Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਕੋਰਟ ਕੰਪਲੈਕਸ ਗਏ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਚੇੋਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਕੋਰਟ ਕੰਪਲੈਕਸ ਗਏ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਚੇੋਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਨਵੀਂ ਕੋਰਟ ਕਚਹਿਰੀ ਦੇ ਕੋਲ ਮੌਜੂਦ ਮਲਟੀ ਸਟੋਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਅਤੇ ਡੀ.ਸੀ ਦਫਤਰ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਵਾਲੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਅਤੇ ਹੋਰ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਪਾਰਕਿੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਚੋਰਾਂ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਥੋਂ ਚੋਰ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਹੀ ਦੋ ਪਹੀਆ ਤੇ ਚਾਰ ਪਹੀਆ ਵਾਹਨ ਚੋਰੀ ਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਪਰ ਇਸ ਉੱਪਰ ਠੱਲ ਪਾਉਣ ਲਈ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਕਦਮ ਨਹੀਂ ਚੁੱਕਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਜਿਲਾ ਕਚਹਿਰੀ, ਡੀਸੀ ਦਫਤਰ, ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਮਤੇ ਹੋਰ ਦੂਸਰੇ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਇੱਥੇ ਮੋਜੂਦ ਹਨ।

    ਜਿੱਥੇ ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਕੰਮ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਆਉਂਦੇ ਹਨ। ਉਹ ਆਪਣੇ ਦੋ ਪਹੀਆ ਤੇ ਚਾਰ ਪਹੀਆ ਵਾਹਨ ਪਾਰਕਿੰਗ ਵਿੱਚ ਲਾ ਕੇ ਚਲੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਜਦੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਉੱਥੇ ਆਪਣੇ ਵਾਹਨ ਨੂੰ ਨਾ ਦੇਖ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਹੋਸ਼ ਉੱਡ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਭਾਲ ਕਰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਪਤਾ ਲਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਵਾਹਨ ਚੋਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਜਾਣ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕੋਈ ਹੋਰ ਚਾਰਾ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵੀ ਸਿਰਫ ਦਰਖਾਸਤ ਲੈ ਲੈਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਖਾਨਾ ਪੂਰਤੀ ਕਰਦੀ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਪਰ ਚੋਰੀ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਨਹੀਂ ਰੁਕਦਾ। ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਦੇ ਕੇਸ ਦੇ ਸਿਲਸਿਲਾ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਆਪਣੇ ਕਿਸੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਮਲਟੀ ਸਟੋਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਵਿੱਚ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਲਾ ਕੇ ਕੋਰਟ ਕੰਪਲੈਕਸ ਗਈ ਸੀ,

    ਜਦੋਂ ਵਾਪਸ ਆਏ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਉੱਥੇ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਭਾਲ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਹਿਲਾ ਰੋਣ ਲੱਗ ਪਈ ਅਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਦਾਸਤਾਂ ਸੁਣਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਬੇਹੋਸ਼ ਹੋਈ ਗਈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਜੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਕਿਸਤਾਂ ਵੀ ਪੂਰੀਆਂ ਨਹੀਂਆਂ ਹੋਈਆਂ ਸਨ। ਅਜਿਹੇ ਵਿੱਚ ਮੋਟਰ ਸਾਇਕਲ ਚੋਰੀ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ।

  • पंजाबः पूर्व वित्त मंत्री Manpreet Badal के करीबियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा

    पंजाबः पूर्व वित्त मंत्री Manpreet Badal के करीबियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा

    बठिंडा : प्लाट घोटाले के मामले में पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में विजिलेंस द्वारा नामजद किए गए पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल अपनी गिरफ्तारी के डर के कारण लगातार अपनी रिहायश बदल रहे हैं। दूसरी ओर विजिलेंस दिल्ली और राजस्थान के कई इलाकों में भी मनप्रीत पर नजर रख रही है जिस कारण विजिलेंस टीमें दोनों राज्यों में पहुंच गई हैं। सूत्रों के अनुसार उक्त मामले में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों ने प्रारंभिक पूछताछ में विजिलेंस के सामने खुलासा किया है कि मनप्रीत बादल की हिदायतों पर उनका रिश्तेदार सारी अफसरशाही और प्रशासन को संभालता था।

    सूत्रों के अनुसार जब मनप्रीत बादल कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री बने तो उन्होंने अपने बहुत करीबी पंजाब पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को सीधे तौर पर बठिंडा शहर के एक अहम थाने का इंचार्ज बना दिया। जो लोगों को डराने और धमकाने का काम करता था। वह पंजाब पुलिस से ज्यादा मनप्रीत की ड्यूटी करता था। सूत्रों ने बताया कि उक्त सब-इंस्पेक्टर के पास जो भी जमीन-जायदाद है, उसकी विजिलेंस द्वारा जांच की जाएगी।

    सूत्रों ने बताया कि तीनों आरोपियों द्वारा किए खुलासे के बाद विजिलेंस अब मनप्रीत बादल के करीबी रिश्तेदार को किसी भी समय पूछताछ के लिए बुला सकती है, जिस कारण उक्त व्यक्ति मनप्रीत का रिश्तेदार भी छिप गया है। मनप्रीत बादल अपनी जमानत के लिए बठिंडा और चंडीगढ़ से वकीलों की फौज तैयार कर रहा है जिस कारण अब बठिंडा और चंडीगढ़ के वकील एक योजना तैयार कर रहे हैं कि कैसे वह अदालत में पेश होकर जमानत याचिका दायर कर मनप्रीत बादल को राहत दिलवा सकते हैं। 

  • पंजाबः गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आए सुखपाल खैहरा, CM पर लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आए सुखपाल खैहरा, CM पर लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा हो 2015 के एनडीपीएस एक्ट के मामले में आज सुबह उनके आवास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद अब वह मीडिया के समक्ष आए और उन्होंने सीएम भगवंत मान पर जमकर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए है। सुखपाल खैहरा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा मुझे गिरफ्तार करके सीएम मान ने अपनी प्यास बुझाई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज की तारीख में विजिलेंस, पुलिस, अमला वह मेरे खून के प्यासे पहले से ही थे जो कि सबको पता है। इस दौरान खैहरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वप्न शर्मा जो कि इस केस में एसआईटी का प्रमुख अभी बना है, उसे डिप्यूट चुनकर किया गया है, जिसमें खैहरा ने आरोप लगाए है कि उसे कहा गया है कि मुझे ठोकना है।

    खैहरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह बदलाव की राजनीति नहीं है यह प्योर बदले की राजनीति है। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हम पाकिस्तान को तो रोजाना कोसते है, क्या यहां की पुलिस पाकिस्तान के कम काम कर रही है। खैहरा ने कहा कि मेरे बेड रूम तक आज सुबह पुलिस घुस आई। इस दौरान उन्होंने पुलिस ने अरेस्ट वारंट मांगे तो पुलिस के द्वारा नहीं दिखाए गए। इस दौरान खैहरा ने कहा कि इस मामले में उन्हें ईडी ने अरेस्ट किया था, लेकिन कोई गवाह इस मामले में नहीं मिला था।

    खैहरा ने कहा कि अब पुलिस उन्हें यह कह रही है कि 2015 के एनडीपीएस एक्ट के मामले में पुलिस ने एक एसआईटी बनाई है। जिसका एफआईआर नंबर 35 में दोबारा गिरफ्तार किया गया। खैहरा ने कहा कि इस मामले में अकाली दल की सरकार ने उन्हें गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि कॉल के आधार पर उन्हें पहले अकाली सरकार ने उसके बाद कैप्टन अमरेंद्र सरकार के समय मुझे कोर्ट में तलब करवाया था। इस मामले में उन्होंने कहा कि सीएम मान उस समय मेरे साथ रहते थे और कहते थे कि यह एफआईआर झूठी है।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में तलब किया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 5 जजों की बैंच में बनाई थी। उस बैंच ने इस मामलें में कोष कर दिया था। जिसके बाद इस केस को लेकर भाजपा ने गुस्सा जाहिर किया था। खैहरा ने कहा कि इस मामले को कोष करने के लिए वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके है। जिसकी 6 अक्टूबर की तारीख उन्हें मिली हुई है। लेकिन आज उसी केस में पंजाब सरकार ने उन्हें दोषी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया है। खैहरा ने कहा कि इस मामले में वह 80 दिन जेल रहकर आए है। खैहरा ने कहा कि इस मामलें में कोर्ट ने उन्हें रेगुलर बेल ग्रांट की हुई है।

  • पंजाबः 5 किलो अफीम और 50 हजार की ड्रग मनी सहित व्यक्ति गिरफ्तार

    पंजाबः 5 किलो अफीम और 50 हजार की ड्रग मनी सहित व्यक्ति गिरफ्तार

    संगरूरः पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम को ड्रग मनी सहित व्यक्ति को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए संगरूर पुलिस के प्रमुख सुरेंद्र लांबा ने बताया कि मूनक थाने की पुलिस ने जमना सिंह नामक व्यक्ति को 5 किलो अफीम और 50 हजार रुपये ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है, जबकि काबू किए गए आरोपी के 2 अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है, उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • जालंधरः इस इलाके में खाली प्लाट से व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में खाली प्लाट से व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बाबा दीप सिंह नगर पठानकोट बाइपाईपास के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां व्यक्ति की लाश बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान वीरू पुत्र बलवंत सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई गोपाल सिंह ने बताया कि उनका परिवार यहां नूरपुर कालोनी में रहता है। मृतक के भाई ने बताया कि वीरू 26 तारीख से  लापता था। मृतक के भाई ने बताया की वीरू शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे है। मृतक के भाई ने कहा कि आज सुबह उसे किसी व्यक्ति ने बताया कि उसके भाई की लाश बाबा दीप सिंह नगर में खाली प्लाट में पड़ी हुई है। जिसके बाद वह जांच करने के लिए वहां पहुंचे तो देखा भाई की लाश फूल चुकी थी। जिसे सिविल अस्पताल में लाया गया। मृतक मजदूरी का काम करता है। 

  • प्रदर्शनकारियों ने डीसी दफ्तर में की तोड़फोड़, 2 गाड़ियों में लगाई आग, CRPF जवान तैनात

    प्रदर्शनकारियों ने डीसी दफ्तर में की तोड़फोड़, 2 गाड़ियों में लगाई आग, CRPF जवान तैनात

    इंफाल: मणिपुर में 2 छात्रों की मौत को लेकर चल रहा हिंसक प्रदर्शन आज सुबह भी जारी रहा। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों की उग्र भीड़ ने इंफाल वेस्ट में एक डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में तोड़फोड़ की और 2 गाड़ियों में आग लगा दी। सूबे की राजधानी में छात्रों की अगुवाई में यह हिंसा मंगलवार को तब शुरू हुई जब जुलाई में लापता हुए एक लड़के और लड़की की लाशों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। अधिकारियों ने बताया कि बीती रात उरीपोक, यैसकुल, सगोलबंद और टेरा इलाकों में प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों से झड़प हुई।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए सुरक्षाबलों को आंसू गैस के कई गोले छोड़ने पड़े। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों को रिहायशी इलाकों में घुसने से रोकने के लिए टायर जलाकर सड़कों को जाम कर दिया। उन्होंने बताया कि भीड़ ने डीसी दफ्तर में तोड़फोड़ की और 2 गाड़ियों को फूंक दिया। CRPF के जवानों ने किसी तरह हालात को काबू में किया। इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों में सुरक्षाबलों के हिंसक प्रदर्शनों से निपटने के बीच कर्फ्यू फिर से लगा दिया गया है। इन प्रदर्शनों में मंगलवार से लेकर अब तक 65 प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं।

    पुलिस ने बताया कि थौबल जिले के खोंगजाम में बीजेपी के दफ्तर में आग लगा दी गई। मणिपुर पुलिस ने एक बयान में कहा कि भीड़ ने पुलिस की एक गाड़ी को निशाना बनाया और उसमें आग लगा दी जबकि एक पुलिसकर्मी से मारपीट की और उसका हथियार छीन लिया। उसने कहा कि ऐसे अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। छीने गए हथियारों को बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। मणिपुर के बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सुरक्षाबलों से लड़कों पर ‘मनमाने ढंग से’ लाठीचार्ज न करने, आंसू गैस के गोले न छोड़ने और रबड़ की गोलियां न चलाने की अपील की है।

    अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में मणिपुर के पर्वतीय जिलों में जनजातीय एकजुटता मार्च के बाद 3 मई को जातीय हिंसा भड़क गई थी। हिंसा की घटनाओं में अब तक 180 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। वहीं, नगा और कुकी आदिवासियों की आबादी करीब 40 फीसदी है और वे ज्यादातर पर्वतीय जिलों में रहते हैं।

  • जालंधरः किसान जत्थेबदियों ने किया रेलवे ट्रैक जाम, देखे वीडियो

    जालंधरः किसान जत्थेबदियों ने किया रेलवे ट्रैक जाम, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ 18 किसान जत्थेबंदियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान आज पंजाब भर में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए है। मामले की जानकारी देते हुए किसानों ने कहा कि यह आंदोलन वैसा ही होगा, जैसे दिल्ली आंदोलन से पहले पंजाब में शुरू हुआ था। किसानों द्वारा वैसे ही अपनी मांगों को लेकर 28, 29 और 30 सितंबर को पंजाब में रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया गया है। इसी के तहत आज जालंधर के कैंट रेलवे स्टेशन पर किसने की तरफ से प्रोटेस्ट शुरू कर दिया गया है। इस दौरान सुखविंदर सिंह समरा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं पर अभी तक केंद्र और पंजाब सरकार ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया है। जिसको लेकर किसान जत्थेबंदियों ने कुछ दिन पहले रेलवे ट्रैक रोकने का ऐलान कर दिया था। 

    किसानों की क्या है मांग?

    •   भारत में आई बाढ़ के चलते जो किसानों का नुकसान हुआ है उसके लिए केंद्र सरकार 50000 करोड़ रुपये का पैकेज जारी करें।
    •   दिल्ली आंदोलन की मांगों में से एक किसानों की फसलों की एमएसपी दी जाए।
    •   दिल्ली आंदोलन के दौरान जिन किसानों पर मामले दर्ज किए गए हैं उनको रद्द किया जाए। जो अभी तक नहीं हुए हैं।
    •   लखीमपुर खीरी की घटना में अभी तक इंसाफ नहीं।
    •   इसके अलावा और भी अनेकों मांगों को लेकर किसान प्रदर्शन शुरू कर रहे हैं।

    भारतीय किसान यूनियन आजाद के नेता जसविंदर सिंह लोंगोवाल ने बताया कि पंजाब में रेल रोकने का ऐलान उत्तरी भारत के 16 संगठनों का है जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, यूपी और उत्तराखंड और भी दूसरे राज्यों के किसान संगठन मौजूद रहेंगे। हम तीन दिनों के लिए पंजाब में रेल का चक्का जाम करेंगे। कोई भी रेल नहीं चलेगी। अगर बात नहीं बनी तो उसके बाद पंजाब से बाहर देश के दूसरे राज्य में लेकर जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी मांगी है जो बाढ़ के चलते देश में किसानों का नुकसान हुआ है उसके लिए 50000 करोड़ रुपए का पैकेज जारी करें।

    फसलों की एमएसपी लागू किया जाए। केंद्र सरकार दिल्ली आंदोलन के दौरान जितने किसान के खिलाफ मामले जो दर्ज हैं उनको रद्द करे जो अभी तक रद्द नहीं हुए हैं। लखीमपुर घटना का अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। किसानों का पूर्ण कर्ज माफी समेत कई अन्य मांगों को लेकर किसान प्रदर्शन करेंगे। जसविंदर ने आगे बताया कि दिल्ली आंदोलन से पहले जो आंदोलन शुरू हुआ था वह पंजाब की रेल पटरियों से ही शुरू हुआ था, और वैसा ही इस बार भी है। इसकी तैयारी हम पूरे जोर-शोर से कर रहे हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਕਰਮਚਾਰਿਆਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਹੜਤਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਕਰਮਚਾਰਿਆਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਹੜਤਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਸਫਾਈ ਨਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਗੰਦਗੀ ਫੈਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਤਨਖਾਹਾਂ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਹੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਫ਼ਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿੱਛਲੇ ਮਹੀਨੇ ਸਾਡੀ ਤਨਖਾਹ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ। ਇਹ ਮਹੀਨਾ ਵੀ ਖਤਮ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਸਾਡੇ ਘਰ ਦਾ ਗੁਜ਼ਾਰਾ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਾਲ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਕੋਈ ਵੀ ਸਹੀ ਜਵਾਬ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਿਹਾ। ਜੇਕਰ ਠੇਕੇਦਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਤੇ ਉਹ ਆਖਦਾ ਹੈ ਕੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪੈਸੇ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੇ।

    ਜੇਕਰ ਅਸੀਂ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਤਾਂ ਉਹ ਬੋਲਦੇ ਨੇ ਕਿ ਜੇਕਰ ਅਸੀਂ ਕੰਮ ਨਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਤੇ ਨਵੇਂ ਮੁਲਾਜਮ ਰੱਖੇ ਜਾਣਗੇ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਮਜਬੂਰਨ ਸਾਨੂੰ ਹੜਤਾਲ ਕਰਨੀ ਪਈ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਐਸ.ਐਮ.ਓ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਇਕ ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਪੈਸੇ ਠੇਕੇਦਾਰ ਨੂੰ ਦੇਣੇ ਨੇ, ਉਹ ਜਲਦੀ ਆ ਜਾਣਗੇ। ਹੁਣ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਹੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਹੈ, ਜੇਕਰ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ ਨਾ ਹੋਈ ਤੇ ਠੇਕੇਦਾਰ ਤੇ ਕਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਹੀ ਕਰਾਂਗੇ।

