Blog

  • जालंधर-पठानकोट हाईवे पर सवारियों से भरी बस और ट्रक की हुई टक्कर, मची चीख पुकार

    जालंधर-पठानकोट हाईवे पर सवारियों से भरी बस और ट्रक की हुई टक्कर, मची चीख पुकार

    होशियारपुरः जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलजार ढाबा के पास हरियाणा रोडवेज की एक बस आगे चल रहे ट्रक के पीछे से टकरा  गई। इससे ड्राइवर, कंडक्टर समेत 14 यात्री घायल हो गए। हाईवे पैट्रोलिंग के इंस्पैक्टर जगजीत सिंह और एस.आई. चरणजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बस नंबर एचआर, 69, जीवी 2975 जम्मू से हरियाणा जा रही थी। गुलजार ढाबे के समीप बारिश के दौरान ब्रेक नहीं लगने के कारण बस ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे में 14 यात्री घायल हो गए, जिन्हें मुकेरियां और दसूहा के सरकारी अस्पतालों में भेजा गया। इस हादसे में विनोद यादव, प्रकाश, गंगा राम, ईशा, मूलखराज, सुखविंदर, आशीष, दिनेश कुमार, परवीन तथा बस का ड्राइवर घायल हो गए। इस हादसे में घायल हुए यात्री खुद ही इलाज कराने के बाद दूसरी बस पकड़कर अपने घरों को रवाना हो गए। 

  • सेना के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

    सेना के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

    यमुनानगर: जिले के शादीपुर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण अचानक हेलीकॉप्टर उतारा गया। करीब एक घंटा हेलीकॉप्टर शादीपुर के खेतों में खड़ा रहा। वहीं गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। 

  • पंजाबः अकाली दल के पूर्व मंत्री के घर हुई वारदात

    पंजाबः अकाली दल के पूर्व मंत्री के घर हुई वारदात

    लुधियानाः अकाली दल के पूर्व मंत्री रहे जगदीश गरचा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मंत्री जगदीश गरचा के घर चोरी होने का मामला सामने आया है। पक्खोवाल रोड महाजार रणजीत सिंह नगर में पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, उसकी पत्नी व अन्य काे रात को बेसुध करके चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। पूर्व मंत्री, उसकी पत्नी व दो नौकरानी अभी बेसुध हैं। उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घर काम करने वाले नौकर पर वारदात का शक है।

    रात काे घर में मौजूद लोगों काे कोई नशीला पदार्थ पिलाया गया था। पड़ोसी भाजपा नेता जगमोहन शर्मा ने बताया कि जगदीश गरचा का शरीर ठंडा पड़ा है और हालत गंभीर है। कालोनी निवासियों ने मौके पर जाकर देखा तो सभी दंग रह गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में गरदीश गरचा उनकी पत्नी और दो नौकरानियां भी बेसुध मिली। उनके बेटे बोबी गरचा को भी सूचित कर दिया है। बेटा बोबी किसी काम के सिलसिले में पंजाब से बाहर गया हुआ है।

    भाजपा नेता गौरव शर्मा ने बताया कि सुबह पुलिस के सीनियर अधिकारियों को करीब 5 से 6 बार काल की, लेकिन किसी ने उनकी काल नहीं उठाई। घटना के करीब 1 घंटे बाद पहुंची। फिलहाल जगदीश गरचा को पंचम अस्पताल दाखिल करवाया गया है। थाना सदर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुताबिक इलाके के सीसीटीवी कैमरे आदि खंगाले जा रहे है।

  • गणेश चतुर्थी पर इस दिन भगवान गणेश की मूर्ति करें स्थापित

    गणेश चतुर्थी पर इस दिन भगवान गणेश की मूर्ति करें स्थापित

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। महाराष्ट्र में गणपति बप्पा के स्वागत के लिए जगह-जगह तैयारियां चल रही है। गणेश पूजा, जिसे गणेश चतुर्थी या विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। जिन्हें व्यापक रूप से बाधाओं को दूर करने वाले और ज्ञान के देवता के रूप में माना जाता है। यह त्यौहार पूरे भारत और दुनिया भर के हिंदू समुदायों द्वारा उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी 19 सितंबर मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी आमतौर पर दस दिनों तक चलती है।

    पहले दिन भगवान गणेश की मूर्ति घरों और सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की जाती है और अंतिम दिन इसे विसर्जित किया जाता है। मुंबई, पुणे, नासिक, कोंकण क्षेत्र और महाराष्ट्र में अन्य जगहों पर सड़कों को सजाया गया है। लोग इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाएं इसके लिए व्यापक व्यवस्था की है। गणेश पूजा पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करने के लिए यहां कुछ संदेश दिए गए है। 1- गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं! भगवान गणेश आपके रास्ते से सभी बाधाओं को दूर करें और आपको सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।

    2. गणेश चतुर्थी के इस शुभ अवसर पर, मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान गणेश आपकी सभी इच्छाएं और इच्छाएं पूरी करें। आपका जीवन आनंद और संतुष्टि से भरा रहे। 3.गणपति बप्पा मोरया. भगवान गणेश आपको बुद्धि, बुद्धि, समृद्धि, खुशी और सफलता का आशीर्वाद दें। आपको गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। 4. यह गणेश चतुर्थी आपके घर को आनंद, आपके हृदय को भक्ति और आपकी आत्मा को पवित्रता से भर दे। गणेश चतुर्थी 2023 की शुभकामनाएं! 5. जैसे ही भगवान गणेश हमारे ऊपर अवतरित होते हैं, उनका आशीर्वाद नई शुरुआत, समृद्धि और शाश्वत खुशियों का मार्ग प्रशस्त करे. आपको गणेश चतुर्थी 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं।

  • भयानक हादसाः सिलेंडर से भरी गाड़ी पलटने के बाद लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    भयानक हादसाः सिलेंडर से भरी गाड़ी पलटने के बाद लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    हमीरपुरः सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुजानपुर से संधोल की ओर गैस सिलेंडर लेकर जा रहा एक ट्रक जंगलबेरी के पास पलट गया। इस हादसे के दौरान सिलेंडर फट गया और ट्रक में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

    आग की लपटे दूर-दूर से दिखाई दे रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि वाहन में रखे सिलिंडरों में विस्फोट हुआ जिसके बाद धमाकों की आवाज दूर दूर तक सुनाई दी। मिली जानकारी के मुताबिक कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं।

  • जालंधरः सासंद सुशील रिंकू का संजय सिंह और राघव चड्ढा को लेकर आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः सासंद सुशील रिंकू का संजय सिंह और राघव चड्ढा को लेकर आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दिल्ली में संसद का विशेष सत्र शुरू होने से पहले सोमवार को पंजाब के जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि महिला को आरक्षण होना चाहिए। हम इस बिल का समर्थन करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से जातीय जनगणना कराने की भी मांग की है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वो विशेष सत्र के एजेंडे को विपक्षी दलों से छुपा रही है। आम आदमी पार्टी के नेता और जालंधर से सांसद सुशील रिंकू ने आगे कहा कि विपक्ष दलों ने मांग की है कि पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा का निलंबन रद्द किया जाए। उन्हें भी नई संसद में सम्मान के साथ प्रवेश करने का पूरा हक है। पूरे विपक्ष ने मांग की है कि संजय औ राघव चड्ढाका निलंबन रद्द की जाए। सभी के साथ नये संसद में पेश होने का उनका भी हक है।

    इसके अलावा, उन्होंने सर्वदलीय बैठक को लेकर कहा कि इस तरह की बैठकों में सदन में आने वाले बिलों के बारे में सत्ता पक्ष के नेता चर्चा कराते हैं, लेकिन रविवार को सभी दलों की बैठक में किसी भी बिल पर नहीं हुई। सरकारी पक्ष के नेताओं ने विपक्ष के साथ किसी भी बिल पर चर्चा में रुचि नहीं दिखााई। सुशील कुमार रिंकू ने सत्ता पक्ष ने सर्वदलीय बैठक के दौरान मूल विषय पर बातचीत करने से गुरेज किया। इस बीच आप ने संसद के विशेष सत्र के लिए अपने संसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है। सदन के पूरे विशेष सत्र के दौरान सभी सांसदों को सदन में रहने के लिए व्हिप जारी हुआ है।

    वहीं, संसद का विशेष सत्र शुरू होने से पहले केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि हमने अपना एजेंडा विपक्ष के बता दिया है। आज संविधान सभा से लेकर आज तक यानी आजाद भारत के 75 साल के अनुभवों, यादों और सीख के बारे में चर्चा होगी। बीजेपी ने संकल्प लिया है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने ये भी कहा कि संसद का विशेष सत्र आज शुरू होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी सदन को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक संसद का विशेष सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 10 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे औ उसके बाद 11 बजे लोकसभा में बोलेंगे।

  • शर्मनाक करतूत! घर में घुसकर थाना प्रभारी ने लड़की से की गंदी हरकत, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा, देखें वीडियो

    शर्मनाक करतूत! घर में घुसकर थाना प्रभारी ने लड़की से की गंदी हरकत, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा, देखें वीडियो

    आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक दरोगा की लोगों ने बेरहमी से पिटाई की। स्थानीय लोगों ने दरोगा के कपड़े उतार दिए और उसे एक खंभे से बांध दिया। हालांकि, दरोगा की पिटाई के बाद मोहल्लेवासियों ने स्थानीय पुलिस को खुद सूचित किया और उसकी करतूत को बताया। मौके पर पहुंचे अफसरों ने दरोगा को हिरासत में ले लिया और उसे अपने साथ ले गए। आरोपी दरोगा का नाम संदीप है। बरहन थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि कमिश्नर के आदेश पर उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच की जा रही है। घटना एत्मादपुर थाना बरहन क्षेत्र की है।

    बताया जा रहा है कि रविवार देर रात दरोगा संदीप कुमार एक ग्रामीण के घर में घुस गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि दरोगा लड़की से छेड़छाड़ करने लगा तो वह चिल्लाने लगी। उसके शोर को सुनकर घरवाले आए और उसे पकड़ लिया। आरोपी दरोगा बरहन थाने में पदस्थ था। दरोगा के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि दरोगा एक खंभे से बंधा है और वह सिर्फ अंडर वियर में है। वहीं, कुछ लोग उसे पीटते नजर आ रहे हैं। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    वहीं, इस संबंध में एत्मादपुर के एसीपी ने कहा है कि बरहन थाना के एक उपनिरीक्षक के लड़की के साथ पकड़े जाने के मामले में उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अभी ग्रामीणों की शिकायत पर उपनिरीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम दोबारा गांव जाकर लोगों से जानकारी लेगी।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੋਂ ਲਾਪਤਾ ਹੋਇਆ ਵਿਅਕਤੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੋਂ ਲਾਪਤਾ ਹੋਇਆ ਵਿਅਕਤੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਇੱਕ 24 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਲਾਪਤਾ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੋਂ 24 ਸਾਲ ਦਾ ਨੌਜਵਾਨ ਲਾਪਤਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਲਾਪਤਾ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਨਾਮ ਵਿਕਾਸ ਕੁਮਾਰ ਹੈ। ਲਾਪਤਾ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਭਰਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 8 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਉਹ ਆਪਣੀ ਭੈਣ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਆਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਭਰਜਾਈ ਨਾਲ ਵੈਸ਼ਨੂੰ ਮਾਤਾ ਮੰਦਰ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ 13 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਵੈਸ਼ਨੂ ਦੇਵੀ ਤੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ‘ਤੇ ਵਾਪਸ ਆਉਂਦਿਆਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੋਂ ਉਸਦਾ ਭਰਾ ਲਾਪਤਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਲਾਪਤਾ ਹੋਏ ਦੇ ਭਰਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦਾ ਭਰਾ 8 ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਡਿਪ੍ਰੈਸ਼ਨ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਮੌਸਮ ਵਿੱਚ ਤਬਦੀਲੀ ਆਈ ਹੈ ਤਾਂ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਡਿਪਰੈਸ਼ਨ ਕਾਰਨ ਉਹ ਕਿਤੇ ਚਲਾ ਗਿਆ ਹੋਵੇ। ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਰੋ ਰੋ ਕੇ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਵਿਕਾਸ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੋਂ ਹੀ ਲਾਪਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਲਾਪਤਾ ਹੋਏ ਵਿਕਾਸ ਦੇ ਪੋਸਟਰ ਵੀ ਚਪਕਾ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਜਿਸ ਦਾ ਨਾਮ ਵਿਕਾਸ ਹੈ ਅਤੇ ਮੂਲ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਉਹ ਯੂਪੀ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ, ਤੇ ਹਾਲ ਵਿੱਚ ਲੁਧਿਆਣੇ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਵੈਸ਼ਨੋ ਮਾਤਾ ਤੋਂ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੋਂ ਲਾਪਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਖੰਗਾਲ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਲਾਪਤਾ ਹੋਏ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाबः पूर्व कांग्रेस विधायक और उनके पति पर विजिलेंस ने कसा शिंकजा, लिया हिरासत में!

    पंजाबः पूर्व कांग्रेस विधायक और उनके पति पर विजिलेंस ने कसा शिंकजा, लिया हिरासत में!

    फिरोजपुरः देहात से हाल ही में भाजपा में शामिल हुई पूर्व विधायक सत्कार कौर गहरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक और उनके पति लाडी गहरी को विजिलेंस ने हिरासत में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक सतकार कौर और उनके पति पर आय से अधिक संपत्ति बनाने का आरोप है।

    बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से सत्कार कौर और उनके पति के खिलाफ विजिलेंस के पास आमदनी से ज्यादा जायदाद बनाने के मामले में शिकायत चल रही थी , जिसमें विजीलेंस विभाग द्वारा उनको कई बार पूछताछ करने के लिए विजिलेंस कार्यालय फिरोजपुर में बुलाया गया था। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले विजिलेंस कई बार पूर्व विधायक सतकार कौर गहरी और उनके पति लाडी गहरी से पूछताछ कर चुकी है।

    उनके आवास की पैमाइश भी विजिलेंस टीम ने की थी। हालांकि, गिरफ्तारी की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही लगातार कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी कई पूर्व मंत्रियों से विजिलेंस पूछताछ कर चुकी है। वहीं कई को जेल तक भी जाना पड़ा है। 

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

    पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

    फिरोजपुरः चुनाव से पहले सियासी पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए देहात की पूर्व विधायक सत्कार कौर गहरी अपने पति जसमेल सिंह लाडी गहरी सहित भाजपा में शामिल हो गई है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।