पंजाबः गैंगस्टर के करीबी पर NCB की रेड, सामान किया जब्त

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में आज गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी गुरविंदर सिंह गैरी के जिम पर NCB ने रेड की है। ड्रग मनी से बनाए जिम का सामान टीम ने जब्त कर लिया।
आज दोपहर NCB की टीम चंडीगढ़ रोड स्थित GTB नगर, 33 फूटा रोड, मुंडियां कलां में रेड करने पहुंची। टीम ने आज कुल करीब 37 लाख का सामान जब्त किया है। नशा तस्करी के मामले में आरोपी गुरविंदर गैरी पहले से संलिप्त है। टीम आरोपी गैरी जायदादें भी फ्रीज करने में जुटी है। 

बता दें अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर अक्ष्य छाबड़ा के साथ गुरविंदर गैरी की अच्छी दोस्ती है। एनसीबी की टीम ने 15 नवंबर 2022 को लुधियाना से 20.326 किलोग्राम हेरोइन के साथ संदीप सिंह उर्फ ​​दीपू नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा था। संदीप की निशानदेही पर पुलिस ने लुधियाना में दो लैब पर छापामारी की थी। इन लैब को दो अफगान केमिस्ट चला रहे थे। यह सिंडिकेट अफगानिस्तान, पाकिस्तान समेत भारत के कई राज्यों में सक्रिय था।

जूस की बोतल और टोमैटो पेस्ट में करते थे हेरोइन की तस्करी
एनसीबी की जांच में सामने आया कि आरोपी जूस की बोतलों और टोमैटो पेस्ट के पैकेट में नशीले पदार्थों की तस्करी करते थे। ऐसे में वह किसी की भी पकड़ में नहीं आते थे। साथ ही नशे को अपनी मंजिल पहुंचाकर मोटा मुनाफा कमा लेते थे। 

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुनिया का करीबी है गिरोह प्रमुख 
आरोपियों में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी संदीप सिंह उर्फ चट्ठा इस गिरोह का प्रमुख बनकर उभरा है।। वह जम्मू से लुधियाना हेरोइन लाकर आता है। वह दिल्ली में दोहरे हत्याकांड का आरोपी है। साल 2012 से 2017 तक उस पर पंजाब पुलिस ने कई एनडीपीएस के कई केस दर्ज किए है।  पकड़े गए आरोपियों में संदीप सिंह उर्फ दीपू, हरसुखवीर सिंह उर्फ राजा, अक्षय कुमार छाबड़ा मुख्य आरोपी, अजय कुमार उर्फ गोरा, जसपाल सिंह उर्फ गोल्डी, हितेश वर्मा, भुवनेश कपूर, सुभाष गोयल, कारी हमिदुल्ला यूसीफी केमिस्ट, मोहम्मद हाकिद सालिम केमिस्ट, अमनदीप चन्नी, गुरमेल सिंह गैरी, रावलजीत उर्फ रावल बडाला, जैदी हैदर राजी और मोहम्मद इमरान सहित कुछ अन्य नाम शामिल है।

ट्राइसिटी के क्लबों में करते थे नशे की सप्लाई
आरोपी पंजाब व ट्राइसिटी के नाइट क्लबों व रेस्तरां में को नशे की सप्लाई करते थे। साथ ही, इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के विभिन्न अन्य धंधों जैसे शराब की दुकानों, चावल मिल, घी व्यवसाय और प्रतिष्ठित ब्रांडों की विभिन्न एजेंसियों व उनके सहयोगियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हुए थे। आरोपी ड्रोन और बंदरहागहों के माध्यम से हेरोइन की तस्करी करते थे। अब तक इस मामले में  टीम ने 39.936 किलोग्राम हेरोइन, 0.557 किलोग्राम अफीम, 23.645 किलोग्राम संदिग्ध कैफीन पाउडर, एचसीएल की 04 बोतलें, 31 रोंद, और 01 मैगजीन बरामद किया है। इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
अब तक 52 करोड़ के लगभग NCB चंडीगढ़ ने इस सिंडिकेट की चल/अचल संपत्तियों को फ्रीज किया जा चुका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *