भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

हरियाणा। भारतीय पहलवान और दो दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें वॉट्सऐप मैसेज के जरिए मिली है। पहलवान ने बताया कि उन्हें यह धमकी एक विदेशी नंबर से मिली है। इसमें लिखा है, ‘बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए ये अच्छा नही होगा। ये हमारा आखिरी संदेश है। चुनाव से पहले हम दिखा देंगे हम क्या चीज हैं। जहां शिकायत करनी है कर लो, ये हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है।’ धमकी मिलने के बाद उन्होंने सोनीपत बहालगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

भारतीय पहलवान की शिकायत पर पुलिस ने FIR कर मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले पर पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने कहा, ‘बजरंग पूनिया ने सोनीपत के बहालगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्हें बाहर के नंबर से वॉट्सऐप पर मैसेज प्राप्त हुआ है। उनकी शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी है। ये जांच का विषय है। इसकी जांच जारी है।’ पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसकी जांच कर रहे हैं।

आपको बता दें, एक दिन पहले बजरंग ने बृजभूषण को दी थी चेतावनी 6 सितंबर को बजरंग और विनेश ने कांग्रेस जॉइन की थी। कांग्रेस जॉइन करने के 8 घंटे बाद विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट दी गई थी। इसके बाद बृजभूषण शरण ने कहा था- ‘मैं पहले ही कहता था कि ये दोनों कांग्रेस के हाथ में खेल रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *