Blog

  • पूर्व PM की रैली में फायरिंग, समर्थक और पुलिस आमने-सामने

    पूर्व PM की रैली में फायरिंग, समर्थक और पुलिस आमने-सामने

    नई दिल्ली – इस्लामाबाद में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ की रैली में फायरिंग की खबर है। जानकारी के मुताबिक रैली के दौरान इमरान समर्थकों पर पुलिस ने फायरिंग की है। जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में इमरान खान के समर्थक रैली के इकट्ठा हुए थे। वहीं जानकारी के मुताबिक इमरान खान के समर्थकों की ओर से किए गए पथराव में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है।

    इसी दौरान इमरान समर्थकों पर फायरिंग हुई है। अफरा-तफरी के माहौल में हिंसा की आशंका बढ़ जाने के चलते इस्लामाबाद आने के सारे रास्ते बंद कर दिए गए। वहीं इमरान खान की पार्टी के नेता फवाद चौधरी ने फायरिंग में कई समर्थकों की मौत का भी दावा किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मार्शल लॉ जैसे हालात बन गए हैं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के भी गोले छोड़े गए हैं। बताया जाता है कि इमरान खान के समर्थकों पर फायरिंग के बाद भगदड़ मच गई।

    दरअसल, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने जेल से उनकी रिहाई के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए रविवार को इस्लामाबाद में एक रैली का आयोजन किया था। वहीं जेल में बंद इमरान खान ने कहा कि वह अपना पूरा जीवन जेल में बिताने के लिए तैयार हैं लेकिन हकीकी आजादी के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे। बता दें कि इमरान खान पिछले 400 दिन से जेल में हैं। उन्हें पांच अगस्त 2023 को तोशाखाना मामले में दोषी ठहाराए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था

  • आज का राशिफल, 9 सितंबर 2024

    आज का राशिफल, 9 सितंबर 2024

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 9 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 32 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 4 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सूर्य षष्ठी व्रत है।

     मेष राशि -आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण घरेलू काम पूरे होंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिए यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे।

    वृष राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते रहेंगे।बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप खुले मन से बात करेंगे। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी।

    मिथुन राशि-आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आज आपका मन नया काम करने में लगेगा। आज कोई नई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हो। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा।

    कर्क राशि-आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें।कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आज आपको बचना चाहिए।आज आप जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं। इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। आज ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। आज रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं।

     सिंह राशि-आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे वह आपसे प्रभावित होगा। आज दांपत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन से राहत मिलेगी। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।व्यापार के क्षेत्र में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क-प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा की स्थिति बन सकती है, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

    कन्या राशि-आज आप बच्चों की कामयाबी पर गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।आज आप घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकारी काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है।यदि छात्र किसी नये कोचिंग संस्था में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है।

     तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है।आज परिवार वालों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते हैं। संगीत से जुड़े लोगों को आज जॉब के अच्छे ऑफर आ सकते हैं।आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आज ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं।

    वृश्चिक राशि- आज अचानक आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े- बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन-लाभ का योग बन रहा है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान रहेगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सामने ठहर नहीं सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा।आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है।

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। लवमेटस के आज रिश्ता तय होने का योग बन रहा है। खान-पान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।आज आपका रुझान अध्यात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कम्पटीटिव एग्जाम में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। बिजनेस में पिता के सहयोग से आपको आसानी होगी।

     मकर राशि-आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं।आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट के योग हैं, जिससे आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

    कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है।कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी मुलाकात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विचार-विमर्श करेंगे। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को राहत देने के लिए ये डिसीजन ठीक होगा।

     मीन राशि- आज नए लोगों के साथ आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।
    आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। आज कोई भी शुभ कार्य करेंगे और साथ ही मांगलिक कार्य भी करेंगे। संतान की करियर के लिए में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं। पूरा दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें।

  • Jalandhar: Gujral Nagar में वकील के घर चली गोलियां

    Jalandhar: Gujral Nagar में वकील के घर चली गोलियां

    जालंधर, ENS: महानगर के इलाके गुजराल नगर में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। यह घटना एडवोकेट गुरमोहन सिंह के घर पर हुई है।

    गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घर पर दो गोलियां चलाई है। घटना की सूचना मिलने है पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

    बताया जा रहा है कि गुरमोहन सिंह एक प्रॉपर्टी का केस लड़ रहे थे । जब से उन्होंने केस अपने हाथ मे लिया तब से ही धमकी भरी कॉल आ रही थी। इस संबंध मे पुलिस कमिश्नर दफ्तर मे शिकायत भी दी गई थी। जिसके बावजूद हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
  • हरोली के पोलियां में तीन अज्ञात लोगों पर लूट करने का आरोप

    हरोली के पोलियां में तीन अज्ञात लोगों पर लूट करने का आरोप

    4 घंटे में तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ में, पूछताछ जारी

