पंजाबः पुलिस की गाड़ी लेकर भागा लुटेरा गिरफ्तार, देखें वीडियो 

बठिंडाः पंजाब के बठिंडा में कुछ दिन पहले आरोपी का मेडिकल करवाने आई पुलिस की गाड़ी लेकर लुटेरा फरार हो गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संगत मंडी की पुलिस उसे मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल लेकर आई थी। यहां से मौका पाकर वह ईको गाड़ी लेकर भाग गया, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजवीर राजू नाम का लुटेरा किसी पेट्रोल पंप में लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसको बठिंडा के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए पुलिस लेकर आई थी। अभी आरोपी राजू को गाड़ी से नीचे ही उतार रहे थे कि तभी वह मौका देखकर पुलिस की गाड़ी को ही सरकारी अस्पताल से लेकर रफू चक्कर हो गया।

उसके फरार होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने जगह-जगह पर नाकेबंदी भी करवाई, लेकिन मुजरिम आसानी से पंजाब से हरियाणा में दाखिल हो गया। वहां जाकर उसने हवाई फायर किए। इस बीच आज सुबह हरियाणा के सिरसा की कालियावाली पुलिस ने गाड़ी के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया ​​​​​​है। बठिंडा पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर बठिंडा लेकर आएगी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *