Blog

  • बोलेवाल का सलिंदर सट्टा पर्चियों समेत काबू

    बोलेवाल का सलिंदर सट्टा पर्चियों समेत काबू

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली पुलिस ने वीरवार को गुप्त सूचना के आधार पर गांव बोलेवाल निवासी सलिंदर पुत्र बशीर अहमद को दड़ा सट्टा पर्चियों और कैश के साथ दबोचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी से दड़ा सट्टा पर्चियों के अलावा 1120 रुपए नकदी भी बरामद हुई है। हरोली थाने में जुआ अधिनियम की धारा 3-3-67 के अंतर्गत मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू है।
  • पंजाबः BDPO अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिद्दवां बेट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजीत सिंह बाघा सिद्दवां बेट को सरपंच से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीडीपीओ ने गांव बसैमी के सरपंच सुखविंदर सिंह के पंचायती फंडों की क्लीयरेंस देने के लिए 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

    सरपंच बसैमी द्वारा यह मामला आप पार्टी के हलका दाखा के प्रभारी सरपंच डॉ. केएनएस कंग के ध्यान में लाया गया। आज के निश्चित समय के अनुसार केएनएस कंग व उनकी टीम ने उक्त बीडीपीओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक बीडीपीओ को रिश्वत की रकम समेत गिरफ्तार कर सिद्दवां बेट थाने के हवाले कर दिया गया है, जहां पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • हरोली में महिला से मारपीट, मामला दर्ज

    हरोली में महिला से मारपीट, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : उप मंडल हरोली से एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हरोली थाने में दी गई शिकायत में पीड़िता ने लिखा है कि वीरवार रात दो लोग घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए और उसके साथ मारपीट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान अभिषेक और अंकित वासी धार कलां जिला पठानकोट के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने मारपीट के अलावा महिला के साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। हरोली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 323, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
  • कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारिणी घोषित

    कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारिणी घोषित

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशि राणा व नवगठित कार्यकारिणी ने युवा मोर्चा का दायित्व दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा नेतृत्व, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व कुटलैहड़ से पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर चौधरी, कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष चरणजीत शर्मा सहित समस्त मण्डल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। 
  • हिमुडा कालोनी बंगाणा में आचार्य डॉ सुमन शर्मा कर रहे राधे कृष्ण नाम की अमृत वर्षा

    सांस,संग व आसन पर जीत पाने वाला ही कर सकता है भगवान की प्राप्ति:डॉ सुमन शर्मा
    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा की हिमुडा कालौनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन कथा ब्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने कहा कि व्यक्ति को आसन,संग ओर सांस को जो व्यक्ति जीत जीत लेता है। उसे भगवान की प्राप्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि भक्ति में आसन पर जितनी ज्यादा देर बैठने का प्रयास करके प्रभु सिमरन में समय लगाएंगे। उतनी जल्दी भगवान को प्राप्त करोगे। सांस से जितनी बार ज्यादा देर सुबह उठकर प्रभु का नाम लोगे,उतनी जल्दी भगवान की प्राप्ति होगी। और अच्छे संग यानी प्रभु प्रेमियों में ज्यादा समय बिताएंगे उतनी जल्दी प्रभु मिलन होगा। कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने कथा के तीसरे दिन श्री रामायण प्रसंग भी सुनाया। ओर किस प्रकार प्रभु ने बाल अवस्था मे साधु सन्यासियों को तंग करने बाली ताड़का ओर राक्षस मारीच सुबाहु का वध किया। और किस प्रकार अहिल्या का उद्धार किया। इस पर प्रकाश डाला। कथा ब्यास ने कहा कि प्रभु भक्त ज्यादा दिनों तक दुखी नहीं रह सकता है। यह हमारे हिन्दू सनातन के महान ग्रन्थ कहते है। हर व्यक्ति को प्रभु पर विश्वास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को एकाग्र मन से कथा श्रवण करनी चाहिए। क्योंकि श्रीमद भागवत कथा ही मनुष्य को भवसागर पार लगवाती है।उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है। कि सतयुग द्वापर त्रेता में ऋषि मुनियों को भगवान को पाने के लिए हजारों वर्षों तक तपस्या करनी पड़ती थी। लेकिन कलयुग में मात्र श्रीमद भागवत कथा सुनकर ही भगवान की प्राप्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा को सुनने से कई हजार गुना फलादेश मिलता है। और व्यक्ति का जीवन सार्थक बन जाता है। बताते चलें कि हिमुडा कालौनी बंगाणा में कथा आयोजक एवं श्री राम नाटक क्लब हटली की महिला बिंग के अध्यक्ष ज्योति वर्ज़ाता, हंसराज वर्ज़ाता व उनके सुपुत्र अंकुश वर्ज़ाता द्वारा करवाया गया है। बही मंच संचालक आदित्य शर्मा ने कहा कि सभी जनता व कालौनी के सहयोग से हर वर्ष कथा का आयोजन किया जाता है। ओर आज बाल कृष्ण भगवान जी का जन्म महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी श्रोतागण माखन मिस्त्री भगवान के भोग के लिए लेकर आये। बही कथा के तीसरे दिवस पर हिमुडा कालौनी बृंदावन बन गई। और राधे कृष्णा के जयकारों से गूंजने लगी। कथा विराम के बाद आरती ओर उसके बाद सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर शिव कुमार बर्ज़ाता, सुमन वर्ज़ाता, श्री राम नाटक क्लब हटली के निदेशक विपन साजन,प्रधान सुरेंद्र हटली , महासचिव कमलदेव शास्त्री ,विवेकशील शर्मा,मदन गोपाल वोहरा ,मंगत राम हलवाई, संजय सोनी, सुरेंद्र राणा,तिलक राज,किशन देव शर्मा,रिंकू रिवाड़,अजमेर सिंह,आचार्य बलदेव शर्मा,आचार्य राकेश शर्मा, लक्की सोनी, अशोक जगत मामा सेंटी आदि ने अपनी सेवाएं दी। 
  • दिनदहाड़े कोर्ट के बाहर कैदी की गोली मारकर ह’त्या, देखें वीडियो

    पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधी को पुलिस दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लेकर जा रही थी। इसी दौरान कोर्ट परिसर में पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। मृतक अपराधी की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि इस कैदी पर हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह बेउर जेल में बंद था।

    इस पूरे मामले में सिटी एसपी राजेश कुमार ने कहा कि 2 हमलावरों ने गोलियां चलाईं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से चार खोखा बरामद हुआ है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सिटी एसपी ने कहा कि निश्चित तौर पर कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मामले में लापरवाही हुई है। हम लोग इसकी जांच करेंगे। जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस घटना में गिरफ्तार दो व्यक्ति के अलावा और लोग भी शामिल थे। इसकी भी हम लोग जांच कर रहे हैं।

    वहीं, घटना के दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद एक वकील मनोरंजन कुमार ने कहा कि करीब छह से सात राउंड फाइरिंग हुई होगी। कोर्ट परिसर में हुई इस तरह की घटना से हमलोग डरे सहमे हैं। कोर्ट परिसर में हुई इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गोली क्यों मारी गई है इसकी वजह पूछताछ के बाद सामने आएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 1 ਲੱਖ ਦੀ ਨਕਦੀ ਸਮੇਤ 2 ਕੀਤੇ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 1 ਲੱਖ ਦੀ ਨਕਦੀ ਸਮੇਤ 2 ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਥਾਣਾ ਥਾਣਾ ਸਰਾਏ ਅਮਾਨਤ ਖਾਂ ਦੀ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ 500 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 1 ਲੱਖ ਦੀ ਨਕਦੀ ਸਮੇਤ 2 ਮੁਲਜ਼ਮ ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ।

