Blog

  • जमीनी विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौ’त

    जमीनी विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौ’त

    उत्तर प्रदेश: लखनऊ ज़िले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के ग्रामीण इलाके मलिहाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई जिसमें 3 लोगों की मौत की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक यह घटना जमीन की पैमाइश के दौरान हुई जिसके चलते ताबड़तोड़ गोलियां चली जिसमें दंपत्ति और उसके बेटे की मौत हो गई है। इस मामले के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है।   

    इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। फायरिंग में एक ही पक्ष के 3 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि परिवार के चचेरे भाई पर ही हत्या का आरोप लगा है। गोली लगने के कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हत्या के आरोपी फरार हताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में हैं।  

  • आज का राशिफल, 3 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 3 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर कल दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 21 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 03 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज का दिन परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ बीतेगा। आज कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे जिसकी कभी आपने तमन्न की थी इससे आपको खुशी होगी। आज आप अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। आज सब कुछ ठीक रहते हुए भी आपको कहीं न कहीं खालीपन का एहसास रहेगा। आज सिर्फ सुनी-सुनई और आलोचनत्मक बातों पर ध्यान न दें तथा अपनी भावनओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज साझेदारी के बिजनेस में कोई भी फैसला लेने से पहले साझेदार से भी राय ले लें।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से खुशी होगी। आज आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्य संपन्न होंगे। इसके साथ घर में भी आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण बन रहेगा। इस राशि के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। आज का दिन कुछ व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आज समय की कीमत को पहचान कर काम पर ध्यान देंगे। तय समय पर काम न पूरा होने की वजह से देर तक काम करन पड़ेगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखें।

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे आप कोई नई उपलब्धि प्राप्त करेंगे। तथा आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। आज घर में संबंधियों के आगमन से खुशनुमा माहौल बन रहेगा। आज अपनी वाणी पर काबू रखेंगे। किसी भी वाद-विवाद की स्थिति में शांत रहें। आज मनोरंजन संबंधी कार्यों में अधिक खर्चा होने के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। आज व्यवसाय संबंधी किसी नए काम को शुरू करने का उचित समय है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि-

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज अत्यधिक जिम्मेदारियां रहेंगी परंतु आप उचित व्यवस्था बनकर हल निकाल लेंगे। आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। आज परिवारजनों के साथ कोई मनोरंजक अथवा धार्मिक प्रोग्राम भी बनेगा। आज मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि का सहारा लेंगे। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। प्रशासनिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं।

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज विवाह योग्य लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावन है। पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे आज उसमें गति आएगी और आपको सफलता भी मिलेगी। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप तथा नई जानकारियां हासिल होंगी। आज क्रोध के कारण परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। आज कोई भी परेशानी आने पर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब ठीक होगा। वर्तमान परिस्थितियों में समय के अनुसार आज खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है।

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कई तरह के गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर अवश्य विचार कर लें। आज थोड़ी सी सावधानी रखने से काफी चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होंगी। आज आप ध्यान रखें कि कोई भी नकारात्मक परिस्थिति बने तो धैर्य और शांति रखना ही उचित है। आज किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से कोई अच्छा समाचार मिलने के योग बने हुए हैं। आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही बीत सकता है।

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज कार्यप्रणाली बेहतर होगी तथा किसी काम में उचित सफलता मिलने से उत्साह और बढ़ेगा। जिससे दिन भर की थकान दूर हो जाएगी। युवाओं तथा विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं। समय के अनुसार कोई भी निर्णय लें। आज करियर और व्यक्तिगत कार्यों में अपने अहम को आड़े न आने दें। आज आपकी रूचि धार्मिक कार्यों में रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, अगर घरवालों से अपने रिश्ते की बात कि है तो घरवालों की स्वीकृति मिलेगी।

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। आपसी विचारों का आदान प्रदान कई समस्याओं को भी सुलझाएगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। आज कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में लगाएं। आज व्यवसाय में बहुत अधिक फोकस रखना जरूरी है, क्योंकि जरा सी लापरवाही कार्यों को समय से पूरा होने में रोकेगी। वेबसाइट डिजाईन करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है, किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप कड़ी मेहनत व परिश्रम से वह सब कुछ हासिल करेंगे जिसकी आपने तमन्न रखी है। आज सफलता और भाग्य उन्नति के रास्ते प्रबल हो रहे हैं। आज सकारात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखेंगे। आज अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें तथा फिजूलखर्चो पर भी नियंत्रण रखें। आज अपनी पूरी ऊर्जा योजनओं को क्रियान्वित करने में लगाएं। लेकिन अपनी योजनाएं सार्वजनिक न करें। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी से पहले किए हुए किसी वादे को आज पूरा करेंगे। बच्चे खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस बेहतरीन समय का उचित सदुपयोग करें। आज महत्वपूर्ण तथा उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ आपका समय बीतेगा। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज यह भी ध्यान रखें कि जरा सी चूक आपके कार्यों को कुछ देर के लिए रोक सकती है। आज घर की व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए सबको अनुशासित रखना अति आवश्यक है। आज अपने व्यवसाय की गतिविधियों में भी बदलाव लाएं। आज आपकी दैनिक आय पहले से ज्यादा बेहतर होगी। साथ ही आपका प्रभाव और दबदबा बना रहेगा।

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और कृपा प्राप्त होगी। उनके मार्गदर्शन में आप कोई खास निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। आज घर की देखरेख और परिवारिक लोगों के साथ में उचित समय व्यतीत होगा। आज नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों की किसी भी सलाह पर विश्वास न करके अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। आज व्यर्थ के खर्चों पर काबू रखना आपको आर्थिक समस्या से बचाएगा। आज अध्ययनरत लोगों को भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी कर रहे लोग अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे। आज घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।

    मीन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी और अपने कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आज घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा । आज काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। आज आप बच्चों से मित्रवत व्यवहार रखें तथा उनकी समस्याओं को सुनें और सुलझाएं, इससे उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। आज व्यवसाय में इस प्रतिस्पर्धा के दौर में बहुत मेहनत और सजग रहने की जरूरत है। आज बाहरी लोगों का अपने कार्यस्थल पर हस्तक्षेप न होने दें। आज कोई भी निर्णय लेने में समय न लगाएं।

  • जालंधरः बस और गाड़ी की भिड़ंत, देखें Live

    जालंधर (ENS) : नकोदर चौक पर बस और गाड़ी की टक्कर होने का मामला सामने आया है। पी.आर.टी.सी की बस सवारियों से भरी हुई थी। गाड़ी चालक ने बताया कि वह जब चौक पर पहुंचा, तो उसने बस को आता देखकर ब्रेक लगा दी। लेकिन बस ड्राइवर ने ब्रेक नहीं लगाई और बस सीधा उसकी गाड़ी में जा लगी।

    बस ड्राइवर ने कहा कि गाड़ी चालक ने कार बस के आगे ले आया। जिस कारण यह हादसा हुआ। इस दौरान नकोदर चौक पर लंबा जाम लग गया, लेकिन कोई भी पुलिस मुलाजिम वहा मौजूद नही था। जिसके बाद बस की सवारियों के हस्तक्षेप करने पर गाडी चालक वहा से चला गया और मामला रफा- दफा हो गया।

  • खेलो इंडिया में बद्दी की प्रेरणा मेहता ने जीता सिल्वर

    बद्दी पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी की प्रेरणा मेहता ने एक बार फिर हिमाचल का नाम ऊंचा किया है। प्रेरणा मेहता ने खेलो इंडिया मे राष्ट्रीय स्तर पर अंडर 17 वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। फाइनल में प्ररेणा वर्ल्ड चैंपियन दिल्ली से शिक्षा से 6-2 से पराजित हुई। प्रेरणा के रजत पदक जीतने पर उसके पैतृक गांव बद्दी में खुशी का माहौल बना हुआ है। बद्दी आने पर प्रेरणा का  भव्य स्वागत किया गया। तमिलनाडू के चन्नेई के राजनाथनम स्टेडियम में खेलो इंडिया के तहत प्रतियोगिता आयोजित  कुश्ती में अंडर 17 आयु वर्ग के 65 किलो ग्राम में बद्दी की प्रेरणा ने रजत पदक जीता है। प्रेरणा ने पिछले वर्ष इसी वर्ग में कांस्य पदक जीता था। प्रेरणा ने हरियाणा की कनू को पराजित करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इसके अलावा  कवार्टर फाइनल में हरियाणा की स्वाति बरवालओर तमिलनाडू के पहलवान को पराजित किया। इससे पूर्व  प्रेरणा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ में अपने वर्ग में दो गोल्ड व पांच ब्रांच मेडल जीत चुकी है। प्रेरणा में जून में होने वाले एशियन गेम्स के लिए ट्रालय में हिस्सा लेगी।

    प्रेरणा के कोच व पिता महेंद्र मेहता ने बताया कि  प्रेरणा के बद्दी पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। प्रेरणा ने वर्ल्ड चैंपियन के आगे भी घबराई नहीं और उसका पूरे दमखम के साथ मुकाबला किया। प्रेरणा के मेडल जीतने पर  बद्दी से बेअंत ठाकुर, हरनेक ठाकुर, कृष्ण कौशल, मान सिंह मेहता, दीपू पंडित, रणेश राणा, सचिन बैंसल, रमन कौशल व खुशी ठाकुर ने उसका स्वागत कया।
  • झाड़माजरी में परफ्यूम बनाने वाली कंपनी में लगी आग, करोड़ो का नुकसान

    कंपनी की छत से कूद कर कामगारों ने बचाई जान 

    बददी/सचिन बैंसल:औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के हिल टाप स्थित परफ्यूम बनाने वाली अरोमा कंपनी में अचानक आग लगने से 30 लोग घायल हो गए है। जिसमे 5 लोगो को पीजीआई रेफर किया है और बाकी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं। कंपनी में उस दौरान 50 से अधिक लोग काम कर रहे थे। कंपनी चार मंजिल थी। जैसे ही कामगारो को आग लगने की भनक लगी तो कामगार छत से कूद कर जान बचाई। प्रशासन ने दावा किया है कि जब कंपनी में आग लगी तो उस दौरान पचास लोग कंपनी के अंदर थे। जिसमें 30 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। और 20 लोग लापता है। प्रशासन का यह भी अनुमान है कि कुछ लोग कंपनी से कूदने के बाद घर भाग गए। पर कुछ लोग कंपनी के अंदर भी हो सकते है। फोरेसिंग टीम को मौके पर बुलाया गया है। वहीं आग पर काबू पाने के बाद एनडीआरएफ की टीम अंदर जाएंगी और मिसिंग कामगारों का पता लगाएगी। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि यह दर्दनाक हादसा दोपहर 12 बजे के बाद हुआ। कंपनी में ज्यादातर ठेकेदार के कामगार थे। जैसे ही सबसे नीचले दल में आग लगी। तो लोगों ने खिड़़कियों से कूद कर जान बचाई। 30 कामगारो में से 3 को पीजीआई ,छह को काठा अस्पताल, 21 को झाड़माजरी स्थित ब्रुकिलन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब 20 कामगार लापता है। इसमें उन्हें शक है कि कुछ कामगार वहां से निकल कर घर भाग गए है। ज्यादार लोगों की गिरने से फ्रेक्चर हो गए है। आग बुझाने के लिए चंडी मंदिर स्थित आर्मी, कालका, परवाणू, पिंजौर, नालागढ़, बद्दी, बिरला, वर्धमान व टीवीएस कंपनी से फायर टेंडर बुलाया गया। डीसी ने बताया कि जल्द ही मिसिंग लोगों की सूची तैयार कर सार्वजनिक की जाएगी।

    घायलों के नाम

    अनिता, आशा, दीप शिखा, ममता, अनिल, राज कुमार, सलेस्टिना, पुष्पा, कश्मीरी, पूजा, अंशु, सावित्री, चरण सिंह, पिंकी, सतिंद्रा, खुशबू, कंचन, तारावती, सावित्री, राम मुर्ति, कांती, आरती, गीता, प्रेम कुमारी, मीरा, शिव कुमार, प्रेम लता, अर्चना, ममता, हरिश चंद्र शामिल है।  

  • ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 92 वाहनों के चालान कटे

    ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 92 वाहनों के चालान कटे

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने जिले के अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार को यातायात के नियम तोड़ने वाले 92 वाहनों के चालान किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से 12 चालकों ने मौके पर भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 5,400 रूपए प्राप्त हुए हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थालों पर धुम्रपान करने 3 लोगों का भी पुलिस ने चालान किया है।
  • मणिमहेश कालोनी में शादी में गए परिवार के घर चोरी

