Blog

  • भीषण हादसा : खड़े ट्रक में कार ने मारी टक्कर, 4 की मौ’त

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज कई सड़क हादसे हो रहे हैं और इसमें लोगों की जान जा रही है। शनिवार को एक भीषण हादसा देखने को मिला। यहां मैनपुरी के नजदीक यह हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि आगरा एक्सप्रेस-वे के 97 माइल स्टोन के पास एक ट्रक खड़ा था। वहीं पीछे से आ रही एक कार ने इसमें टक्कर मार दी।

    हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे ही उड़ गए। वहीं कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले थे। हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और कार से चारों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

  • पंजाब : डेयरी संचालक ने बछड़े से की शर्मनाक करतूत, देखें वीडियो

    लुधियाना : डेयरी संचालक की बछड़े के साथ शर्मनाक करतूत सामने आई है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण स्थानीय ताजपुर रोड में देखने को मिला। जहां देर रात एक डेयरी संचालक ने एक बछड़े को डेयरी के बाहर खंभे से बांध दिया और कुत्ते उसे खाते रहे। बछड़े की चीख सुनकर दूर स्थित घर के लोग वहां पहुंचे और उसे कुत्तों से बचाया। लेकिन घटना स्थल के बगल में स्थित डेयरी वालों ने उसकी आवाज नहीं सुनी और लोगों के खटखटाने पर भी उन्होंने दरवाजा नहीं खोला।

    जिसके बाद समाज कल्याण संगठन के प्रतिनिधियों के साथ लोग बछड़े को अस्पताल ले गए और उसका इलाज कराया। इस मौके पर स्थानीय लोगों व समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि डेयरी संचालक में मानवता मरती नजर आ रही है। जिन्होंने पहले तो बछड़े को करीब 20 दिन तक ठंड में बाहर बांधे रखा और जब कुत्ते उसे नोच रहे थे तो उन्होंने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है और डेयरी संचालक के एक कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

  •  BSP का यह दिग्गज नेता आज BJP में हो सकता हैं शामिल

    नई दिल्ली: अंबेडकर नगर से बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा सांसद रितेश पांडे ने बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. रितेश आज बीजेपी में शामिल हो सकतें हैं. रितेश पांडेय उन 9 सांसदों में शामिल थे जिन्होंने संसद के बजट सत्र के दौरान संसद भवन की कैंटीन में लंच किया था.



    कहा जा रहा है कि बीजेपी रितेश पांडे को अंबेडकरनगर  से टिकट दी सकती है. राजनीतिक परिवार से आने वाले रितेश के पिता राकेश पांडे समाजवादी पार्टी से विधायक  हैं.

  • पंजाब : चाइना डोर की चपेट में आया प्रोफेसर

    बठिंडा : चाइना डोर की चपेट में आने से लोग लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं। वही ताजा मामला तो बठिंडा से सामने आया है। जहां पुराने थाने के पास बाइक सवार अपने काम से जा रहा था कि अचानक चाइना डोर चपेट में आ गई। चाइना डोर ने बाइक चालक का गला काट दिया। घायल की पहचान सत्यवीर सिंह के तौर पर हुई है, जो सेंटर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। घायल व्यक्ति का कहना है कि मैं अपनी ड्यूटी से घर जा रहा था।

    मेरा घर पुराने थाने के पास है। अचानक मैं चाइना डोर में लिपट गया और मेरा गला कट गया। मैंने तुरंत अपनी बाइक चलाई और बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती हुआ। तुरंत इलाज शुरू किया और बताया कि घाव बहुत गहरा था। घाव की गहराई को देखते हुए घायल व्यक्ति को टांके लगाए। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की जान खतरे से बाहर है।

  • पंजाब: नशेड़ी ने बस में किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखे वीडियो   

    लुधियाना: जगराओं पुल पर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब नशे में धुत एक व्यक्ति चलती बस में चढ़ गया। व्यक्ति को नशे की हालत मे देख  कंडक्टर ने उसे निचे उतरवा दिया। घुसे मे आकर व्यक्ति अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

    जिसके बाद बस की सवारियों और कंडक्टर व्यक्ति को पुल पर तैनात पुलिस के पास ले गए। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो जांच के दौरान व्यक्ति की जेब से नशीला पदार्थ मिला। जिसके संबंध मे वह पुलिस कर्मियों के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत मे लेकर जांच शुरू कर दी।

  • जालंधर: निर्माणाधीन पुल पर हुआ हादसा, कई घायल

    जालंधर (ENS): जालंधर-कपूरथला मार्ग पर पड़ते गांव गाजीपुर में निर्माण कार्य के चलते जम्मू-कटड़ा हाईवे पर पुल की शटरिंग खिसकने से आधा दर्जन के करीब मजदुरो के घायल होने का समाचार मिला है। जिनमे 6 घायल और 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है।.

    बताया जा रहा है कि निर्माणधिन पुल पर  लोहे की पाइपों से शटरिंग की गई थी। जिस पर मजदुरो द्वारा निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान शटरिंग के खिसकने के कारण मैटीरियल सहित मजदूर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाका वासियों ने घायल मजदूरों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। 

    इलाका वासियो ने कहा कि 6 घायल मजदूरों को अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है।  लेकिन मलबे के नीचे भी मजदूर दबे हो सकते हैं। देर रात तक जे.सी.बी. द्वारा गिरे हुए मलबे को हटाया जा रहा था। ताकि यदि कोई नीचे दबा हो तो उसे बाहर निकाला जा सके। 

  • पंजाब : चोर ने घर से गहने और नगदी चुराई, देखें CCTV

    लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। चोर आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां न्यू भगवान नगर इलाके में देर रात चोर ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर से काफी नकदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घर के मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गया हुआ था और उसकी पत्नी भी घर में नही थी।

    चोर ने घर के दरवाजे और अलमारियों के ताले तोड़ दिये और नकदी, कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सारी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घर के मालिकों ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर के पास से एक ऑटो भी चोरी हो गया था। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।

  • जालंधर:  लंडा गैंग के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार 

    जालंधर(ENS): पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के निर्देशों पर कमिश्नरेट पुलिस ने लंडा गैंग के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हथियारों की तस्करी में शामिल गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के तीन गुर्गो को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने हवाला के पैसों से मंगवाए गए 17 हथियार और 33 मैगजीन बरामद किए है। इस मामले मे पुलिस जल्द प्रेस वार्ता कर खुलासा कर सकती है।

    इससे पहले भी सीआईए के प्रभारी सुरिंदर कुमार ने देहात पुलिस में पुख्ता जानकारी के आधार पर लखबीर लंडा गैंग के 8 सदस्यों को काबू किया था। जिनसे  9  पिस्तौल, 3 रिवाल्वर सहित मैगजीन और 35  जिंदा रौंद,  सहित 5 जिंदा रौंद बाइक और  आई-20 कार बरामद की थी। जो विदेश में बैठे लंडा के इशारो पर वारदातों को अंजाम देते थे।

  • पंजाब : बिना ड्राइवर के भागी ट्रेन, प्रशासन में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पठानकोट : चलती का नाम गाड़ी का मुहावरा तो सब ने सुना ही होगा , लेकिन जब बिना ड्राइवर के ट्रैन पटरी पर भागती दिखाई दे, तो यह नजारा देख सब के हाथ पांव फूल जाते है। ऐसा ही एक मंजर पठानकोट रेलवे स्टेशन मे देखने को मिला। जहा बिना ड्राइवर के मालगाड़ी पटरियों पर भाग रही थी। जिसे देख रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

    बताया जा रहा कि जम्मू की ओर से आने वाली मालगाड़ी ट्रैन बिना ड्राइवर के ही 100 की स्पीड पर पटरी पर दौड़ने लगी। जिसकी सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन को रोकने के लिए अनाउंसमेंट की गई और पटरी खाली करवाई गई। गनीमत यह रही कि बिना ड्राइवर और गार्ड की ट्रैन ने कोई बड़ा हादसा नही किया। रेलवे प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन को उच्ची बस्सी में रोक लिया गया है। 

  • मोदी ने सुदर्शन सेतु केबल ब्रिज का किया लोकार्पण, द्वारकाधीश में की अर्चना , देखे वीडियो

     गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को द्वारका में भगवान द्वारकाधीश की अर्चना कर ओखा को बेट द्वारका को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया। अब ओखा से बेट द्वारका जाने के लिए लोगों को बोट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

    मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वह  52 हजार 250 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे और  राजकोट में गुजरात के पहले AIIMS का उद्घाटन भी करेंगे। 

    इसके साथ ही रायबरेली (यूपी), बठिंडा (पंजाब), मंगलगिरी (आंध्र प्रदेश) और कल्याणी (पश्चिम बंगाल) में भी AIIMS का वर्चुअली लोकार्पण किया जाएगा। मोदी 1,056 करोड़ की लागत से तैयार राजकोट-सुरेंद्रनगर रेलवे डबल ट्रैक प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ होगा । इससे पहले मोदी ने शनिवार देर शाम जामनगर पहुंच कर रोड शो किया था।