Blog

  • पंजाब : किसान यूनियन की ओर से मनाया गया Black-Day, देखें वीडियो

    मोगा : गैर राजनीतिक किसान यूनियन की ओर से शंभू और खनौरी बार्डर पर किए जा रहे प्रदर्शन में बीते दिनों खनौरी बार्डर पर हरियाणा पुलिस की ओर से चलाई गई गोली में बठिंडा जिले के किसान शुभकरण सिंह को गोली लगने से शहीद होने को लेकर सभी किसान यूनियन में रोष पाया जा रहा है। वही एसकेएम की कॉल पर पंजाब में सभी डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर किसानों द्वारा रोष प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया जा रहा है और किसानों द्वारा केंद्र सरकार, अमित शाह और खट्टर के पुतले फूंके जा रहे है।

    उन्होंने मांग की है कि हरियाणा पुलिस द्वारा चलाई गोली से हमारा एक 21साल का नौजवान किसान शहीद हो गया है। पंजाब सरकार दोषियों के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज करे। वही किसानों ने कहा की 26 फरवरी को नेशनल हाईवे पर ट्रेक्टर खड़े कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। वही 14 मार्च को दिल्ली में महा पंचायत की जाएगी।

  • इस दिन 7 से 8 चरणों में हो सकते है लोकसभा चुनाव

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 13 मार्च को चुनाव को लेकर ऐलान हो सकता है। इससे पहले चुनाव आयोग मार्च के पहले हफ्ते में जम्मू-कश्मीर का दौरा कर सकता है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के संवेदनशील बूथों की लिस्ट मांगी है। इस बार भी आम चुनाव 7-8 चरण में हो सकते हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि ECI आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कई राज्यों का दौरा कर रहा है। एक बार यह दौरे पूरे होने के बाद तारीखों की घोषणा की जाएगी। फिलहाल, चुनाव आयोग के अधिकारी अभी तमिलनाडु का दौरा कर रहे हैं, उसके बाद वे उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे. यह सभी दौरे 13 मार्च से पहले पूरे होने की उम्मीद है।

    आयोग पिछले कुछ महीनों से तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ लगातर बैठकें कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सीईओ ने समस्या वाले क्षेत्रों, ईवीएम की आवाजाही, सुरक्षा बलों की जरूरत, बॉर्डर पर कड़ी निगरानी को सूचीबद्ध किया है। विशेष रूप से चुनाव आयोग इस साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करने की योजना बना रहा है। चुनाव आयोग ने मई से पहले होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी की मदद लेने का फैसला किया है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाओं को चिह्नित करने और हटाने के लिए ECI के भीतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए एक विभाग बनाया गया है।

  • राहुल गांधी को हाईकोर्ट से लगा झटका, जाने मामला

    नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। 2018 में बीजेपी अध्यक्ष पर बयान देने के मामले में कोर्ट ने केस खत्म करने की उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। इस मामले में सिविल कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किया था। सिविल कोर्ट का समन मिलने के बाद राहुल गांधी हाईकोर्ट में केस खत्म कराने के लिए याचिका दाखिल की थी।

    दरअसल राहुल गांधी ने 2018 में बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ बयान दिया था। इस संबंध में रांची की निचली अदालत में मामला चल रहा था। सिविल कोर्ट से समन मिलने के बाद राहुल गांधी ने केस खत्म कराने के लिए रांची हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। लेकिन वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी। रांची हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका को खारिज कर दिया है।

  • पंजाबः पतंग उड़ाते समय छत से गिरा बच्चा, हालत गंभीर 

    अबोहरः स्थानीय फाजिल्का रोड स्थित बाबा कॉलोनी में छत पर पतंग उड़ाते समय पैर फिसलने से बच्चा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी देते हुए कृष्ण कुमार चायल ने बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटा युवराज कल देर शाम अपने बच्चों के साथ पड़ोसियों की छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। वह करीब 12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा और बेहोश हो गया। परिजनों द्वारा उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

    जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे एम्स बठिंडा ले गए। करीब एक सप्ताह पहले धर्म नगरी से गुजर रहे सीड फार्म निवासी एक युवक के गले में उड़ती पतंग की चाइनीज डोर की चपेट में आने से गंभीर चोट लग गई और उसे एक निजी अस्पताल में सर्जरी और इलाज कराना पड़ा। इस घटना के बाद जिला प्रशासन जागा और डीसी ने चाइनीज डोर पर प्रतिबंध लगाने के लिए अबोहर निगम अधिकारी करतार सिंह की ड्यूटी शहर में दुकानों पर छापेमारी करने के लिए लगा दी। जिसकी दुकानों पर छापेमारी जारी है।

  • Duronto Express की बोगी से अचानक धुआं निकलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    दुर्गापुरः पश्चिम बंगाल के राजबांध रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल, हावड़ा से दिल्ली जा रही दुरंतो एक्सप्रेस से अचानक धुआं निकलने लगा। जानकारी के मुताबिक, जिस दौरान यह घटना हुई, तो उस समय ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी थी, जिस कारण बिना देरी किए रेलवे अधिकारियों ने तुरंत धुएं पर काबू पा लिया। इसके बाद बिना किसी परेशानी के ट्रेन आगे बढ़ गई। फिलहाल, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। 

    वहीं समाचार एजेंसी के मुताबिक, वीरवार और शुक्रवार की रात आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के पास रायनपाडु में भी एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल, मंदरूपकर रेलवे स्टेशन के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि यहां एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, इस घटना में किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई है और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

    इससे पहले भी वीरवार को ओडिशा के ढेंकनाल जिले के जोरांडा रोड रेलवे स्टेशन पर गोबिंदपुर के पास एक ट्रेन के इंजन में भीषण आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।

  • पंजाबः किसान शुभकरन की मौत को लेकर भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ का आया बयान

    अबोहरः खनौरी बॉर्डर पर 2 दिन पहले किसान शुभकरन की मौत हो गई थी। वहीं शुभकरन की मौत को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने परिवार को एक करोड़ रुपए और बहन को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। दूसरी ओर भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ का भी युवा शुभकरण सिंह की मौत को लेकर बयान सामने आया है। भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने शुभकरन की मौत को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं है और पूरा पंजाब उनके परिवार के साथ खड़ा है।

    सुनील जाखड़ ने कहा कि शुभकरन की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सामने लाने के लिए जांच होनी चाहिए और सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए।’ मैं ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं।’ उन्होंने कहा कि आज भी भी धरना स्थल पर हजारों शुभकरन मौजूद हैं। दोनों पक्षों को याद रखना चाहिए कि हर जीवन अनमोल है। जहां सरकारों और सुरक्षा बलों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए संयम और संवेदनशीलता दिखानी चाहिए, वहीं किसान संगठनों को भी हमारे युवाओं के जुनून और ऊर्जा का सही उपयोग करना चाहिए।

    इस आंदोलन के नेताओं को यह समझना चाहिए कि हमारे युवा हमारे देश की शान हैं और उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी सियासी राजनीतिक उद्देश्यों के लिए युवाओं का दुरुपयोग न किया जाए। सभी मांगों का समाधान बातचीत के जरिए किया जाएगा और दोनों पक्षों को बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।’

  • ਪੰਜਾਬ : ਕੇਂਦਰੀ ਟਰੇਡ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ DC ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਕੇਂਦਰੀ ਟਰੇਡ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਡੀਸੀ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਜੰਮ ਕੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਖਨੌਰੀ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਮੌਤ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਰੋਧ ਜਤਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਾਲਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਵੀ ਫੂਕਿਆ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖਨੋਰੀ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਮੌਤ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ।

  • पंजाब : करोड़ों की हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    भिक्खीविंड : पंजाब सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजयबीर सिंह उर्फ ​​अजय पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी थाना सराय अमानत खान जिला तरनतारन के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए डीएसपी प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि एसपी तरनतारन श्री अश्वनी कपूर के निर्देशानुसार भिक्खीविंड पुलिस चौकी प्रभारी मोहित कुमार की देखरेख में एएसआई सुखदेव सिंह सहित पुलिस पार्टी जीटी रोड सुरसिंघा में गश्त के दौरान स्टेडियम की ओर जा रहे थे।