    मणिमहेश कालोनी में शादी में गए परिवार के घर चोरी

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना से सटे कुठार खुर्द की मणिमहेश कॉलोनी के घर को चोर साफ कर गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश चन्द पुत्र रुलिया राम का परिवार 30 जनवरी को लुधियाना में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। 1 फरवरी की शाम जब परिवार वापस आया तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सोने व चांदी के आभूषण जिनकी कीमत लगभग 1,95,000 रूपये थी अलमारी से गायब थे। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380 के अधीन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • कटोहड़ खुर्दः दड़ा सट्टा पर्ची के साथ एक काबू

    कटोहड़ खुर्दः दड़ा सट्टा पर्ची के साथ एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित:अम्ब पुलिस ने कुटोहड़ खुर्द गांव से एक व्यक्ति को दड़ा सट्टा पर्चियों समेत काबू किया है। शुक्रवार को गश्त पर गई एक पुलिस टीम के पास गुप्त सूचना आई थी कि कटोहड़ खुर्द गांव के शराब ठेके के पास एक व्यक्ति दड़ा सट्टा का नंबर दे रहा है। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान करके उसकी तालाशी ली तो उससे दड़ा सट्टा पर्चियां व 720 रूपए बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी रणजीत गुप्ता पुत्र राम कुमार गुप्ता, निवासी प्रताप नगर, तहसील अम्ब के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13ए-3-67 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  • कलाकारों ने ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

    कलाकारों ने ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

    ऊना/सुशील पंडित:सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत विभागीय सूचीबद्ध सांस्कृतिक दल पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा ने झूडोवाल व खानपुर तथा आरके कलामंच चिंतपूर्णी ने ज्वाल व धर्मशाला महंतां खास में लोक संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आहवान किया। फोक मीडिया दलों के कलाकारों ने राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना बारे जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए 680 करोड़ रूपये से इस योजना के प्रथम चरण के तहत ई-टैक्सी योजना का शुभारम्भ किया है, ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिड़ी का प्रावधान है। 

    उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के तहत एक बेटी के बाद परिवार नियोजना अपनाने पर प्रोत्साहन राशि 35 हज़ार रूपये से बढ़ाकर 2 लाख रूपये तथा दो बेटियों के बाद 25 हज़ार रूपये से बढ़ाकर एक लाख रूपये किया है। इस अवसर समस्त पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहें।
  • वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी में मॉक ड्रिल आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित:एसडीआरएफ एवं 14 वीं बटालियन एनडीआरएफ के सहयोग से शुक्रवार को दोपहर 12 बजे हरोली उपमंडल तहत बाथड़ी स्थित वर्धमान इस्पात उद्योग परिसर में आपदा प्रबंधन के विषय में एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल में आगजनी के साथ-साथ अन्य औद्योगिक आपदाओं की स्थिति को दर्शाते हुए राहत व बचाव कार्यों बारे व्यवहारिक अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल दोपहर 12 बजे चेतावनी सायरन के साथ आरंभ हुई जिसके तुरंत बाद वर्धमान इस्पात उद्योग प्रबंधन द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दूरभाष नंबर 1077 पर सूचित किया गया तथा डीडीएमए ऊना द्वारा अति शीघ्र संबंधित विभागों को सूचना दी गई। इसके पश्चात वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी के परिसर में राहत व बचाव कार्यों को व्यावहारिक रूप में अमलीजामा पहनाए गया। मॉक ड्रिल की पूरी प्रक्रिया मुकम्मल होने के पश्चात सभी प्रतिभागी विभाग एक स्थल पर एकत्रित हुए तथा मॉक ड्रिल प्रक्रिया में की गई कार्रवाई का विस्तृत विश्लेषण किया गया।

    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के सीइओ महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य लक्ष्य और उद्देश्य औद्योगिक आपदा प्रबंधन के सम्बन्ध में जिले की आपातकालीन प्रतिक्रिया और मानक संचालन प्रक्रियाओं की समीक्षा करना तथा जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के आपातकालीन सहायता कार्यों के बीच समन्वय को बढ़ाना, उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को उजागर करना था। इस अवसर पर मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर नफीस खान, हिप्र एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर एसके ठाकुर,अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान, उद्योग विभाग के सहायक निदेशक सुरेंद्र नेगी, डीडीएमए से धीरज कुमार, वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी के प्रबंधको व श्रमिकों के अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पुलिस, अग्निशमन तथा हिमाचल होम गार्ड्स की 12 वीं बटालियन ऊना सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।