पंजाब : गुंडागर्दी का वीडियो वायरल होेने पर हरकत में आई पुलिस, देखें वीडियो

पठानकोट : सड़कों पर आए दिन शरारती लोगों की ओर से गुंडागर्दी के मामलें सामने आते रहते है। जिसके चलते एक वीडियो पिछले 2 दिन से लगातार पठानकोट में वायरल हो रही है। जिसमें कुछ लोग हथियारों सहित युवक पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे है। यह वीडियो जैसे ही पुलिस के ध्यान में आई पुलिस ने तुरंत इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से इस वीडियो में गुंडागर्दी करने वाले युवकों की पहचान कर ली है।

जिसके आधार पर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए डीएसपी ने कहा कि एक वीडियो जो की लगातार वायरल हो रहा है, जो उनके ध्यान में आया है। जिसमें सड़क पर सरेआम कुछ लोग हथियारों सहित एक युवक पर हमला कर रहे है। उन्होँने कहा कि जल्द ही इन्हें काबू कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *