Blog

  • खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर हत्या मामले में 3 संदिग्ध गिरफ्तार

    खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर हत्या मामले में 3 संदिग्ध गिरफ्तार

    नई दिल्ली: कनाडा पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में शुक्रवार को तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। कनाडा तीनों गिरफ्तार संदिग्धों को भारतीय नागरिक बता रहा है। तीनों के नाम करण बरार (22), कमलप्रीत सिंह (22), करणप्रीत सिंह (28) बताए गए हैं। ये तीनों करीब 3 से 5 साल से एडमॉन्टन, अल्बर्टा में रह रहे थे। ये जानकारी आरसीएमपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी। कनाडा पुलिस का कहना है कि उन पर फर्स्ट डिग्री हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच के शुरू होने से पहले पुलिस को इन लोगों के बारे में नहीं पता  था। कनाडा पुलिस का कहना है कि वह अब तीनों संदिग्धों की भारत सरकार से संभावित संबंधों की जांच कर रही है, हालांकि उन्होंने कोई और विवरण नहीं दिया। जांच कर रही टीम का कहना है कि कनाडा के रिश्ते भारत के साथ कई सालों “काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण” रहे हैं।

    कनाडा पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार किए गए तीनों संदिग्ध उस ग्रुप का हिस्सा हैं, जिनको खालिस्तानी निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। IHIT के प्रभारी अधिकारी और सुपरीटेंडेंट मंदीप मुकर और RCMP सहायक आयुक्त डेविड टेबौल और ब्रायन एडवर्ड्स ने पत्रकारों से बातचीत में तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक कनाडा पुलिस ने तीनों संदिग्धों की पहचान पहले ही कर ली थी और लगातार उन पर नजर रख रही थी। पुलिस ने एक तलाशी अभियान के दौरान तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कनाडा भारतीय नागरिक बता रहा है। बता दें कि जून 2023 में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई थी।

    इस हत्या का आरोप कनाडा ने भारत पर मढ़ दिया था। कनाडा खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगातार भारत पर लगाता रहा है। पिछले साल कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारत का हाथ बताया था। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सितंबर में घोषणा की थी कि कनाडाई अधिकारी भारतीय सरकारी एजेंटों के कनाडाई नागरिक निज्जर की गोलीबारी में हत्या से जुड़े किसी भी संभावित लिंक को लेकर जांच कर रही है। हालांकि भारत ने इसे पूरी तरह से बेतुका और बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया था। हालांकि कनाडा के इस तरह के आरोपों के बाद से दोनों ही देशों के रिश्तों में तल्खी आ गई और बड़ा राजनयिक विवाद खड़ा हो गया था।

  • LPU News Today: Lovely Professional University के Law Gate के पास चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    LPU News Today: Lovely Professional University के Law Gate के पास चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा / राजेश : Lovely Professional University, Lpu Law Gate, Phagwara में रात 2:30 बजे के करीब गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए घायल सत्यम ने बताया कि वह अपने फ्रेंड की बर्थडे पार्टी से होकर ग्रीन वैली में गली के बाहर खड़े थे कि इतने में 3 मोटरसाइकिल सवार युवक आए और सबसे पीछे बैठे युवक मनी ने उस पर गोलियां चला दी।

    जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उसके दोस्तों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल Satyam की दाहिने बाजू में से गोली आर पार हो गई और दूसरी गोली उसके पेट को छू कर चली गई है। Satyam की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर Jalandhar रेफर कर दिया गया है। घायल ने बताया कि मनी कुछ दिन पहले ही नाजायज हथियार रखने के जुर्म में कपूरथला जेल से बेल लेकर बाहर आया था।

    यह भी पढ़ें: LPU News Today: Lovely Professional University में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, देखें वीडियो 