    ਇਸ ਬਾਰੇ ਥਾਣਾ ਸਰਾਏ ਅਮਾਨਤ ਖਾਂ ਦੇ ਐੱਸਐੱਚਓ ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਚੀਮਾ ਵਿਚ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕੀਤੀ।  ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ 500 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 1 ਲੱਖ ਦੀ ਨਕਦੀ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਵਿਚ ਪੇਸ਼ ਕਰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

  • जालंधरः ढिल्लों ब्रदर्स मामले में पूर्व SHO Navdeep Singh को लेकर आया बड़ा फैसला

    जालंधर, ENS: बहुचर्चित ढिल्लों ब्रदर्स आत्महत्या मामले में नामजद पूर्व एसएचओ नवदीप सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार नवदीप सिंह को सुप्रीम कोर्ट फरार चल रहे बर्खास्त इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को लेकर की जमानत याचिका पर आज सुनवाई करते हुए माननीय अदातल ने जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। हालांकि कोर्ट से बेल मिलने के मामले में किसी अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई थी, इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ और राजेश बिंदल की बेंच ने केस में अगली तारीख दे दी थी। कोर्ट ने अगली सुनवाई 15 दिसंबर को तय की थी।

    बता दें कि 11 दिसबंर को बहुचर्चित ढिल्लों ब्रदर्स आत्महत्या मामले को लेकर पारिवारिक सदस्य ने जालंधर के प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर आरोपियों द्वारा समझौता होने की बातों को महज अफवा बताया था। ढिल्लों ब्रदर्स के कजन मानवजीत सिंह उप्पल ने बताया था कि उन्हे और उनके साथी वकील सरबजीत सिंह को शहर कई बड़े लोग और पुलिस विभाग से संबंधित लोगो द्वारा समझौता होना की बात करके दवाब डाला जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि समझौते की बात उनसे न पूछी जाए और इस बात को अगर पूछना चाहे तो परिवार के पारिवारिक सदस्यों से पूछे। एक बात उन्होंने स्पष्ट कर दी है कि समझौता नहीं होगा और अगर कोई बात करना चाहता है तो पारिवारिक सदस्यों से बात करें।

    इस प्रेस वार्ता कर ढिल्लों ब्रदर्ज के कजन मानवजीत सिंह उप्पल ने कहा था कि ढिल्लों ब्रदर्स आत्महत्या केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि अगर सुप्रीम कोर्ट आरोपियों बेल दे देती है तो उनको इस बात की कोई समस्या नहीं है। अगर आरोपियों की बेल होती तो उसके बाद आरोपी अपना ट्रायल फेस करेंगे। उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें फोन कॉल्स आती है और उन्हें लगता है कि उन्हें आजमाया जा रहा है कि वह रुपए लेकर समझौता कर ले लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होगा।

  • कोहरे व शीतलहर को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    कोहरे व शीतलहर को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती ठंड को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाज़री जारी की है। एडवाइज़री जारी करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि घटते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में और ठंडी हवाएं/शीतलहर एवं घना कोहरा/धुंध पड़ने के आसार देखे जा सकते हैं। ऐसे में उन्होंने आमजनमास से अपील कि है की अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। क्यांेकि शीतलहर और धुंध खतरनाक साबित हो सकती है। 


    घना कोहरा एवं धुंध में यातायात सम्बन्धी सलाह
    राघव शर्मा ने बताया कि कोहरे में अपने वाहन को कम गति पर चलाएं। कोहरे के दौरान लाइट को कम बीम पर रखें। उच्च बीम धुंधले मौसम की स्थिति में उतने प्रभावी नहीं होते हैं। यदि दृश्यता कम से कम हो जाए तो फॉग लाइट का उपयोग करें। वाहनों के बीच अच्छी दूरी बनाए रखें, जब दृश्यता बेहद खराब हो, सड़क पर पेंट की गई लाइन का उपयोग एक गाइड के रूप में करें। इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन और उच्च संगीत प्रणाली का उपयोग न करें। 


    शीतलहर से सुरक्षा के उपाय
    उपायुक्त ने बताया कि शीतलहर के दौरान घर के अंदर सुरक्षित रहें। घर से बाहर जाते हुए सिर, कान, हाथ, पैर और नाक को ढक कर ही बाहर निकलें। समाचार पत्र, रेडियो, टीवी से मौसम की जानकारी लेते रहें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान और आगमी तापमान में परिवर्तन के बारे में सतर्क रहें। शरीर में ऊष्मा के प्रवाह को बनाये रखने के लिए पोषक आहार एवं गरम पेय पदार्थ का सेवन करें। ठंड में ऊनी एवं गरम कपड़ों को पहनें। शरीर को सूखा रखें। कपड़े गीले होने की स्थिति में ऊष्मा का अभाव हो सकता है। 


    उन्होंने बताया कि कमरों में हीटर, केरोसिन, कोयले की अंगीठी का प्रयोग करते हुए, धुएं के निकास का उचित प्रबंध करना सुनिचित करें। अपने सिर को ढक कर रखें, क्योंकि ठण्ड में सिर के माध्यम से ऊष्मा का अभाव हो सकता है। अपने मुहं को भी ढक कर रखें, इससे आपके फेफड़ों को ठण्ड से सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने बताया कि कम तापमान में कठिन काम न करें, क्षमता से अधिक शारीरिक कार्य न करें, इससे ह्रदयघात का खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसके अतिरिक्त शीतदंश के लक्षणों पर नज़र रखें जैसे शरीर के अंगों का सुन्न पड़ना हाथों, पैरों की उँगलियों, कान, नाक, आदि पर सफ़ेद या पिले रंग के दाग उभर आना इत्यादि। उन्होंने बताया कि हाईपोथर्मिया के लक्षणों पर नज़र रखें जैसे यादाश्त कमजोर पड़ना, असीमित ठिठुरना, सुस्ती, थकान, तुतलाना इत्यादि। 


    उन्होंने कहा कि यदि तबियत ठीक न लगे या किसी भी प्रकार की दिक्कत महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

  • इस पार्टी के विधायक को 25 साल की कैद

    नई दिल्ली :  नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दुद्धी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड को सोनभद्र की एमपी/एमएलए कोर्ट ने 25 साल की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने गोंड पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है इस मामले में कोर्ट ने 12 दिसंबर को बीजेपी विधायक को दोषी करार दिया था, साथ ही जेल भेज दिया गया था इससे पहले जब बीजेपी विधायक को दोषी करार दिया गया तब पीड़िता के वकील विकास शाक्य ने बताया था, केस के दौरान पीड़िता को समझौता करने के लिए रुपयों का लालच दिया गया था इतना ही नहीं तरह-तरह से धमकियां भी दी गईं थीं उन्होंने कहा था- दोषी करार दिए गए विधायक रामदुलार सिंह गौड़ ने पीड़िता की शादी के बाद उसकी ससुराल जाकर भी धमकियां दी थीं

    रसूख का इस्तेमाल कर कई तरह से दबाव बनाने की कोशिश की थी उसकी सारी योजना फेल हो गईं पीड़ित पक्ष अपनी बात पर अडिग रहा और केस में लगातार पैरवी करता रहादुष्कर्म के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई थीअल्ट्रासाउंड रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई थी डीएनए जांच के लिए भी कहा गया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। दूसरे पक्ष ने इसे आधार बनाकर बचने की कोशिश कीसुनवाई पूरी होने के बाद हमारे हक में फैसला आया। शाक्य ने बताया कि पीड़िता को बालिग साबित करने के लिए आरोपी पक्ष द्वारा परिवार रजिस्टर नकल में मिलीभगत करके उसकी उम्र बढ़ा दी गई थीकोर्ट में पेशी के दौरान पीड़िता की जन्मतिथि की पुष्टि नहीं हुई थी प्राथमिक विद्यालय के स्कूल के सर्टिफिकेट से साबित हो गया कि पीड़िता नाबालिग थी