Blog

  • Paris Olympic Games में देश के लिए दौड़ेगा Punjab का अक्षदीप, देखें वीडियो

    Paris Olympic Games में देश के लिए दौड़ेगा Punjab का अक्षदीप, देखें वीडियो

    बरनालाः फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रही ओलम्पिक खेलों में बरनाला जिले का अक्षदीप सिंह भी आज यानी 1 अगस्त को देश के लिए दौड़ेंगा। अक्षदीप सिंह जिले के गांव काहनेके का पहला युवा हैं जो ओलंपिक खेलों में भाग ले रहा हैं। ओलम्पिक खेलों के लिए हुए चयन से उनके गांव और परिवार में भी खुशी का माहौल है। लक्षद्वीप के परिवार और गांव वालों द्वारा अक्षदीप के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गांव के गुरुद्वारा साहिब में अऱदास की गई।

    अक्षदीप के माता-पिता कोच ने बताया कि अक्षदीप 2014 से वॉकिंग रेस का अभ्यास कर रहे हैं। अब देश के लिए ओलम्पिक खेलों में भाग ले रहा है। रांची में आयोजित 10वीं इंडियन ओपन वॉकिंग रेस में अक्षदीप सिंह ने 20 किमी वॉकिंग रेस को 1 घंटे 19 मिनट 55 सेकेंड में पूरा कर न सिर्फ जीत हासिल की बल्कि नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया। जिसके बाद उसने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। अक्षदीप पिछले 4 साल से बेंगलुरु स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया में लगातार ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। वहीं अक्षदीप ने कहा कि वह ओलंपिक में अपना दमख़म दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इस बार वह देश के लिए मैडल जरूर लेकर आएगा।

  • Jalandhar: टिप्पर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें Live

    Jalandhar: टिप्पर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें Live

    जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास चौक से नकोदर चौक की ओर जाते रास्ते में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां टिप्पर की चपेट में व्यक्ति आ गया। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल निवासी लाबंड़ा के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहा था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा नंबर का टिप्पर है, जिसे कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

  • Punjab: हो जाएं सावधान! बच्चा वाहन चलाता पकड़ा गया तो हो सकती है 3 साल की कैद, देखें वीडियो

    Punjab: हो जाएं सावधान! बच्चा वाहन चलाता पकड़ा गया तो हो सकती है 3 साल की कैद, देखें वीडियो

    पठानकोटः अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन देने वाले माता-पिता सावधान हो जाएं, क्योंकि कल से नए यातायात नियमों के अनुसार छोटे बच्चों के वाहन चलाने पर अब 25 हज़ार तक का चालान काटा जाएगा। 18 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना और बच्चे के माता-पिता को तीन साल तक की सजा भी हो सकती है।

    इस अवसर पर ट्रैफिक प्रभारी से जब डीजी लॉकर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि डिजी लॉकर वैध है और कोई भी व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन किए बिना डीजी लॉकर में दस्तावेजों को दिखा सकता है, लेकिन साथ ही यदि वाहन चलाने वाला व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन करता हैं तो उनके वाहन जब्त कर लिए जाएंगे और वाहन के कागजात दिखाने पर ही वाहन उन्हें वापस किया जाएगा और कोई भी इस मामले को हल्के में न ले, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

  • बारिश का कहर, नाले में गिरने से मां-बेटे की मौत, आज स्कूल रहेंगे बंद, देखें वीडियो

    बारिश का कहर, नाले में गिरने से मां-बेटे की मौत, आज स्कूल रहेंगे बंद, देखें वीडियो

    सब्जी मंडी में गिरी इमारत, स्कूल की दीवार गिरने से गाड़ी मलबे में दबी

    नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में जब बुधवार को देर शाम ढली तो आसमान बादलों से ढक गया और झमाझम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम की खबर लोगों तक पहुंची तो इसी हेडलाइन के साथ, लेकिन 20 मिनट ही बीते होंगे कि वक्त बदल गया, हालात बदल गए। सुहाने मौसम और बारिश की खबर, जलभराव वाली तस्वीरों और वीडियो में बदल गई। आलम ये हुआ कि बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। न्यूज एंजेसी के मुताबिक दिल्ली में हुई भारी बारिश की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक 22 साल की तनुजा और उनका 3 साल का बेटा प्रियांश गज़ीपुर क्षेत्र की खोड़ा कॉलोनी के पास साप्ताहिक बाजार में गए थे। इस दौरान वह फिसल गए और एक नाले में गिर गए। अधिकारी ने कहा कि दोनों को गोताखोरों और क्रेन की मदद से निकाला गया और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति मकान ढहने से घायल हो गया। दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारीं ने कहा कि उन्हें रॉबिन सिनेमा के पास गांता घर के करीब सब्जी मंडी इलाके में एक घर ढहने को लेकर रात 8:57 बजे फोन आया। 5 फायर ब्रिगेड मौके पर भेजी गईं। एक आदमी को मलबे से बचाया गया। अधिकारी ने कहा कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, वहीं एक महिला दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज क्षेत्र में एक दीवार के ढहने से घायल हो गई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक दिल्ली में हुई भारी बारिश की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक 22 साल की तनुजा और उनका तीन साल का बेटा प्रियांश गज़ीपुर क्षेत्र की खोड़ा कॉलोनी के पास साप्ताहिक बाजार में गए थे। इस दौरान वह फिसल गए और एक नाले में गिर गए। अधिकारी ने कहा कि दोनों को गोताखोरों और क्रेन की मदद से निकाला गया और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक स्कूल की दीवार गिर गई है। स्कूल का नाम हैपी स्कूल है। इसकी दीवार गिरने से इलाके में कई गाड़ियां डैमेज हो गई हैं। मौके पर पुलिस और फायर विभाग की टीम पहुंची है। वहीं, उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति मकान ढहने से घायल हो गया। दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें रॉबिन सिनेमा के पास गांता घर के करीब सब्जी मंडी इलाके में एक घर ढहने को लेकर रात 8:57 बजे फोन आया। पांच फायर ब्रिगेड मौके पर भेजी गईं। एक आदमी को मलबे से बचाया गया। अधिकारी ने कहा कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, वहीं एक महिला दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज क्षेत्र में एक दीवार के ढहने से घायल हो गई। ये हाल राजधानी दिल्ली के उन इलाकों का है, जो पॉश कहे जाते हैं। बीते चार-पांच दिनों से करोल बाग चर्चा में है। यहां एक IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। कोचिंग संचालक और शासन-प्रशासन अभी तक अपने-अपने तर्क देकर लीपापोती में लगे हुए हैं। स्टूडेंट्स अपने साथियों के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रोटेस्ट कर रहे हैं और इसी करोल बाग का आज का हाल देखिए कि जरा देर की बारिश हुई और यह पूरा इलाका लबालब भर गया। मेट्रो से लेकर मार्केट एरिया तक ऐसा जल जमाव हुआ है कि नाव तैरने लगें। जिस RAU’s कोचिंग सेंटर में हादसा हुआ था, उसी के सामने का हाल बताते हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि घुटनों तक भरे पानी में कई छात्र दिख रहे हैं। बारिश के बीच बनी इस वीडियो में एक छात्र बता रहा है कि, ‘ ये वही जगह है, जहां तीन छात्रों की मौत हुई थी और एक हफ्ते बाद भी देख लीजिए, यहां क्या हाल हैं? प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों की मांग थी कि इस तरह की परेशानी पर तुरंत एक्शन हो, लेकिन पुलिस बीते एक हफ्ते से यहां से सिर्फ छात्रों को हटाने में लगी है। ये नहीं हो रहा है कि इस पर एक्शन लिया जाए।’ छात्र कह रहा है कि यहां पानी इतनी तेज बढ़ रहा है कि यहां भी डूबने वाली स्थिति हो जाएगी। पर पुलिस यहां पर स्टूडेंट को पकड़ने और उन्हें मारने में लगी है। लेकिन जो असली मोटिव है कि प्रोटेस्ट का कि ऐसी घटना दोबारा न हो, उस पर काम नहीं हो रहा है। इसलिए ये प्रोटेस्ट जरूरी है। ‘ इसी बीच पीछे से आवाज आ रही है कि निकलिए-निकलिए, यहां से हटिए। इस दौरान दिख रहा है कि इस सड़क पर पानी कमर से कुछ ही नीचे है।
  • Punjab : चोरी के मामले में चूड़े वाली महिला और उसका पति काबू, देखें वीडियो

    Punjab : चोरी के मामले में चूड़े वाली महिला और उसका पति काबू, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में चोरी और लूट के मामले आना आम बात है। चोर दिन दहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। गत दिनों चूड़े वाली महिला और उसके पति द्वारा चोरी का मामला सामने आया था। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

    जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। एक बार फिर लड़की और उसके पति ने मोगा के एक इलाके से बाइक और एक्टिवा चोरी करने को कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान लोगों ने उन दोनों को काबू कर लिया।

    जिसके बाद लोगों ने वहां दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। जब इस बारे में सिटी दो के थाना मुखी से बात की तो उन्होंने कहा की हम इसकी जांच कर रहे है सारी जांच कर मीडिया को बताई जाएगी।

  • Earthquake: आधी रात को तीन बार कांपी धरती

    Earthquake: आधी रात को तीन बार कांपी धरती

    हिमाचलः राज्य में जनजातीय जिले लाहौल स्पीति में बुधवार को आधी रात के समय तीन बार भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। जमीन के अंदर इसकी गहराई 5 किलोमीटर बताई गई थी। यह झटके रात के करीब 1:11 बजे लगे। इस दौरान घरों में सो रहे लोग घरों से बाहर निकल आए ओर काफी समय तक लोग सड़कों पर खड़े रहे।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वी के नीचे घूमने वाली प्लेट्स के आपस में टकराने की वजह से पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन उत्पन्न होती है। जिसके कारण भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