    गश्त के दौरान अजयबीर सिंह उर्फ ​​अजय की तलाशी लेने पर उसकी जेब से हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को 480 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी को अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया गया है।

  • IPL 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा झटका

    नई दिल्लीः आईपीएल 2024 का आगाज मार्च में होने जा रहा है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि टीम का एक स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2024 के पहले हाफ से बाहर हो गया है। आईपीएल 2024 के पहले हाफ के मैचों का शेड्यूल 22 फरवरी को जारी हो गया था। इस बार फैंस की नजरें दिल्ली कैपिटल्स पर टिकी हुई हैं क्योंकि ऋषभ पंत इस बार आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं। हालांकि उससे पहले ही टीम को बड़ा झटका लग चुका है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत 23 मार्च से करेगी। दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ होगा।

    वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा है वो चोट के चलते पहले हाफ से बाहर हो गए हैं। इस बार आईपीएल 2024 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने झाय रिचर्डसन को 5 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन अब रिचर्डसन साइड स्ट्रेन से उबर रहे हैं और पहले हाफ के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को बताया, रिचर्डसन पहले हाफ में टीम के साथ नहीं होंगे लेकिन निश्चित रूप से आगे वे टीम के साथ जुड़ेंगे। झाय रिचर्डसन को साल 2021 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे। जिसके बाद वो दो सीजन के लिए आईपीएल से गायब हो गए थे। अब एक बार फिर से रिचर्डसन आईपीएल में वापसी कर सकते हैं।

    ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध टी20 लीग बिग बैश लीग में रिचर्डसन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। बिग बैश लीग में झाय रिचर्डसन के नाम 70 मैचों में 94 विकेट दर्ज हैं। हालांकि चोट के चलते रिचर्डसन काफी समय से बाहर चल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत की वापसी होने जा रही है। पंत एक्सीडेंट के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद पंत को आईपीएल 2023 मिस करना पड़ा था। पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वॉर्नर के हाथों में थी। अब एक बार फिर ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक के मुताबिक पंत सिर्फ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं जबकि विकेटकीपिंग दूसरा खिलाड़ी ही करेगा।

  • इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में Ravichandran Ashwin ने रचा इतिहास, बनें पहले भारतीय खिलाड़ी

    रांचीः भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे रांची टेस्ट मैच में भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया है। अश्विन ने पिछले ही मैच में टेस्ट क्रिकेट का 500वां विकेट लिया था। यह कारनामा करने वाले वह दूसरे भारतीय जबकि दुनिया के 9वें खिलाड़ी बने थे। अब रांची टेस्ट मैच में अश्विन ने एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है, जो कि आज तक एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाए थे। चलिए आपको बताते हैं अश्विन ने क्या बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

    रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में विकटों के शतक लगाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को आउट करने के साथ ही यह रिकॉर्ड भी बना दिया है। अश्विन के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भागवत सुब्रमण्यम चंद्रशेखर हैं। उन्होंने 38 इनिंग में 95 विकेट चटकाए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले हैं, उन्होंने 36 इनिंग में 85 विकेट अपने नाम किए हैं। अब अश्विन इन सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। खिलाड़ी ने 43 इनिंग में यह कारनामा कर दिखाया है।

    आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज तो बन गए हैं, लेकिन अन्य टीम के कई गेंदबाजों ने यह कारनामा कर दिखाया है। अश्विन के अलावा 19 अन्य ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों में सबसे अधिक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं। कंगारू टीम के 13 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 100 से अधिक विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा यह कारनामा करने वाले 5 खिलाड़ी वेस्टइंडीज के हैं।

    वहीं, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन भी यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वॉर्न हैं। उन्होंने 36 मैचों के 72 इनिंग में 195 विकेट लिए हैं। इसके अलावा दूसरे स्थान पर भी ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व खिलाड़ी डेनिस लिली का नाम आता है। उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ 57 इनिंग में 167 विकेट लिए हैं।