Blog

  • Jalandhar News: व्यक्ति ने घर की छत से लगाई छलांग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: व्यक्ति ने घर की छत से लगाई छलांग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में व्यक्ति ने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घायल व्यक्ति की पहचान प्रवासी मजदूर राजेश कुमार के रूप में हुई है। लोगों का कहना हैकि राजेश अक्सर परेशान रहता है और उसका दिमागी संतुलन कुछ ठीक नहीं है। राजेश भार्गव कैंप में घर में किराये पर रहता है। लोगों ने बताया कि वह घर में अकेला रहता है।

    इलाका निवासियों ने बताया कि राजेश पत्थर का काम करता है, शराब पीने का आदी है। परेशान होने के चलते आज दोपहर राजेश ने घर की छत से छलांग लगा दी। वहीं गली में जोर से आवाज आने पर लोग घरों से बाहर निकले और देखा कि राजेश गली में गिरा पड़ा था। जिसके बाद मकान मालिक ने लोगों की सहायता से राजेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

  • Punjab News : बस चालकों द्वारा सरेआम उड़ाई जा रही कानून की धज्जियां, लोगों ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News : बस चालकों द्वारा सरेआम उड़ाई जा रही कानून की धज्जियां, लोगों ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना :  बस स्टैंड के बाहर कानून का उल्लंघन कर अलग-अलग राज्यों के नंबरों वाली बसें चलाई जा रही है।  शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इनके द्वारा न तो पंजाब के टेक्स का भुगतान किया जा रहा है और न ही अपनी कागजी कार्रवाई पूरी कर रहे हैं।  52 सीट वाली बस में 100-100 से अधिक यात्रियों को लेकर यूपी बिहार और आसपास के राज्यों के लिए बसें चलती हैं। लेकिन जिला ट्रांसपोर्ट का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। कुछ ऐसी ही तस्वीरें बस स्टैंड के पास कैमरे में कैद हो गईं, जहां एक बस में जाने के लिए 100 से अधिक सवारियां बस के आसपास खड़ी दिखाई दे रही हैं। लेकिन जब इसकी वीडियो बनाई गई तो वहां पर मौजूद बस कर्मियों ने कैमरे बंद करने के लिए कहा। इस मामले को लेकर राजिंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने जिला प्रशासन से शिकायत की है कि रात के समय जाने में दिक्कत आती है, दूसरा सरकार के रेवेन्यु को लाखों रुपए का चूना लग रहा है।
    शिकायतकर्ता ने बताया कि 52 सीटों वाली बस में 100 से ज्यादा सवारियों को बैठाया जा रहा है जो एक बड़े हादसे को दावत दे रहा है। इस संबंधी जिला ट्रांसपोर्ट अथारिटी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में इस बात को लाया गया है। वह इन जगहों पर जरूर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास दस्तावेजों की कमी है या अन्य कानूनों का उल्लंघन किया गया है तो कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: पेड़ से टकराई सवारियों से भरी बस, आधा दर्जन यात्री घायल

    Punjab News: पेड़ से टकराई सवारियों से भरी बस, आधा दर्जन यात्री घायल

    बठिंडाः तलवंडी रोड पर जज्ल गांव के पास सवारियों से भरी निजी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हेल्पलाइन वेलफेयर सोसायटी रामा मंडी के कर्मियों द्वारा यात्रियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    वहीं बस चालक को बांधकर लोगों ने जमकर छित्तर परेड की। बताया जा रहा है कि सभी यात्रियों की हालत खतरे से बाहर हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रामा मंडी और तलवंडी साबो थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर ड्राइवर को लोगों से बचाया और मामले को शांत करवाया। पुलिस बस चालक काबू करके थाने ले गई।

  • इंसानियत शर्मसार! कलयुगी बेटे ने किया मां का कत्ल

    इंसानियत शर्मसार! कलयुगी बेटे ने किया मां का कत्ल

    इंदौरः इंदौर के द्वारकापुरी में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुगी बेटे ने मां का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी से विवाद के समझौते के दौरान देर रात बेटे ने अपनी मां पर चकले से हमला कर दिया। हालांकि मां पर हमला करने के बाद आरोपी ने पत्नी पर भी हमला किया था। घटना में मां की मौत हो गई। हमला करने के बाद आरोपी बेटा मौके से भाग गया। बहू ने मामले में पति के खिलाफ सास की हत्या करने का केस दर्ज करवाया है। द्वारकापुरी टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि घटना ऋषि पैलेस में हुई।

    62 साल की रेखा पति गणपत भावे की हत्या कर दी गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में रेखा की बहू पिंकी ने रेखा के बेटे और अपने पति शंकर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। रेखा का कहना है कि पति शंकर और सास रेखाबाई बालदा कॉलोनी में रहते हैं। वह बच्चों के साथ ऋषि पैलेस में उनसे अलग रहती है। रात को पति शंकर और सास रेखाबाई समझौते के लिए ऋषि पैलेस आए।

