Blog

  • जालंधरः आप नेता दिनेश ढल्ल के खिलाफ पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधरः आप नेता दिनेश ढल्ल के खिलाफ पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: नार्थ से आप नेता दिनेश ढल्ल की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, दकोहा फाटक के पास कुछ दिन पहले आप नेता के बेटे और एनजीओ के युवक के साथ हुए विवाद के दौरान आप नेता पर मारपीट के आरोप लगे थे। इस मामले को लेकर आज पीड़ित परिवार ने प्रेस वार्ता की। पीड़ित परिवार ने ढल्ल द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए आप नेता के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

    इस दौरान पीड़ित परिवार ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि डॉक्टरों ने उनके बेटे का ईलाज करने से मना कर दिया और कहा कि उन पर पॉलिटिक्ल प्रेशर है। जिसके चलते वह ईलाज नहीं कर सकते। इस दौरान पीड़ित परिवार ने कहा कि वह जौहल अस्पताल में बेटे को लेकर चले गए। पीड़ित परिवार ने आप नेता द्वारा आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मेरी आप नेता के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं थी।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने आप नेता की बेटी को कुछ नहीं कहा। इस दौरान पीड़ित का कहना हैकि आप नेता के बेटे ने हूटर बजाने के रोकने के मामले के दौरान उसे कहा कि तुम्हें अभी पता लग जाएगा कि हम कौन है। वहीं स्प्रे के मामले पर पीड़ित ने कहा कि आप नेता के ड्राइवर ने पुलिस को स्प्रे लाकर दिया जोकि थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे से साफ पता लग सकता है। पीड़ित ने कहा कि हम अपनी गाड़ी में ही बैठे थे और उन्होने आप नेता के बेटे से ना ही कोई कागजात गाड़ी के चैक करने के लिए मांगे थे।

    उन पर आप नेता द्वारा लगाए गए आरोप झूठे है। पीड़ित ने कहा कि हूटर बजाने के दौरान उन्होंने उसे गाड़ी ले जाने के लिए कहा लेकिन पता नहीं वह किस बात को लेकर भड़क गया और विवाद करने लगा। इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप नेता का बेटा 18 साल के कम आयु का है। ऐसे में उसे गाड़ी चलाने का लाइसेंस किसने दे दिया, इस बात की जांच की जानी चाहिए।

  • गुर्जर कल्याण परिषद ने मनाई सम्राट मिहिर भोज की जयंती

    गुर्जर कल्याण परिषद ने मनाई सम्राट मिहिर भोज की जयंती

    सचिन बैंसल/बददी : गुर्जर समाज कल्याण परिषद बीबीएन ने अध्यक्ष हरिचंद चौधरी की अध्यक्षता में सम्राट मिहिर भोज की जयंती के उपलक्ष में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस श्री राधे गौशाला गांव थाना में  मनाया गया जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़ चढक़र के भाग लिया । सर्वप्रथम सभी ने सम्राट मिहिर भोज के  प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन  भेंट किए। इस मौके पर थाना पंचायत के पूर्व प्रधान तरसेम चौधरी, गीता राम चौधरी,गोगी पच, देवराज चौधरी, शिव चौधरी,सजीव, चौधरी, विक्रम चौधरी, चिंतन चौधरी शीतलपुर,कुलदीप चौधरी, गुरमीत चौधरी, सोनी थाना, गुरमीत सिंह, बिंदर चौधरी, गुरमेल  सिंह, मोहन चौधरी आदि लोग शामिल हुए।
     
  • हंसराज चंदेल ने अपनी पांच साल की पेंशन अनाथ लड़कियों शादी के लिए समर्पित की

    हंसराज चंदेल ने अपनी पांच साल की पेंशन अनाथ लड़कियों शादी के लिए समर्पित की

    दून विधानसभा के समाजेसवी ने मानवता की मिशाल पेश की  

    कहा: आगे भी करते रहेंगे अनाथ लड़कियों की सहायता

     दून विधानसभा की 19 पंचायतों में सडक़ खोलो अभियान लगातार जारी

    सामाजिक सरोकार की लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना कर रहे आपदा पीड़ीत

    सचिन बैंसल/बददी:दून विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी हंसराज चंदेल प्राकृतिक आपदा में अपनी निजी राशि से लगभग 300 पीड़ीत परिवारों को पांच पांच हजार की राशि के अलावा राशन और तिरपालें उनके घर घर जाकर सहायता के रूप में दे चुके है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। उन्होंने कहा की दून विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के कारण कई परिवार अपने घरों से बेघर हो चुके है उसके अलावा कई पंचायतों की मुख्य सडक़े टूट चुकी है जिसका उन्होंने हर  पीडीत परिवार का हाल जानने की लिए उनके घर जाकर उनकी उनके इस दुख की घड़ी में सहायता करने की कोशिश की और आगे भी करता रहूंगा। इस उपलक्ष में उन्होंने बुघार कनैता के गांव रामपुर की किरणलता व गांगुली पंचायत के गांव खारसी की हेमा जिसके न ही  माता पिता और न ही घर में कोई सदस्य है |
    उनकी दोनों लड़कियों की शादी के लिए अपनी पिछले पांच साल की पटवारी पद से जो उन्हे पैंशन मिली है उनकी शादी में देने की घोषणा कर मानवता की मिशाल कायम की है। और इसके अलावा उन्होंने आपदा के कारण , 19 पंचायतों के गांव के संपर्क सडक़े टूट  चुके है उनके ठीक करवाने के लिए उनके द्वारा चलाई जा रहे  सडक़ खोलो अभियान के तहत सडक़े खोलने का कार्य भी  निरंतर जारी है और लोग उनके द्वारा सामाजिक सरोकार की लिए किए जा रहे कार्यों की खूब सराहना कर रहे है। इस अवसर पर उनके साथ सुच्चा फौजी , ज्ञान चंद लोधिमाजरा, अमरचंद पूर्व प्रधान नंदपुर ,महिंदर सिंह ठाकुर, मेला राम माजरू, घडसी पंचायत के प्रधान सुरेंद्र, उपप्रधान दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश ,संदीप चौधरी ढेला ,  जगत राम शर्मा ,जयगोपाल शर्मा, लक्ष्मी भारद्वाज ,हेमराजऔर  पंचायत सदस्य व गणमान्य मौजूद रहे। 

  • लठियानी स्कूल  बॉलीबॉल में खण्ड स्तरीय बना विजेता,धुँधला स्कूल रहा उपविजेता

    लठियानी स्कूल  बॉलीबॉल में खण्ड स्तरीय बना विजेता,धुँधला स्कूल रहा उपविजेता

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा में चल रही तीन दिवसीय अंडर 19 गर्ल्ज खण्ड स्तरीय टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हुआ। समापन पर जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। स्कूल के वाइस प्रिंसीपल डॉ तरसेम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय अंडर 19 गर्ल्ज खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगता में बॉलीबॉल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियानी विजेता एवं धुँधला स्कूल उपविजेता रहा। बहीं खो खो में रायपुर स्कूल विजेता व मंदली स्कूल उप विजेता रहा है और बॉलीबॉल में थानाकलां स्कूल विजेता व धमान्द्री स्कूल उपविजेता रहा है। बहीं तेज़ हवा होने के कारण अभी तक बेडमेन्टीन का फाइनल नहीं हो पाया है।  मुख्यतिथि जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी ने सभी विजेता एवं उपविजेता तीनों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 
    मुख्यतिथि जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी ने कहा कि स्कूल में खिलाड़ियों के लिए बढ़िया मंच सरकार प्रदान कर रही है। इसलिए स्कूली छात्र नशे जैसे बिकारों से बाहर निकलकर पढ़ाई के साथ खेलों में ध्यान दें। उन्होंने कहा कि हर ब्यक्ति के जीवन मे खेलों का बड़ा महत्व है। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने एवं खेल में रुचि बढाने से शरीर चुस्त दरुस्त रहता है।  स्कूल के वाईस प्रिंसीपल डॉ तरसेम सिंह ने कहा कि स्कूल स्टाफ एसएमसी व स्थानीय जनता के अपूर्व सहयोग से तीन दिवसीय खण्ड स्तरीय अंडर 19 गर्ल्ज खेल प्रतियोगता शन्ति पुर्वक सम्पन्न हुई है। इसलिए हम सभी बिभागों, स्थानीय जनता एसएमसी कमेटी व स्कूल स्टाफ का आभार प्रकट करते है। इस मौके पर स्कूल स्टाफ एसएमसी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
  • पार्षद बिन्दु पर गिरी भाजपा की अनुशासनात्मक गाज,पार्टी से निलंबित

    पार्षद बिन्दु पर गिरी भाजपा की अनुशासनात्मक गाज,पार्टी से निलंबित

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह ने नगर पंचायत गगरेट के पार्षद वरिंदर कुमार उर्फ बिंदु पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इसी पार्षद को भाजपा मंडल गगरेट ने  ऐसी संदिग्ध गतिविधियों के चलते नगर पंचायत अध्यक्ष पद से भी हटाया था और अब ऐसी संदिग्ध गतिविधियों के चलते प्राथमिक सदस्यता से ही निलंबित कर दिया है। बताते चलें कि पूर्व में नगर पंचायत के चुनाव राजनैतिक दलों के चुनाव चिन्ह पर नहीं हुए थे बल्कि दलों के समर्थित उम्मीदवार के नाते लड़े गए थे। बलबीर ने बताया गैर जिम्मेदाराना रवैया और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर के कार्यकर्त्ता से सहन नहीं कि जाएगी।
  • निर्वाचक नामावलियां से संबंधित दावे व आक्षेप 25 सितम्बर तक किए जा सकते हैं प्रस्तुत

    निर्वाचक नामावलियां से संबंधित दावे व आक्षेप 25 सितम्बर तक किए जा सकते हैं प्रस्तुत

    दावों व आक्षेपों की सुनवाई हेतू बीडीओ पुनरीक्षण अधिकारी नियुक्त

    ऊना/सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज चुनाव नियम, 1994 के अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार की जा चुकी है जोकि संबंधित  ग्राम पंचायतों/समितियों और जिला परिषदों के कार्यालयों में 19 सितम्बर तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने हेतू यदि कोई दावा या किसी नाम को सम्मिलित किए जाने से संबंधी कोई आक्षेप हो या प्रविष्टि में किंन्ही विशिष्टियों के संबंध में कोई आक्षेप हो तो उसे समुचित प्रारूप 2, 3 व 4 में 25 सितम्बर तक पुनरीक्षण को प्रस्तुत कर सकते हैं।
    उन्होंने बताया कि दावे व आक्षेप व्यक्तिगत रूप में या अभिकर्ता के माध्यम से या पंजीकृत डाक के माध्यम से निर्धारित समयावधि में भेज सकते हैं। इसके अलावा पुनरीक्षण अधिकारी के निर्णय से अंसतुष्ट व्यक्ति पांच दिन के भीतर अपीलीय प्राधिकारी ऊना के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। उपायुक्त राघव शर्मा ने हमाचल प्रदेश पंचायती राज चुनाव नियम, 1994 के नियम 17 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए समस्त विकास खंड अधिकारियो ंको ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के संबंध में दावों और आक्षेपों की सुनवाई हेतू पुनरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया है
  • महिला मंडल कुंगड़त ने आपदा राहत कोष में 11 हज़ार रूपये का किया अंशदान

    महिला मंडल कुंगड़त ने आपदा राहत कोष में 11 हज़ार रूपये का किया अंशदान

    सुरेश लता जोशी ने भी आपदा राहत कोष में भेंट की 11 हज़ार रूपये की राशि 

    ऊना/सुशील पंडित : महिला मंडल कुंगड़त ने आपदा राहत कोष में 11 हज़ार रूपये की राशि का चैक उपायुक्त राघव शर्मा को भेंट किया। इसके अतिरिक्त महिला मंडल कुंगड़त की महासचिव सुरेश लता जोशी ने भी 11 हजार रूपये का चैंक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया। इस अवसर पर उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि यह सहायता राशि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में कारगर साबित होगी। उन्होंने अंशदान के लिए महिला मंडल कुंगड़त का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के योगदान आपदा प्रभावितों की मदद में अमूल्य हैं। इस अवसर पर प्रधान मनोरमा जोशी, महासचिव सुरेश लता जोशी व कोषाध्यक्ष रित्ता जोशी उपस्थित रहीं।
  • पंजाबः स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी का मेन गेट बंद कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाबः स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी का मेन गेट बंद कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पटियाला: पंजाबी यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट जशनदीप कौर की मौत के मामले में सोमवार स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी का मेन गेट बंद कर दिया। जशनदीप की मौत के बाद रोष प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स पर प्रोफेसर से मारपीट का मामला दर्ज होने पर स्टूडेंट्स काफी नाराज चल रहें हैं और विरोध स्वरूप सोमवार को पीयू का मेन गेट बंद कर दिया। सुबह 8 बजे से स्टूडेंट्स गेट पर इकट्ठे हो गए। वहीं, पुलिस व पीयू प्रशासन ने मौके पर पहुंचने के बाद स्टूडेंट्स से एक गेट खोलने की अपील की। जिसके बाद स्टूडेंट्स ने एक गेट खुला रखते हुए दूसरे गेट पर पक्का धरना लगा दिया है।

