Blog

  • पंजाबः सेफ एंटरप्राइजेज फैक्ट्री में सुबह लगी भीषण आग

    पंजाबः सेफ एंटरप्राइजेज फैक्ट्री में सुबह लगी भीषण आग

    लुधियाना:  जिले थाना दरेसी के इलाके सुंदर नगर से बड़ी खबर सामने आई है। किंग पैलेस के निकट सेफ एंटरप्राइजेज फैक्ट्री पर आज सुबह भीषण आग लग गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां पहुंच चुकी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार 3 मंजिला फैक्ट्री से अचानक आज सुबह करीब 8: 30 बजे आग की लपटे नजर आई। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत फैक्ट्री मालिक को सूचित किया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं लाखों का नुक्सान होने का अनुमान है। फिलहाल फायर विभाग कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाया जा रहा है। 

  • लॉरेंस को गैंगस्टर व आतंकी कहने पर कोर्ट का आया बड़ा बयान

    लॉरेंस को गैंगस्टर व आतंकी कहने पर कोर्ट का आया बड़ा बयान

    नई दिल्लीः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, ड्रग्स तस्करी व अन्य कई मामलों में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस को उसे आतंकवादी या गैंगस्टर कहने से आपत्ति है। लॉरेंस ने गुजरात की विशेष कोर्ट में याचिका दायर कर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को कागजों में बिना ठोस सबूत के उसके नाम के आगे आतंकवादी या गैंगस्टर शब्दों के इस्तेमाल से परहेज करने का निर्देश देने की मांग रख दी है।

    याचिका पर स्थानीय विशेष न्यायाधीश केएम सोजित्रा की कोर्ट ने NIA से जवाब मांगा है। इस मामले की सुनवाई के लिए 22 सितंबर की डेट निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि 2022 में गुजरात तट पर एक नाव से नशे की बरामदगी के मामले में पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने लॉरेंस को न्यायिक हिरासत में भेजा है। लॉरेंस के वकील आनंद ब्रह्मभट्ट द्वारा दायर याचिका में कहा- भारत के नागरिक के रूप में मेरे सबसे कीमती अधिकारों को किसी भी व्यक्ति द्वारा छीना नहीं जाना चाहिए। कृपया उपरोक्त प्रार्थना से संबंधित आवश्यक आदेश पारित करें।

    गुजरात एंटी टेरोरिस्ट स्क्वैड (ATS) ने सितंबर 2022 में गुजरात तट के पास एक नाव से 39 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की थी। इसी मामले में अप्रैल में लॉरेस को पंजाब की जेल से हिरासत में लिया था। बताया गया कि ड्रग की यह खेप लॉरेंस के इशारे पर पाकिस्तान से भेजी गई थी। बाद में इस मामले को NIA ने अपने हाथ में ले लिया था। कोर्ट ने 12 से 16 सितंबर तक लॉरेंस का रिमांड मंजूर किया था। जिसे बाद में 18 सितंबर तक बढ़ा दिया गया। अंत में उसे अब न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। लॉरेंस द्वारा लगाई गई याचिका में लॉरेंस ने खुद को बेकसूर बताया है। लॉरेंस का कहना है- वह लगभग 10 वर्षों तक सलाखों के पीछे है और विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा विभिन्न मामलों में उसे लगातार गलत तरीके से फंसाया गया। एक आरोपी के रूप में अधिकारों को किसी भी संबंधित कोर्ट के समक्ष सम्मान-जनक नहीं माना गया है और मुझे एक गैंगस्टर की उपाधि दी गई है और अब हाल ही में मुझे एक आतंकवादी की उपाधि दी गई है।

    NIA आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से लॉरेंस के संबंधों की जांच करना चाहती है। लॉरेंस का कहना है कि उन्हें किसी द्वारा आतंकवादी या गैंगस्टर के रूप में संबोधित किए जाने पर “कड़ी आपत्ति” है, क्योंकि वह अपनी मातृभूमि से प्यार करता है और अगर उसे “न्याय” मिला तो वह देश के लिए जिएगा और मरेगा। उसके खिलाफ किसी भी मामले में उसे कभी दोषी नहीं ठहराया गया और उसके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत भी नहीं है। लॉरेंस का कहना है कि उसके साथ एक सजायाफ्ता कैदी की तरह व्यवहार किया जा रहा है। उसे अपनी अदालती पेशियों के दौरान सच्चे देशभक्त शहीद भगत सिंह की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

  • मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश

    मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश

    नई दिल्ली : पिछले 5-7 दिनों से हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ था। जिससे प्रदेश के कई इलाकों में कही हल्की तो कही मध्यम बारिश की गतिविधियां देखी गई। जिसकी वजह से राज्य के कई इलाकों में बारिश तापमान में कमी आई है। लोगों को गर्मी से थोड़ा छुटकारा मिला है। लेकिन अब मानसून एक बार फिर करवट लेने वाला है। अब मौसम 5 दिन तक स्थिर बना रहने वाला है। मानसून की गतिविधियों पर रोक लगने वाली है।  मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर से फिर मौसम में परिवर्तन आने वाला है। जिससे एक बार फिर से बारिश के आसार बनते दिखाई दे रहे है।

    अब तक इस सीजन की 406.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य बारिश से लगभग 54 एमएम कम है। अब प्रदेश में 460 एमएम बारिश की जरूरत है जिससे कि बारिश का कोटा पूरा हो पाए। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून की हवाएं बंगाल की खाड़ी से आ रही है। जिससे की इस सप्ताह बारिश की वापसी के आसार नहीं दिख रहे है। इस मानसून के सीजन में पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र में सबसे अधिक बारिश हुई है।

    वहीं हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद जिले में कम सबसे कम बारिश हुई है। हरियाणा में सितंबर का पहला सप्ताह बारिश की गतिविधियों के लिहाज से सूखा रहा। सितंबर में बारिश के स्तर में भारी कमी दर्ज की गई है। सितंबर महीने में अब तक 48 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। जिससे प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चला गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य श्रेणी में आ गया।

  • कनाडा और भारत के रिश्तों में आई खटास, लगाए ये गंभीर आरोप

    कनाडा और भारत के रिश्तों में आई खटास, लगाए ये गंभीर आरोप

    नई दिल्लीः कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार पर सिख नेता की हत्या का आरोप लगाया है। ट्रूडो ने सोमवार को संसद में कहा- भारत सरकार के एजेंट्स ने जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में सिख समुदाय के नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की थी। ट्रूडो ने ये भी कहा कि 9-10 सितंबर को भारत में हुई G20 बैठक के दौरान उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इस मुद्दे को उठाया था। कनाडाई सरकार को जो खुफिया जानकारी मिली है, उसके आधार पर वे ऐसा आरोप लगा रहे हैं।

    वहीं, कनाडा की विदेश मंत्री मेलनी जॉली ने बताया कि उनकी सरकार ने एक भारतीय डिप्लोमैट को देश निकाला दिया है, जो कनाडा में भारतीय इंटेलिजेंस के प्रमुख थे। हालांकि, जॉली ने इस डिप्लोमैट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। भारत ने कनाडा की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा- कनाडा के सभी आरोप बेतुके हैं। इसी तरह के आरोप कनाडाई प्रधानमंत्री ने हमारे PM मोदी के सामने भी रखे थे और उन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था। इस तरह के निराधार आरोप खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की कोशिश है। इन्हें कनाडा में पनाह दी गई है और ये भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा हैं।

    ट्रूडो ने सांसदों से कहा- कनाडा की धरती पर किसी नागरिक की हत्या करवाने में विदेशी सरकार का शामिल होना, हमारे देश की संप्रभुता का उल्लंघन है। हम इस हत्या की जांच में सहयोग देने के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाएंगे। प्रधानमंत्री ट्रूडो ने कहा- कनाडा में रहने वाली भारतीय मूल के सिखों की बड़ी आबादी इस हत्या को लेकर गुस्से से भरी है। कई सिख अपनी सुरक्षा को लेकर डर में हैं। देश में 14-18 लाख के बीच भारतीय मूल के नागरिक हैं, जिनमें से कई सिख हैं। कनाडा की विपक्षी पार्टी न्यू डेमोक्रटिक पार्टी के लीडर जगमीत सिंह सिख समुदाय से हैं। निज्जर पंजाब के जालंधर के भार सिंह पुरा गांव का रहने वाला था। गांव के सरपंच राम लाल ने बताया कि निज्जर 1992 में कनाडा चला गया था।

    वो खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का प्रमुख था। वो भारतीय एजेंसियों की मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल था। NIA ने 40 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उसमें भी निज्जर का नाम था। ब्रैंपटन शहर में खालिस्तान के हक में रेफरेंडम करवाने में भी उसकी भूमिका थी। निज्जर के खिलाफ पुलिस ने 23 जनवरी, 2015 को एक लुकआउट नोटिस और 14 मार्च, 2016 को एक रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इसमें उसके प्रत्यर्पण की मांग की गई थी। कनाडा में निज्जर के खिलाफ 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

  • पंजाबः मुख्य सचिव अनुराव वर्मा के घर छाई शोक की लहर

    पंजाबः मुख्य सचिव अनुराव वर्मा के घर छाई शोक की लहर

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा के पिता प्रोफेसर बीसी वर्मा का निधन हो गया है। आज यानी मंगलवार को उनका संस्कार आज दोपहर दो बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। पंजाब सरकार ने 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा को जून महीने में राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया था। वर्मा ने एक जुलाई को राज्य के 42वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था।

    उन्होंने विजय कुमार जंजुआ की जगह ली थी। पटियाला जिले के गांव चलेला में शिक्षक परिवार में जन्मे अनुराग वर्मा के पिता केमिस्ट्री के प्रोफेसर थे और उनकी माता अंग्रेजी की शिक्षिका थीं। थापर कॉलेज पटियाला से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल के साथ डिग्री करने वाले अनुराग वर्मा 1993 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) परीक्षा में देशभर में सातवें स्थान पर रहे थे। पंजाब सरकार के अधीन फील्ड पोस्टिंग के दौरान बठिंडा, लुधियाना और जालंधर जिलों के उपायुक्त के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद अनुराग वर्मा ने मुख्य कार्यालय में विभिन्न विभागों में सेवाएं प्रदान कीं।

  • आज का राशिफल, 19 सिंतबर 2023

    आज का राशिफल, 19 सिंतबर 2023

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 57 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक स्वाती नक्षत्र। आज से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जिससे वह काफी खुश होंगे। हिंदी साहित्य से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। अपना नया बिजनेस विदेश में स्टार्ट करने का प्लान आज कामयाब होगा, जो अधिक लाभ भी देगा। आपको अपनी कंपनी में अच्छा काम करने पर बॉस द्वारा अच्छा बोनस मिलेगा और पदोन्नति की भी संभावना है। 

    वृष राशि- आज आपका दिन बेहद खास पल लेकर आयेगा। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज किसी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा, आपका दांपत्य जीवन खुशहाल होगा। अगर आप कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर चला रहे हैं तो आप के लिए दिन अच्छा है क्योकि आज ज्यादा संख्या में बच्चे कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करेंगे। इस राशि की महिलाओं का बिजनेस आज ज्यादा लाभ देगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    मिथुन राशि- आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। सिविल इन्जीनियर्स को आज अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा, जो उनके जीवन का अहम प्रोजेक्ट होगा। आज आप किसी बात का समर्थन करेंगे जो आपके लिए लाभदायक है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आपके सारे काम अच्छे ढंग से होंगे। आज आप बच्चों को घुमाने ले जाएंगे, जहां बच्चे खूब आनन्द उठाएंगे। मित्र का सहयोग मिलेगा जिससे बिजनेस में सफलता मिलेगी। 

    कर्क राशि- आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। आप अपने माता पिता को कोई गिफ्ट देंगे जिससे वह आपसे काफी खुश होंगे। स्वास्थ्य की समस्या को किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाए, जिससे आपको आराम मिलेगी। बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य को बड़ी सफलता मिलने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। 

    सिंह राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे, जिससे आपको आपके काम के लिए अच्छी रेटिंग मिलेगी। आपको आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे जिससे आप खूब सारा धन कमाएंगे। जीवनसाथी से आपको कोई उपहार मिलेगा जिसे देखकर बहुत ही खुशी होगी। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए आपको कॉल आएगा। दोस्तों के साथ आज आप मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। 

    कन्या राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे उसमे आपको सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से आपको कोई आपकी मनपसंद वस्तु उपहार में मिलेगा, जिससे आपको उस पर बहुत गर्व महसूस होगा। सारे कामों को आप गंभीरता से करेंगे जिससे आपका काम सफल होंगे।

    तुला राशि- आज आपका दिन लकी रहेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स आज अपने सीनियर्स से कुछ नया अनुभव सीखेंगे, जो उनको आने वाले जीवन में लाभ देगा। अगर आप एक कहानीकार है तो आपकी कोई कहानी आज लोगों के द्वारा काफी पसंद की जाएगी। कार्य क्षेत्र में परेशानी और रुकावटें आने के बावजूद भी आप मेहनत से कार्य करेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा। छात्र आज किसी टॉपिक को समझने के लिए शिक्षकों का सहयोग लेंगे। 

    वृश्चिक राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन में आ सकते हैं, अपने मित्र से शेयर करके आपको उस उलझन से राहत मिलेगी। आप आपके घर पर कोई नया मेहमान आएगा जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, आप कोई तकनीकी सीख सकते है जो भविष्य में काम आएगा। आपको अपना व्यवहार निखारने की जरूरत है, लोगों पर इम्प्रेशन अच्छा जमेगा। 

    धनु राशि- आज अपने दिन की शुरुआत नये उत्साह से करेंगे। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका प्रमोशन होगा। दूर शहरो में संपर्क बनाना आपके व्यापार को लाभ दिलायेगा। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों को आज अच्छा बोनस मिलेगा, जिससे वह लोग मिलकर पार्टी करेंगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा करने से बचना चाहिए। लवमेट एक दूसरे पर भरोसा बनाकर रखें, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

    मकर राशि- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। बड़ो की सलाह आपके लिए कारगार होगी, इसलिए उनसे सलाह लेकर ही काम को करें। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए आज शिक्षकों से परामर्श लेंगे। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। ऑनलाइन सामान मंगवाने का विचार बना रहे, लोगों के लिए आज अच्छा समय है, अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य आज फिट एंड फाइन रहेगा।

    कुंभ राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने दोस्त के साथ उसका एडमिशन करवाने के लिए किसी दूसरे स्टेट में जाएंगे जहां आप धार्मिक स्थानों पर भी घूमने जाएंगे। जीवनसाथी आज आपको सरप्राइज पार्टी देंगे जिससे आपके बीच का प्यार ज्यादा बढ़ेगा। कामों को आप अपने धैर्य से पूरा करेंगे। लवमेट आज घूमने जाएंगे, रिश्ते में और मजबूती आयेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    मीन राशि- आज आपका दिन खुशियों का पल लेकर आएगा। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग करके इस पर चर्चा करेंगे। अपने बच्चो के साथ आज घर पर गेम खेलेंगे, जिससे पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। दोस्तों को आज डिनर कराने के लिए आप किसी अच्छे से होटल में जाएंगे। आज आप किसी विजिट पर जाएंगे जहाँ आप नए लाभकारी लोगों से मिलेंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। 

  • जालंधरः जालंधरः वाल्मीकि गेट के पास हुए झगड़े में गोली चलने की वीडियो आई सामने, देखें CCTV

    जालंधरः जालंधरः वाल्मीकि गेट के पास हुए झगड़े में गोली चलने की वीडियो आई सामने, देखें CCTV

    विवाद के बाद सिविल अस्पताल में पुलिस से उलझा एक पक्ष

    जालंधर, ENS: वाल्मीकि गेट के पास दो गुटों में देर रात 10:30 बजे झगड़ा होने का मामला सामने आया था। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति हवा में फायर करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान मौके पर पहुंचे थाना 2 के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने मामले की जांच की। वही एक पक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस घटना में घायल हुए दोनों पक्षों के लोग इसके बाद वह इलाज करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों में एक बार फिर बवाल हो गया। इस दौरान एक पक्ष पुलिसकर्मी के साथ उलझता हुआ दिखाई दिया। वहीं पुलिस को हल्का लाठी बल का प्रयोग करना पड़ा।