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली क्षेत्र के अंतर्गत पोलियां घाटी में दिन दिहाड़े तीन अज्ञात लोगों ने एक बाइक सवार पर तलवार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया और उसकी जेब से 15000 रू की नकदी एक सोने की चेन व एक कड़ा भी छीन लिया।
    पुलिस थाना हरोली में अतुल नामक युवक ने शिकायत दर्ज़ करवाई कि जब सुबह यह जैजों से पोलियां आ रहा था तो तीन अज्ञात लोगों ने इसको रोक कर इसके साथ लूट की, इसके पर्स, ओर पहने हुए कड़ा और चांदी की चेन को खोल कर ले गए और इसे तलवार से मारपीट भी की।
    पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज़ करके पीड़ित का मेडीकल करवाया और आरोपियों की धरपकड़ शुरू की ।ओर तीन आरोपीयों को सर्विलेंस, मुखबिरो ओर इलाके के कैमरों की मदद से जैजों बॉर्डर से  पकड़ लिया है। तीनों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
    अभी तक की जानकारी के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का होने के आसार लग रहे हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर कारवाई कर रही है।
    उप पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने बताया कि हरोली पुलिस ने घटना के बाद 4 घंटे में मामला सुलझा कर सभी आरोपियों की पहचान करके आरोपियों को पकड़ लिया है। पिछली हर बारदात को पुलिस ने सफ़लता पूर्वक सुलझाया है और इस घटना का भी पुलिस पूर्ण खुलासा करेगी।
    आरोपीयों की पहचान मनीष कुमार (19) मेशू, पुत्र स्व विजय कुमार, गांव महदूद, डा गज्जर, तह गढ़शंकर, थाना मालपुर, जिला होशियारपुर, पंजाब संदीप कुमार (22)पुत्र देव राज गांव ब डा गज्जर तह गढ़शंकर थाना मालपुर जिला होशियारपुर, पंजाब
    देवेंद्र कुमार(20) पुत्र रामपाल गांव ब डा गज्जर तह गढ़शंकर थाना मालपुर जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है।
    जिला पुलिस कप्तान ने तीनों आरोपियों को पकड़ने की पुष्टी की है और जनता से आग्रह किया है कि आम जनता बिल्कुल
    भयभीत ना हो, सभी आरोपी पुलिस की पकड़ में है और हरौली थाना की टीम घटना की तह तक जानें मे लगी है।
  • शिमला मस्जिद मामले पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया अनिरुद्ध सिंह का समर्थन

    शिमला मस्जिद मामले पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया अनिरुद्ध सिंह का समर्थन

    ऊना/सुशील पंडित: बीते दिनों शिमला में अवैध मस्जिद निर्माण को गिराए जाने को लेकर हिन्दू संगठनों व स्थानीय लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया था। इसी मामले में सुखु सरकार में ग्रामीण विकास व पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने भी अवैध निर्माण को गिराए जाने के पक्ष में बयान दिया था। अनिरुद्ध सिंह के इस बयान का समर्थन करते हुए पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में बाहर से आने वाले प्रत्येक प्रवासी की जांच व पंजीकरण अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए और उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखे जाने की आवश्यकता है।
    उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल हमेशा सबका स्वागत करती है परंतु इस प्रकार राज्य की शांति भंग करने वाले यहां बर्दाश्त नहीं किये जा सकते। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बाहर से आने वाले इन लोगों ने स्थानीय लोगों के रोजगार को कम किया है और इसके साथ ही हिमाचल में अपराध भी बढ़े हैं।
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल में बाहर से जो लोग आ रहे हैं उनका कोई सत्यापन नहीं होता और यह पता नहीं लगता कि उनकी आड़ में रोहिंग्या या बांग्लादेशी घुसपैठिये प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं जिससे राज्य की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।
    वीरेंद्र कंवर ने प्रवासियों के पंजीकरण व वर्क परमिट बनाये जाने की बात की जिससे प्रदेश में इनके द्वारा उतपन्न हो रही असुरक्षा व अशांति की स्थिति पर नियंत्रण किया जा सके।
  • Jalandhar District Bar Association ने कल No Work Day का किया ऐलान, जाने वजह

    Jalandhar District Bar Association ने कल No Work Day का किया ऐलान, जाने वजह

    जालंधर, ENS: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने कल नो वर्क डे का एलान किया है। कुछ दिन पहले कोर्ट परिसर मे सीनियर एडवोकेट बलराम शक्ति की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया जहा उनकी मृत्यु हो गई। बार एसोसिएशन ने प्रशासन द्वारा मेडिकल सेवा समय पर न मुहैया करवाने के रोष में कल नो वर्क डे की घोषणा की है। 

    बार एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि कोर्ट परिसर मे एम्बुलेंस और एक मेडिकल अफसर की 9 से 5 बजे तैनाती करवाई जाये। इसके साथ ही कोर्ट के बाहर कुर्सियों का प्रबंध किया जाये। यदि किसी एडवोकेट की तबीयत ख़राब हो तो उसे तुरंत first aid दी जा सके। बार एसोसिएशन ने कल जालंधर ज्यूडिशियल के सभी कैसो में अपीयर न होने का फैसला लिया है।

