ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह ने नगर पंचायत गगरेट के पार्षद वरिंदर कुमार उर्फ बिंदु पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इसी पार्षद को भाजपा मंडल गगरेट ने ऐसी संदिग्ध गतिविधियों के चलते नगर पंचायत अध्यक्ष पद से भी हटाया था और अब ऐसी संदिग्ध गतिविधियों के चलते प्राथमिक सदस्यता से ही निलंबित कर दिया है। बताते चलें कि पूर्व में नगर पंचायत के चुनाव राजनैतिक दलों के चुनाव चिन्ह पर नहीं हुए थे बल्कि दलों के समर्थित उम्मीदवार के नाते लड़े गए थे। बलबीर ने बताया गैर जिम्मेदाराना रवैया और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर के कार्यकर्त्ता से सहन नहीं कि जाएगी।

Leave a Reply