Blog

  • गुरु रविदास जी की वाणी दसों दिशाओं में गूंज रही है- भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित:संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के पावन जन्म महोत्सव पर देश भर में शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। कुटलैहड़ में भी दर्जनों जगहों पर गुरू रविदास के अनुयायियों ने भव्य समागमों का आयोजन किया। विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टों ने कई कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद भुट्टो ने कहा कि संत श्री गुरु रविदास जी द्वारा 15 वीं शताब्दी में चलाया गया भक्ति आंदोलन उस समय की एक बड़ी क्रांति थी। काशी में जन्मे रैदास महाराज के शिष्यों में वहां के राजाओं से लेकर पंडित पुजारी भी सम्मलित थे।

    संत कबीर महाराज जी भी उनके गुरु भाई थे और महान संत मीरा बाई उनकी शिष्या थीं। रविदास महराज के बारे में संतों का यह भी कहना है कि भारत के अध्यात्मिक गगन में वे सदैव ध्रुव तारे की तरह हमारा मार्ग दर्शन करते रहेंगे। उस काल में संत रविदास जी और संत कबीर जी परम पूज्य गुरू रामानंद जी के शिष्य थे। ऐसा दुर्लभ संयोग शायद पहले कभी नहीं बना कि जब मीरा बाई सत्य की खोज में भटक रही थीं तब उन्होंने सहज साधारण जीवन व्यतीत करने वाले रविदास जी महाराज को अपना गुरू माना।

    रविदास जी ही थे जिनके श्री चरणों में बैठकर मीरा बाई की भक्ति खिल गई और एक राजकुमारी ने श्री कृष्ण को कलयुग में प्राप्त कर लिया। चमड़े का काम करने वाले रविदास जी महाराज ने जब यह बात कही थी कि मन चंगा तो कठौती में गंगा तभी अध्यात्म के क्षेत्र में क्रांति घटित हो गई थी। उन्होंने समाज की ऊंचनीच को समाप्त करने के लिए राजाओं से लेकर आम साधारण जन के मन में प्रेम के बीज रोपित किए। उन्होंने अपने जीवन में कई गीत, दोहे और भजनों की रचना की जो मानव जाति को आत्म निर्भरता, सहिष्णुता और एकता का संदेश देने का काम करते हैं।

    उन्होंने कहा कि हमें समाज से जातिवाद, भेदभाव और सामाजिक असमानता के भाव को हटाकर भाईचारे और सहिष्णुता का भाव अपनाने के संदेश दिया था। आज उनकी वाणी दसों दिशाओं में गूंज रही है। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव प्रवीण शर्मा, अजय शर्मा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, राकेश कुमार, ठाकुर किशोरी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

  • बंगाणा की तुतडु भ्यांबी सड़क की मरम्मत शुरू

    ऊना/सुशील पंडित:उपमंडल बंगाणा के तुतड़ू से भ्यांबी सड़क की मरम्मत पर 30 लाख रूपए खर्च होंगे। लंबे समय से टूटी पड़ी इस सड़क के लिए क्षेत्रवासी नेताओं के पास जा जा कर थक चुके थे। रिपेयर के साथ साथ इस सड़क को अब चौड़ा भी किया जाएगा। शनिवार को जानकारी देते हुए सुकड़ियाल पंचायत के पूर्व उपप्रधान अरुण मनकोटिया ने बताया कि वे पिछले महीने ही कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो से मिले थे। उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराने के बाद विधायक ने जल्द समस्या के हल का वादा किया था।

    एक माह के भीतर पैसे भी मंजूर हो गए और टेंडर भी निकल गए। अब कार्य शुरू होने से इलाका वासियों ने राहत की सांस ली है। मनकोटिया ने बताया कि विधायक के दिशा निर्देशों के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत कार्य दो माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा यह भी जानकारी मिल रही है कि लठियानी स्कूल में बनने जा रहे बास्केटबाल कोर्ट और जिम के लिए 15 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। इससे ऐतिहासिक लठियानी स्कूल के विद्यार्थियों को बास्केटबाल जैसे विश्वविख्यात खेल से भी जुड़ने का मौका मिलेगा।

  • होमगार्ड्स जवान भाग चंद सेवानिवृत 

    सरकार से मांगी पेंशन सुविधा 

    ऊना/सुशील पंडित :होमगार्ड्स विभाग  में सराहनीय सेवाएं देने के बाद  होमगार्ड्स जवान भाग चंद  शनिवार को सेवानिवृत हो गए ।इसी उपलक्ष्य में अग्निशमन केंद्र में उन्हें विदाई पार्टी दी गई । अग्निशमन अधिकारियों ने उनकी सेवाओं को सराहनीय करार दिया गया । और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । सेवानिवृत पर जवान  भाग चंद ने अग्निशमन स्टाफ का धन्यवाद किया । उन्होने कहा कि होमगार्ड्स महकमे में अब तक हर विभाग में सेवाए देने का मौका मिला है। बहुत कुछ सीखा है। कर्त्तव्य भी पूरी निष्ठा से निभाया ।

    उन्होंने कहा कि सरकार होमगार्ड्स की सेवानिवृत होने पर कोई भी आर्थिक लाभ नहीं देती है। रिटायर होने पर खाली हाथ घर को जाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से होमगार्ड्स जवानों की सेवानिवृति पर पेंशन या ग्रेजयूटी देने की मांग भी रखी है।

