Blog

  • इनरव्हील ऊना उमंग क्लब द्वारा वार्षिक गणपति उत्सव मनाया

    इनरव्हील ऊना उमंग क्लब द्वारा वार्षिक गणपति उत्सव मनाया

    ऊना/सुशील पंडित : इनरव्हील ऊना उमंग क्लब द्वारा वार्षिक गणपति उत्सव निजी पैलेस में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर इनरव्हील ऊना उमंग क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा और क्लब के सदस्यों ने गणपति उत्सव की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश को सभी अच्छे गुणों और सफलताओं का देवता माना जाता है, इसलिए लोग हर अच्छे काम को करने से पहले श्री गणेश जी की पूजा करना शुभ मानते हैं और भगवान गणेश के जन्मदिन को ही गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा पूरे विश्व में हिंदू समेत कई धर्म के लोग, आध्यात्मिक शक्ति के लिए, कार्य सिद्धि के लिए और लाभ प्राप्ति के लिए भगवान श्री गणेश का पूजन धूमधाम से करते हैं। भगवान गणेश को सभी दुखों का हर्ता, संकट दूर करने वाला, सद्बुद्धि देने वाला भी माना जाता है। उनकी पूजा करने से आध्यात्मिक समृद्धि मिलती है और जीवन में आने वाली सभी बाधाए दूर होती है। 
    इस मौके इनरव्हील ऊना उमंग क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा, सचिव दीपिका सांची बस्सी, सोनिका शर्मा, श्रुति जुनेजा, कमलेश वर्मा, वीनू कंवल, पूनम दढवाल, डाक्टर अनुपमा, डाक्टर मीनाक्षी नाथ, शिवानी साहनी, रश्मि ठाकुर, सुकेली जसवाल, साधना चड्ढा, सुषमा लठ, एकता जैतक, परमिंदर कौर, मीरा शर्मा, संध्या शर्मा, जसलीन कौर, वैशाली धवन, परमिंदर, प्रियका मदान, रेणुका चौधरी, कमलेश वर्मा, मधु अरोड़ा, शशि कंवर, सोनिया शर्मा, वैशाली धवन, शैलजा शर्मा, दीपिका ब्राह्मी, अंजू शर्मा, रोजी धीमान आदि मौजूद रहीं।
  • पंजाब : शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर लगाए गए खूनदान कैंप, देखें वीडियो

    पंजाब : शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर लगाए गए खूनदान कैंप, देखें वीडियो

    मोगा : पूरी दुनिया में शहीदे आजम भगत सिंह जी का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। देश को आजाद करवाने के लिए जो योगदान उनका रहा है, उसे कोई भूल नहीं सकता। आज के नोजवान उसको खूनदान केंप लगा कर मना रहे है। वही भगत सिंह जी के जन्मदिन पर अगर मोगा की बात करें तो अलग-अलग यूथ क्लबों, नोजवान सभाओं, खालसा एड की और से अलग अलग स्थानों पर खूनदान कैंप लगाए गए।

    भगत सिंह को सच्ची श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर अकाली दल के संजीत सिंह सन्नी गिल ने जहां नोजवानों के इस कदम की प्रशंसा की। वहीं उन्होंने नोजवानों को नशे से दूर रहने और भगत सिंह के चलाए हुए मार्ग पर चलने और उसकी सोच पर पहरा देने की अपील की।

  • भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना कर रहा वार्षिक टेकफेस्ट, मेराकी 2.0 की शुरुआत  

    भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना कर रहा वार्षिक टेकफेस्ट, मेराकी 2.0 की शुरुआत  

    ऊना/सुशील पंडित : आईआईआईटी ऊना मेराकी 2.0: नवाचार और प्रौद्योगिकी का एक सप्ताह तक चलने वाला उत्सव भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना (आईआईआईटी ऊना) अपने वार्षिक टेकफेस्ट, मेराकी 2.0 की शुरुआत की घोषणा की है, जो नवाचार, प्रौद्योगिकी का एक सप्ताह तक चलने वाला उत्सव है। और रचनात्मकता. संस्थान के निदेशक, प्रो. एस सेल्वाकुमार की उपस्थिति से यह कार्यक्रम बुद्धिमता और सौहार्द का एक शानदार प्रदर्शन का वादा करता है। प्रोफेसर सेल्वाकुमार ने छात्रों के जीवन में प्रौद्योगिकी और नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए एक भाषण दिया। उनके संबोधन ने एक रोमांचक सप्ताह के लिए मंच तैयार किया। उन्होंने कहा कि मेराकी 2023 को शुरू करने के लिए, संकाय और कर्मचारी रोमांचक और तकनीक-प्रेमी खेलों में लगे हुए हैं, जो उस बुद्धि और उत्साह की झलक प्रदान करते हैं जो त्योहार को परिभाषित करेगा।
    मेराकी 2.0, उत्सव का इस वर्ष का संस्करण, प्रतिभागियों को चुनौती देने और मनोरंजन करने के लिए डिज़ाइन की गई गतिविधियों की एक विविध श्रृंखला प्रदान करता है। इवेंट लाइनअप में अत्यधिक प्रतिस्पर्धी “कोडरेशन” और “प्रोग-ओ-थॉन” कोडिंग प्रतियोगिताएं, एड्रेनालाईन-पंपिंग “रोबो ड्राइव,” रणनीतिक “आईपीएल नीलामी” और दिमाग झुकाने वाली “टेककश्री” और “स्केल्स क्वेस्ट” शामिल हैं। . यह तकनीकी उत्साही लोगों और रचनात्मक दिमागों के लिए एक सच्ची दावत है। सहयोग और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए, आईआईआईटी ऊना ने हिमाचल प्रदेश के आईटीआई और पॉलिटेक्निक छात्रों को 28 सितंबर, 2023 को उत्सव में शामिल होने के लिए हार्दिक निमंत्रण दिया है। इस समावेशन का उद्देश्य छात्रों को एक साथ लाकर एक विविध और गतिशील तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है। विभिन्न शैक्षिक पृष्ठभूमियों से। मेराकी 2.0 का ग्रैंड फिनाले 29 सितंबर, 2023 को होगा। तकनीकी उत्सव एक अविस्मरणीय अनुभव होने का वादा करता है, जो नवीनता, भयंकर प्रतिस्पर्धा और, सबसे महत्वपूर्ण, ढेर सारे मनोरंजन से भरा है।
  • पंजाबः सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी को लेकर मजीठिया ने पहले कसे तंज, फिर कही ये बात, देखें वीडियो

    पंजाबः सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी को लेकर मजीठिया ने पहले कसे तंज, फिर कही ये बात, देखें वीडियो

    अमृतसरः भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को आज सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने एसआईटी बनाकर एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 2015 के ड्रग्स मामले में आज सुबह पुलिस ने कांग्रेस विधायक को उनके आवास से गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले को लेकर जहां विपक्ष के कई नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए इस गिरफ्तारी की निंदा की है, वहीं अकाली दल के दिग्गज नेता विक्रमजीत मजीठिया ने सुखपाल खैहरा पर जमकर तंज कसे है। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे कई मीडिया वाले कह रहे कि खैहरा पर पर्चा दर्ज हो गया है।

    मजीठिया ने तंज कसते हुए कहा कि मेरे पूछने पर कहा गया कि सोये हुए खैहरा को पुलिस वाले उठाकर ले गए है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस काफी चिल्ला रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था तो मूंछों को ताव दिया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि खैहरा साहिब घबराओं ना आपके लोगों ने भी यही काम किया था। हालांकि उन्होंने कहा कि इस तरह की पॉलिटिक्स ने पंजाब का फायदा नहीं करना। उन्होंने कहा कि मेरे और खैहरा में सिर्फ इतना फर्क है कि जिस तरह से तुम्हें आज पुलिस ने पकड़ा है, सच झूठा का मुझे नहीं पता, वह सामने आ जाएगा। इस दिग्गज नेता ने कहा कि मजीठिया तेरे नाल है।

    लेकिन एनडीपीएस एक्ट के मामले की देन पूर्व सीएम की थी। मजीठिया ने आगे कहा कि उस समय पर्चा देने के दौरान कह रहा था कि मैंने दिया पर्चा, लेकिन अब उसे भी परेशानी हो रही है। मजीठिया ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा कि जेल में दास का प्रबंध पूरा है। तुम्हें बढ़िया रोटी के साथ कुकु भी खिला देंगे। मजीठिया ने कहा यह पंजाब का इतिहास है कि जेल, कुर्बानियां देनी पड़ती है। वहीं मजाकिया अंदाज में कहा कि शराब छोड़नी कुर्बानी नहीं होती, यह ध्यान रखना। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕੀਤਾ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕੀਤਾ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜੰਡਿਆਲਾ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਈ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਰੇਲ ਰੋਕੋ ਅੰਦੋਲਨ ਦੇ ਸੱਦੇ ਦਾ ਪ੍ਰਭਾਵ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਭਾਰਤ ਦੀਆਂ 18 ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੰਨ ਰੋਜ਼ਾ ਰੇਲ ਰੋਕੋ ਅੰਦੋਲਨ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸੈਂਕੜੇ ਵਰਕਰ ਸਵੇਰ ਤੋਂ ਹੀ ਦੇਵੀਦਾਸ ਪੂਰਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ’ਤੇ ਖੜ੍ਹੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਈ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਰੇਲ ਰੋਕੋ ਅੰਦੋਲਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਸਰਵਨ ਸਿੰਘ ਪੰਧੇਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਫਿਰ ਹੜਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹੋਏ ਉੱਤਰੀ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਦੀ ਜਿਹੜੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ, ਇਸ ਲਈ ਜੰਡਿਆਲਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਜਾਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਐਮਐਸਪੀ ਦੀ ਗਰੰਟੀ ਲਖੀਮਪੁਰ ਖੀਵੀ ਦਾ ਇਨਸਾਫ ਅਜੇ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ। ਉਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਿਹੜਾ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਜਾਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਜਾਮ ਕੀਤਾ ।ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦੌਰੇ ਤੇ ਜਦ ਆਏ ਸੀ ਤਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਸਾਡੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨ ਲਵੇ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਨਹੀਂ ਜਾਮ ਕਰਾਂਗੇ।

  • जालंधरः अकाली दल ने हलका प्रभारी का किया ऐलान

    जालंधरः अकाली दल ने हलका प्रभारी का किया ऐलान

    जालंधर, ENS: शिरोमणि अकाली दल ने चुनावों से पहले कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के तह अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल युवा अकाली नेता हैं। इकबाल सिंह ढींढसा को जालंधर (मध्य) विधानसभा क्षेत्र का हलका प्रभारी घोषित किया गया है। ढींढसा की नियुक्ति की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए पूर्व शिक्षा मंत्री दलजीत चीमा ने दी है।

  • फगवाड़ा : नहाने गई लड़की को सांप ने डंसा, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : नहाने गई लड़की को सांप ने डंसा, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : पंजाब में कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण सांप निकलने के मामले में काफी सामने आ रहे है। जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा मामला 
    चाचौकी से सामने आया है। जहां नहाने के दौरान लड़की को सांप ने डंस लिया। एक लड़की को सांप के डंस लिया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की की पहचान लवनदीप (20) पुत्री सुखदेव सिंह वासी चाचौकी के रूप में हुई है। 

    लड़की को घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर उसका इलाज चल रहा है। डाक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके अस्पताल में सांप के डंसने का केस आया है। उन्होंने बताया कि लवनदीप की हालत अब ठीक है। उनका इलाज चल रहा है।

  • जालंधरः गन कल्चर को प्रमोट करने के मामले में फिर विवादों में आई युवती, वीडियो वायरल

    जालंधरः गन कल्चर को प्रमोट करने के मामले में फिर विवादों में आई युवती, वीडियो वायरल

    बीते दिन भी विवादों में आई थी युवती

    जालंधर, ENS: सोशल मीडिया पर पायल परम नाम की युवती आए दिन विवादों में आ रही है। हैरानी की बात यह है कि उक्त युवती पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बीते दिन पुलिस की गाड़ी पर बैठकर रील बनाई थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। हालांकि इस मामले में थाना प्रभारी को पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया। हैरानी की बात यह है कि उक्त युवती पर अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद अब उक्त युवती की दो ओर वीडियो वायरल हुई है।

    जिसमें वह गन कल्चर को प्रमोट कर रही है। हालांकि गन कल्चर प्रमोट करने के मामले में डीजीपी गौरव यादव ने रोक लगाई हुई है। जिसमें उन्होंने लोगों से गन कल्चर प्रमोट के मामले में सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो वायरल करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए कहा हुआ है। बता दें कि उक्त युवती इससे पहले भी विवादों में आ चुकी है। उस दौरान युवती की हवा में फायरिंग करने की वीडियो वायरल हुई थी। लेकिन उस समय भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। ऐसे में अब देखना यह है कि क्या उक्त युवती इसी तरह से गन कल्चर को प्रमोट करती रहेंगी। पुलिस मुलाजिमों की गाड़ियों पर बैठकर रील बनाकर थाना प्रभारियों पर कार्रवाई करवाती रहेंगी या फिर उक्त युवती पर भी पुलिस अधिकारी कोई कार्रवाई करेंगे यह तो आने वाला समय ही बताएंगा। 

  • ਪੰਜਾਬ : 18 ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 18 ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : 18 ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਐਲਾਨ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕਿਸਾਨ ਮਜਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਵਲੋਂ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੇ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਜਾਮ ਕਰਦੇ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਹ ਧਰਨਾ ਦਿਨ ਰਾਤ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਲਈ ਚਲਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਬੀਬੀਆਂ ਵਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪਹੁੰਚੇ । ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਸਬੰਧਿਤ ਮੰਗਾਂ ਹਨ ਕਿ ਸਾਰੀਆਂ ਫਸਲਾਂ ਦੀ ਖਰੀਦ ਲਈ ਐਮ.ਐਸ.ਪੀ ਗਰੰਟੀ ਕਨੂੰਨ ਅਤੇ ਫਸਲਾਂ ਦੇ ਭਾਅ ਸਵਾਮੀਨਾਥਨ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਅਨੁਸਾਰ, ਮਨਰੇਗਾ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਹਰ ਸਾਲ 200 ਦਿਨ ਰੁਜਗਾਰ, ਸਵਾਮੀਨਾਥਨ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਲਾਗੂ ਕਰਨ।

    ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਮਜਦੂਰਾਂ ਦਾ ਸਮੁੱਚਾ ਕਰਜ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ। ਉੱਤਰ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪੈਕੇਜ ਜਾਰੀ ਕਰਨ। ਦਿੱਲੀ ਮੋਰਚੇ ਦੌਰਾਨ ਪਾਏ ਪੁਲਿਸ ਕੇਸ ਰੱਦ ਕਰਨ ਆਦਿ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਲਈ ਰਾਤ ਦਿਨ ਚਲੇਗਾ ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਹੁਣ ਵੀ ਮੰਗਾਂ ਨਹੀਂ ਮੰਨੀਆ ਜਾਂਦੀਆਂ ਤਾਂ ਅੱਗੇ ਸਮੇ ਵਿੱਚ ਇਸ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤਿਖਾ ਤੇ ਤੇਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाब : गुंडागर्दी का वीडियो वायरल होेने पर हरकत में आई पुलिस, देखें वीडियो

    पंजाब : गुंडागर्दी का वीडियो वायरल होेने पर हरकत में आई पुलिस, देखें वीडियो

    पठानकोट : सड़कों पर आए दिन शरारती लोगों की ओर से गुंडागर्दी के मामलें सामने आते रहते है। जिसके चलते एक वीडियो पिछले 2 दिन से लगातार पठानकोट में वायरल हो रही है। जिसमें कुछ लोग हथियारों सहित युवक पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे है। यह वीडियो जैसे ही पुलिस के ध्यान में आई पुलिस ने तुरंत इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से इस वीडियो में गुंडागर्दी करने वाले युवकों की पहचान कर ली है।

    जिसके आधार पर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए डीएसपी ने कहा कि एक वीडियो जो की लगातार वायरल हो रहा है, जो उनके ध्यान में आया है। जिसमें सड़क पर सरेआम कुछ लोग हथियारों सहित एक युवक पर हमला कर रहे है। उन्होँने कहा कि जल्द ही इन्हें काबू कर लिया जाएगा।