Blog

  • जालंधरः आढ़ती ने DSP पर 2 करोड़ 70 लाख की ठगी के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः आढ़ती ने DSP पर 2 करोड़ 70 लाख की ठगी के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लुधियाना में आढ़त का काम करते व्यक्ति ने मौजूदा DSP पर 2 करोड़ 70 लाख रुपए की ठगी के आरोप लगाए है। पीड़ित व्यक्ति शीश पाल पुत्र बलवीर चंद निवासी लुधियाना ने जालंधर में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि वह खन्ना ट्रेडिंग कंपनी के नाम से न्यू ग्रेन मार्केट, जिला लुधियाना में आढ़त का काम करता है। पीड़ित का कहना है कि वर्ष 2013 में सूरज सिंह, सतपाल सोहे ने मौजूदा एसएचओ थाना सदर खन्ना वरियाम सिंह, जो अब डीएसपी पद पर तैनात हैं, उसके साथ मिलकर मुझसे 2 करोड़ 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़ित ने कहा कि सूरज सिंह ने 2013 में उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करायी थी। थाना सदर में तैनात SHO वरयाम सिंह उसे बिना कोर्ट की इजाजत के और बिना कोई केस दर्ज किए थाने ले गए।

    पीड़ित का आरोप है कि अगस्त 2013 में उसे जबरन पुलिस स्टेशन ले जाकर 4 दिनों तक प्रताड़ित किया गया और थानेदार ने कोर्ट से कोई रिमांड नहीं लिया और न ही कोई गिरफ्तारी लिखी। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि थाना प्रभारी उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते रहे। पीड़ित का कहना है कि इस दौरान केनरा बैंक खन्ना में मेरा खाता जो पीर एजेंसी के नाम पर था उसे फ्रीज करवा दिया गया। इसके बाद वह इंडियन बैंक खन्ना के शाखा प्रबंधक के पास गया और जबरन अपना खाता सीज करवा दिया। इसके साथ ही सेंट्रल बैंक में मेरा खाता भी बंद कर दिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके बाद SHO वरयाम सिंह ने SPD भूपिंदर सिंह, जगजीत सिंह और गुरदीप सिंह ASI के साथ मिलकर उसकी सहमति के बिना उसके खाते से जबरन 2 करोड़ 70 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने एक आरटीआई भी दायर की थी, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिली।

    उन्होंने कहा कि वह जिस स्थान पर रहता हूं वह सिटी खन्ना थाने के अंतर्गत आता है। पीड़ित व्यक्ति का आरोप हैकि इस मामले की उनके खिलाफ झूठी शिकायत और गलत कार्रवाई सदर खन्ना थाने में की गई। जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट गया। उन्होंने कहा कि मैंने किसानों का पैसा देना था जो मैं नहीं दे पाया। पीड़ित ने कहा कि इस कारण वह बिहार में रहने वाले किसान, जमींदारों का पैसा नहीं चुका सके और उसके खिलाफ बिहार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किए गए। जिसके कारण वह बिहार की कई जेलों में रहा है। पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि इन पुलिस अधिकारियों और लोगों के धोखे के कारण वह बुरी तरह फंस गया है और बर्बाद हो गया है। पीड़ित ने कहा कि इस मामले को लेकर उसने कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की है।

    उनके द्वारा डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पास शिकायत दर्ज की गई, जिसके बाद लुधियाना के आईजी और एसएसपी खन्ना से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने ताकीद भी हुई थी। इसके बाद गृह सचिव की ओर से एडीजीपी जांच भी कराई गई और फिर केस दर्ज करने को कहा गया। पीड़ित का आरोप है कि लेकिन इस मामले को लेकर आज तक केस दर्ज नहीं हुआ। पीड़ित ने कहा कि उसकी लुधियाना में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि डीएसपी वरियाम सिंह अब रिटायरमेंट ले रहे हैं और वह विदेश जाने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि अगर उनके खिलाफ एफआईआर नहीं हुई तो वह विदेश भाग जाएगा। इसलिए आज प्रेस वार्ता के दौरान पीड़ित ने पंजाब सरकार और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से से गुहार लगाई है कि उसे न्याय दिलवाए और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें।

  • पंजाब : 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर अकाली दल ने कसी कमर, रैलियां, देखें वीडियो

    पंजाब : 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर अकाली दल ने कसी कमर, रैलियां, देखें वीडियो

    मोगा : शिरोमणि अकाली दल के वर्करों में जोश भरने के लिए अब शरोमणि अकाली दल प्रचार में जुट चुका है। ताकि आने वाले 2024 के लोक सभा चुनावों में वह कुछ अच्छा प्रदर्शन कर सके। एक और सुखबीर सिंह बादल अलग-अलग स्थानों पर रैलियां कर रहे है। वही अगर अकाली दल के यूथ विंग की बात की जाए तो अब पंजाब अकाली दल यूथ के राष्ट्रीय प्रधान सरबजीत सिंह झीझर 117 विधान सभा की सीटों पर रैलियां कर शिरोमणि अकाली दल के संजीवनी बूटी का काम कर रहे है। इसी कड़ी के तहत मोगा जिले की 2 विधान सभा सीटों धर्मकोट और निहाल सिंह वाला में रैलियां की।

    पंजाब सरकार के खिलाफ खुल कर बात की उन्होंने कहा की यह बदलाव वाली सरकार ने जनता के साथ जो वायदे किए बदलाव करने के वह तो कही दिखाई नही दिए। जनता के साथ मिल बैठ कर संगत दर्शन करने वाली सरकार ने एक भी संगत दर्शन नहीं किया। महिलाओं को दिया गया वायदा एक हजार रुपए महीना जो अभी तक एक भी महिला को नही मिला जनता का बदलाव तो आया नही। लेकिन इन 92 एमएलए का बदलाव जरूर हो रहा है। अब लोग दोबारा फिर शिरोमणि अकाली दल को पसंद कर रहे है और अकाली दल द्वारा करवाए गए विकास के कार्य को याद किया जा रहा।

    पंजाब के लोग 2024 में पंजाब की 13 की 13 लोक सभा सीटें जीत हासिल करेंगे। क्योंकि शिरोमणि अकाली दल अभी किसी के साथ समझोता नहीं करेगा भले वो भाजपा ही क्यो न हो। उन्होंने कहा की हम युवाओं को नशे से दूर रखने और सीखी के साथ जोड़ने और दस्तार सजाने के लिए भी प्रेरित का रहे है। इस मौके हल्का इंचार्ज बरजिंदर सिंह मखन बरार ने सभी आए हुए यूथ अकाली दल के वर्कर का धन्यवाद किया।

  • पंजाबः कांग्रेस नेता को पुलिस कस्टडी में जहर देने के लगे आरोप, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

    पंजाबः कांग्रेस नेता को पुलिस कस्टडी में जहर देने के लगे आरोप, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

    वायरल पोस्ट को लेकर थाना प्रभारी का आया बयान

    लुधियाना: साहनेवाल में कांग्रेसी नेता लक्की संधू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने संधू को रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। इस बीच लक्की संधू की फेसबुक पर पोस्ट की गई है। जिसमें लिखा है कि यूथ नेता लक्की संधू को पुलिस कस्टडी में जहर दिया गाय। उसकी हालत नाजुक है। SPS अस्पताल की रिपोर्ट भी पोस्ट की गई हैं। वहीं एसएचओ इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आरोपी लक्की संधू हवालात में बंद है। उसे पेट दर्द की शिकायत थी। उसे अस्पताल में चेक करवाया है।

    उसकी रिपोर्ट्स ठीक आई हैं। अब किस तरह से फेसबुक पर गलत मैसेज चलवाया है इसकी जांच करवाएंगे। जहर देने जैसा कोई मामला नहीं है। लक्की संधू पर आरोप है कि उसने एक केस के गवाह हरजीत सिंह को किडनैप कर उसकी गर्दन पर पिस्तौल रख उससे मारपीट कर गवाही से मुकरने की धमकी दी थी। इस मामले में अमरिंद्र सिंह संधू और 10 से 12 अज्ञात लोग अभी भी फरार हैं।

  • पंजाबः कल बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

    पंजाबः कल बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा कल 19 सितंबर को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है। उक्त ऐलान जैन समुदाय के महान त्योहार संवत्सरी के मद्देनजर किया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इस दिन राज्य के सरकारी कार्यालय, बंद रहेंगे। इसे हर कर्मचारियों के लिए उपलब्ध आरक्षित छुट्टियों की सूची में शामिल किया गया है। पंजाब सरकार ने 19 सितंबर की छुट्टी को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। सरकार की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक कहा गया है कि पंजाब सरकार के प्रत्येक कर्मचारी को कैलेंडर वर्ष 2023 के दौरान 13 दिसंबर 2023 को मिलने वाली 2 राखवीं छुट्टियों में से 19 सितंबर 2023 की छुट्टी को राखवीं छुट्टी में शामिल किया गया है। 

  • जालंधरः गदईपुर फैक्टरी में काम कर रहे व्यक्ति को लगा करंट, हुई मौत, देखें Live

    जालंधरः गदईपुर फैक्टरी में काम कर रहे व्यक्ति को लगा करंट, हुई मौत, देखें Live

    जालंधर, ENS: फोकल प्वाइंट में स्थित गदईपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां फैक्टरी में काम करते हुए प्रवासी मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। जहां पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए मृतक व्यक्ति की पत्नी ने बताया कि आज सुबह 6 उसके पति फैक्टरी में काम करने गए हुए थे। इस दौरान 9 बजे उसके पति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान जतिंदर उर्फ जीतू के रूप में हुई है। 