    एसओआई के नेता कर्मवीर सिंह ने कहा कि वह इंसाफ न मिलने तक इस धरने को जारी रखेंगे और इस धरने में विभिन्न स्टूडेंट जत्थेबंदियों शामिल हुए हैं। इनकी मांग है कि प्रोफेसर के खिलाफ बनती कार्रवाई की जानी चाहिए क्योंकि उसकी वजह से स्टूडेंट जशनदीप की मौत हुई है। यही नहीं धरने पर शामिल स्टूडेंट्स को प्रोफेसर के चहेते फोन पर धमकियां दे रहे हैं। कर्मवीर सिंह ने कहा कि जशनदीप कौर बीमार चल रही थी, जिसके बाद भी उसे जबरन क्लास में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। बीमारी के चलते छुट्टी लेने पर उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। 

    पुलिस व पीयू प्रशासन ने गरीब परिवार की इस स्टूडेंट को इंसाफ दिलाने के बजाय प्रोफेसर का समर्थन किया है। कुछ महीने पहले पब्लिकेशन ब्यूरो के स्टाफ ने भी इस प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दी थी, उस समय भी प्रोफेसर का बचाव किया गया है। अब उनकी मांग है कि प्रोफेसर को पीयू कैंपस से बाहर करे और इसके खिलाफ पुलिस एक्शन लिया जाए। स्टूडेंट्स पर दर्ज किया केस खत्म किया जाना चाहिए, उनकी मांगे पूरी न होने पर वह संघर्ष को पंजाब लेवल पर भी लेकर जा सकते हैं।

  • पंजाब: Hotel Royal Galaxy में लगी आग 

    पंजाब: Hotel Royal Galaxy में लगी आग 

    मोहाली: जीरकपुर में होटल रॉयल गैलेक्सी में भयंकर आग लग गई है। यह आग पास में गुजर रहे फायर ऑफिसर जसवंत सिंह ने देखी थी। उन्होंने मौके से ही फोन कर तुरंत फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को बुला लिया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। होटल को पूरी तरह से खाली करवा दिया है। अभी किसी प्रकार के जानी नुकसान होने की सूचना नहीं है।

  • जालंधर : ट्रैफिक पुलिस की ओर से मनाया गया “टुडे नो चालान डे”

    जालंधर : ट्रैफिक पुलिस की ओर से मनाया गया “टुडे नो चालान डे”

    जालंधर : डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसज अथॉरिटी एवं ट्रैफिक पुलिस के सदस्यों ने लोगों को गुलाब दे कर जागरूक किया l इस अवसर पर विशेष तौर पर सीजेएम गगनदीप कौर व ट्रेफिक पुलिस के आला अधिकारी उपस्थित हुए। जिन्होंने रेड लाइट जंप करने वाले, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले को गुलाब दिए। इस दौरान उन्होंने कई लोगों को हेलमेट खरीदने के लिए प्रेरित किया।

    वहीं पास स्थित एक दुकान से हेलमेट लोगों को दिलवाएं l इस दौरान सीजीएम गगनदीप कौर ने कहा कि उनका मुख्य मकसद जनता को यातायात नियमों प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जो बार-बार नियमों का उल्लंघन करेगा उसे पर कानून के तहत बनती कार्रवाई की जाएगी l जनता को नियमों का पालन करने के लिए कहां l इस अवसर पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि नो चालान डे के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वही जल्द ही ई चालान भी शुरू किया जाएगा।