Blog

  • जालंधरः पुलिस की रेड, जुआ खेलते 10 काबू

    जालंधरः पुलिस की रेड, जुआ खेलते 10 काबू

    जालंधर/हर्षः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने ताश के पत्तों के साथ जुआ खेल रहे 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 9 हजार 800 रुपए बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार उर्फ गागा पुत्र रमेश कुमार निवासी आबादपुरा, अमित कुमार पुत्र रोशनलाल वासी भार्गव कैंप, जितेंद्र सिंह पुत्र अमरीक सिंह वासी संगत सिंह नगर, पारस पुत्र विजय कुमार वासी आदर्श नगर, विकास छाबड़ा पुत्र सुभाष छाबड़ा वासी आर्य नगर, सौरभ तीर पुत्र विजय कुमार वासी न्यू हरदयाल नगर, बृज भूषण पुत्र दीवान चंद वासी अमर नगर, सागर पुत्र बलविंदर सिंह वासी रतननगर, राकेश पुत्र प्रेम सागर वासी गेल कॉलोनी, सन्नी पुत्र तिलकराज वासी रतन नगर के रूप में हुई है।

    सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया उनकी टीम मिल्कबार चौक के पास मौजूद थी तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली की आबादपुरा में किसी के घर में जुआ चल रहा है तभी उन्होंने टीम तैयार कर मौके पर रेड कर आबादपुरा निवासी अश्विनी कुमार के घर से जुआ खेल रहे उसके साथियों सहित अश्विनी, अमित, जतिंदर, पारस, विकास और सौरभ को दबोच कर उनके कब्जे से ताश के पत्ते और 90,500 रुपए भारतीय करंसी बरामद की। 

    इसी तरह सीआईए स्टाफ की पुलिस गश्त दौरान गुलाब देवी रोड़ स्थित नहर के समीप मौजूद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर अमर नगर निवासी बृजभूषण के घर रेड कर जुआ खेल रहे उसके 3 साथियों सहित उसे दबोच कर उनके कब्जे से 19,300 रुपए भारतीय करेंसी और ताश के पत्ते बरामद किए पुलिस ने सभी पकड़े हुए आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः मान सरकार ने घर-घर आटा स्कीम योजना को लेकर किया ये ऐलान

    पंजाबः मान सरकार ने घर-घर आटा स्कीम योजना को लेकर किया ये ऐलान

    चंडीगढ़ः मान सरकार ने घर-घर आटा योजना को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, घर-घर आटा स्कीम को लेकर एफएसए डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन 355 द्वारा दायर की गई याचिका पर हाईकोर्ट में 17 अक्टूबर 2022 को फिर से सुनवाई हुई, लेकिन मान सरकार ने आज निर्णय वापस लेते हुए उक्त योजना को हाईकोर्ट से वापस ले लिया। इससे पूरे पंजाब में डिपो होल्डरों में खुशी की लहर फैल गई। यह जानकारी एनएफएसए डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रोशन लाल उर्फ ​​मिठू ने सांझी की है।

  • पंजाबः युवती ने किया शादी से इंकार, युवक ने की खुदकुशी, मां-बाप पर केस दर्ज

    पंजाबः युवती ने किया शादी से इंकार, युवक ने की खुदकुशी, मां-बाप पर केस दर्ज

    फतेहगढ़ साहिबः एक लड़की द्वारा शादी करने से मना करने पर युवक ने आत्महत्या कर ली। लड़की युवक के नजदीकी गांव में अपने मामा के घर पर आती जाती थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे। उधर, इस मामले में पुलिस ने शादी से मना करने वाली लड़की सहित उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    रामदास नगर, सानीपुर रोड़ सरहिंद निवासी जरनैल सिंह पुत्र करतार सिंह ने पुलिस में शिकायत की थी कि वह रूपनगर स्थित सरकारी वित्त विभाग के खजाना दफ्तर में काम करता है। उसका बेटा दविंदर सिंह पड़ोसी गांव की एक लड़की जो मामा के घर आती-जाती रहती है, के संपर्क में आया। दोनों एक दूसरे से मिलते थे और मोबाइल पर भी बातें करते थे। दविंदर ने परिवार के साथ लड़की के साथ विवाह करने की सहमति के बारे में भी बताया। पहले तो उक्त लड़की शादी के लिए राजी हो रही थी, लेकिन बाद में लड़की ने यह कहकर मना कर दिया कि उसके माता-पिता शादी के लिए राजी नहीं हैं।

    उसका इन्कार सुनकर दविंदर सिंह परेशान हो गया और उसने कोई जहरीला वस्तु खा ली। हालत खराब होने पर दविंदर सिंह को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां दविंदर सिंह की मौत हो गई। इस संबंध में थाना सरहिंद के प्रभारी मोहम्मद जमील ने कहा कि जरनैल सिंह के बयान पर लड़की और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच सहायक थानेदार जसविंदर सिंह को सौंप दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया है।

  • समय पर निपटा लें जरुरी काम, अगले 14 दिनों में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक

    समय पर निपटा लें जरुरी काम, अगले 14 दिनों में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक

    नई दिल्लीः इस माह में बचे हुए 14 दिनों में सिर्फ 5 दिन ही बैंक खुलेंगे, बाकी 9 दिन छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है, तो फौरन निपटा लीजिए। इन 14 दिनों में अलग-अलग जोन में बैंक कुल 9 दिन बंद रहेंगे। अगर आपको भी आने वाले दिनों में बैंकों से जुड़ा कोई काम है तो उस समय रहते निपटा लीजिए।

    राज्यों के अनुसार होती हैं छुट्टियां

    रिजर्व बैंक के जारी हॉलिडे कैलेंडर की बात करें तो दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, कई राज्यों और शहरों में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले फेस्टिवल पर डिपेंड करता है।

    ऑनलाइन निपटा सकते हैं काम

    फेस्टिवल में बैंक बंद होते हैं लेकिन अगर आप कोई काम ऑनलाइन करना चाहते हैं तो वे निपटा सकते हैं। आप किसी भी तरह का लेन-देन ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।  

    देखें किस दिन रहेंगे बैंक बंद

    18 अक्टूबर – कटि बिहू – गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी।
    22 अक्टूबर – चौथा शनिवार बैंकों की छुट्टी।
    23 अक्टूबर – रविवार- बंद रहेंगे बैंक।
    24 अक्टूबर – काली पूजा /दिवाली / नरक चतुर्दशी) (गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंकों की छुट्टी)।
    25 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा ( गंगटोक , हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में बंद रहेंगे बैंक)।
    26 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज समेत अन्य पर्व- अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेंगलुरु, देहरादून, गैगटाक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी।
    27 अक्टूबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा ( गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंकों की छुट्टी)।
    30 अक्टूबर – रविवार बैंकों की छुट्टी।
    31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना में बंद रहेंगे बैंक।

  • पंजाबः प्रशासन ने 3 IAS अधिकारियों के तबादले, राहुल भंडारी होंगे खाद्य आपूर्ति विभाग के Principal Secretary, देखें लिस्ट

    पंजाबः प्रशासन ने 3 IAS अधिकारियों के तबादले, राहुल भंडारी होंगे खाद्य आपूर्ति विभाग के Principal Secretary, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः सरकार की ओर से 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। जारी किए गए पत्र के तहत राहुल भंडारी को आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। देखें लिस्ट

  • निखिल धीमान को अध्यक्ष व  तीक्ष्ण को इकाई मंत्री की कमान 

    निखिल धीमान को अध्यक्ष व  तीक्ष्ण को इकाई मंत्री की कमान 

    ऊना/सुशील पंडित: अखिल विद्यार्थी परिषद इकाई बंगाणा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें वर्ष 2022 -23  के लिए  निखिल धीमान को अध्यक्ष बनाया गया व इकाई मंत्री तीक्ष्ण को मनोनीत किया गया। इस मौकेपर विशेष रूप से विभाग संगठन मंत्री अमन राणा  उपस्थित रहे। इस मौके पर इकाई उपाध्यक्ष शुभम, संजीव, अमन इकाई सहसचिव रीतिका, मुस्कान, सौरव,  छात्रा प्रमुख किरण , सोशल मीडिया प्रमुख  अनुराग, सह प्रमुख सुमित, BCA प्रमुख रुपाली , बी बी ए प्रमुख अनिकेत, बी एस सी प्रमुख धरा,  बी कॉम प्रमुख जितेंद्र ,  स्पोर्ट्स प्रमुख पुष्पेंद्र  एन एस एस प्रमुख अनामिका, एन सी सी प्रमुख ऋषभ, एस एफ एस संयोजक प्रिंस, सदस्य राहुल, गौरी,शबनम, पलक, निखिल, प्रवीण, श्वेता को मनोनीत किया गया।
  • जालंधरः पुलिस ने बल्टर्न पार्क में भारी मात्रा में पटाखे किए बरामद, लाइसेंस धारक पर पर्चा दर्ज

    जालंधरः पुलिस ने बल्टर्न पार्क में भारी मात्रा में पटाखे किए बरामद, लाइसेंस धारक पर पर्चा दर्ज

    जालंधर, (हर्ष/वरुण): महानगर के दिवाली के त्यौहार को लेकर प्रशासन की ओर से बल्टर्न पार्क में 20 दुकानों को पटाखों के लाइसेंस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग वहां पर लाइसेंस की आड़ में दुकाने लगाकर बैठे थे। जिसको लेकर आज कमिश्नर पुलिस थाना 1 की तरफ से कार्रवाई करते हुए एक पटाखा व्यापारी के सटॉक को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस पटाखों को कब्जे में लेकर थाना 1 में ले गई है। पुलिस ने उक्त व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    थाना 1 के प्रभारी जतिंदर कुमार ने अजीत नगर निवासी हरविदंर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी जतिंदर कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से भी बल्टर्न पार्क में पटाखों की दुकाने लगाने को लेकर 20 लोगों के लाइसेंस जारी किए गए थे, लेकिन अभी दुकाने लगाने की परमिशन जारी नहीं हुई थी, जिसके तहत आज गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर हरविंदर के पटाखे अपने कब्जे में कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    बता दें कि इस बार प्रशासन की ओर से 20 लाइसेंस जारी किए गए थे, लेकिन अभी तक निगम की ओर से पर्ची जारी नहीं की गई। जिसके तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरविंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके पटाखे कब्जे में ले लिए है। दरअसल, इस बार 20 लोगों को लाइसेंस जारी हुआ है। लेकिन पटाखे की दुकाने लगाने वाले 200 की तादाद में लोग बैठे हुए है। जिसको लेकर आज प्रशासन का सख्त रवैया देखने को मिला। फिलहाल यह सख्ती कब तक जारी रहेगी, अब ये देखना बाकी है।

  • जालंधरः नगर निगम के विज्ञापन टेंडर को मिली सरकार की मंजूरी, अब होगी करोड़ो रुपए की कमाई 

    जालंधरः नगर निगम के विज्ञापन टेंडर को मिली सरकार की मंजूरी, अब होगी करोड़ो रुपए की कमाई 

    जालंधर/वरुणः कई साल से नगर निगम विज्ञापन का ठेका नहीं दे पाया। इसी वजह से हर साल निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है। लेकिन आज नगर निगम के विज्ञापन प्रस्ताव को सरकार ने मंजूर कर दिया है। नगर निगम इस टेंडर को दो हिस्सों में लगाएगा। इससे निगम को सालाना 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय होगी।

    इसका रिजर्व प्राइस 8 करोड़ 80 लाख है और इसमें एक 90 लाख रुपये की साइट जोड़ी गई है। ऐसे में उम्मीद है कि नगर निगम के दो-दो टेंडर से निगम को 10 करोड़ रुपये की आय होगी। यह टेंडर 7 साल के लिए दिए जाएंगे और इंफ्रास्ट्रक्चर का सभी खर्च ठेकेदार को ही करना होगा। नगर निगम का एक टेंडर पहले ही चल रहा है जिससे निगम को करीब ढाई करोड़ रुपये सालाना मिल रहे हैं।

  • केबल व टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए बैठक आयोजित

    केबल व टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिला मुख्यालय ऊना में केबल टीवी नेटवर्क संचालकों व टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा चुनावों के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार केबल व टेलीकॉम ऑपरेटर्स को उनके दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला ऊना के विधानसभा चुनावों से संबंधित विज्ञापनों व संदेशों के प्रमाणीकरण के लिए मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा प्रमाणीकृत विज्ञापन व संदेश ही केबल तथा टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा प्रसारित किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बिना प्रमाणीकरण के कोई भी चुनावी विज्ञापन व संदेश प्रसारित करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने जिला के सभी केबल व टेलीकॉम ऑपरेटर्स को निर्देश दिए कि केवल एमसीएमसी द्वारा प्रमाणिक विज्ञापनों व संदेशों का ही प्रसारण सुनिश्चित करें।

    इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, वरिष्ठ संवाददाता राजेश शर्मा, ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों के केबल ऑपरेटर्स व उनके प्रतिनिधि गण तथा दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधि गण भी उपस्थित थे।

  • सोनी एरिना राजीव हेयर मास्टर सैलून की देहलां में खुली दूसरी ब्रांच

    सोनी एरिना राजीव हेयर मास्टर सैलून की देहलां में खुली दूसरी ब्रांच

    ऊना/सुशील पंडित: सोनी एरिना देहलां मे खुले राजीव हेयर मास्टर सैलून मे रबिबार को वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पहुंचे जिन्होंने सैलून के एमडी राजीव भारद्वाज को बधाई दी। सत्ती ने कहा कि ऊना में अब बड़े स्तर पर सैलून खुल गए हैं। राजीव भारद्वाज ने कहा कि लोगों की मांग को देखते हुए देहलां में दूसरी ब्रांच खोलनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के रोपड़ नंगल के बाद जिला मुख्यालय पर राजीव हेयर मास्टर सैलून खोला गया था यहां पर लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाती है। उन्होंने कहा कि पालिका बाजार ऊना के सामने स्थित हेयर मास्टर की पहली ब्रांच के बाद अब दूसरी ब्रांच देहलां में खोली गई है। राजीव ने कहा कि ऐसे ब्यूटी स्टूडियो दिल्ली व चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि दुल्हन को सजाने के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की गई है जिसमें हर सुविधा का ध्यान रखा जाता है। इससे पहले हेयर मास्टर के एमडी राजीव भारद्वाज के जन्मदिन पर सभी स्टाफ सदस्यों ने केक काटकर बधाई दी। इस अवसर पर सोनी एरिना के एमडी राजीव सोनी, संजीव सोनी व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।