    वहीं दूसरी और दर्शन त्रिपाठी ने बताया कि वह अपने दोस्त को लेने के लिए गया था कि वही पर कुछ लोग इकट्ठे हुए थे। वह अपने दोस्त को बचाने के लिए जब गया तो उस पर भी उन्होंने हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जब उसके दोस्त उसको सिविल अस्पताल में लेकर आए तो उन्होंने सिविल अस्पताल के गेट के बाहर भी उसको पीटना शुरू कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

  • ELVISH YADAV की बढ़ी मुश्किलें  ED ने दर्ज किया केस

    ELVISH YADAV की बढ़ी मुश्किलें  ED ने दर्ज किया केस

    नई दिल्लीः फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। यूट्यूबर एल्विश यादव कोबरा कांड केस के बाद वो एक बार फिर हेडलाइंस में हैं। ईडी ने एल्विश यादव को अब मनी लांड्रिंग केस में मुकादमा दर्ज किया है। ईडी उनकी महंगी कारों के काफिले के बारे में जांच कर सकती है।

    यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने कोबरा कांड मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं। जेल से बाहर आने के बाद एल्विश ने खुद बेकसूर बताया। यूट्यूबर का कहना है कि उनकी सक्सेस कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। इसलिए उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है। 

  • घूमने गए छात्रों की कार खाई में गिरी, 6 की मौ+त

    घूमने गए छात्रों की कार खाई में गिरी, 6 की मौ+त

    मसूरी: मसूरी-देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में चार युवक और दो युवतियां हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। कार समेत खाई में गिरी दो युवतियों को खाई से रेस्क्यू करके 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके शव खाई से निकालकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजे गये। मसूरी पुलिस द्वारा हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि 4 युवक और दो युवतियां देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ाई करते थे। ये लोग मसूरी घूमने के लिए आए थे. सुबह के समय देहरादून वापस लौटते समय चूनाखान के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। हादसे की खबर लगते ही आसपास के लोग दुर्घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच कुछ लोगों ने मसूरी पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दे दी। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस ने तत्काल अपनी फायर सर्विस और एसडीआरएफ को दुर्घटनास्थल पर भेजा। जहां हादसा हुआ वहां खाई बहुत गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू टीम जब खाई में पहुंची तो कार सवार चार युवकों की तब तक मौत हो चुकी थी।

    दो युवतियों की सांसें चल रही थीं। उन्हें इलाज के लिए देहरादून हायर सेंटर ले जाया जा रहा था कि उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस तरह मसूरी में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। त्यूणी में दारागाड़ बैंड पर दो व्यक्ति खाई में गिर गए. एसडीआरएफ की टीम ने सूचना मिलने पर रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू टीम से पहले स्थानीय लोगों ने एक घायल व्यक्ति को त्यूणी अस्पताल भेज दिया था। दूसरे व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल पाया था। एसडीआरएफ की टीम ने देर रात गहरी खाई में सर्च अभियान चलाया। तब जाकर दूसरे व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक व्यक्ति का नाम विकास पुत्र सतपाल उम्र 27, निवासी इंद्रावली कल्याणपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश है। घायल का नाम हिमांशु पुत्र संजू, उम्र 21, निवासी इंद्रावली कल्याणपुर सहारनपुर, उत्तर प्रदेश है।

  • कार चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, यूनिवर्सिटी के 6 स्टूडेंट सहित 8 घायल

    कार चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, यूनिवर्सिटी के 6 स्टूडेंट सहित 8 घायल

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला जिले में कार और ऑटो की टक्कर में मुलाना यूनिवर्सिटी के 6 स्टूडेंट्स घायल हो गए हैं। ऑटो ड्राइवर व एक अन्य सवारी को भी चोटें आई है। सभी घायलों को अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल 6 स्टूडेंट मुलाना यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें विक्की (32), अभिषेक (20), अभय (23), आयुष (22),पंकज (21),अमन (19), ऑटो चालक विनोद व भावेश शामिल हैं। हादसा शनिवार अल सुबह अंबाला-जगाधरी हाईवे पर साहा-कालपी के पास हुआ।

    जानकारी के मुताबिक, मेडिकल के स्टूडेंट अपने घर बिहार जा रहे थे। रात को ट्रेन लेट होने के कारण वह वापस मुलाना आने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो में सवार हुए थे। जैसे ही वे कालपी के पास पहुंचे तो अचानक एक कार ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची साहा थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, साहा-कालपी के पास पंजाब नंबर (PB11CU 8300) की तेज रफ्तार गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो चालक समेत 8 सवारियों को चोटें आई है। इनमें मुलाना यूनिवर्सिटी के 6 स्टूडेंट भी शामिल हैं। हादसे में ऑटो चालक अंबाला सिटी जंडली निवासी विनोद व भावेश भी घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    पंजाब : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    फिरोजपुर : युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान युवराज सिंह(25) निवासी दशमेश नगर गली नंबर 3 फरीदकोट शहर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का शव टीचर कॉलोनी की ओर से कामियाना गांव की ओर से जाते एक खेत में मिली है। 

    बताया जा रहा है कि मृतक की कई लोगों से रंजिश थी। ऐसे में युवराज सिंह उस स्थल पर कैसे पहुंचा। यह जांच का विषय है। घटना की सूचना पर पहुंची फरीदकोट पुलिस व सबडिवीजन के डीएसपी द्वारा प्रारंभिक जांच पड़ताल उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।

  • कांग्रेस नेता को पुलिस ने क‍िया अरेस्‍ट, जानें मामला

    कांग्रेस नेता को पुलिस ने क‍िया अरेस्‍ट, जानें मामला

    नई द‍िल्‍ली: गृहमंत्री अमित शाह की वीडियो एडिट करने वाले मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पहली गिरफ्तारी कर ली है। इस मामले में द‍िल्‍ली पुल‍िस की आईएफएसओ यून‍िट ने कांग्रेस नेता को ग‍िरफ्तार क‍िया है। वहीं इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो से संबंधित मामले में किसी भी राजनीतिक दल का एक भी सदस्य दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस’ (आईएफएसओ) इकाई के समक्ष पेश नहीं हुआ। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा क‍ि हमने झारखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ नेताओं और पूर्वोत्तर के एक व्यक्ति को तलब किया था, लेकिन गुरुवार को कोई भी पूछताछ के लिए नहीं आया। शाह का फर्जी वीडियो अपलोड करने और साझा करने के मामले में दिल्ली पुलिस तेलंगाना कांग्रेस के सदस्यों को दूसरा नोटिस दे सकती है।

    जानकारी के अनुसार झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्यों के विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग 22 लोगों को मामले के संबंध में नोटिस जारी किया गया है और उन्हें बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आई4सी की शिकायत में कहा गया है कि वीडियो में शाह के बयान में धार्मिक आधार पर मुस्लिमों का कोटा खत्म करने की प्रतिबद्धता की बात है, जबकि छेड़छाड़ करके प्रसारित किए गए फर्जी वीडियो को देखकर लगता है कि शाह सभी तरह का आरक्षण खत्म करने की वकालत कर रहे थे।

  • पंजाब : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रद्द रहेगी कई ट्रेनें

    पंजाब : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रद्द रहेगी कई ट्रेनें

    चंडीगढ़ :  किसानों द्वारा किए जा रहे रोष प्रदर्शन के चलते ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला लगातार जारी है। जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है व राहत नहीं मिल पा रही। दिल्ली से पंजाब की तरफ आने वाले रेल ट्रैक के जरिए ट्रेनों का आवागमन बंद होने के कारण रेलवे द्वारा दूसरे रूटों के जरिए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिसकी वजह से सभी ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 12716 (नंदेड़-सचखंड) एक्सप्रैस 14 घंटे की देरी से सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह से ट्रेन संख्या 15707 (आम्रपाली)एक्सप्रैस 8 घटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची जिसकी वजह से यात्रियों को घंटों तक भारी परेशानियां उठानी पड़ी। इसी तरह सुपर फास्ट ट्रेनों की देरी के चलते यात्री खासे प्रभावित हो रहे हैं।

    ट्रेन संख्या 12483 (अमृतसर) सुपर फास्ट 3 घंटे व अमृतसर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रैस 3 घंटे से अधिक समय लेट पहुंची। वहीं जम्मू तवी एक्सप्रैस 2 से ढाई घंटे की देरी से निर्धारित स्टेशनों पर पहुंची। रेलवे द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक 4 मई को 46 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें जालंधर सिटी व कैंट स्टेशन से संबंधित ट्रेनों के अलावा बङ्क्षठडा, चंडीगढ़ रूट सहित दूसरे रूटों की प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए रूट डाइवर्ट करके अधिक से अधिक ट्रेनें चलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को 100 से अधिक ट्रेनें रूट डाइवर्ट करके संचालित की गई इन ट्रेनों को लुधियाना, मोरेंडा, चंडीगढ़ जैसे रूटों से अमृतसर व अन्य स्टेशनों की तरफ रवाना किया गया।

    फिरोजपुर मंडल द्वारा जाखल से धुरी व लुधियाना रूट के जरिए वैष्णो देवी वाली ट्रेनों को भेजा जा रहा है। वहीं अमृतसर रूट के लिए अम्बाला कैंट से चंडीगढ़, न्यू मोरिंडा, सरहिंद व साहनेवाल रूट का इस्तेमाल हो रहा है। इसी क्रम में अमृतसर की तरफ जाने वाली विभिन्न ट्रेनों को शार्ट टॢमनैंट करते हुए अम्बाला कैंट व ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन से वापस भेज दिया गया। इन गाड़ियों में जम्मू तवी-बरमेर, अमृतसर-दरभंगा सहित एक्सप्रैस गाड़ियां शामिल हैं। 

  • पंजाब: इस इलाके में हंस राज हंस का हुआ विरोध, देखें वीडियो   

    पंजाब: इस इलाके में हंस राज हंस का हुआ विरोध, देखें वीडियो   

    मोगा : लोकसभा हल्का फरीदकोट से भाजपा के उम्मीदवार हंस राज हंस का ग्रामीण क्षेत्रो में लोगो द्वारा विरोध करने का मामला सामने आया है। हंस राज हंस जब मोगा के गांव सिंघा वाला में चुनाव प्रचार करने पहुंचे तो किसानों ने उनका भारी विरोध किया। 

    किसानों ने कहा की भाजपा का विरोध किया जा रहा है और गांवो मे किसान भाजपा को वोट नहीं डालेंगे। इस दौरान किसानो ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।  

    भाजपा के उम्मीदवार हंस राज हंस ने कहा कि  पंजाब में भाजपा की जीत होने पर ही किसानो को उनका हक़ मिल सकता है। वह किसानो के विरोध के दौरान उनकी समस्या समझ रहे है।

  • पंजाब :  हमलावरों ने दुकान में घुसकर की मारपीट, देखें cctv  

    पंजाब :  हमलावरों ने दुकान में घुसकर की मारपीट, देखें cctv  

    मोगा : कस्बा धर्मकोट के गांव कमालके में रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार व उसके सहयोगी को मारपीट कर जख्मी कर दिया।सिविल अस्पताल में दाखिल घायल सुखविंदर सिंह निवासी गांव चक्क बाहमनीया ने बताया कि गांव में उसका एक बुक स्टाल है। 

    उसने गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से खरीदकर दुकान को नया रूप दिया था। जिस कारण इलाके के कुछ लोग उसके साथ रंजिश रखे हुए हैं। इसी बात को लेकर उक्त लोगों ने उसकी दुकान में घुसकर उसके साथ गाली-गलौच करनई शुरू कर दी। 

    जिसके बाद हमलावरों ने सुखविंदर और उसके सहयोगी मनप्रीत सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की  सूचना पुलिस को मिल चुकी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।