    इस तरह पुलिस ने एक युवक को काबू कर लिया और जैसे ही वह उसे गाड़ी में बैठने लगे तो वह पुलिस से जान छुड़ाकर वहां से भाग निकला। सिविल अस्पताल में दोनों पक्षों के हुए विवाद दौरान एक पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने गया लेकिन वह घटना के दौरान गिर गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि भगवान वाल्मीकि गेट के नजदीक जातिसूचक शब्द कहने पर पैदा हुए हंगामे के बीच गोलियां चली हैं। गोलियां चलाने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नं. 2 के प्रभारी एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर छानबीन जारी है।

    हालांकि एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह का कहना है कि पुलिस के पास हंगामा होने की सूचना मिली थी, लेकिन फायरिंग जैसी कोई घटना हुई है, इस बारे अभी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कुछ युवकों ने विवाद के चलते गोलियां चलाई गई हैं। घटना की जांच कर रहे एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह का कहना है कि गोली चलने वाली कोई भी बात सामने नहीं आई है और न ही घटनास्थल पर किसी गोली को खोल बरामद हुआ है।

    उन्होंने कहा कि घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने जातिसूचक शब्द कहने पर पुलिस को जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने करने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर आरोपियों के खिलाफ पर्चा न दर्ज किया गया तो वे कल वह ज्योति चौक में धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।

  • जालंधरः वाल्मीकि गेट के पास युवकों में हुई झड़प, गोली चलने के लगे आरोप, देखें Live

    जालंधरः वाल्मीकि गेट के पास युवकों में हुई झड़प, गोली चलने के लगे आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: वाल्मीकि गेट के पास युवकों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान वहां पर गोली चलने के आरोप लगे है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जिसके बाद आप पार्टी के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की। पुलिस ने कहा कि गोली चलने की सूचना उन्हें नहीं मिली है और ना ही मौके पर कोई खोल बरामद हुआ है।

    बताया जा रहा है कि भगवान वाल्मीकि गेट के नजदीक जातिसूचक शब्द कहने पर पैदा हुए हंगामे के बीच गोलियां चलने के आरोप लगे हैं। गोलियां चलाने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नं. 2 के प्रभारी एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर छानबीन जारी है।

    एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह का कहना है कि पुलिस के पास हंगामा होने की सूचना मिली थी, लेकिन फायरिंग जैसी कोई घटना हुई है, इस बारे अभी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कुछ युवकों ने विवाद के चलते गोलियां चलाई गई हैं। घटना की जांच कर रहे एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह का कहना है कि गोली चलने वाली कोई भी बात सामने नहीं आई है और न ही घटनास्थल पर किसी गोली को खोल बरामद हुआ है।

    उन्होंने कहा कि घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने जातिसूचक शब्द कहने पर पुलिस को जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने करने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर आरोपियों के खिलाफ पर्चा न दर्ज किया गया तो वे कल वह ज्योति चौक में धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।

  • Nooran Sisters में फिर हुआ विवाद , रितु नूरां ने किए सनसनीखेज खुलासे , देखे वीडियो

    Nooran Sisters में फिर हुआ विवाद , रितु नूरां ने किए सनसनीखेज खुलासे , देखे वीडियो

    जालंधर (ENS ): सूफी गायिका ज्योति नूरां को अक्सर विवाद देखा गया है, लेकिन इस बार मीडिया के सामने नूरां सिस्टर्स  नहीं बल्कि छोटी बहन रितु ने बड़ी बहनो से तंग आकर अपने दुखड़े सुनाए है। रितु नूरां ने आरोप लगाते हुए कहा  कि  बड़ी बहन ज्योति नूरां ने उसके साथ बहुत गलत किया है। जब भी वह और उसका पति शो करते थे, तो उन्हें कभी पैसे नहीं दिए जाते थे, अगर पैसे मिलते भी थे तो कहा जाता था कि बाबा का शो किया है, इसलिए उसे 10-20 हजार दे दिए जाते थे।

    रितु ने कहा कि कुछ दिन पहले वह शो से वापिस आ रहे थे। जब वह करतारपुर के पास पहुंचे , तो रितु और उसके पति ने  गाड़ी में ज्योति नूरां से पैसे बढ़ाने की बात कही इतना सुनते ही दोनों को गुस्सा आ गया और नूरां सिस्टर्स के बाउंसर और ज्योति के ड्राइवर ने मिलकर उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान जमकर मारपीट की और कपडे फाड़ दिए। ज्योति के ड्राइवर अविनाश कुमार जो उसका बॉयफ्रैंड भी है। इस मामले की शिकायत रितु और उसके पति ने  करतारपुर थाने दर्ज कराई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

  • पंजाब: कोंग्रेसी नेता के कत्ल की इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

    पंजाब: कोंग्रेसी नेता के कत्ल की इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

    मोगा: जिले के गांव डल्ला मे आज शाम दिन दिहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया था। इस कत्ल के कुछ देर बाद ही गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है।  सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अर्श डल्ला ने कत्ल की जिम्मेदारी ली है। जिसमें उसने लिखा है कि गांव डल्ला में जो कत्ल हुआ है वह उसने करवाया है। इस दौरान उसने कहा कि मुझे इस रास्ते में लाने वाले मेरे गांव की ही सियासत थी। आगे उसने लिखा है कि मेरी मां को सीआईए स्टाफ में एक सप्ताह के लिए इस बंदे ने रखवाया था।

    मेरे दोस्तों को पुलिस के हाथों इसने पकड़वाया था। आगे अर्श डल्ला ने लिखा पुलिस का साथ देकर इस व्यक्ति ने मेरे घर में कोलिया चम्मच तक नहीं छोड़े। मेरे घर के अंदर तोड़-फोड़ करवाई और मेरे घर का सामान वहां खड़े होकर पुलिस से चुकवाया। गैंगस्टर ने लिखा अपनी अफसरशाही चमकाने के लिए इस व्यक्ति ने मेरा घर खराब कर दिया। अर्श डल्ला ने आगे लिखा कि इस रास्ते पर चलने के लिए मुझे इस व्यक्ति ने मजबूर किया, मेरा जिंदगी जिने का उतना मकसद नहीं था, जितना मुझे इसे मारने का था।

    हम इसे बेटे को भी घर में मार सकते थे, लेकिन उसका कोई कसूर नहीं था। अर्श डल्ला ने आगे लिखा आज मेरे मन को काफी सकून मिला है। अर्श डल्ला ने आगे लिखा कि इस व्यक्ति ने हमें इतना मजबूर कर दिया कि हमें इसे मारना पड़ा। इस दौरान अर्श डल्ला ने कहा कि जो भी इस व्यक्ति के साथ हमदर्दी करता है वह भी हमें बता दें, उसका घर भी दूर नहीं। अर्श डल्ला ने आगे लिखा कि मैं यह बताना चाहता हूं कि हमारा किसे भी ग्रुप के साथ कोई संबंध नहीं है। हमारे चार भाई जो हमारे साथ सही चल रहे है। बस वहीं चल रहे है और वह ही हमारे चार भाई है। हमारे तीसरे किसी बंदे के साथ कोई मतलब नहीं है।

    बता दें कि यह घटना गांव के नंबरदार के घर में घुसकर गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। इस घटना की cctv भी सामने आई है। जिसमे नंबरदार के घर के गेट पर व्यक्ति आकर नंबरदार को गोली मरकर मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह बल्ली डाला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बलजिंदर सिंह बल्ली अजीतवाल ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष और डाला गांव के मौजूदा नंबरदार थे। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोग फॉर्म पर मुहर लगाने के बहाने उनके घर आए और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

    वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। घायल नंबरदार को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। वारदात का पता चलते ही मोगा  एसएसपी जे एलनचेझियान मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि पुलिस एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल बलजिंदर को कितनी गोलियां लगी, इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, मौके से पुलिस ने  कारतूस भी बरामद किए हैं।