    परिजनों ने बताया कि मृतक व्यक्ति फैक्टरी में ढलाई का काम करता था। आज सुबह फैक्टरी से फोन आया। जिसके बाद वह घायल अवस्था में उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि फैकटरी में पंखा चल रहा था। जिसे उठाकर वह साइड पर रखने लगा था। इस दौरान उसमें करंट आ रहा था। जिसके कारण इस हादसे में जीतू की मौत हो गई।

  • गणेश चतुर्थी से पहले महंगा हुआ सोना, जाने आज के दाम

    गणेश चतुर्थी से पहले महंगा हुआ सोना, जाने आज के दाम

    नई दिल्ली : सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे है। सोने के दाम में जहां तेजी देखी जा रही है वहीं चांदी के रेट में भी उछाल दर्ज किया जा रहा है। आज के ट्रेड में सोना 59 हजार के लेवल को एक बार फिर पार कर चुका है और चांदी में 72600 से ज्यादा के लेवल देखे जा रहे थे। सोने और चांदी के दाम में ये उछाल इसलिए भी देखा जा रहा है क्योंकि ग्लोबल कीमती मेटल्स की डिमांड में उछाल देखा जा रहा है। इसके अलावा देश में कल गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा और फेस्टिव सीजन के दौरान सोने-चांदी की मांग में तेजी देखी जा रही है।

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना आज करीब 0.3 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। सोने के दाम में 169 रुपये या 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 59162 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट देखे जा रहे थे। सोने के नीचे के दाम देखें तो 58913 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गया था और ऊपर में 59215 रुपये तक इसके रेट देखे गए थे। सोने के ये दाम इसके अक्टूबर वायदा के लिए है।

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के दाम आज 326 रुपये या 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 72480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। नीचे में चांदी के दाम 72217 रुपये प्रति किलो तक गए थे। इसके ऊपर में रेट 72639 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे थे. चांदी के ये रेट इसके दिसंबर वायदा के लिए है। दिल्ली में आज 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 150 रुपये की उछाल के साथ 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

  • संसद में PM मोेदी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    संसद में PM मोेदी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : संसद के विशेष सत्र की आज पीएम मोदी के संबोधन के साथ शुरुआत हुई। पीएम मोदी ने सत्र को संबोधित करते हुए सबसे पहले जी20 समिट की चर्चा की। पीएम ने कहा कि आज जी20 समिट के सफल आयोजन के चलते भारत की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। मोदी ने कहा कि आज दुनिया भारत को विश्वमित्र के तौर पर देख रही है। दूसरे देश आज भारत के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। इस बीच पीएम मोदी ने देश के प्रथम पीएम पंडित नेहरू का भी जिक्र किया, जिसपर सोनिया गांधी की अलग तरह की प्रतिक्रिया दिखी।

    संसद को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज इस संसद भवन में अंतिम बार सदन की कार्यवाही चल रही है, लेकिन नए संसद में जाने के बाद पुराना भवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना रहेगा। मोदी ने कहा कि इस सदन ने सब कुछ देखा है, इमरजेंसी से लेकर संसद पर हुए हमले तक, लेकिन कभी रुका नहीं है। पीएम ने अपने भाषण में पंडित नेहरू के देशहित में किए गए कार्यों का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि नेहरू की उपलब्धियों का गुणगान हो तो कौन सदस्य होगा जिसका ताली बजाने का मन न हो…लेकिन ये लोकतंत्र है, यहां सब देखना पड़ता है।

    मोदी द्वारा नेहरू की तारीफ के बाद भी कांग्रेस ने तालियां नहीं बजाई। वहीं पीएम के इस वाक्य से सोनिया गांधी एकदम से पीछे मुड़कर कांग्रेस नेताओं से बात करते हुए खुश होते हुए दिखीं। मोदी ने कहा कि इस सदन ने नेहरू से अटल और मनमोहन तक के सफर और उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को भी देखा है। पीएम ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि देश को आगे लेजाने के लिए हम सब लोगों को मिलकर काम करना होगा। इसी के साथ पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की उन पंक्तियों को याद किया, जिसमें उन्होंने कहा था ‘सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी, लेकिन देश आगे बढ़ता रहना चाहिए।

  • शीतला माता मंदिर से चांदी का छत्र चोरी

    शीतला माता मंदिर से चांदी का छत्र चोरी

    कुल्लूः जिला कुल्लू में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में शीतला माता मंदिर सरवरी में एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस बार चोर ने माता पर चढ़ाया चांदी का छत्र व सोने की आंखें चुरा ली। चोर का यह सारा कारनामा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मंदिर कमेटी ने इसकी शिकायत कुल्लू पुलिस से की है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं। मंदिर कमेटी के प्रमुख एवं पुजारी मदन शर्मा ने बताया कि बीते रोज दिन के समय करीब 11:30 बजे से लेकर 2 बजे तक मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि मंदिर में पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है। जिसे देखते हुए मंदिर के बाहर ताला लगाया गया है, लेकिन चोर फिर भी मंदिर को अपना निशाना बना रहे हैं। इस बार भी शातिर ने चोरी के कई हथकंडे अपनाए। जो कि सब मंदिर में लगे कैमरे में कैद हो गया है।

    पुजारी मदन शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पहले चोर ने डंडे की सहायता से माता की एक पिंडी से पहले चांदी का छत्र निकाला फिर सोने की आंखें निकाल कर चोरी कर ली। मदन शर्मा ने कहा कि मंदिर में एक साल के भीतर कई बड़ी चोरियां हो चुकी हैं। इससे पहले मंदिर में मां काली के सोने के आभूषण, फिर उनके गले से नोटों का हार तक चोरी किया जा चुका है। चढ़ावे के लिए रखे दानपात्र में भी चोरी की कोशिशें की गई हैं। पुजारी मदन शर्मा ने बताया कि इसके अलावा मंदिर में लगी तांबे की घंटी पर भी चोरों ने हाथ साफ कर लिया था।

    पुलिस में भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पुलिस भी कुछ खास मदद नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि कई बार स्कूल के कुछ बच्चों को भी दानपात्र से पैसे निकालते हुए पकड़ा जा चुका है, जिन्हें बाद में उनके घर वालों के हवाले कर दिया गया। पुजारी मदन शर्मा ने मंदिर में आने वाले भक्तों से आग्रह किया है कि मंदिर में चढ़ाए गए पैसों को बाहर ना रख कर दानपात्र में ही डालें और अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना मंदिर कमेटी या पुजारी को दें। वहीं, एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि मंदिर में चोरी को लेकर मंदिर कमेटी ने शिकायत की है। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। चोर को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि मंदिर के आस-पास पुलिस गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए जाएंगे।

  • जालंधरः Civil Hospital में पुलिस ने व्यक्ति की बाइक की इंपाउंड, देखें वीडियो

    जालंधरः Civil Hospital में पुलिस ने व्यक्ति की बाइक की इंपाउंड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में बनी पार्किंग में थाना 4 की पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी बाइक के कागजात दिखाने को कहा। इस दौरान व्यक्ति के पास मौके पर ना तो गाड़ी के कागजात और ना ही मोबाइल मौजूद था। पुलिस ने उससे गाड़ी का नंबर पूछा तो उसे सही से वह भी नहीं याद था। जिसके बाद पुलिस उसकी गाड़ी इंपाउंड कर ली। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाइक सवार को शक के आधार पर रोककर गाड़ी की चैकिंग की गई।

    इस दौरान पुलिस ने कहा कि उक्त व्यक्ति से कागजात दिखाने को कहा तो व्यक्ति के पर्स से किसी ओर के आधार कार्ड की फटी हुई कॉपी निकली। जिसके बाद वह उसकी गाड़ी को थाने ले गए। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर बाइक सवार लाडी निवासी चौगिटी ने बताया कि वह अपने भाई को देखने के लिए सिविल अस्पताल आया था। लाडी का कहना है कि वह अपने दोस्त की बाइक लेकर आया था। इस दौरान उसके दोस्त ने उससे कहा था कि बाइक उसके मामा ससुर की है। उसके कागज गाड़ी में नहीं है, ऐसे वह बाइक ध्यान से चलाए। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कहा कि अगर उक्त व्यक्ति उक्त बाइक मालिक को थाने लेकर आता है और उसके कागजात दिखाता है उसकी बाइक छोड़ दी जाएगी। ऐसा ना करने पर बाइक के साथ उक्त व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 

  • कुदरत का कहर : आकाशीय बिजली गिरने से 6 की मौत

    कुदरत का कहर : आकाशीय बिजली गिरने से 6 की मौत

    औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले में  वज्रपात लोगों के लिए कहर बनकर टूट पड़ा। जिले के  अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। 

    मृतकों की पहचान मनीष कुमार (12), प्रिंस कुमार (16), रोहित कुमार (15), सिधेश्वर यादव (55), हरेंद्र सिंह (30) और युगल राम (60) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रफीगंज थाना क्षेत्र शारदा बिगहा गांव में मनीष (12) बारिश से छिपने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा था, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं देव थाना क्षेत्र के बारा गांव में वज्रपात से युवा किसान हरेंद्र सिंह (30) की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। 

    इसके अलावा बन्देया थाना क्षेत्र के बक्सर और प्रतापपुर गांव में लोग भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान वज्रपात से दो किशोर और एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव में भी वज्रपात की चपेट में आने से किसान युगल राम (60) की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।