखिरी बार जब हमारी बात हुई थी तो वह बिल्कुल ठीक थे।

  • Congress MLA सहित अन्य नेता के ठिकानों, प्राइवेट अस्पतालों पर ED की रेड

    Congress MLA सहित अन्य नेता के ठिकानों, प्राइवेट अस्पतालों पर ED की रेड

    शिमलाः कांगड़ा और ऊना जिला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड की है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने कांग्रेस नेताओं और कुछ कारोबारियों के प्राइवेट अस्पतालों व घरों पर रेड की है। बताया जा रहा हैकि कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह बाली के ठिकानों पर ईडी ने रेड की है। इसके अलावा, देहरा से कांग्रेस नेता डॉक्टर राजेश शर्मा के अस्पताल पर भी ईडी की रेड पड़ी है। सूबे में कांगड़ा और ऊना जिले में ईडी की टीमों ने बुधवार को दस्तक दी है और फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

    जानकारी के अनुसार, ईडी की टीमों ने हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में दो दर्जन से अधिक लोकेशंस पर छापेमारी की है। आयुष्मान भारत योजना से जुड़े घोटाला में हिमाचल प्रदेश के ऊना में विजिलेंस ने केस दर्ज किया था। इस मामले को बाद में ईडी ने टेकओवर किया है। इसी योजना को लागू करवाने के दौरान एक अस्पताल के चेयरमैन की भूमिका भी सामने आई थी। फिलहाल, कांगड़ा के नगरोटा बगवां से विधायक आरएस बाली के आवासों की तलाशी ली जा रही है।

    इसी तरह देहरा से कांग्रेस नेता डॉक्टर राजेश शर्मा के निजी अस्पताल पर पर भी रेड की गई है।ऊना में भी ईडी की टीम ने एक निजी अस्पताल पर छापा मारा है और यहां पर जांच कर रही है। फिलहाल, सेंट्रल रिजर्व फोर्स के जवान दोनों नेताओं के घर के बाहर तैनात किए गए हैं और घर के अंदर सर्च ऑपरेशन चल रहा है।