  • बादल फटने से 28 लोग लापता, एक की मौत

    बादल फटने से 28 लोग लापता, एक की मौत

    शिमला : शिमला और मंडी जिले से हादसे की खबरें सामने आई है। यहां शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के इलाके में बादल फट गया है। इसके साथ ही मंडी के पधर उपमंडल के थलटूखोड़ इलाके में भी बादल फटने से भारी तबाही मची है। घटनास्थल के लिए रेस्क्यू टीमें भेजी जा रही हैं।

    इन दोनों ही जिलों में बादल फटने से 28 लोग लापता हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के समेज खड्ड इलाके में गुरुवार को बादल फटा है। इस आपदा के बाद से 19 लोगों के लापता होने की खबर है। शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया है कि एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के मंडी के पधर उपमंडल के थलटूखोड में बादल फटने की घटना हुई है।

    इस हादसे में 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं। मकान भी क्षतिग्रस्त हो गये हैं। वहीं एक की मौत भी हुई है, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया है कि जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

  • Train की चपेट में आने से 2 युवतियों की मौत

    Train की चपेट में आने से 2 युवतियों की मौत

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से युवतियों द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दाऊद खां रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात दो युवतियों ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक दोनों युवतियां सहेली बताई जा रही है। दोनों युवतियों ने कल रात राजधानी ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी है।

     दो युवतियों के राजधानी ट्रेन के आगे कूद कर जान देने की घटना का मामला अलीगढ़ के थाना महुआ खेड़ा इलाके के दाउद खां रेलवे स्टेशन से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोनों सहेलियां थीं और पढ़ाई कर रही थीं। इनमें से एक युवती और बीएससी की छात्रा थी और दूसरी एलएलबी यानी लॉ की छात्रा थी।

     दाऊद खां रेलवे स्टेशन पर हुई आत्महत्या के मामले में पुलिस की जांच भी सामने आई है। पुलिस दोनों युवतियों के सुसाइड करने की वजह प्रथम दृष्टया दोनों के बीच समलैंगिक संबंध मानकर चल रही है। पुलिस ने दोनो युवतियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Rain का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

    Rain का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

    नई दिल्ली : राजस्थान में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। जयपुर सीकर सहित कई जिलों में बुधवार रात से तेज बारिश हो रही है। लगातार बरसात से कई इलाकों में पानी भर गया है और ट्रैफिक पूरी तरह से बंद है।

    वहीं अजमेर रोड व सीकर रोड पर भी पानी भरने से खतरा बढ़ गया है। जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर भी पानी भरने से पैसेंजर्स को परेशानी हो रही है। मौसम केंद्र जयपुर ने गुरुवार को 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।जयपुर के इलाकों में भी एक-दो फीट तक पानी जमा हो गया है।

    वहीं शहर के विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया के एक घर के बेसमेंट में पानी भरने से परिवार फंस गया है। करीब तीन घंटे से सिविल डिफेंस की टीम परिवार की तलाश कर रही है। बीते कई दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण भी शहर के हालात भयावह है। जगह-जगह कूड़े का ढेर होने के कारण जलजमाव अधिक है।

  • कुदरत का कहर : बादल फटने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

    कुदरत का कहर : बादल फटने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

    नई दिल्ली : उत्तराखंड में कुदरत कहर बरपा रही है।  केदारघाटी में भीमबली के बाद बादल फटने के बाद आए सैलाब से करीब 30 मीटर रास्ता टूट गया है। वहीं मंदाकिनी नदी उफान पर है, जिसका असर गौरीकुंड के पास गर्मकुंड पर भी पड़ा है। सोनप्रयाग में नदी के किनारे रह रहे लोगों को हटा लिया गया है।

    सूबे में तीन जगहों पर बादल फटा है। टिहरी के घनसाली में बादल फटने से एक ही परिवार के  2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल है। मंदाकिनी नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। केदारनाथ धाम की तरफ जाने वाले पैदल रास्ते पर भीम बली में बादल फटने के बाद मूसलाधार बारिश हुई।

    रास्ते में भारी बोल्डर और मलबा आने से पैदल रास्ते का करीब 30 मीटर हिस्सा टूट गया है जिसके चलते आवाजाही बंद हो गई है। रास्ता बंद होने से भीमबली में करीब 150 से 200 तीर्थयात्री फंस गए। इन यात्रियों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया गया। पानी इतना ज्यादा है कि आधी रात को सोनप्रयाग कस्बे में नदी के किनारे से लोगों को हटाया गया।