    यहां समझौते के दौरान शंकर ने पिंकी से विवाद किया और उस पर हमला कर दिया। रेखा बीच-बचाव करने आई तो शंकर ने उस पर भी चकले से हमला कर दिया। रेखा और पिंकी को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रेखा की मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी लगी तो टीम मौके पर पहुंची। तब तक शंकर भाग गया था। पूरे मामले में यह बात भी पुलिस के सामने किसी ने बताई कि रेखाबाई का पति गणपत भी हमले के दौरान मौके पर था। पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है।

     

     

  • Punjab News : दो पक्षों में हुआ खूनी विवाद, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News : दो पक्षों में हुआ खूनी विवाद, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    लुधियाना : टिब्बा रोड नजदीक न्यू पंजाबी बाग में दो पक्षो में जमकर झड़प हो गई। दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी से पड़ोस में खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। घटना की यह वारदात  सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इलाकानिवासी दिलशाद ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सभी नमाज पढ़ रहे थे। मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार के साथ कुछ लोगों की पुरानी रंजिश थी।

     दोनों पक्षों का पहले मंडी में झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद करीब 20-25 हमलावर गली में हथियारों सहित आए। जिसके बाद हमलावरों ने गली में वाहनों को तोड़ा। जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाले दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। हमलावर गली में हंगामा करके फरार हो गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को भी सूचित किया। इलाके के रहने वाले लोगों का कहना है कि उनके वाहनों की तोड़फोड़ मोहल्ले में रहने वाले सुनील पांडे के परिवार के कारण हुई है।

     मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले सुनील पांडे नाम के युवक का पड़ोस के किसी बाहरी व्यक्ति से झगड़ा हो गया था उनके घर आने के बाद उनके पीछे आए युवकों ने मोहल्ले में हंगामा और गुंडागर्दी की। दोनों ओर से ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। जिससे मोहल्ले में दहशत का माहौल है और बच्चे डरे हुए है।

  • Punjab News: Organized Crime Syndicate मामले में अवैध हथियारों सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Organized Crime Syndicate मामले में अवैध हथियारों सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की अगुवाई में सीआईए की टीम ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआई स्टाफ की पुलिस की टीम ने Organized Crime Syndicate मामले आरोपियों से अवैध हथियार बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे 03 पिस्तौल 32 बोर, 3 मैगजीन, 14 राउंड जिंदा, 01 देसी कट्टा 12 बोर और 01 एयर गन पिस्तौल बरामद की है।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलराम शर्मा, मानसू गिल उर्फ हिमांशु उर्फ मानस, बलनाज दीप सिंह, राजबीर सिंह, गुरसेवक सिंह उर्फ मासी और कणां मेहता के रूप में हुई है। आरोपियों से 5 वाहन बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बलराम शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर Organized Crime Group बनाया हुआ है। जोकि दूसरे राज्यों से अवैध असहला मंगवाकर आगे अलग-अलग व्यक्तियों को सप्लाई करता है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बलराम शर्मा इस गैंग का किंगपिन है। बलराम जिम ट्रेनर और जिम का मालिक भी है। इस पर अलग-अलग पुलिस थानों में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपी आप जनता को डराने और उनसे पैसे वसूलने के लिए अवैध हथियारों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर उनके बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों से चार पिस्टल बरामद हुए हैं। वहीं एक टॉय पिस्टल भी मिला है, जो बिल्कुल असली पिस्टल की तरह दिखता है। पकड़े गए आरोपी ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। हालांकि आरोपी मानसू गिल भी जिम ट्रेनर है और राजवीर का अपना जिम भी है। इसके साथ ये अपराध की दुनिया में भी शामिल हैं।

  • Jalandhar News: चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    भारी हंगामे के बाद व्यक्ति से चालान वापिस लेकर लौटी पुलिस

    जालंधर, ENS: महानगर में ट्रैफिक की समस्या को लेकर भले ही वाहनों के चालान काटे जा रहे है। वहीं ताजा मामला बस स्टैंड के सतलूज चौक पर बने शराब के ठेके बाहर से सामने आया है। जहां देर रात रात साढ़े 9 बजे जम्मू के मेहमान के साथ आहाते से बाहर निकले दो युवकों को नशे में धुत ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिमों ने पकड़ लिया। वहीं इस मामले को लेकर हंगामा शुरू हो गया। मामले की जानकारी देते हुए सुरेश ने बताया कि वह जम्मू के आए भाई को छोड़ने के लिए आया था। इस दौरान वह अहाते में बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने के बाद जैसे ही वह ठेके से बाहर निकलकर बाइक पर सवार होने के लिए निकला तो ठेके से कुछ दूरी पर ही उसे पुलिस कर्मी ने रोक लिया और उसे शराब के सेवन करने के बारे में कहने लगा। सुरेश ने कहा कि उसने मैंने पुलिस कर्मियों को कहा कि चौक पर नाकेबंदी आप करें, लेकिन आप तो ठेके से कुछ मीटर दूरी पर ही ठेके से शराब पीकर आने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रहे हो। इस दौरान सुरेश का आरोप है कि जबकि नाके पर मौजूद एएसआई और एक कर्मी ने खुद शराब पी हुई थी और वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। सुरेश ने कहा कि पुलिस कर्मी द्वारा उसके साथ बदसलूकी की गई। इस दौरान सुरेश ने कहा कि एल्कोमीटर मीटर से टेस्ट करने के बाद उसका चालान पुलिस कर्मी ने काट दिया। सुरेश ने कहाकि वह बाइक को आग लगाने को तैयार है, लेकिन उक्त पुलिस कर्मी का भी एल्कोमीटर मीटर से टेस्ट किया जाए। सुरेश का कहना है कि अगर एल्कोमीटर मीटर में दोनों पुलिस कर्मी शराब का सेवन ना करते पाए गए तो वह अपनी बाइक को आग लगा देंगा। सुरेश ने आरोप लगाए कि सब इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने उक्त पुलिस कर्मियों को वहां से भेज दिया। जिसके बाद पीड़ित का चालान वापस ले लिया। सुरेश ने कहा कि उससे पहले उसे पुलिस कर्मियों द्वारा थाने में ले जाने की धमकियां दी गई। सुरेश ने कहा कि देर रात कई बार ठगी के मामले सामने आते है, तब पुलिस कहीं दिखाई नहीं देती, लेकिन पुलिस ठेके से कुछ दूरी पर नाके लगाकर परेशान किया जा रहा है। वहीं अहाता मलिक राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस कर्मी ठेके के गेट के बाहर खड़े हो जाते है। जब कोई शराब पीकर निकलता है तो उन पर डंडे मारे जाते है और चालान काटा जाता है। ठेकेदार ने कहाकि उसके पास डंडे मारने की फोटो मौजूद है। ठेकेदार का आरोप है कि सरकार ने ठेके की मोटी रकम लेने के बाद अगर ऐसे ही ठेकेदारों को परेशान किया जाएंगा तो वह ठेके की चाबी ले लेें और ठेकों को बंद कर दें। ठेकेदार ने कहा कि रोजाना पुलिस कर्मी आकर परेशान करते है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड चौकी का कोई मुलाजिम नहीं था। ठेकेदार ने कहा कि गाड़ियों में उक्त पुलिस कर्मी आते है और रोजाना ठेके के बाहर शराब पीकर जाने वाले लोगों को ठेके से कुछ मीटर दूरी पर रोककर परेशान किया जा रहा है। ठेकेदार ने कहा कि पहले से ही ठेके का खर्चा ज्यादा होने से उन्हें भारी नुकसान हो रहा है, दूसरी ओर पुलिस कर्मियों द्वारा रोजाना उन्हें परेशान किया जा रहा है।
  • Punjab News: गन्ने की पेराई 25 नवंबर से होगी शुरू, इस साल 62 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन की उम्मीद

    Punjab News: गन्ने की पेराई 25 नवंबर से होगी शुरू, इस साल 62 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन की उम्मीद

    Highlights:
    1. पंजाब में गन्ने की पेराई 25 नवंबर से शुरू होगी।
    2. इस साल गन्ने की खेती के क्षेत्र में 5% की वृद्धि हुई है।
    3. राज्य में 62 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन की उम्मीद है।

    चंडीगढ़, 7 नवंबर 2024: पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में गन्ने की पेराई का सीजन 25 नवंबर से शुरू होगा। इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुडियन ने राज्य गन्ना नियंत्रण बोर्ड की बैठक के दौरान दी, जो बुधवार को उनके कार्यालय में आयोजित की गई थी। इस साल पंजाब में गन्ने की खेती के क्षेत्र में 5% की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले साल की तुलना में, इस साल गन्ने की फसल 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगाई गई है, जो पहले 95,000 हेक्टेयर था। पंजाब में 15 चीनी मिलें हैं, जिनमें से नौ सहकारी और छह निजी मिलें हैं। ये मिलें इस सीजन में लगभग 700 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करेंगी और 62 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया जाएगा।

    किसानों को सहूलियत देने की तैयारी

    कृषि मंत्री खुडियन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेराई की शुरुआत से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें समय पर भुगतान भी सुनिश्चित किया जाए। पेराई के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों से बचाने के लिए सभी विभागीय प्रक्रियाओं को सुसंगठित और कुशल तरीके से संचालित किया जाएगा।

    कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव

    गन्ने की खेती का बढ़ता हुआ क्षेत्र राज्य के कृषि क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने गन्ना उत्पादन को बढ़ावा दिया है। पंजाब में गन्ना किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकारी और सहकारी चीनी मिलें सहयोग कर रही हैं। खुडियन ने यह भी बताया कि पिछले साल की तुलना में गन्ने की फसल का क्षेत्र 5% अधिक बढ़ा है, जो कि राज्य में गन्ना उत्पादन की सकारात्मक वृद्धि को इंगित करता है।

    समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की योजना

    बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय पर मिल सके। इसके लिए सभी मिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसानों को भुगतान के मामलों में किसी प्रकार की देरी न करें। पिछले कुछ सालों में सरकार ने गन्ना किसानों को बेहतर कीमतें दिलाने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं।

    सरकारी और निजी मिलों का सहयोग

    राज्य में 15 चीनी मिलें हैं, जिनमें से नौ सहकारी और छह निजी मिलें हैं। सरकार ने गन्ना उत्पादन और चीनी उत्पादन में वृद्धि के लिए दोनों प्रकार की मिलों को विशेष सहयोग और सुविधाएं प्रदान की हैं। गन्ना नियंत्रण बोर्ड की इस बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि चीनी मिलों को निर्बाध संचालन में कोई दिक्कत न हो और वे पूरी क्षमता के साथ गन्ने की पेराई कर सकें।

    बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

    इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण अनुराग वर्मा, पंजाब कृषि आयुक्त नीलीमा, व्यय सचिव वीएन झाडे, शुगरफेड के प्रबंध निदेशक डॉ. सेनू दुग्गल, कृषि निदेशक जसवंत सिंह, पंजाब गन्ना आयुक्त दिलबाग सिंह, और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान स्टेशन कपूरथला के निदेशक गुलजार सिंह संघेरा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    चीनी उत्पादन के साथ किसानों की आय में वृद्धि

    इस साल चीनी उत्पादन के लिए राज्य के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार ने आवश्यक सभी व्यवस्थाएं की हैं। गन्ने की खेती के बढ़ते क्षेत्र के साथ, किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। खुडियन ने भरोसा जताया कि इस साल का पेराई सीजन न केवल चीनी उत्पादन के मामले में सफल रहेगा, बल्कि किसानों की आय को भी बढ़ावा देगा। राज्य सरकार की ओर से यह फैसला पंजाब के किसानों के लिए राहत का संदेश है, जो कि उनके आय को बढ़ाने में सहायक साबित होगा।
  • Jalandhar News: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ को लेकर CP Swapan Sharma ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ को लेकर CP Swapan Sharma ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आज पुलिस और कौशल बंबीहा गैंग के दो गुर्गों में मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू कर लिया है। वहीं इस मामल में पुलिस कमिश्नर का बयान सामने आया है, जहां उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर अहम खुलासे किए है। मामले की जानकारी देते हुए सीपी शर्मा ने बताया कि एक इंटेलिजेंस बेस ऑपरेशन था। जिसमें पिछले काफी दिनों से उनकी टीम एक व्यक्ति की तालाश में थी।

    आज गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को काबू करने की कोशिश की गई तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की पहचान राजेश्वर के रूप में हुई है। सीपी शर्मा ने बताया कि आरोपी पर पहले से 6 से 7 मामले दर्ज है। घायल राजेश्वर को एबुलेंस के जरिए अस्पताल में ले जाया गया। सीपी ने बताया कि 3 साल से पीओ चल रहा था।

    आरोपी के कब्जे से 2 वैपन बरामद हुए है। सीपी ने कहा कि आरोपी जालंधर में अलग-अलग ठिकानों पर रह रहा था। पूछताछ में आरोपी से ओर खुलासे होने की संभावना है। बता दें कि आज पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ में आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। डीजीपी ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि दोनों आरोपी पंजाब और हरियाणा में गिरोहों को रसद सहायता और हथियार भी मुहैया करा रहे थे।

  • Punjab News : अज्ञात व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News : अज्ञात व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    मोगा : जी टी रोड पर बने दर्शन कैंप के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र 35-40 के करीब है। उसके पास कोई पहचान पत्र नही मिला है। जानकारी के अनुसार किसी राहगीर ने समाज सेवा सोसायटी को फोन कर सूचना दी।

    सूचना मिलते ही सेवा सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। उ्न्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा कि जी टी रोड पर बने दर्शन कैंप के पास शव मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस मुलाजिमों के सहयोग से शव को सिविल अस्पताल में शव को रखवा दिया है। पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए पहचान के लिए सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है।