  • एनएसएस छात्रों ने जानी  बैंकिंग सेवाएं  

    खड्ड में कैम्प का दूसरा दिन 

    ऊना/सुशील पंडित :राजकीय महाविद्यालय खड्ड में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई  । प्रथम दिवस की रिपोर्ट की प्रस्तुति के पश्चात” मन चंगा तो कठौती  में गंगा “पर चर्चा हुई  । कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आरती ने संत रविदास के विषय में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला । तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने परेड का अभ्यास किया । महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया तथा पौधों को संवारा ।

    बौद्धिक सदन में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित  राजेश शर्मा  बैंक प्रबंधक (शाखा पंजाब नेशनल बैंक सलोह ) ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया । उन्होंने बैंक से जुड़ी हर जानकारी स्वयंसेवियों के साथ सांझा की । साइबर क्राइम से कैसे खुद को सुरक्षित रखें इसके बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया तथा उनके द्वारा किए गए सवालों  का जबाब देकर शंकाओं का समाधान किया।

  • अवैध खनन करने वाले दो वाहनों पर जुर्माना

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर चालकों से जुर्माने के रूप में 9750 रूपए वसूल किए हैं। पुलिस की रोजाना कार्रवाई में शुक्रवार को यातायक के नियम तोड़ने वाले 110 वाहनों के भी चालान किए गए। इनमें से कुछ ने मौके पर ही भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को कुल 10100 रूपए प्राप्त हुए हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले दो व्यक्तियों  भी चालान काटे गए हैं।
  • निधी कंपनी ने साढ़े 11 लाख का चूना लगाया

    ऊना/सुशील पंडित:लुभावनी स्कीमें अक्सर बाद में फ्रॉड सिद्ध होती हैं। लालच में आकर अपने जीवन की जमापूंजि लगाने से पहले किसी विशेषज्ञ की राय लेना जरूरी हो गया है। धोखाधड़ी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें हमीरपुर के एक व्यक्ति ने अपनी मेहनत की कमाई पैसे डबल करने के चक्कर में गंवा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़सर तहसील हमीरपुर वासी नरिंदर सिंह पुत्र जगदीश सिंह ने सदर थाने में दी शिकायत में चुरड़ी निवासी प्रियंका ठाकुर पत्नी हैप्पी राणा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

    नरिंदर का दावा है कि उसने साल 2020 में प्रियंका के कहने पर उसकी कम्पनी निधि लिमिटेड में एफडी करवाई थी। अब एफडी मैच्योर हो गई तो उसने पैसे निकलवाने की अर्जी दी लेकिन अब पता चला है कि उसकी एफडी के 11 लाख 55 हजार रूपए तो प्रियंका ने पहले ही हड़प लिए थे। शिकायत के साथ दिए गए दस्तावेजों के आधार पर सदर पुलिस ने प्रियंका ठाकुर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

  • पारस होटल के पास हुई मारपीट पर पर्चा दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित:16 फरवरी की रात पारस होटल के पास हुई लड़ाई में पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष पर भारतीय दंड संहिता की धारा 325, 323 और 34 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भड़ौलियां गांव के रहने वाले जगदीश कुमार पुत्र चमन लाल ने आरोप लगाया था कि 16 फरवरी की रात जब वह अपनी दूकान बंद करके जा रहा था तो पारस होटल के पास रिंका व राजू ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट से जगदीश घायल हो गया था। मामला दर्ज करने के बाद अब पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • पंजाबः सोनिया मान ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़ः सोनिया मान ने महिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा हरपाल सिंह हरपुरा को सौंपा है। कहा जा रहा है कि सोनिया मान ने किसानों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर इस्तीफा दिया है। बता दें कि सोनिया मान किसानों के हक में बॉर्डर पर भी गई थी, हालांकि वह पर आंसू गैस की गैस चढ़ने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इस दौरान उनकी टांग में से खून भी बह रहा था। 

  • हरोलीः रास्ता रोककर मारपीट का आरोप

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली के बीटन निवासी नमन कुमार पुत्र योग राज ने कुछ लोगों पर रास्ता रोकने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नमन अपने पिता के साथ कहीं जा रहा था तो दीपक, वंश व अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। नमन का आरोप है कि इस मारपीट में वह और उसके पिता बुरी तरह घायल हो गए हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टाहलीवाल थाने में उक्त आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341,323,504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जखेड़ाः चिट्टे सहित एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: चिट्टे के ऊपर पुलिस की छिटपुट कार्रवाई जारी है। पुलिस चिट्टे बेचने वाले नेटवर्क को तो तोड़ नहीं पा रही लेकिन छोटे मोटे चिट्टा तस्करों और उसका सेवन करने वालों पर लगातार पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं। शुक्रवार को मैहतपुर पुलिस की एक टीम जब गश्त पर थी तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति चिट्टे के साथ जखेड़ा नर्सरी के पास मौजूद है। पुलिस ने उक्त संदिग्ध की तालाशी ली तो उन्हें 3.15 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) बरामद हुआ। आरोपित की पहचान राम कुमार पुत्र प्रेम चन्द निवासी झखेड़ा के रूप में हुई है।

    राम कुमार के विरुद्ध मैहतपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 31-61-85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू हो चुकी है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही है कि रोजाना ऐसे मामले दर्ज हो रहे हैं लेकिन असली दोषी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। चिट्टे का नेटवर्क पुलिस अभी भी भेदने में नाकाम सिद्ध हुई है। यह चिट्टा कहां से आता है। कौन इसे हिमाचल में दाखिल करवा रहा है। इस नेटवर्क के तार किन किन राज्यों तक फैले हैं। ऐसे कई सवाल हैं जिनके उत्तर पुलिस ने कभी हिमाचल की जनता को नहीं दिए।