Blog

  • दर्दनाक सड़क हादसाः स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर में कंप्यूटर इंजीनियर के शरीर के हुए 2 हिस्से 

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में लोहे की तार से कटकर कंप्यूटर इंजीनियर के शरीर के 2 हिस्से हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक निजी कंपनी में काम करता था। हादसा शुक्रवार सुबह तकरीबन साढ़े 6 बजे DLF फेज 2 थाना इलाके में साइबर सिटी के पास गोल्फ कोर्स रोड पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

    मृतक की पहचान राजस्थान के रहने वाले रितुज बेनीवाल (27) के तौर पर हुई है, वह एक कंप्यूटर हार्डवेयर कंपनी में कार्यरत था। रितुज बेनीवाल ने कानपुर IIT से इंजीनियरिंग की है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाइक तेज रफ्तार में थी। अचानक बाइक का बैलेंस बिगड़ा और युवक सड़क किनारे लगे डिवाइडर के लोहे के तारों से टकरा गया। तारों से कटने से उसका शरीर 2 हिस्सों में बंट गया। हादसे में बाइक के भी कई टुकड़े हो गए। DLF फेज 2 के थाना प्रभारी के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के फुटेज के खंगाले हैं। इनमें दिखा है कि युवक की बाइक की रफ्तार तेज थी। इसी के चलते बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हादसे में उसकी मौत हो गई।

  • कैश लेकर यात्रा करने पर हो सकती है कार्रवाई, जानें मामला

    नइ दिल्ली-लोकसभा चुनाव के एलान हो चुका है और इसके साथ 16 मार्च से आचार संहिता भी लग चुकी. अब पुलिस, इनकम टैक्स विभाग, रेलवे से लेकर एयरपोर्ट तक सारी एजेंसियां खास सर्तक रहेंगी कि कहीं नाक के नीचे से भारी नगदी या शराब जैसी चीजें तो नहीं निकल रहीं। अगर ऐसा कुछ पता लगे तो चुनाव आयोग उस रकम को कब्जे में ले लेता है।

    आचार संहिता का असर आम लोगों पर भी होता है, हालांकि आम नागरिकों के लिए कुछ अलग नियम हैं। इसका कारन यह है कि कई बार कोई पॉलिटिकल पार्टी उनके जरिए अवैध चीजें यहां से वहां करता है, इसी को ट्रैक करने के लिए इलेक्शन कमीशन नागरिकों के लिए भी नियम बनाती है। हम-आप जैसे लोग एक समय पर 50 हजार से ज्यादा कैश साथ नहीं ले जा सकते। अगर आम लोगोँ के पास इससे ज्यादा नगदी के लिए दस्तावेज होने चाहिए। पैसों का लीगल सोर्स, पहचान पत्र और पैसे कहां खर्च होने जा रहे हैं इन डॉक्युमेंट्स का साथ होना जरूरी है। इसके अलावा 10 हजार से ज्यादा कीमत की नई वस्तुओं के लिए भी डॉक्युमेंट जरूरी हैं. अगर कोई पैसोँ को लेकर दस्तावेज न दे सके तो पैसे सीज कर लिए जाते हैं और चुनाव खत्म होने के बाद और तब भी सबूत देने के बाद ही वापस मिलेंगे।

    इसमें एक बात और है 10 लाख से ज्यादा कैश अगर किसी पार्टी या नेता से संबंधित नहीं और किसी इमरजेंसी के लिए जा रहा है तब सपोर्टिंग डॉक्युमेंट्स के साथ हम उसे कैरी कर सकते हैं टीम उसे सीज नहीं करेगी, लेकिन इस बारे में  इनकम टैक्स विभाग को बता दिया जाएगा।

  • पंजाब : पुलिस ने अलग- अलग मामलों में 7 आरोपी किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : पुलिस ने अलगअलग मामलों में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर हत्या, अफीम और लूटपाट के मामले दर्ज है। एसपीडी मनमीत सिंह ढिल्लों ने मलोट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सब डिवीजन मलोट की पुलिस को 2 मई 2023 को संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ था। जांच के दौरान पता लगा कि हत्या उंसके दोस्त ने ही की थी और मामले को बढ़ाते हुए लखेवाली निवासी अनमोल सिंह उर्फ जुगनू को गिरफ्तार कर लिया गया।

    दूसरे मामले में सीआई मलोट ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 2 किलो अफीम व कार व नकदी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवित्र सिंह पुत्र जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। तीसरे मामले में लूट के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनू और राम खन्ना के तौर पर हुई है। आरोपियों ने राहगीर से 28 हजार रुपए और मोबाइल फोन झपट मारकर लूट की थी। आरोपियों से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है।  चौथे मामले में मोबाइल लूट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    आरोपी की पहचान नरेश कुमार के तौर पर हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला कि उसने कार भी चोरी की थी। जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर कार बरामद कर ली है। 5वें मामले में आरोपी लूट के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करन और अर्जुन सिहं के तौर पर हुई है।आरोपियों से 8 मोबाइल और सप्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है।

  • जालंधरः भाजपा के रोड शो से पहले मेन चौक पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    आप पार्टी के कार्यकर्ता कर सकते है विरोध 

    जालंधर, ENS: भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल आज कुछ देर तक भारी समर्थकों के साथ रोड शो करने जा रहे है। भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं का यह पहला रोड शो है जो कि 4 बजे स्वामी विवेका नंदर चौक (वर्कशॉप चौक) से शुरू होगा और शाम करीब पौने 6 बजे डॉक्टर बीआर अबेडकर चौक पर पहुंचकर खत्म होगा। वहीं भाजपा के रोड शो से पहले भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।  

    ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि आज भाजपा के रोड शो के दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ता दोनों नेताओं का फिर से विरोध कर सकते है। शहर में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। बता दें कि भाजपा का यह रोड शो वर्कशॉप चौक से शुरू होकर 4.15 पर पटेल चौक, 4.30 बजे पुरानी सब्जी मंडी चौक, शाम 4.45 बजे बस्ती अड्डा चौक, शाम 5 बजे अली मोहल्ला, 5.15 बजे भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) और वहां से लवली स्वीस्ट वाली रोड से होते हुए शाम 5.45 बजे उक्त रोड शो बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) में खत्म होगा।

  • पंजाबः अवैध हथियारों और हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक गाड़ी 260 ग्राम हेरोइन, देसी पिस्तौल .32 बोर और 2 जिंदा रौंद .32 के बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमीशनर जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि सीआईए स्टाफ और एडीसीपी अमन बराड़ की अगुवाई में टीम ने अमृतराज सिंह उर्फ अमृत निवासी लुधियाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित अवैध हथियार, हेरोइन और 2 मोबाइल बरामद किए है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से 4 मामले दर्ज है। जिनमें से 2 मामले 302 और 307 के मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः CM मान के हलके में भाजपा का बड़ा दांव, मशहूर अभिनेता को उतार सकती है मैदान में 

    संगरूर : पंजाब के सीएम भगवंत मान अपने हलके से 2 पर लोकसभा का चुनाव जीतते आ रहे है। लेकिन इस बार वह पंजाब के सीएम होने के नाते लोकसभा चुनाव नहीं रहे। वहीं सीएम मान के हलके में सेंध लगाने के लिए बीजेपी बड़ा दांव खेल रही है। बताया जा रहा है कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हॉबी धालीवाल संगरूर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और कोर कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक अरविंद खन्ना भी मिशन 2027 को सामने रखकर काम कर रहे हैं और लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में नहीं हैं।

    ऐसे में बीजेपी ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है जो गांवों में युवा पीढ़ी और शिरोमणि अकाली दल के वोट बैंक को आकर्षित कर सके। चाहे हर एक पार्टी में गुटबाजी होती है  लेकिन अगर हॉबी धालीवाल को बीजेपी उम्मीदवार बनाती है तो सभी नेता गुटबाजी से ऊपर उठकर उनकी मदद कर सकते हैं, क्योंकि वह नया चेहरा हैं।

    फिल्म अभिनेता धालीवाल, जो इस निर्वाचन क्षेत्र के निवासी हैं और पंजाबी इंडस्ट्री में बड़ा नाम रखते हैं और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भी बहुत करीबी हैं। यदि भाजपा ने हॉबी धालीवाल को लोकसभा क्षेत्र संगरूर से मैदान में उतारा तो जहां राम मंदिर निर्माण के कारण शहरी वोट का झुकाव पहले से ही भाजपा की ओर है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ के कारण हॉबी धालीवाल एक मजबूत उम्मीदवार साबित होंगे। अगर ऐसा हुआ तो लोकसभा क्षेत्र संगरूर सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। 

  • पंजाबः शक के चलते एक पत्नी का चाकू मारकर क+त्ल, देखें वीडियो

    लुधियानाः बस्ती जोधेवाल के अंतर्गत आने वाले इलाके में देर रात एक आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुहम्मद मुन्ना के रूप में हुई है और उसकी पत्नी का नाम असीमा है। पुलिस ने बताया कि दोनों की शादी लगभग 5 साल पहले हुई थी और बाद में वे बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं और दोनों के 2 बच्चे हैं।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ संबंध हैं। इस संबंध में थाना बस्ती जोधेवाल के सब-इंस्पेक्टर गुरदयाल सिंह ने जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अब कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

  • पंजाबः थाने में जांच दौरान पुलिस कर्मी ने युवक को पिटा, वीडियो वायरल

    घटना के बाद SSP ने बिठाई जांच

    सरहिंदः फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद थाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस कर्मी युवक को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं वीडियों बनाने वाले व्यक्ति से वह उसका कैमरा छीनने की कोशिश कर रहा है। जिसके बाद पीटाई करने वाले युवक के सिर पर बांधा पटका उतार कर बाल नोच देता है। वहीं इस घटना की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन एक्शन में आ गया। जिसके बाद इस घटना को लेकर एसएसपी ने जांच बिठा दी है। मिली जानकारी के अनुसार सरहिंद थाने में पुलिस कर्मी के पास एक दरखास्त जांच के लिए आई थी।

    जिसमें एक पक्ष को बार बार थाने बुलाया जा रहा था। इसी बीच इस पक्ष के एक व्यक्ति ने थाने में अपने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी और इंसाफ न देने का आरोप लगाया। आरोप है कि तैश में आए पुलिस कर्मी ने वीडियो बनाने वाले का मोबाइल झपट लिया और उसके सिर पर बांधा पटका उतार बाल नोच दिए। वहीं इस मामले को लेकर फतेहगढ़ साहिब की एसएसपी रवजोत ग्रेवाल ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है। इसकी जांच बिठाई गई है। जांच में पता किया जायेगा कि वीडियो के पीछे असल वजह क्या है। जांच पूरी होने के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर बनती कार्रवाई होगी।

  • घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    कार और स्कूटी सहित लाखों का सामान जलकर राख

    पिंजौर : घर में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिटना रोड पर मंडी के नजदीक घाटी वाला कॉलोनी में तड़के 3 बजे एक मकान में जवंनशील पदार्थ गिरने से मकान में आग लग दी। मकान में आग इतनी भयानक थी, कि घर के अंदर खड़ी कार और स्कूटी जल गई और यहां तक की दीवारों में लगी टाइल भी उखड़ कर नीचे गिर गई।

    जिला अदालत में सेशन जज के रीडर रह चुके राजेश कुमार ने बताया कि वह अपने घर के 4 सदस्यों के साथ घर पर सो रहे थे। तभी अचानक उनके दम घटने लगा तो उनकी आंख खुली तो। उन्होंने देखा कि पूरे कमरे में धुआं भरा हुआ है और आग लगी हुई है।

    जब मकान मालिक राजेश ने घर के बाहर जाकर देखा तो उनकी कार और स्कूटी को भी आग लगी हुई है। तभी राजेश कुमार ने पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई पर किसी ने भी राजेश कुमार की मदद नहीं की।

  • बड़ी खबरः वेयर हाउस में लगी भीषण आग, 2 अन्य फैक्ट्रियां भी आई चपेट में

    फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में आज दोपहर को भांकरी इलाके में वेयर हाउस में भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत रबड़ के कबाड़ से हुई। आग की लपटें इतनी तेज है कि पास की दो फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में लिया है। जिस फैक्ट्री में आग लगी है उसमें जिम का समान बनाया जाता था। अभी जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक फैक्ट्री में केमिकल का कुछ डब्बा रखा हुआ था। केमिकल के डब्बे में ही आग लग गयी। आग लगने के कारण फैक्ट्री के अंदर विस्फोट होने लगा। आग किन वजहों से लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। आग लगने की सूचना मिलते ही 3 जिलों से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग पर कंट्रोल पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    जिस कंपनी में पहले आग लगी, उसमें अलग-अलग प्रकार के सामान की लोडिंग व अनलोडिंग का काम होता है। बाद में अतुल लिमिटेड व एसएस इंजीनियरिंग तक फैल गई। इन दोनों में रबड़ पेंट का काम किया जाता है। यहां रखे पेंट व केमिकल के ड्रमों में ब्लास्ट हो रहा है। रौकवेल कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड सुरेश ने बताया कि सवा 11 बजे जब आग लगी तो आग पर फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कंपनी को चपेट में ले लिया। आग धीरे-धीरे पास की कंपनी अतुल लिमिटेड व एसएस इंजीनियरिंग तक फैल गई। सुरेश के मुताबिक, कंपनी में लोडिंग- अनलोडिंग का काम होता है। यहां पर वेयर हाउस बनाया हुआ है।

    अतुल कंपनी का रीजनल ऑफिस भी यही बना हुआ है। बताया जा रहा है कि आग कबाड़ में पड़े रबड़ में लगी थी। इसके बाद यह फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए फरीदाबाद के अलावा पलवल और गुरुग्राम से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग के बाद धुएं के गुबार को देखकर वे मौके पर पहुंचे। आग एक नहीं बल्कि तीन-तीन कंपनियों में लगी हुई है। आग लगने के कारणों का अभी कुछ खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के चलते कंपनियों में कई बार धमाके की आवाज़ भी सुनाई दी। किसी जानी नुकसान की सूचना अभी नहीं मिली है।