  • तीन अज्ञात लोगों ने बाइक सवार पर तलवार से किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

    तीन अज्ञात लोगों ने बाइक सवार पर तलवार से किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत पोलियां घाटी में तीन अज्ञात लोगों ने एक बाइक सवार युवक पर तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया और उसकी जेब से 15 हजार की नकदी, एक सोने की चेन व एक सोने का कड़ा भी छीन कर ले गए।
    इस अचानक हमले में पीड़ित प्रिंस निवासी जैंजो ने बताया कि पोलियां घाटी में सड़क किनारे झाड़ियों में से निकलकर आए तीन अज्ञात लोगों ने मुझ पर अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान पीड़ित बाईक सवार ने किसी तरह इनके चंगुल से छूटकर, मौके से भागकर अपनी जान बचाई और उसके बाद इनकी शिकायत करने हरोली थाने पंहुचा।
    काबिले गौर है कि विधानसभा हरोली में पिछले कुछ दिनों से 4 लूटपाट की वारदातें हो चुकी हैं। वहीं हरोली पुलिस ने एक मामले में तीन डकैतों को गिरफ्तार भी किया है। लेकिन उसके बाद फिर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया । एसएचओ हरोली सुनील संख्यान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
  • Jalandhar: kartarpur मर्डर कांड मे हुआ खुलासा, मात्र आधे मरले को लेकर हुआ था विवाद

    Jalandhar: kartarpur मर्डर कांड मे हुआ खुलासा, मात्र आधे मरले को लेकर हुआ था विवाद

    देहात पुलिस ने 8 आरोपियों पर मामला दर्ज कर 3 को किया गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना करतारपुर के क्षेत्र में एक मजदूर की हत्या तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया था।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह सिंह खख ने बताया कि पुलिस ने इस मर्डर मे संलिप्त 3 आरोपियों को कुछ ही घंटो में गिरफ्तार कर लिया है। बरजिंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी काला बहिया ने करीब 10-15 वर्ष पूर्व गांव में 5 मरले का प्लाट खरीदा था । जिसका मालिकाना हक जोगिंदर पुत्र हरी सिंह निवासी काला बहिया के पास था। बरजिंदर सिंह आज मजदूरों को लगाकर अपने प्लाट पर मजदूर जालंधर से लाकर दीवार बना रहा था। इस दौरान जोगिंदर सिंह प्लाट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का हक जताने लगा, जो डेढ़ मरला था। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया तथा बरजिंदर सिंह ने एक मरला छोड़ दिया, जिस पर पहले जोगिंदर सिंह अपना दावा कर रहा था। देर शाम मजदूर अपना काम पूरा कर निकल ही रहे थे कि अचानक हरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह पुत्र हरी सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव काला बहिया निवासी गांव मोखे, और मजदूरों पर हमला कर दिया। जिसमे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना करतारपुर की पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता-पुत्र यानी हरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह और जोगिंदर सिंह पुत्र हरी सिंह और सह-आरोपी जसप्रीत उर्फ ​​जस्सा, सभी निवासी काला बहिया को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस पार्टियां अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं ।
  • भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

    भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

    हरियाणा। भारतीय पहलवान और दो दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें वॉट्सऐप मैसेज के जरिए मिली है। पहलवान ने बताया कि उन्हें यह धमकी एक विदेशी नंबर से मिली है। इसमें लिखा है, ‘बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए ये अच्छा नही होगा। ये हमारा आखिरी संदेश है। चुनाव से पहले हम दिखा देंगे हम क्या चीज हैं। जहां शिकायत करनी है कर लो, ये हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है।’ धमकी मिलने के बाद उन्होंने सोनीपत बहालगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

    भारतीय पहलवान की शिकायत पर पुलिस ने FIR कर मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले पर पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने कहा, ‘बजरंग पूनिया ने सोनीपत के बहालगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्हें बाहर के नंबर से वॉट्सऐप पर मैसेज प्राप्त हुआ है। उनकी शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी है। ये जांच का विषय है। इसकी जांच जारी है।’ पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसकी जांच कर रहे हैं।

    आपको बता दें, एक दिन पहले बजरंग ने बृजभूषण को दी थी चेतावनी 6 सितंबर को बजरंग और विनेश ने कांग्रेस जॉइन की थी। कांग्रेस जॉइन करने के 8 घंटे बाद विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट दी गई थी। इसके बाद बृजभूषण शरण ने कहा था- ‘मैं पहले ही कहता था कि ये दोनों कांग्रेस के हाथ में खेल रहे हैं।

  • Jalandhar: इस इलाके में हुआ Double Murder

    Jalandhar: इस इलाके में हुआ Double Murder

    जालंधर. ENS: देहात पुलिस के अंतर्गत पढ़ने करतारपुर के गांव काला बहिया में डबल मर्डर होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर झगड़े के दौरान झगड़े में मर्डर हुआ है।

    घटना की सूचना मिलते ही करतारपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कुछ हमलावरो को राउंडअप कर लिया है । पुलिस जल्द ही इस मामले में खुलासा कर सकती है।