  • किक्रेटर Virender Sehwag के भाई समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज, SHO लाइन हाजिर

    किक्रेटर Virender Sehwag के भाई समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज, SHO लाइन हाजिर

    चंडीगढ़ः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग समेत 2 अन्य लोगों के खिलाफ चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाना में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 174-ए (1974 के अधिनियम 2) धारा 82 के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला चेक बाउंस से जुड़ा है। चंडीगढ़ की जिला अदालत तीनों को इस मामले में भगोड़ा घोषित कर चुकी है। वहीं कहा जा रहा है कि केस दर्ज करने में आनाकानी करने वाले एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

    रोहतक में गांव बहादुरगढ़ के पास जाल्टा फूड एंड बिवरेजिस फैक्टरी है। यहां प्लास्टिक की बोतलों में जलजीरा, कोल्ड ड्रिंक्स भरने का काम किया जाता है। इस फैक्टरी में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग, हैवेंट सुधीर मल्होत्रा और विष्णु मित्तल पार्टनर हैं। यह फैक्टरी बद्दी स्थित नैना प्लास्टिक फैक्टरी से बोतल खरीदती थी। आरोपी कंपनी जाल्टा फूड ने शिकायतकर्ता नैना प्लास्टिक के मालिक को चेक दिया लेकिन जब उन्होंने उस चेक को बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अदालत में आरोपी कंपनी के संचालकों के खिलाफ चेक बाउंस का केस दायर किया। इस पर अदालत आरोपियों को भगोड़ा करार दे चुकी है। 

    पंचकूला के सेक्टर 12 के रहने वाले कृष्ण मोहन ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (एनआई) अधिनियम की धारा 138 के तहत अदालत में शिकायत दर्ज की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसकी बद्दी स्थित नैना प्लास्टिक फैक्टरी से प्लास्टिक की बोतल खरीदते थे। इसके चलते आरोपियों की कंपनी और उनके बीच पैसों का लेनदेन होता था। आरोपियों की कंपनी जाल्टा फैक्टरी ने उनकी नैना प्लास्टिक को पैसे का भुगतान चेक से किया। मगर जब चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित बैंक में चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद नैना प्लास्टिक के मालिक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 

    सुनवाई के दौरान आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए। इसके बाद जुलाई 2022 में उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया। इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ मनीमाजरा पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। वहीं नैना प्लास्टिक के मालिक ने हाईकोर्ट की शरण ली। इसके बाद पुलिस को हाईकोर्ट में जवाब देना है। इस बीच सीनियर अफसरों ने आठ दिन पहले मनीमाजरा थाना प्रभारी को तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा- 174-ए के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया लेकिन उन्होंने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद चंडीगढ़ की एसएसपी ने मनीमाजरा के थाना प्रभारी नीरज सरना को लाइन हाजिर कर दिया। बाद में मनीमाजरा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, रखी ये मांग

    पंजाबः शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, रखी ये मांग

    नवांशहरः खटकड़ कलां शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती के मौके पर नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणि अकाली दल नेतृत्व बसपा पंजाब अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी, विधायक डाॅ. सुखविंदर कुमार सुक्खी, विधायक नछत्तर पाल की ओर से धरना लगाया गया। प्रदर्शन के दौरान बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें और उनके समूह नेताओं को पुलिस प्रशासन ने शहीद स्मारक पर माथा टेकने से रोक दिया गया। जिस पर समूह के नेताओं ने खटकड़ कलां में धरना लगाकर और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    धरने के दौरान विधायक नछत्तर पाल ने कहा कि वह एक शर्त पर धरना उठाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जाने से रोकने वाले उक्त पुलिसकर्मी/अधिकारी को तुरंत निलंबित किया जाए और उसका पत्र सरकार को भेजा जाए। विधायक डाॅ. सुखी ने उक्त मुद्दे को विधानसभा की विशेषाधिकार समिति में उठाने की घोषणा की। पुलिस प्रशासन ने उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिस पर नेताओं द्वारा धरना उठाया गया और शहीद स्मारक पर श्रद्धा के फूल चढ़ाये गये।