जालंधरः पुलिस की रेड, जुआ खेलते 10 काबू

जालंधर/हर्षः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने ताश के पत्तों के साथ जुआ खेल रहे 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 9 हजार 800 रुपए बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार उर्फ गागा पुत्र रमेश कुमार निवासी आबादपुरा, अमित कुमार पुत्र रोशनलाल वासी भार्गव कैंप, जितेंद्र सिंह पुत्र अमरीक सिंह वासी संगत सिंह नगर, पारस पुत्र विजय कुमार वासी आदर्श नगर, विकास छाबड़ा पुत्र सुभाष छाबड़ा वासी आर्य नगर, सौरभ तीर पुत्र विजय कुमार वासी न्यू हरदयाल नगर, बृज भूषण पुत्र दीवान चंद वासी अमर नगर, सागर पुत्र बलविंदर सिंह वासी रतननगर, राकेश पुत्र प्रेम सागर वासी गेल कॉलोनी, सन्नी पुत्र तिलकराज वासी रतन नगर के रूप में हुई है।

सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया उनकी टीम मिल्कबार चौक के पास मौजूद थी तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली की आबादपुरा में किसी के घर में जुआ चल रहा है तभी उन्होंने टीम तैयार कर मौके पर रेड कर आबादपुरा निवासी अश्विनी कुमार के घर से जुआ खेल रहे उसके साथियों सहित अश्विनी, अमित, जतिंदर, पारस, विकास और सौरभ को दबोच कर उनके कब्जे से ताश के पत्ते और 90,500 रुपए भारतीय करंसी बरामद की। 

इसी तरह सीआईए स्टाफ की पुलिस गश्त दौरान गुलाब देवी रोड़ स्थित नहर के समीप मौजूद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर अमर नगर निवासी बृजभूषण के घर रेड कर जुआ खेल रहे उसके 3 साथियों सहित उसे दबोच कर उनके कब्जे से 19,300 रुपए भारतीय करेंसी और ताश के पत्ते बरामद किए पुलिस ने सभी पकड़े हुए आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *