Blog

  • बहन के प्रेम के चक्कर में भाई ने गवाई जान

    उत्तर प्रदेश: झांसी में एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। करीब 15 दिन पहले ही मृतक भाई की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रेमिका अपने मायके आई हुई थी, तभी उसका प्रेमी उसे अपने साथ भगाने के लिए मायके पहुंच गया। जब इसकी जानकारी प्रेमिका के भाई को हुई तो उसने इसका विरोध किया. जिस पर प्रेमी ने उसे गोली मार दी।

    मिली जानकारी की अनुसार बताया जा रहा है कि इससे पहले भी प्रेमिका अपनी ससुराल से प्रेमी के साथ भाग गई थी। जिसे संबंधित थाने की पुलिस ने खोज निकाला था। फिर मायके वालों को सुपुर्द कर दिया था। लेकिन फिर से प्रेमी उसे भगाने के लिए पहुंच गया. जिस दौरान ये वारदात हो गई।

    जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला रक्सा थाना अंतर्गत ग्राम खैरा गांव का है। जहां प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम अंगद है, उसकी उम्र 22 साल थी। 15 दिन पहले उसकी शादी हुई थी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

  • सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई कार, दंपत्ति सहित 3 की मौ’त

    सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई कार, दंपत्ति सहित 3 की मौ’त

    नई दिल्ली :  उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक घायल का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हरियाणा के बल्लभगढ़ से एक परिवार के लोग बिहार के आरा के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर जा रहे थे। कार जिले के कूरेभार थाना अंतर्गत सेउर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में सवार दंपत्ति समेत 3 की मौके पर मौत हो गई।

    हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान करने के बाद उनके परिजन को सूचना दे दी गई है और घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर भेजा गया है। कूरेभार थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि कार पर सवार राम चंद्र गुप्ता (55) उनकी पत्नी माया देवी (52) और चिंता देवी (51) की मौत हो गई है। सभी बिहार के आरा थाना अंतर्गत बिहिया के निवासी हैं। वहीं विकास (30) घायल हुआ है।

  • दिन दहाडे़ PNB में कैशियर को गोली मारकर भागे लुटेरे, कैशियर घायल, देखें वीडियो

    जयपुर : राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह झोटवाड़ा इलाके में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में नकाबपोश बदमाश लूट की नीयत से घुस गए। इस दौरान उन्होंने बैंक लूटने का प्रयास किया। बैंक कर्मचारियों में दहशत पैदा करने के लिए उन्होंने कैशियर को गोली मार दी। इससे कैशियर नरेंद्र सिंह शेखावत गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। इस वारदात के बाद दोनों लुटेरे बैंक से भाग निकले। उधर, मामले की सूचना मिलते ही झोटवाड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल कैशियर को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर शहर में ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी करवा दी है। जबकि बैंक में फायरिंग की आवाज के बाद भागते हुए लुटेरों में से एक को भीड़ ने दबोच लिया। इसके बाद पुलिस की धरपकड़ में दूसरा आरोपी भी धरा गया।

    पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा इलाके में जोशी मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक में यह वारदात हुई है। इस दौरान सुबह 10 बजे बैंक का खुलते ही कुछ नकाबपोश बदमाश बैंक के अंदर घुसे। जहां उन्होंने बैंक लूटने का प्रयास किया। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को डराया। इस बीच बैंक कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो, उन्होंने नरेंद्र सिंह शेखावत को गोली मार दी। गोली लगते ही नरेंद्र लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ा। इस घटना से बैंक के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पंजाब नेशनल बैंक में नकाबपोश बदमाशों ने घुसने के बाद बैंक लूटने का प्रयास किया। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने कैशियर पर फायर कर दिया।
     
    गोली चलने की आवाज से बैंक के आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। कर्मचारियों को गोली मारने के बाद बदमाश बैंक से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लोगों ने इनमें से एक बदमाश को पकड़ लिया है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और कैशियर को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की जानकारी लेने का प्रयास किया। उधर, पुलिस ने राजधानी में ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी भी करवा दी है। बैंक लूटने वाले दो आराेपियों में एक को लोगों ने पकड़ लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं डॉग स्क्वॉयड की मदद से पुलिस ने भागने वाले दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया। दोनों की पहचान हो चुकी है।

  • जालंधरः एक किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने एक किलो अफीम सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीपी शर्मा  ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की देख रेख में सीआईए स्टाफ के प्रभारी सुरिंदर सिंह की टीम नहर पुली, बाबा बुड्ढाजी नगर के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस पार्टी ने कपूरथला रोड पर एक व्यक्ति को पॉलिथीन पकड़े हुए आते देखा। संदिग्ध पुलिस पार्टी को देखकर मौके से भागने लगा।

    पुलिस ने युवक का पीछा कर उसे काबू कर लिया। युवक की तालाशी दौरान उसके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान किशन लाल पुत्र शंशि राम निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रूप में हुई है। थाना बस्ती बावा खेल में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस को जाँच के दौरान आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। 

  • पंजाब : 12 देशों में कार चलाकर युवक पहुंचा भारत, देखें वीडियो

    अमृतसर : ऑस्ट्रेलिया का एक युवक 12 देशों में कार चलाकर भारत पहुंच गया। भारत पहुंचने के बाद युवक ने दरबार साहिब में माथा टेका और बेहतरी के लिए प्रार्थना की। ऑस्ट्रेलिया से एक युवक 12 देशों के बीच कार चलाकर भारत में दाखिल हुआ और भारत पहुंचकर उसने सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेका और बेहतरी के लिए प्रार्थना की। इसी बीच युवक ने बताया कि उसका नाम हरजीत सिंह है और वह ऑस्ट्रेलिया का ही निवासी है। वह अपनी कार के माध्यम से 12 देशों की यात्रा करते हुए भारत पहुंचा है। उसने कहा कि विभिन्न देशों के बीच यात्रा करने का एक अलग अनुभव प्राप्त हुआ है।

    उन्होंने कहा कि उन्होंने महज 5 महीने में 12 देशों की यात्रा की है। उन्होंने कहा कि उनकी पगड़ी की वजह से उन्हें हर देश में अलग प्यार मिला और 12 देशों की यात्रा के दौरान उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। प्रशासन की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जब वह भारत पहुंचे और वह सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी कार को अच्छे तरीके से सजाया है और कार में हर सुविधा रखी है। अब भारत पहुंचने के बाद लोग कार को देखकर आकर्षित हो रहे हैं और इसके साथ सेल्फी ले रहे है।

  • जालंधरः प्रशासन के आदेशों के बावजूद खुला मिला शराब का ठेका 

    जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव के संबंध में डिप्टी कमिश्नर जालंधर ने दो दिवसीय ड्राई डे की घोषणा की थी, लेकिन कुछ शराब ठेकेदारों ने जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना की गई। इसी के तहत हुए शोभा यात्रा मार्ग पर खांबरा खुरला किंगरा में शराब का ठेका खुला मिला, जहां सरेआम दुकान खोलकर शराब बेची जा रही है।

  • पंजाब : गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक गंभीर घायल देखें वीडियो

    गुरदासपुर : काहनूवान रोड पर गांव कोठे स्थित साहिब बंदगी आश्रम के पास दूसरी तरफ से आ रही स्विफ्ट कार को बचाने के चक्कर में गन्ने से भरी ट्रॉली पलट गई। जिससे किसान को काफी चोट आई। जानकारी देते हुए ट्रॉली चला रहे रंजीत सिंह ने बताया कि वह दीनानगर के पास झबकरा से ट्रॉली में गन्ना लादकर अफगाना मिल में ले जा रहा था। जब वह श्री हरगोबिंदपुर रोड पर गांव कोठे के पास पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार से टक्कर से बचने के लिए उन्होंने ट्रॉली को सड़क के कच्चे किनारे पर ले लिया, लेकिन भारी वजन के कारण तभी संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलट गई।

    जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। ट्रॉली का निचला रिम और ट्रैक्टर का स्पैंडल टूट गया है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात तो यह है कि जिस स्विफ्ट कार को बचाने के लिए उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाया, उसके ड्राइवर ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा और कार भगा ले गया। जबकि दूसरी तरफ से एक बड़ा टिप्पर भी आ रहा था और ज्यादा नुकसान हो सकता था। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन सावधानी और शांति से चलाएं ।

  • पंजाबः दिन दहाड़े इलाके से अधजला श+व हुआ बरामद, देखें वीडियो

    नोंच-नोंच कर कुते खा गए आधा शरीर 

    लुधियानाः पीरु बंदा इलाके से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां दिन दहाड़े खाली प्लाट से अधजला शव मिला है। बताया जा रहा है कि सुबह खाली प्लाट में पेशाब करने गए मोहल्ला निवासी ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि कुछ कुत्ते शव को बुरी तरह से नोच कर खा रहे थे। व्यक्ति का आधा शरीर पूरी तरह से खत्म हो चुका है। इस कारण शव की पहचान होना मुश्किल है। घटना स्थल पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस भी पहुंची।

    मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी राज कुमार ने बताया कि सुबह मोहल्ले का ही एक युवक प्लाट में पेशाब करने गया। उसने देखा कि कुत्ते किसी चीज को नोच कर खा रहे है। उसने पास जाकर देखा तो वह दंग रह गया। शव को कुत्ते खा रहे थे। उक्त युवक ने इलाके के निवासियों को सूचित किया। आस-पास के लोग एकत्र हुए। लोगों ने कुत्तों को भगाया। शव देखने से लग रहा है कि कत्ल कर जलाकर शव को प्लाट में फेंका गया है। आधा शरीर जल चुका है। मृतक व्यक्ति की रीड की हड्‌डी और धड़ ही नजर आ रहा है। घटना स्थल पर एसीपी जयंत पुरी और थाना सलेम टाबरी के SHO हरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे।

    घटना स्थल को पुलिस ने कुछ समय के लिए सील किया। खाली प्लाट में किसी को आने-जाने नहीं दिया। शव से काफी बदबू आ रही थी। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत फोरेंसिक टीम को सूचित किया। फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने शव से सैंपल एकत्र किए। उधर, शव को कब्जे में लेकर पुलिस अधिकारियों ने सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। एसीपी जयंत पुरी ने कहा कि मामला संदिग्ध है। इलाके में लगे सीसीटीवी चेक करवाए जा रहे है। इस व्यक्ति की शव खाली प्लाट तक कैसे पहुंचा इस पर जांच की जा रही है।

  • पंजाबः शुभकरण का अभी नहीं होगा पोस्टमॉर्टम, किसानों ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मृतक शुभकरण के परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा और बहन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा को किसान संगठनों और मृतक के परिवार ने अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने आज प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जब तक युवक की मौत का मामला दर्ज नहीं हो जाता, तब तक शुभकरण का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी उन पर अभी दवाब ना बनाए। उन्होंने कहा कि जब तक पर्चा दर्ज नहीं किया जाता तब तक वह उसका संस्कार नहीं करेंगे।

    उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने 92 विधायक दिए है। किसान नेता ने कहा कि उन लोगों पर आंसू गैस, टियर गैस के गोले दागे जा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम ने एक करोड़ रुपए देने का ऐलान कर दिया, लेकिन वह हरियाणा पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार हरियाणा पुलिस के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही। किसान नेता ने कहा कि उनकी मांग यह है कि किसान आंदोलन में मारे गए शुभकरण को शहीद का दर्जा दिया जाए और उसके परिवार को शहीदी वाली सारी सुविधाएं दी जाए।

    उन्होंने कहा कि इस घटना में हरियाणा के गृह मंत्री सहित अन्य के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करना बनता है। उन्होंने कहा कि एक और पंजाब के सीएम कह रहे है वह पंजाब के किसान के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि अगर वह किसानों के साथ खड़े है तो पंजाब बॉर्डर के अंदर आकर उनके ट्रैक्टर तोड़े गए। किसानों पर अत्याचार किए, ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस को किसी मंत्री या किसी अधिकारी ने गोली चलाने के ऑर्डर दिए होंगे। ऐसे में उनके खिलाफ नाम के तहत पर्चा दर्ज किया जाना चाहिए। 

  • पंजाब : ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप में भीषण टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    बठिंडा : अमृतसर मुख्य मार्ग एनएच 54 पर गोनियाना मंडी के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ। जिसमें मुख्य राजमार्ग से स्लीप रोड पर ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। जिसके बाद ट्रॉली फुटपाथ पर चली गई और पलटने के कारण ट्रैक्टर चालक के साथ बैठे साथी की ट्रैक्टर के नीचे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप की टक्कर के कारण हुआ है। इस दौरान ट्रैक्टर पर बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर के टायर पीछे की ओर चले गए और ट्रैक्टर पलटने से ईंटों से भरी ट्रॉली जमीन पर बिखर गई और ट्रैक्टर पर बैठा चालक का साथी ट्रैक्टर के नीचे फंस गया।

    इस घटना के संबंध में जब संबंधित थाना नैयावाला के प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली ईंटों से भरी हुई स्लीपर रोड पर जा रही थी, तभी अचानक ट्रैक्टर की टक्कर पिकअप से हो गई, जिसके बाद ट्रैक्टर फुटपाथ पर चढ़ गया और असंतुलित होकर पलट गया, चालक के साथी की नीचे दबने से मौत हो गई है। फिलहाल पिकअप चालक मौके से फरार है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच कर रही है। ट्रैक्टर के नीचे दबकर मरने वाले व्यक्ति हाजे देओन गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि परिवार द्वारा लिखित बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।