कटोहड़ खुर्दः दड़ा सट्टा पर्ची के साथ एक काबू

ऊना/सुशील पंडित:अम्ब पुलिस ने कुटोहड़ खुर्द गांव से एक व्यक्ति को दड़ा सट्टा पर्चियों समेत काबू किया है। शुक्रवार को गश्त पर गई एक पुलिस टीम के पास गुप्त सूचना आई थी कि कटोहड़ खुर्द गांव के शराब ठेके के पास एक व्यक्ति दड़ा सट्टा का नंबर दे रहा है। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान करके उसकी तालाशी ली तो उससे दड़ा सट्टा पर्चियां व 720 रूपए बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी रणजीत गुप्ता पुत्र राम कुमार गुप्ता, निवासी प्रताप नगर, तहसील अम्ब के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13ए-3-67 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *