Blog

  • पंजाबः किसानों में भारी रोष, DC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर सड़कों पर फैंके किन्नू, देखें वीडियो

    फाजिल्काः अबोहर के विभिन्न बागबानों ने किसान यूनियनों के साथ मिलकर फाजिल्का के डीसी कार्यालय के बाहर देर रात्रि रोष प्रदर्शन किया। किसान दोपहर लगभग एक बजे गांव घल्लू से डीसी कार्यालय के लिए निकल पड़े थे, लेकिन रास्ते में ही प्रशासन ने बैरिकेट्स लगाकर उन्हें रोक लिया और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समस्याएं बताने के लिए कहा। लेकिन किसान देर शाम तक डीसी कार्यालय जाकर बातचीत करने पर अड़े रहे। जिसके बाद देर शाम तक किसान डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे और ट्रॉलियां पलटते हुए रोष प्रदर्शन किया।

    भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के अलावा अन्य किसान संगठनों द्वारा शुक्रवार को किन्नू के सही भाव न मिलने और खरीद न होने के रोष स्वरूप ट्रैक्टरों में भरकर किन्नू डीसी कार्यालय लाने और रोष प्रदर्शन करने का फैसला किया गया था। जिसके तहत लगभग 30 से 40 ट्रालियां घल्लु गांव की ओर से प्रशासनिक कांप्लेक्स के पास पहुंच रही थी। लेकिन रास्ते में ही प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से बातचीत करने का प्रयास किया। जिस पर किसानों ने रास्ते में धरना देकर रोष जताया, जबकि देर शाम तक किसान डीसी कार्यालय पहुंचे।

    इस दौरान पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने गोल चोक से लेकर संजीव सिनेमा चौक तक सभी ट्रॉलियों से किन्नू सड़क पर पलट दिया और उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के पदाधिकारी सुखबीर सिंह व तोता सिंह ने बताया कि अबोहर में सबसे ज्यादा किन्नू की फसल होती है। लेकिन इसके बावजूद किसानों को किन्नू का सही भाव नहीं मिल रहा।

    उन्होंने कहा कि किन्नू की खरीद 7-8 के हिसाब से की जा रही है, जबकि किसानों का कहना है कि कम से कम 10 से 11 रुपये खरीद होनी चाहिए। एक तरफ जहां उन्हें कम भाव मिल रहा है, दूसरी तरफ खरीद भी कम की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी यही मांग है कि उनका किन्नू पर्याप्त मात्रा में खरीदा जाए और उनका सही भाव मिले। इस मौके डीएसपी सुबेग सिंह ने बताया कि किसानों की प्रशासन के साथ बातचीत करवा दी गई है और उन्हें लिखित रूप में 12 को एसडीएम अबोहर के साथ बैठक का आश्वासन दिया गया है, जिसके बाद किसान वहां से चले गए।

  • जालंधरः Main Highway को बंद करने का ऐलान 

    जालंधर, ENS: पंजाब ट्रक ऑप्रेटर यूनियन के पंजाब प्रधान हैप्पी संधू ने कहा कि गत दिनों हुई मीटिंग में कोर कमेटी ने फैसला किया है कि 14 फरवरी को जम्मू-दिल्ली हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास सड़क की दोनों साइडें बंद कर दी जाएंगी। इन्होंने पंजाब के किसान संगठनों तथा अन्य लोगों से इस संघर्ष में आरंभ किए गए संघर्ष में भाग लेने का आह्वान किया है ताकि ‘हिट एंड रन’ के नए कानून को रद्द करवाया जा सके।

    बैठक में बलबीर सिंह बिट्टू, जगजीत सिंह कंबोज, रजनीश शर्मा, जसवंत सिंह नूरमहल, जसवंत सिंह, गुरबचन सिंह, मंजीत सिंह सत्ता, हरदीप सिंह गोराया, टोची सरपंच, अमर सिंह सरपंच इत्यादि मौजूद थे। ‘हिट एंड रन’ उसे कहते है जब गाड़ी की टक्कर के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो जाता है। इस मामलों में घायल शख्स को समय रहते अस्पताल पहुंचाने या प्राथमिक इलाज मिलने पर बचाया भी जा सकता है। IPC के पुराने कानून के मुताबिक हिट एंड रन केस में दो साल की सजा थी और जमानत भी मिल जाती थी। 

  • डिप्टी सीएम की पत्नी का हुआ नि+धन

    ऊनाः हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी 56 वर्षीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री का शुक्रवार रात को निधन हो गया। मुकेश अग्निहोत्री ने रात करीब 12 बजे इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘सिम्मी अग्निहोत्री हमें और आस्था को छोड़कर चली गई है।’ इस बाबत बताया जा रहा है कि वह गोंदपुर जयचंद स्थित अपने घर में ही थी कि अचानक उनका रक्तचाप घटने लगा। उन्हें चंडीगढ़ स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया जा रहा था कि पंजाब के कुराली के पास उनकी मृत्यु हो गई। मुकेश अग्निहोत्री शिमला में कैबिनेट बैठक के बाद घर लौट रहे थे, जब उन्हें डॉ. सिम्मी के बीमार होने की सूचना मिली।

    डॉ सिम्मी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्मिक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं। उनकी एक पुस्तक इंपावरिंग ट्राइब्स, अ’ पाथ टूवार्ड्स सस्टेनेवल डेवलपमेंट प्रकाशित हुई है, जिसका लोकार्पण राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने करीब तीन माह पहले किया था। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में डॉ. सिम्मी की रुचि अधिक रही है। मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उन्होंने तीन देवी मंदिरों (चिंतपूर्णी, ज्वालाजी व बगलामुखी) की पैदल यात्रा की थी। तीन दिन पहले उन्होंने मुकेश की फेसबुक वाल पर वीडियो साझा किया था। इसमें कहा था कि 12 फरवरी को हरोली क्षेत्र के बाथू स्थित सामुदायिक भवन में माता के आदेश पर भगवती जागरण किया जा रहा है।

    लोगों से आग्रह किया था कि आप सभी सादर आमंत्रित हैं। लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। मुकेश और डा. सिम्मी की बेटी आस्था अग्निहोत्री विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। वह इन दिनों छुट्टी पर घर आई हुईं हैं। इंटरनेट मीडिया में उनके निधन की सूचना के बाद शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उधर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को जैसे ही पता चला की हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी डॉ सिमी अग्निहोत्री का अकस्मात निधन हो गया हैं तो उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री के साथ शोक व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार, रविवार और सोमवार को जो अपने क्षेत्र में कार्यक्रम रखे थे, उन सभी को रद कर दिया हैं।

  • आज का राशिफल, 10 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 10 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 53 मिनट तक वरीयान योग रहेगा, उसके बाद परिघ योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 34 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 10 बजकर 2 मिनट पर पंचक शुरू हो जाएंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-  

    आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता रखें। आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि भी और बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा रहेगा। फालतू के खर्चे बढ़ सकते हैं।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ों की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जाएगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आएगा। समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा, घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

    मिथुन राशि-  

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। बड़े लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज आप कोई नया काम शुरू हो सकता है। नई चीजें सीखेंगे और लेन-देन में फायदा होगा। आज आपको संतान की उन्नति से खुशी मिलेगी। अविवाहित जातकों के विवाह की बात चलेगी।

    कर्क राशि- 

    आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आज किसी दूर के भाई या बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा लगेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाए आज ऑलाईन कोई नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना होगी। साथ ही आज के दिन आप कोई कहानी लिखने की शुरुआत करेंगे। आपको लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है। जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी।

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को आज कोई टॉपिक समझने में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।

    कन्या राशि-  

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते है, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा। परिवार  का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा। साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आप नया करोबार करने की में सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको कोई अच्छी राय मिलेगी, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    तुला राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे। आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी। आज आपको किसी मामले में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। अपने जरूरी कामों की सूची बनाएंगे जिससे काफी हद तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आप की वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। लंबे समय बाद मित्र से मुलाकात हो सकती है।

    वृश्चिक राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर ले। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। छात्र आज अपने करियर को कर कोई योजना बनाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। अगर आप जॉब बदलना चाहते है तो अभी कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा।

    धनु राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज पास की किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो सफल हो सकते हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज ऑफिस के कार्यों में मन लगेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

    मकर राशि-  

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। बड़े बुजुर्गों की रेस्पेक्ट करेंगे, धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।

    कुंभ राशि-  

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा। नए व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिए शिक्षको की सहायता लेंगें, जो आपके भविष्य में बेहद काम आएंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, सेहत अच्छी रहेगी।

    मीन राशि-  

    आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ  मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिए कोई नया खेल तलाश करेंगें। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। मेडिकल स्टोर  को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा।

     

  • जालंधरः टिप्पर की चपेट में आने से महिला की मौत, ड्राइवर फरार

    जालंधर,ENS: गांव धालीवाल से थाबलके रेलवे स्टेशन तक जाने वाली लिंक रोड पर एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक एक टिप्पर की चपेट में आने से उक्त महिला की मौत हुई है। मृतक महिला की पहचान बजूहा कलां की रहने वाली कमलजीत कौर पत्नी योगराज सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी मुताबिक मृतक महिला अपने किसी रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल जा रही थी तभी टिप्पर की चपेट में आ गई जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा तब हुआ जब टिप्पर चालक के सामने एक अन्य टिप्पर आ जाने के कारण वह अपने टिप्पर को बैक कर रहा था। घटना के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। थाना सदर नकोदर की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। चश्मदीदों तथा पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर उक्त टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

  • जालंधर: NITJ कैंपस के प्रोफेसर पर लगे छात्राओं के साथ sexual हरासमेंट के सीरियस आरोप 

    जालंधर (ENS): नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के जालंधर GT रोड पर स्थित कैंपस से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैंपस में पड़ने वाली गर्ल्स स्टूडेंट्स ने अपने ही पीएचडी प्रोफेसर पर सेक्सुअल हरासमेंट के गंभीर आरोप लगाए है। यह सेन्सिटिव मामला NIT के MBA विभाग से जुड़ा हुआ है। 

    आरोपी प्रोफेसर की शिकायत महिला सेल के पास पहुँच चुकी है। सेल की अध्यक्ष डॉ दमनजीत कौर इस मामले में मीडिया से समय नहीं है कह कर दुरी बनाए हुए है। एनकाउंटर न्यूज़ द्वारा NIT की मैनेजमेंट से  सम्पर्क करने का प्रयास किया गया।  लेकिन हो नहीं पाया , यदि मैनेजमेंट इस मामले में अपना पक्ष रखना चाहती है ,तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।  

     बताया जाता है कि उक्त prof. लगभग 1 वर्ष पहले ही NIT में आया है। पता चला है कि उक्त प्रोफेसर से MBA के साथ-साथ पीएचडी कर रही लड़कियां भी पीड़ित हैँ। NIT की इस शर्मनाक घटना के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल लड़कियों की वायरल हुई अश्लील VIDEO घटना की याद ताज़ा कर दी।

  • पंजाबः गैंगस्टर के करीबी पर NCB की रेड, सामान किया जब्त

    लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में आज गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी गुरविंदर सिंह गैरी के जिम पर NCB ने रेड की है। ड्रग मनी से बनाए जिम का सामान टीम ने जब्त कर लिया।
    आज दोपहर NCB की टीम चंडीगढ़ रोड स्थित GTB नगर, 33 फूटा रोड, मुंडियां कलां में रेड करने पहुंची। टीम ने आज कुल करीब 37 लाख का सामान जब्त किया है। नशा तस्करी के मामले में आरोपी गुरविंदर गैरी पहले से संलिप्त है। टीम आरोपी गैरी जायदादें भी फ्रीज करने में जुटी है। 

    बता दें अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर अक्ष्य छाबड़ा के साथ गुरविंदर गैरी की अच्छी दोस्ती है। एनसीबी की टीम ने 15 नवंबर 2022 को लुधियाना से 20.326 किलोग्राम हेरोइन के साथ संदीप सिंह उर्फ ​​दीपू नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा था। संदीप की निशानदेही पर पुलिस ने लुधियाना में दो लैब पर छापामारी की थी। इन लैब को दो अफगान केमिस्ट चला रहे थे। यह सिंडिकेट अफगानिस्तान, पाकिस्तान समेत भारत के कई राज्यों में सक्रिय था।

    जूस की बोतल और टोमैटो पेस्ट में करते थे हेरोइन की तस्करी
    एनसीबी की जांच में सामने आया कि आरोपी जूस की बोतलों और टोमैटो पेस्ट के पैकेट में नशीले पदार्थों की तस्करी करते थे। ऐसे में वह किसी की भी पकड़ में नहीं आते थे। साथ ही नशे को अपनी मंजिल पहुंचाकर मोटा मुनाफा कमा लेते थे। 

    गैंगस्टर जग्गू भगवानपुनिया का करीबी है गिरोह प्रमुख 
    आरोपियों में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी संदीप सिंह उर्फ चट्ठा इस गिरोह का प्रमुख बनकर उभरा है।। वह जम्मू से लुधियाना हेरोइन लाकर आता है। वह दिल्ली में दोहरे हत्याकांड का आरोपी है। साल 2012 से 2017 तक उस पर पंजाब पुलिस ने कई एनडीपीएस के कई केस दर्ज किए है।  पकड़े गए आरोपियों में संदीप सिंह उर्फ दीपू, हरसुखवीर सिंह उर्फ राजा, अक्षय कुमार छाबड़ा मुख्य आरोपी, अजय कुमार उर्फ गोरा, जसपाल सिंह उर्फ गोल्डी, हितेश वर्मा, भुवनेश कपूर, सुभाष गोयल, कारी हमिदुल्ला यूसीफी केमिस्ट, मोहम्मद हाकिद सालिम केमिस्ट, अमनदीप चन्नी, गुरमेल सिंह गैरी, रावलजीत उर्फ रावल बडाला, जैदी हैदर राजी और मोहम्मद इमरान सहित कुछ अन्य नाम शामिल है।

    ट्राइसिटी के क्लबों में करते थे नशे की सप्लाई
    आरोपी पंजाब व ट्राइसिटी के नाइट क्लबों व रेस्तरां में को नशे की सप्लाई करते थे। साथ ही, इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के विभिन्न अन्य धंधों जैसे शराब की दुकानों, चावल मिल, घी व्यवसाय और प्रतिष्ठित ब्रांडों की विभिन्न एजेंसियों व उनके सहयोगियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हुए थे। आरोपी ड्रोन और बंदरहागहों के माध्यम से हेरोइन की तस्करी करते थे। अब तक इस मामले में  टीम ने 39.936 किलोग्राम हेरोइन, 0.557 किलोग्राम अफीम, 23.645 किलोग्राम संदिग्ध कैफीन पाउडर, एचसीएल की 04 बोतलें, 31 रोंद, और 01 मैगजीन बरामद किया है। इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
    अब तक 52 करोड़ के लगभग NCB चंडीगढ़ ने इस सिंडिकेट की चल/अचल संपत्तियों को फ्रीज किया जा चुका है।

  • पंजाब: नशे के खिलाफ आवाज़ उठाना महिला डॉक्टर को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

    पुलिस पर लगे मारपीट के आरोप

    लुधियाना: जिले में कई बार ड्रग्स को लेकर पुलिस और प्रशासन को लोगो की शिकायते मिलती रहती है। एक तरफ तो सरकार नशे के खिलाफ लोगो से सहयोग मांग रहे है। वही दूसरी तरफ नशे के खिलफ आवाज़ उठाने वालो को कड़ी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला शहीद करनैल सिंह नगर बैक साइड चौंकी माराडो कॉलोनी में रहने वाली महिला डॉक्टर का सामने आया है।

     गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर सोनिया मल्होत्रा ने पुलिस और प्रशासन को उनके इलाके में चल रहे ड्रग्स और गैर सामाजिक मामले को लेकर शिकायत दी थी। महिला डॉक्टर का आरोप है कि इस शिकायत को लेकर उसे थाने में बुलाया गया। जहां महिला पुलिसकर्मी द्वारा उसे मारपीट की गई। इलाके में हो रही गैर सामाजिक गतिविधियों को लेकर आवाज उठाना उसे महंगा पड़ा है। इस दौरान महिला ने आरोप लगाया है कि उसे सुबह से थाने में लाया गया और पूछताछ के दौरान उससे मारपीट के गई। 

    महिला ने आरोप लगाया है कि इस मामले को लेकर उसने पुलिस अधिकारियों को फोन करके शिकायत भी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने कहा बीते दिन उसने डीसी ऑफिस में शिकायत भी दी थी। इसके बाद आज पुलिस उन्हें घर के बाहर से यह कह कर जबरदस्ती उठा लाई कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।  इस दौरान उसके फोन तक जब्त कर लिए गए।

    वहीं दूसरी ओर महिला कांस्टेबल ने डॉक्टर पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर थाने के बाहर जमकर हंगामा हुआ है। वह इस मामले को लेकर माराडो चौकी इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त महिला के खिलाफ इलाका वासियो की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर कारवाई करते हुए  एससी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। जिसके तहत आज जब  पुलिस महिला को गिरफ्तार करने के लिए घर गई तो उसने पुलिस से हाथापाई की।

  • बद्दी में एसडीएम कार्यालय व पट्टा में खुला बीडीओ कार्यालय

    बद्दी में एसडीएम कार्यालय व पट्टा में खुला बीडीओ कार्यालय

    बद्दी में बीएमओ कार्यालय खोलने की भी अधिसूचना जारी हुई

    सीएम ने एक साल पहले जो कहा था वह करके दिखाया- राम कुमार

    सीपीएस ने दून में कराया ऐतिहासिक विकास

    सचिन बैंसलबददी:दून के विधायक  व सीपीएस चौधरी राम कुमार ने बताया कि बद्दी में एसडीएम कार्यालय, पट्टा में ब्लाक कार्यालय व बद्दी में बीएमओ कार्यालय को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दे दी है। सरकार ने इन तीनों कार्यालय को खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। राम  कुमार ने  बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बद्दी दौरे पर यह तीनों घोषणाएं की थी। जिसे उन्होंने लागू करके ऐतिहासिक फैसला लिया है।  पट्टा में ब्लाक कार्यालय व बद्दी में एसडीएम कार्यालय खोलने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करदी जाएगी। पहली बार दून को बीएमओ भी मिलेगा। इसके लिए एक सप्ताह के भीतर बीएमओ को तैनात करते वहां पर कार्यालय चालू कर दिया जाएगा। अभी तक दून के लोगों को ब्लाक के कार्य के लिए कसौली व नालागढ़ जाना पड़ता था लेकिन अब यहां के लोगो का अपना ब्लाक होगा। वहीं दून में एसडीएम कार्यालय खुलने से भी लोगों की लंबे समय से मांग पूरी हुई है। अब दून की जनता को एसडीएम से जुड़े कार्य के लिए नालागढ़ नहीं जाना पड़ेगा।
    सीपीएस ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दून में कांग्रेस से इतिहास रचा है। बरोटीवाला में डिग्री कालेज खोलने के बाद यहां पर 51 बीघा जमीन कालेज के नाम की है। अब यहां पर बिल्डिंग तैयार हो गई है और नई बिल्डिंग में पिछले एक साल से कक्षाएं संचालित हो रही है। पट्टा व कुठाड में आईटीआई तथा झाड़माजरी में पालटेक्निक कालेज खोला गया। जहां पर दून विस के बच्चे तकनीकी शिक्षा लेकर रोजगार प्राप्त कर रहे है।
    पट्टा में खंड शिक्षा कार्यालय खोला गया। 36 स्कूल अपग्रेड किए गए। 35 पेयजल व सिंचाई योजनाएं तैयार की गई। दून के  गोयला, कुल्हाड़ीवला, काठा  व आकांवाली में पावर प्रोजेक्ट खोले गए जिसमें बिजली के लगने वाले कटों से उद्योगपतियों व लोगों को निजात मिली।  बद्दी पीएचसी को दर्जा बढ़ा कर उसे 50 बैढ का किया गया जिसका भवन बन कर तैयार हो गया है। पीएटचसी चंडी का भी दर्जा बढ़ा कर उसे सीएचसी कराया गया है। उसके लिए 13 करोड़ में भवन भी तैयार किया गया है। उनका सपना दून के एक माडल विस क्षेत्र बनाने का है जिसके लिए वह युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे है।
  • कम रूपये से काम कर पाना गत्ता फैक्ट्री को कर्ज में डुबोने के समान – आदित्य सूद

    अब तक की सबसे बडी दुदर्शा पर पहुंचे गत्ता उद्योगों के पास अब तालाबंदी ही विकल्प

    रेट न बढ़े तो 10 दिन के भीतर बंद हो जाएंगे हिमाचल के गत्ता उद्योग- हेमराज चौधरी

    बददी में राज्याध्यक्ष आदित्य सूद ने मीडीया के समक्ष उठाए कई मुद्दे

    हमारे मामले में केंद्र व प्रदेश सरकार ने साधी है पूर्ण चुप्पी-अशोक राणा

     

    सचिन बैंसलबददी:राष्ट्रीय स्तर पर क्राफ्ट पेपर के दामों में हो रही आशातीत वृद्धि ने हिमाचल प्रदेश के गत्ता उद्योगों की कमर तोड कर रख दी है। आलम यह है कि न तो उनके वेंडर आगे से दाम बढ़ा रहे और न ही वो पुराने रेट पर माल दे पा रहे हैं। इसी कारण से गत्ता उद्योग तालाबंदी की कगार पर पहुंच चुके हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इस मुददे पर न तो केंद्र सरकार व न ही राज्य सरकार उनकी मदद कर रही है।  हिमाचल प्रदेश गत्ता उद्योग संघ की एक आपात बैठक बीबीएनआईए सभागार में हुई।

    जिसमें गत्ता उद्योग के कच्चे माल में हुई 25 फीसदी बढ़ोतरी पर गहरी चिन्ता व्यक्त की गई । हिमाचल प्रदेश कोरोगेटेड बाक्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य सूद, महामंत्री विशाल गोयल व बीबीएन इकाई प्रधान हेमराज चौधरी ने बैठक के बाद प्रेस वार्ता में कहा कि क्राफट पेपर के रेट पिछले दो वर्षों में 25 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुके हैं ।  परन्तु हमें उद्योगों से रेट बढक़र नहीं मिल रहे हैं जिस कारण से हमें गत्ता उद्योग चलाने मुश्किल हो गये हैं । इसी कारण से शुक्रवार की बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर यही हाल रहा तो  आने वाले दिनों में हिमाचल के सभी गत्ता उद्योग हडताल पर चले जाएंगे।  हमसे पैकिंग संबधित गत्ता पेटी खरीदने वाले संबंधित उद्योगों को होने वाले नुकासान की जिम्मेवार केंद्र व प्रदेश सरकार है ।

    गत्ता उद्योग संघ और पेपर मिल कार्डिनेट समिति के चेयरमैन रजत मित्तल ने कहा कि पेपर मिलों ने अवैध तौर पर गठजोड करके क्राफट पेपर के दामों में जो 25 फीसदी वृद्वि की है उससे हमारी लागत तो कई गुणा बढ़ गई लेकिन हमें गत्ते की पेटियों के दाम बढक़र नहीं मिल रहे हैं। वरिष्ठ सदस्य अजय चौधरी ने कहा कि यदि यही हाल रहा तो हिमाचल के 300 से अधिक गत्ता उद्योग बंद हो जाएंगे और हजारों परिवार अपनी रोजी रोटी के लिए तरस जाएंगे ।

    इसलिए प्रदेश सरकार को क्रेन्द्र सरकार के साथ मिलकर पेपर मिलों के लिए एक विशष पालिसी तैयार करनी चाहिए जिससे पेपर मिल मालिकों की मनमर्जी पर लगाम लगाई जा सके ।  निर्मल सिंगला, अशोक राणा, हेमराज चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 300 से ज्यादा गत्ता उद्योग हैं जिनमें 35000 टन से अधिक क्राफट पेपर का उपयोग हर महीने किया जाता है। तथा प्रदेश सरकार को 45 करोड से ज्यादा राजस्व इसी इंडस्ट्री से जाता है ।

    लेकिन उत्तर भारत की पेपर मिलों की मनमर्जी से रेट बढौतरी करने के कारण हमें फैक्टरी बंद करने की नौबत आन पडी है । तथा 90 प्रतिशत लेबर खाली बैठी है । हमारी प्रदेश सरकार से यही मांग है कि हमारे द्वारा तैयार माल पर 25 प्रतिशत की बढौतरी हो जिससे सभी गत्ता उद्योग जिन्दा रह सकें । प्रैस वार्ता को हिमाचल प्रदेश के प्रदेश के अध्यक्ष आदित्य सूद, गगन कपूर, मुकेश जैन, विशाल गोयल महामंत्री,  उपाध्यक्ष हेमराज चौधरी, बीबीएन इकाई के महामंत्री अशोक राणा, निर्मल सिंगला,  राजीव गुलाटी, संजीव जैन कोषाध्यक्ष ने भी संबोधित किया।